
देवदत्त पडिकल बल्लेबाज़ी करने आए...
9.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट अल्जारी जोसफ बोल्ड आर साई किशोर| 68 रनों की बेहतरीन साझेदारी का हुआ अंत| 47 रन बनाकर संजू लौटे पवेलियन| 79/2 राजस्थान|
9.4 ओवर (1 रन) समझदारी के साथ इस गेंद को बैकफुट पर जाकर स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक ही रन मिला|
9.3 ओवर (1 रन) धीमी गति से डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| एक ही रन मिलेगा|
9.2 ओवर (1 रन) इस बार बटलर ने आगे आकर लेग साइड पर शॉट लगाया| ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई गेंद, एक ही रन मिला|
9.1 ओवर (1 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन मिल गया|
8.6 ओवर (1 रन) महज़ दो सिंगल्स के साथ राशिद का एक तगड़ा ओवर हुआ समाप्त| टाईट गेंदबाजी देखने को मिली| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेला और रन हासिल किया| 75/1 राजस्थान|
8.5 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| कोई रन नहीं हुआ|
8.4 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
8.3 ओवर (1 रन) इस बार शरीर पर आई गेंद जिसे हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
8.2 ओवर (0 रन) ओह!! एक और लेग ब्रेक से बटलर को परेशान कर दिया| गुगली के लिए खेले लेकिन बाहर टर्न होकर निकल गई गेंद| कमाल की गेंदबाजी करामाती खान द्वारा| कोई रन नहीं हुआ|
8.1 ओवर (0 रन) लेग स्पिन गेंद!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर| बटलर ने शॉट लगाना चाहा लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं|
7.6 ओवर (4 रन) चौका! एक और बार बाहर डाल बैठे गेंद| फील्ड के अनुसार से गेंदबाजी नहीं कर रहे किशोर| अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की| 73/1 राजस्थान|
7.5 ओवर (1 रन) समझदारी के साथ बाउंड्री बटोरने के बाद अब सिंगल पर ध्यान देते हुए दोनों बल्लेबाज़| लेग साइड पर फ्लिक कर दिया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
7.4 ओवर (1 रन) इस बार समझदारी के साथ गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और एक रन लेकर दूसरे छोर पर चले गए|
7.3 ओवर (4 रन) बेहतरीन कट शॉट!!! चौका मिलेगा!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया| बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया| गेंद फील्डर के बाईं ओर से तेज़ी से निकल गई| डीप कवर बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए|
7.2 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
7.1 ओवर (1 रन) सिंगल! पैड्स की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| फ्लिक शॉट पर सिंगल ही बटोरा|
साई किशोर गेंदबाज़ी करने आए...
6.6 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
6.5 ओवर (2 रन) बढ़िया कट शॉट लेकिन वेड ने डाईव लगाकर सीमा रेखा के आगे बॉल को रोका| टीम के लिए चौका बचाया, दो ही रन मिले| इस गेंद को डीप पॉइंट की दिशा में खेल दिया था|
6.4 ओवर (1 रन) गुगली गेंद को पढ़ा!! बटलर ने मिड विकेट की दिशा में खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
6.3 ओवर (0 रन) जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
6.2 ओवर (1 रन) आगे आकर गेंद को सामने की तरफ खेला और गैप से एक रन हासिल किया|
6.1 ओवर (1 रन) गुगली गेंद को बटलर ने लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से एक रन हासिल किया| समय लेकर खेलते हुए जोस|
राशिद खान को थमाई गई बॉल...
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया| ढाई मिनट का समय है इसलिए अब यहाँ से दोनों ही टीमें अलग-अलग रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| इसी के साथ पॉवर प्ले की भी हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 55/1 राजस्थान| फ़िलहाल क्रीज़ पर जोस बटलर के साथ कप्तान संजू सैमसन तबाड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ कर रहे हैं| ऐसे में गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या की कोशिश होगी कि इस पनपती हुई साझेदारी को जल्द से जल्द तोड़ा जाए...
5.6 ओवर (0 रन) एक रेयर डॉट गेंद के साथ पॉवर प्ले हुआ समाप्त| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| रन नहीं हुआ|
5.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
5.4 ओवर (6 रन) छक्का! छोटा मैदान है इसलिए गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा के पार चली जायेगी| पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई|
5.3 ओवर (0 रन) ये अच्छी गेंद!! लेग साइड पर पुल करना चाहते थे लेकिन गति से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे गेंद| कोई रन नहीं|
5.2 ओवर (6 रन) छक्का! स्टैंड एंड डेलिवर!! खड़े-खड़े इस गेंद पर प्रहार कर दिया| काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
5.1 ओवर (1 रन) सिंगल आएगा पहली गेंद पर| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
9.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं|