लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लेटेस्ट स्कोर

दोस्तों इस मुकाबले से अब बस इतना ही, अब हम चलते हैं आज के दूसरे मैच की तरफ जहाँ हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई पहले बल्लेबाज़ी कर रही है| आइये वहां होगी मुलाक़ात...

सलामी बल्लेबाज़ शॉ और वॉर्नर आज सस्ते में निपट गए जिसके बाद पन्त ने मार्श के साथ मिलकर दिल्ली की रेलगाड़ी को पटरी पर वापिस लाया| लेकिन मार्श का आउट का एक ग़लत फैसला और फिर वहां दिल्ली मुकाबले से दूर होती चली गई| मध्यक्रम में पन्त, पॉवेल और अक्षर ने अपना दम ज़रूर दिखाया लेकिन काफी ज्यादा रन रेट होने के कारण अक्षर भी उसे हासिल नहीं कर पाए और अंत में दिल्ली 6 रनों से मुकाबले में पीछे रह गई| लखनऊ के लिए आज मोहसिन खान ने कमाल का प्रदर्शन किया और टीम के लिए चार विकेट हासिल करते हुए मैच विनिंग गेंदबाज़ी की|


लखनऊ जैसी बढ़िया बल्लेबाज़ी लाइन अप वाली टीम को पहले तो बोर्ड पर 195 रन बनाने दिए और फिर उसके बाद रन चेज़ में जिस तरह से दिल्ली की बल्लेबाज़ी लड़खड़ाई वो हार का बड़ा कारण बनी| पहली पारी में कप्तान राहुल द्वारा एक बेहतरीन पारी देखने को मिली तो दूसरी इनिंग्स में कप्तान पन्त ने दिखाया अपना दम| लेकिन रन रेट हर वक़्त 10 के ऊपर का था जिस वजह से दिल्ली के बल्लेबाजों को लगातार बड़े शॉट्स लगाना ही था|

लखनऊ ने लगाई जीत की हैट्रिक! दो महत्वपूर्ण अंक हासिल करते हुए पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुँच गई| ये लीजिये दोस्तों, इस साल की दो नयी टीम आधे सीज़न की समाप्ति के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप दो स्थानों पर बैठी है| वाह जी वाह!! क्या कमाल का सीज़न चल रहा है ये| एक तरफ से गुजरात जीत पर जीत हासिल कर रही तो दूसरी तरफ से लखनऊ एक के बाद एक बड़ी टीमों को पटखनी देते हुए गुजरात के नक़्शेकदम पर चल रही है| टॉस हारने के बाद दिल्ली के कप्तान का चेज़ करने का फैसला आज एक बार फिर से ग़लत साबित हो गया यहाँ पर|

19.6 ओवर (6 रन) छक्का तो लगाया लेकिन दिल्ली ने मुकाबले को 6 रनों से गंवा दिया| दो महत्वपूर्ण अंक लखनऊ के खाते में गए| आखिरी बॉल लेंथ गेंद थी जिसे अक्षर ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार मार दिया और छह रन बटोरा लेकिन जीत का जश्न लखनऊ ने मनाया| दिल्ली vs लखनऊ: Match 45: It's a SIX! Axar Patel hits Marcus Stoinis. DC 189/7 (20.0 Ov). Target: 196; CRR: 9.45

19.5 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद यानी अब दिल्ली मुकाबला हार गई| 1 गेंद पर 13 रन चाहिए यानी मुकाबला अब पूरी तरह से लखनऊ के पक्ष में गया|

19.4 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल!! अब 2 गेंदों पर 13 रन चाहिए| इस गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेला था लेकिन अक्षर ने रन नहीं लिया| स्ट्राइक अपने पास रखा|

19.3 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! 3 गेंद 13 रनों की दरकार| जड़ की गेंद को सामने की तरफ खेला| बोलर ने बॉल को रोक दिया| कोई रन नहीं|

19.2 ओवर (1 रन) सिंगल!! अब 4 गेंदों पर 13 रनों की दरकार| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को डीप कवर्स की तरफ खेला| एक ही रन मिल पाया|

19.2 ओवर (1 रन) वाइड! अब 5 गेंदों पर 14 रनों की दरकार| ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर थी गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|

19.1 ओवर (6 रन) छक्का! ओहोहो कुलदीप यादव ऑन फायर!! अब 5 गेंद 15 रनों की दरकार!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को पुल कर दिया स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ जहाँ से छह रन हासिल हो गए| दिल्ली vs लखनऊ: Match 45: It's a SIX! Kuldeep Yadav hits Marcus Stoinis. DC 181/7 (19.1 Ov). Target: 196; RRR: 18

18.6 ओवर (6 रन) छक्का! अब 6 गेंदों में चाहिए 21 रन| जबतक अक्षर पटेल क्रीज़ पर रहेंगे तबतक दिल्ली इस मुकाबले में बनी हुई है| इस बार पैड्स की गेंद थी जिसे पिक करते हुए फाइन लेग बाउंड्री के पार भेज दिया| मिले छह रन| दिल्ली vs लखनऊ: Match 45: It's a SIX! Axar Patel hits Dushmantha Chameera. DC 175/7 (19.0 Ov). Target: 196; RRR: 21.0

18.5 ओवर (1 रन) इस बार मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक ही रन हासिल हुआ| 7 गेंद 27 रनों की दरकार|

18.4 ओवर (4 रन) चौका! पुल शॉट लगाया और मिड विकेट बाउंड्री से चार रन हासिल किया| 8 गेंदों पर अब 28 रनों की दरकार होगी| दिल्ली vs लखनऊ: Match 45: Kuldeep Yadav hits Dushmantha Chameera for a 4! DC 168/7 (18.4 Ov). Target: 196; RRR: 21.0

18.3 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

18.2 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद| बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर शॉट खेला| फील्डर ने डाईव लगाकर गेंद को सीमा रेखा के पार जाने से रोका| बल्लेबाजों ने दो रन ले लिया|

18.1 ओवर (1 रन) सिंगल लेकर कुलदीप ने अक्षर को स्ट्राइक पर लाया|

17.6 ओवर (4 रन) चौका! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बड़े आराम से स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| गैप मिला और चार रन बटोर लिए| दिल्ली vs लखनऊ: Match 45: Axar Patel hits Jason Holder for a 4! DC 160/7 (18.0 Ov). Target: 196; RRR: 18

17.5 ओवर (2 रन) रन आउट का मौका यहाँ पर होल्डर के हाथ से निकलता हुआ!! आगे डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर पहला रन लिया जिसके बाद दूसरे के लिए भागे| फील्डर ने गेंद को होल्डर के हाथ में दिया लेकिन गेंद को होल्डर नहीं पकड़ सके| बल्लेबाजों से दो रन ले लिया|

17.4 ओवर (0 रन) नॉट आउट!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ पुल लगाने गए| बॉल और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ और गेंद पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा| फील्डिंग टीम ने लिया रिव्यु| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद लेग स्टंप को मिस करती हुई जा रही थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|

17.3 ओवर (1 रन) पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|

17.2 ओवर (1 रन) हवा में गेंद लेकिन एक और दफ़ा नो मेंस लैंड में जा गिरी बॉल| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर पुल लगाने गए| बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद मिड ऑफ की ओर ऊँची हवा में गई| गेंदबाज़ उल्टा भागे लेकिन बॉल उनसे दूर जा गिरी| एक रन मिल गया|

17.1 ओवर (2 रन) कैच का हाफ़ चांस था होल्डर के पास लेकिन गेंद को लपक नहीं सके| लो फुलटॉस गेंद को अक्षर ने सामने की ओर हवा में खेला| गेंदबाज़ ने बाँए हाथ को लगकर| गेंद लॉन्ग ऑन की ओर गई| दो रन मिल गया|

16.6 ओवर (2 रन) दुग्गी और इसी के साथ दिल्ली के 150 रन बोर्ड पर लग गए| इस गेंद को ऑफ़ साइड से खीचकर लेग साइड पर मारा और गैप से दो रन बटोर लिए|

16.5 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से फील्डर ने बॉल को रोक दिया| कोई रन नहीं हुआ|

16.4 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! दूसरी सफ़लता इसी ओवर से मोहसिन खान हासिल करते हुए| शार्दूल ठाकुर 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाया| बल्ले के स्टिकर के पास लगती हुई बॉल लेग साइड बाउंड्री की ओर हवा में गई| फील्डर वहां मौजूद क्रुणाल पंड्या जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| दिल्ली को लगा सातवां झटका| 148/7 दिल्ली| दिल्ली vs लखनऊ: Match 45: WICKET! Shardul Thakur c Krunal Pandya b Mohsin Khan 1 (2b, 0x4, 0x6). DC 148/7 (16.4 Ov). Target: 196; RRR: 14.4

16.3 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर गेंद को खेला| एक रन मिल गया|

16.2 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

16.1 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! रोवमन पॉवेल 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मोहसिन खान के हाथ लगी तीसरी विकेट| लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट खेला| गेंद की गति से चकमा खा गए और बल्ले को तेज़ी से पहले चला बैठे| गेंद पिच से रुककर आई और बल्ले के निचले भाग को लगती हुई लेग साइड बाउंड्री की ओर हवा में गई जहाँ से क्रुणाल पंड्या ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 146/6 दिल्ली|

15.6 ओवर (2 रन) आगे डाली गई गेंद पर अक्षर ने सामने की ओर शॉट खेला| गैप में गई बॉल दो रन मिल गया| दिल्ली को जीत के लिए 24 गेंदों पर 50 रन चाहिए|

15.5 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

15.4 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल लगाकर सिंगल लिया|

15.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

15.3 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर गेंद को खेला| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| एक रन आया|

15.2 ओवर (4 रन) चौका!!! आगे डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने ओवर पॉइंट की ओर शॉट खेला| फील्डर पीछे मौजूद नहीं| एक टप्पा खाकर गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| दिल्ली vs लखनऊ: Match 45: Rovman Powell hits Jason Holder for a 4! DC 140/5 (15.2 Ov). Target: 196; RRR: 12

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (1 रन) कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|

मैच रिपोर्ट