भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच YS Raja Reddy Stadium, Cuddapah में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं|

केएल राहुल अगले बल्लेबाज़...


4.5 ओवर (0 रन) आउट!! एलबीडब्ल्यू!! स्काई आये और स्काई गए| मिचेल स्टार्क यु ब्यूटी!! एक बार फिर से बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर स्काई लौटे पवेलियन| दो मुकाबलों में लगातार दूसरी बार ऐसा हुआ है| पहले गिल को उसी अंदाज़ में आउट किया और अब स्काई का विकेट लेकर भारत को तगड़ा झटका दे दिया| इस बार भी उनके लिए गुड लेंथ से पड़कर अंदर आई गेंद| क्रॉस खेला और बीट हुए| स्विंग हुई गेंद और फ्रंट पैड्स से जा टकराई और बल्लेबाज़ का काम तमाम कर गई| 32/3 भारत| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 2nd ODI: WICKET! Suryakumar Yadav lbw b Mitchell Starc 0 (1b, 0x4, 0x6). IND 32/3 (4.5 Ov). CRR: 6.62

स्काई नए बल्लेबाज़...

4.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट स्टीव स्मिथ बोल्ड मिचेल स्टार्क| एक और झटका टीम इंडिया को लगता हुआ| 13 रन बनाकर रोहित लौटे पवेलियन| स्लिप में एक बढ़िया कैच स्मिथ द्वारा लपका गया| हालाँकि पहली बार में उसे फम्बल किया था लेकिन गेंद पर नज़रें जमाई रखी और गिरते पड़ते दूसरी बार में उसे लपक ही लिया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को दूर से ड्राइव कर दिया| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप फील्डर की तरफ गई गेंद जहाँ से कैच का मौका बना और उसे लपका गया| 32/2 भारत| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 2nd ODI: WICKET! Rohit Sharma c Steven Smith b Mitchell Starc 13 (15b, 2x4, 0x6). IND 32/2 (4.4 Ov). CRR: 6.86

4.3 ओवर (0 रन) इस बार छोटी लेंथ की गेंद| बल्लेबाज़ को छोड़ती हुई निकली| कोई रन नहीं हुआ|

4.2 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

4.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|

3.6 ओवर (0 रन) एक और लीव बल्लेबाज़  द्वारा| बाहर की तरफ जाती गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा, परखा और जाने दिया कीपर की ओर|

3.5 ओवर (0 रन) ऑफ़ साइड के बाहर थी गेंद जिसे जाने दिया कीपर की तरफ|

3.4 ओवर (1 रन) सिंगल, स्क्वायर लेग की दिशा में खेला एक रन हासिल किया|

3.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|

3.2 ओवर (1 रन) सिंगल, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

3.1 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|

2.6 ओवर (4 रन) चौका! टाइमिंग और प्लेसमेंट!! पिछले मैच में इसी गेंद पर आउट हुए थे विराट लेकिन इस बार उसी गेंद पर चौका जड़ते हुए अपने इरादे साफ़ कर दिए| एक कड़क फ्लिक शॉट जो मिड विकेट बाउंड्री की तरफ सनसनाते हुए निकल गया| 29/1 भारत| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 2nd ODI: Virat Kohli hits Mitchell Starc for a 4! IND 29/1 (3.0 Ov). CRR: 9.67

2.5 ओवर (0 रन) वाओ!!!! वाट अ बॉल!!! ये है स्टार्क स्पेशल!! पहले अंदर आई और फिर बाहर की तरफ निकली| बल्लेबाज़ को स्विंग से बीट कराने में कामयाब हुए| कमाल की गेंदबाज़ी, देखकर मज़ा आ गया|

2.5 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को लीव कर दिया| अम्पायर द्वारा वाइड का इशारा किया गया|

2.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| पुश करने का प्रयास लेकिन उछाल से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|

2.3 ओवर (0 रन) इस बार छोटी लेंथ की गेंद| बल्लेबाज़ को छोड़ती हुई निकली| कोई रन नहीं हुआ|

2.2 ओवर (4 रन) ओहोहोहो!!! बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!!! चौका मिलेगा!!! ऐसी ही एक बाउंड्री पिछले मुकाबले में भी विराट के बल्ले से आई थी| ओवरपिच गेंद, ड्राइव किया गेंदबाज़ की तरफ, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 2nd ODI: Virat Kohli hits Mitchell Starc for a 4! IND 24/1 (2.2 Ov). CRR: 10.29

