दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक और महंगे ओवर की समाप्ति| 17 रन इस ओवर से आये| इस गेंद को पन्त ने डिफेंड करना सही समझा| कोई रन नहीं| 5 के बाद 49/2 दिल्ली|

4.5 ओवर (4 रन) चौका! क्रैकिंग स्क्वायर ड्राइव!! लगातार आक्रामक सोच के साथ बल्लेबाज़ी करते हुए पन्त| थोड़ी सी ज़्यादा आगे थी गेंद जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने यहाँ पर| दिल्ली vs लखनऊ: Match 45: Rishabh Pant hits Jason Holder for a 4! DC 49/2 (4.5 Ov). Target: 196; RRR: 9.69


4.4 ओवर (1 रन) इस बार समझदारी के साथ गेंद को सामने की तरफ खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

4.3 ओवर (6 रन) छक्का! शानदार पिक अप शॉट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! मार्श ऑन फायर!! काफी जल्दी लेंथ को पिक कर लिया| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए| दिल्ली vs लखनऊ: Match 45: It's a SIX! Mitchell Marsh hits Jason Holder. DC 44/2 (4.3 Ov). Target: 196; RRR: 9.81

4.2 ओवर (0 रन) लहराते हुए अंदर लाइ गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

4.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! शानदार शॉट यहाँ पर मार्श के बल्ले से देखने को मिला!! फुल लेंथ की गेंद को सीधे बल्ले से सामने की ओर ड्राइव किया| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतर ताल मेल| गेंद गई सीधे दर्शकों के बीच और मिला सिक्स| दिल्ली vs लखनऊ: Match 45: It's a SIX! Mitchell Marsh hits Jason Holder. DC 38/2 (4.1 Ov). Target: 196; RRR: 9.98

3.6 ओवर (4 रन) चौका! मिस्फील्ड हियो होल्डर से मिड ऑफ़ पर जहाँ से एक चौका हासिल हुआ| काफी महंगा ओवर हो गया ये| फुल टॉस गेंद को सामने की तरफ मारा था जहाँ से फील्डर बॉल को रोक नहीं पाए और चौका दे बैठे| दिल्ली vs लखनऊ: Match 45: Rishabh Pant hits Krunal Pandya for a 4! DC 32/2 (4.0 Ov). Target: 196; RRR: 10.25

3.5 ओवर (6 रन) शॉट!! फ्लैट सिक्स!!! बिलकुल सामने की तरफ| अटैकिंग मूड से बल्लेबाज़ी करते हुए पन्त!! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए शॉट लगाया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद साईट स्क्रीन के पीछे जाकर गिरी छह रनों के लिए| दिल्ली vs लखनऊ: Match 45: It's a SIX! Rishabh Pant hits Krunal Pandya. DC 28/2 (3.5 Ov). Target: 196; RRR: 10.39

3.4 ओवर (4 रन) चौका!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर बड़ा शॉट लगाना चाहते थे| टर्न होकर गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और कीपर के बाँए ओर से थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर गई| चार रन मिला| खुलकर खेलना चा रहे हैं पंत यहाँ पर| दिल्ली vs लखनऊ: Match 45: Rishabh Pant hits Krunal Pandya for a 4! DC 22/2 (3.4 Ov). Target: 196; RRR: 10.65

3.3 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ पन्त ने खोला अपना खाता| स्लॉग स्वीप किया स्क्वायर लेग की दिशा में गेंद को और चार रन हासिल कर लिया| दिल्ली vs लखनऊ: Match 45: Rishabh Pant hits Krunal Pandya for a 4! DC 18/2 (3.3 Ov). Target: 196; RRR: 10.79

3.2 ओवर (0 रन) टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर पंत कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

3.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद पर मिड विकेट की ओर मार्श ने खेला| एक रन मिल गया|

रिषभ पंत बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए..

