इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 31 से 35 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और इंग्लैंड के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 31 से 35 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

इंग्लैंड बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

34.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| लगातार पैड्स की गेंद को ऑन साइड पर मोड़ते हुए रन हासिल कर रहे हैं| 90 गेंदों पर 92 रनों की दरकार| मुकाबला रोमांचक होता हुआ|

34.5 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|


34.4 ओवर (0 रन) शॉर्टपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया, पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा|

34.3 ओवर (1 रन) शरीर पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करते हुए रन हासिल किया|

34.2 ओवर (0 रन) बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव लेकिन अच्छी फील्डिंग गेंदबाज़ द्वारा| सही समय पर झुके और गेंद को बाउंड्री की तरफ जाने से रोक दिया|

34.1 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| कृष्णा ने उसे फील्ड कर लिया|

33.6 ओवर (1 रन) मिड ऑन की ओर खेलकर सैम करन ने सिंगल लिया|

33.5 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|

33.4 ओवर (0 रन) मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर तेज़ी से गेंद पर आये, रन का मौका नही बन पाया|

33.3 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद रन नही हुआ|

33.2 ओवर (0 रन) मिड लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने रोका|

33.1 ओवर (1 रन) मोईन अली को क्रुणाल पांड्या : 1 रन

32.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| कवर्स की दिशा में गेंद को पुश करते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया| लक्ष्य से अभी भी 97 रन दूर|

32.5 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

32.4 ओवर (1 रन) रन आउट का मौका!! डायरेक्ट हिट की दरकार थी लेकिन चूक गए गिल| काफी बाहर रह गए थे क्रीज़ से मोईन अली, अगर ये थ्रो लगता तो वो फ्रेम में भी नहीं थे| किस्मत ने दिया पूरी तरह से बल्लेबाज़ का साथ| बाल बाल बच गए| हलके हाथों से ऑफ़ साइड पर पुश करते हुए रन भाग खड़े हुए थे बल्लेबाज़| थोड़ा समय लेकर भी अगर मारते तो मौका और भी आसान हो जाता|

32.3 ओवर (1 रन) नाधिया गेंद| लगातार अच्छी लेंथ डालते हुए कृष्णा| बल्लेबाज़ अली ने इस गेंद को थर्ड मैन की तरफ खेला और सिंगल से संतुष्ट हुए|

32.2 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ सैम करन ने अपना खाता खोला| पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करते हुए रन हासिल किया|

32.1 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! भारत को मिली एक और विकेट| प्रसिद्ध कृष्णा ने हासिल किया अपना तीसरा विकेट| इंग्लैंड को लगता हुआ एक और बड़ा झटका| सैम बिलिंग्स 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में पंच किया| हवा में गई गेंद सीधे शॉर्ट कवर्स पर खड़े हुए फील्डर विराट कोहली के हाथ में, जहाँ से इस बार कोई गलती नही करते हुए कोहली ने पकड़ा कैच| 217/6 इंग्लैंड, जीत से 101 रन दूर|

सैम करन अब बल्लेबाज़ी के लिए क्रीज़ पर आये हैं...

32.1 ओवर (1 रन) वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद| जिसको बल्लेबाज़ ने डक कर दिया और लेग अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|

31.6 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से रोका|

31.5 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ की ओर गेंद को पंच किया, रन नही हो पाया|

31.4 ओवर (1 रन) कवर्स की दिशा में खेलकर सिंगल पूरा किया|

31.3 ओवर (1 रन) मिड ऑफ की ओर पंच करते हुए सिंगल लिया|

31.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

31.1 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|

30.6 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|

30.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|

30.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! मोईन के बल्ले से निकलता हुआ पहला सिक्स| आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में स्वीप किया| हवा में गई गेंद लेकिन फील्डर के काफी ऊपर से सीधे स्टैंड में गई और मिला सिक्स| IND vs ENG: 1st ODI: It's a SIX! Moeen Ali hits Kuldeep Yadav. ENG 210/5 (30.5 Ov). Target: 318; RRR: 5.63

30.4 ओवर (0 रन) टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| रन नही मिला|

30.3 ओवर (4 रन) चौका!!! पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में स्वीप किया| बल्ले और गेंद का हुआ सही संपर्क बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन| IND vs ENG: 1st ODI: Moeen Ali hits Kuldeep Yadav for a 4! ENG 204/5 (30.3 Ov). Target: 318; RRR: 5.85

30.2 ओवर (1 रन) मिड विकेट की ओर पुल करते हुए बिलिंग्स ने सिंगल लिया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

30.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ पर डाली गई लेग स्पिन गेंद| टप्पा खाकर अन्दर की ओर आई| जिसको बल्लेबाज़ ने डिफेंड किया|

मैच रिपोर्ट