2.1 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|

1.6 ओवर (4 रन) चौका! दूसरी बाउंड्री इस ओवर से आती हुई| विराट के बल्ले से पहली| एक शानदार कवर ड्राइव था जिसे डीप में फील्डर ने रोकने का भरसक प्रयास किया लेकिन असफल रहे| 19/1 भारत| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 2nd ODI: Virat Kohli hits Cameron Green for a 4! IND 19/1 (2.0 Ov). CRR: 9.5

1.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|

1.5 ओवर (1 रन) इस बार रोहित को एक आसान सा सिंगल मिल पायेगा| पैड्स की गेंद पर बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

1.4 ओवर (0 रन) इस बार भी ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बढ़िया ढंग से छोड़ा| कोई रन नहीं होगा इस गेंद पर|

1.3 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा|

1.2 ओवर (4 रन) चौका!! बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन के पार बॉल को भेज दिया| चार रन मिला जाएगा| ये तो रोहित की टाइमिंग की दाद देनी होगी यहाँ पर| आउट फील्ड स्लो होने के बाद भी गेंद सीम आरेख के पार निकल गई| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 2nd ODI: Rohit Sharma hits Cameron Green for a 4! IND 13/1 (1.2 Ov). CRR: 9.75

1.1 ओवर (1 रन) आउटस्विंगर!! फुल थी ये गेंद| विराट ने उसे कवर्स की ओर ड्राइव कर दिया| फील्डर द्वारा हाफ स्टॉप हुआ और हुए सिंगल मिल गया|

दूसरे छोर से गेंद लेकर कैमरन ग्रीन तैयार हैं...

0.6 ओवर (4 रन) चौका!! इस पारी की पहली बाउंड्री रोहित के बल्ले से निकलती हुई| शानदार फ्लिक शॉट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| 8/1 भारत| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 2nd ODI: Rohit Sharma hits Mitchell Starc for a 4! IND 8/1 (1.0 Ov). CRR: 8

0.5 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| कोई रन नहीं हुआ|

0.4 ओवर (1 रन) पहली ही गेंद पर विराट ने खोला अपना खाता| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|

विराट कोहली नए बल्लेबाज़...

0.3 ओवर (0 रन) आउट! कैच आउट!! कॉट मार्नस लबुशेन बोल्ड मिचेल स्टार्क| पहले ही ओवर में स्य्तार्क को मिली सफलता| एक बार फिर से उसी अंदाज़ में आउट हुए गिल जैसा पहले मैच में हुए थे| गेंदबाज़ भी वही और शॉट भी वही| इस बार पॉइंट पर लबुशेन ने पकड़ा एक आसान सा कैच| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई फुल बॉल| बल्लेबाज़ गिल ने उसे दूर से ही छेड़ दिया| एक अपिश सा ड्राइव कर बैठे| हवा में गई गेंद पॉइंट की तरफ जिसे फील्डर ने बड़ी आसानी से लपक लिया| 3/1 भारत| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 2nd ODI: WICKET! Shubman Gill c Marnus Labuschagne b Mitchell Starc 0 (2b, 0x4, 0x6). IND 3/1 (0.3 Ov). CRR: 6

0.3 ओवर (1 रन) एक और वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर| स्टार खुश नहीं दिखे इससे| स्विंग नहीं देखने को मिली है यहाँ पर|

0.2 ओवर (0 रन) एक शानदार इनस्विंगर गिल के लिए| सीधे बल्ले से उसे मिड ऑन की दिशा में खेला| फील्डर वहां पर तैनात, रन का मौका नहीं बन सका|

0.1 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ रोहित ने खोला अपना खाता| ऑफ़ स्टम्प लीं एके बाहर डाली गई गेंद को एंगल बल्ले से थर्ड मैन की दिशा में खेला| डीप से एक रन हासिल किया|

0.1 ओवर (1 रन) वाइड के साथ स्टार्क ने की है शुरुआत!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के काफी बाहर डाली गई थी गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| अम्पायर का इशारा वाइड का आया|

दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ भारत की सलामी जोड़ी के रूप में रोहित और गिल क्रीज़ पर उतर चुके हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए पहला ओवर लेकर दो स्लिप के साथ मिचेल स्टार्क तैयार...

