ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 26 से 30 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच YS Raja Reddy Stadium, Cuddapah में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 26 से 30 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

...दूसरी पारी...

एक तरफ से स्टार्क थे तो दूसरी तरफ से नाथन एलिस और एबॉट| भारतीय बल्लेबाज़ आज सुकून के पल हासिल ही नहीं कर पाए| जिस तरह से पिच से गेंद को हल्का मदद मिल रही थी उसका पूरा फायदा कंगारू गेंदबाजों ने उठाया| वो तो अंत में अक्षर ने दो लगातार छक्के लगाकर दर्शकों को मुस्कुराने का थोड़ा अवसर ज़रूर प्रदान किया वरना पूरा स्टेडियम सन्नाटे में बैठा था| फिलहाल भारत के पास बोर्ड पर 117 रन्स हैं और उनके पास भी ऐसे कई गेंदबाज़ हैं जो इसे डिफेंड करने में महारथ हासिल रखते हैं| उसमें से एक नाम मोहम्मद शमी का होने वाला है| तो अब य देखना है दोस्तों कि टीम इंडिया इस मुकाबले को कहाँ तक खींच पाती है| जल्द ही जुड़ेंगे रन चेज़ में आपके साथ|


अपने पहले ओवर से ही स्टार्क ने आज अपने इरादे साफ़ कर दिए थे| पहले ही ओवर में गिल का विकेट और फिर बाद में रोहित और स्काई को बैक टू बैक आउट किया और अपनी वो क्लास दिखाई जिसके लिए वो जाने जाते हैं| टेस्ट सीरीज में भले ही ये गेंदबाज़ उतना असरदार साबित नहीं हो पाया था लेकिन जैसे ही सफ़ेद गेंद हाथों में आई इसने तो कोहराम ही मचा दिया| ऐसा बिलकुल भी नहीं था कि भारतीय बल्लेबाजों ने अपनी विकेट फेंकी हो या कोई ग़लत शॉट खेला हो लेकिन स्टार्क की घूमती गेंदों के सामने आज वो घिरनी की तरह नाचते नज़र आये|

विशाखापट्टनम में आई मिचेल स्टार्क की आंधी ने टीम इंडिया को अपने बहाव में उड़ा दिया| महज़ 117 रनों पर भारतीय पारी सिमटी| स्टार्क ने अपने करियर का एक और फाईफर पूरा किया| क्या कमाल की गेंदबाजी आज इस दिग्गज से देखने को मिली है| अपनी गेंद की धार से भारतीय बल्लेबाजों के धागे ही खोल दिए| विराट कोहली (31) और अक्षर पटेल (29) को अगर छोड़ दें तो कोई भी दूसरा बल्लेबाज़ 20 के स्कोर के आस पास भी भटक नहीं पाया|

25.6 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड! स्टार्क ने खोला अपना एक और पंजा| महज़ 117 रनों पर टीम इंडिया सिमटी| अब ऑस्ट्रेलिया के सामने 118 रनों का लक्ष्य है| बल्लेबाज़ के पास इस गेंद का कोई जवाब नहीं था| ऑफ़ स्टम्प से अंदर की तरफ आई और बल्लेबाज़ सिराज उसे डिफेंड करने गए| बल्ले को बीट करते हुए सीधा ऑफ़ स्टम्प उड़ा गई गेंद और बूम|

25.5 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बर्बाद हो गया!! बाल-बाल बच गये बल्लेबाज़ यहाँ पर| एलबीडबल्यू की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने काफी देर सोचने के बाद रिव्यु लेने का इरादा किया और लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद ऑफ़ स्टम्प को मिस कर रही थी इस वजह से नॉट आउट करार दिए गए| गुड लेंथ से पड़ने के बाद अंदर की तरफ आई थी बॉल और बल्ले को बीट करते हुए पैड्स को जा लगी थी|

25.4 ओवर (1 रन) सिंगल लेकर स्ट्राइक पर सिराज को लाया| इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

25.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, गाइड किया गेंद को लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|

25.2 ओवर (6 रन) बैक टू बैक छक्का! इस बार बैक फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| गेंद बल्ले को लगकर सीधा सीमा रेखा के बाहर गई| अम्पायर ने हाथ उठाकर किया छक्के का इशारा किया| दर्शकों में उत्साह| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 2nd ODI: It's a SIX! Axar Patel hits Mitchell Starc. IND 116/9 (25.2 Ov). CRR: 4.58

25.1 ओवर (6 रन) छक्का! इस पारी का पहला| बिलकुल सामने की तरफ| काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 2nd ODI: It's a SIX! Axar Patel hits Mitchell Starc. IND 110/9 (25.1 Ov). CRR: 4.37

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

25.1 ओवर (1 रन) वाइड! डाउन द लेग साइड थी गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|

मैच रिपोर्ट