2.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट आयुष बदोनी बोल्ड मोहसिन खान| एक और सलामी बल्लेबाज़ छोटी गेंद पर पवेलियन जाता हुआ| 3 रन बनाकर वॉर्नर लौटे पवेलियन| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल तो किया लेकिन एलिवेशन नहीं मिल पाया| फ्लैट गई गेंद सीधा कैचिंग मिड विकेट फील्डर के पास जहाँ से बदोनी ने एक बढ़िया लो कैच पकड़ा| थर्ड अम्पायर ने इसे काफी बार चेक किया और अंत में आउट करार दिया| लखनऊ पूरी तरह से मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाती हुई| दबाव में आ गई है दिल्ली| 13/2 दिल्ली, लक्ष्य से 183 रन दूर| दिल्ली vs लखनऊ: Match 45: WICKET! David Warner c Ayush Badoni b Mohsin Khan 3 (4b, 0x4, 0x6). DC 13/2 (3.0 Ov). Target: 196; RRR: 10.76

2.5 ओवर (0 रन) जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

2.4 ओवर (1 रन) डीप पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

2.3 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|

2.2 ओवर (0 रन) पटकी हुई गेंद को मार्श ने मिड ऑन की ओर खेला| रन नहीं मिल सका|

2.1 ओवर (3 रन) बढ़िया फील्डिंग रवी द्वारा| घेरे के अंदर से मिड विकेट बाउंड्री तक बॉल के पीछे भागते हुए डाईव लगाई और गेंद को रोक दिया| चौका बचाया, तीन रन ही मिले| छोटी गेंद को पुल कर दिया था इस बार|

1.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| एक खूबसूरत डिफेन्स बल्लेबाज़ द्वारा| क्या सही जगह गेंद को बल्ले से मीट किया है| वाह जी वाह!! 2 के बाद 9/1 दिल्ली|

1.5 ओवर (0 रन) लहराते हुए अंदर लाइ गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया|

1.4 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ मिचेल मार्श ने अपना खाता खोला!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| एक टप्पा खाकर पॉइंट फील्डर के ऊपर से गई गेंद| सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| दिल्ली vs लखनऊ: Match 45: Mitchell Marsh hits Dushmantha Chameera for a 4! DC 9/1 (1.4 Ov). Target: 196; RRR: 10.2

1.3 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|

मिचेल मार्श बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

1.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! टिपिकल शॉ डिसमिसल!! कॉट कृष्णप्पा गौतम बोल्ड दुशमंथा चमीरा| अक्सर इसी तरह से छोटी गेंद पर आउट हुआ करते हैं शॉ| 5 के स्कोर पर पृथ्वी वापिस लौटे| छोटी गेंद को पुल लगाने गए लेकिन हाथ में बल्ला खुल सा गया| हवा में तो खिली गेंद लेकिन घेरे के अंदर ही रह गई| फील्डर बॉल के नीचे आये और कैचिंग मिड विकेट पर एक आसान सा कैच पकड़ लिया| 5/1 दिल्ली, 191 रन लक्ष्य से दूर| दिल्ली vs लखनऊ: Match 45: WICKET! Prithvi Shaw c Krishnappa Gowtham b Dushmantha Chameera 5 (7b, 1x4, 0x6). DC 5/1 (1.2 Ov). Target: 196; RRR: 10.23

1.1 ओवर (4 रन) चौका! पहली बाउंड्री!! जहाँ से आई थी वहीँ गई है वापिस लेकिन दोगुनी स्पीड के साथ| सीधा शॉट लगाया एक बेहतरीन टाइमिंग के साथ और चौका बटोर लिया| दिल्ली vs लखनऊ: Match 45: Prithvi Shaw hits Dushmantha Chameera for a 4! DC 5/0 (1.1 Ov). Target: 196; RRR: 10.14

दूसरे छोर से चमीरा आयेंगे...

0.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक बेहतरीन पहले ओवर की समाप्ति| महज़ एक ही रन इस ओवर से आया| इस बार पैड्स पर तेज़ी से गेंद को मार दिया और वॉर्नर को बीट कराया| कोई रन नहीं हुआ|

0.5 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ टीम का खाता खुला| हलके हाथों से लेग साइड पर गेंद को खेला| फील्डर थे वहां पर लेकिन उनके आगे से रन चुरा लिया|

0.4 ओवर (0 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं|

0.3 ओवर (0 रन) डॉट बॉल की हैट्रिक लगती हुई यहाँ पर!! पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|

0.2 ओवर (0 रन) स्विंग होती हुई गेंद| बॉल को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए शॉ|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

0.1 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई है शुरुआत!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|