(playing 11 ) ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन) - ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लबुशेन, एलेक्स केरी (विकेट कीपर), मार्कस स्टोइनिस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, शॉन एबॉट, मिचेल स्टार्क, एडम ज़म्पा। 

(playing 11 ) भारत (प्लेइंग इलेवन) - रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

रोहित शर्मा ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि हमें पहले बल्लेबाज़ी करने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा| पिच कवर्स के अंदर रही है| हमें बस यहाँ पर अच्छी बल्लेबाज़ी करने की ज़रुरत है| हर गेम हमारे लिए दबाव भरा होता है| हमें अपने आपको संतुलित रखते हुए प्रदर्शन करना होता है| पिछला कुछ एकदिवसीय मुकाबला हमने शांत अंदाज़ में खेला है और आज भी वही करना चाहेंगे| दो बदलाव हैं, इशान की जगह मैं हूँ और शार्दूल की जगह अक्षर आये हैं|

स्मिथ ने यहाँ पर टॉस जीतने के बाद कहा कि हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं| पिछले मुकाबले में हमने बल्लेबाज़ी में थोड़ा जल्दबाजी दिखाई थी जो महंगा पड़ा लेकिन उससे सीख मिली है| हमें अपनी बल्लेबाज़ी के दौरान साझेदारियां बनाने को देखनी होगी| अंत में कहा कि आज के मैच के लिए हमने टीम में दो बदलाव किये हैं|

टॉस – ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया टॉस और पहले गेंदबाज़ी करने का ही फैसला किया है|

पिच रिपोर्ट - पिच के बारे में बात करने आये दीपदास गुप्ता जिन्होंने बताया कि एक घंटा पहले बारिश का माहौल था लेकिन अब सब साफ़ है| पिछले दो तीन दिन से बारिश काफी हुई है| पिच पर काफी नमी है क्योंकि ये कुछ दिन से कवर के नीचे थी| थोड़ा सा सूखा है नीचे से ये विकेट| दरारें हैं जो खुलेंगी नहीं| बल्लेबाज़ी के लिए सख्त है| टॉस जीतिए और चेज़ कीजिये|

फिलहाल दोनों ही दल के खिलाड़ी वार्म अप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टॉस और प्लेइंग-XI आने में ज्यादा देरी नहीं...

कप्तान रोहित शर्मा भी अब भारतीय टीम के साथ जुड़ गए हैं और इस मैच में टीम की कमान संभालते हुए दिखाई देंगे| अब बात करें दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों की तो जहाँ एक तरफ इनफॉर्म बल्लेबाज़ केएल राहुल के साथ-साथ विराट कोहली, शुभमन गिल और कप्तान रोहित खुद भी बेहतर खेल दिखाना चाहेंगे जबकि मेहमान टीम की ओर से स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मार्नस लबुशेन और ग्लेन मैक्सवेल पर काफी कुछ निर्भर करेगा| पिछले मुकाबले में मिचेल मार्श का तूफ़ान आया था जो आज भी असरदार हो सकता है| साथ ही साथ गेंदबाज़ी पर भी सभी की निगाहें होगी क्योंकि पिछले मुकाबले में जिस तरह से मिचेल स्टार्क ने अपनी रफ़्तार पकड़ी है उससे भारतीय बल्लेबाजों को सावधान रहना होगा| बहरहाल अब जो भी हो लेकिन मुकाबले में काफी मज़ा आने वाला है| तो तैयार हो जाइये इस महामुकाबले का पूरा आनंद उठाने के लिए|

हैलो एंड वेलकम दोस्तों, स्वागत है आपका हमारे साथ एक और महासंग्राम में जहाँ भारत और ऑस्ट्रेलिया एक दूसरे से लोहा लेने वाले हैं| भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, जी हाँ दोस्तों आज फिर से दोनों टीमें आमने-सामने होने जा रही हैं!!! तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम के मैदान पर होने वाला है!! फ़िलहाल भारत सीरीज़ में 1-0 से अपनी बढ़त बनाए हुए है और आज का मुकाबला जीतकर सीरीज पर कब्ज़ा करने को भी देखेगा| ऐसे में मेहमान टीम की कोशिश होगी कि इस दूसरे मैच में जीत हासिल करते हुए सीरीज़ को 1-1 की बराबरी पर लाया जाए|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

...मैच डे...