
14.5 ओवर (6 रन) छक्का! सामने की तरफ घुटना टिकाकर बड़ा शॉट लगाया और 93 मीटर का लम्बा छक्का हासिल किया| जिस रन रेट के अनुसार बल्लेबाज़ी होनी चाहिए वो होती हुई|
14.4 ओवर (2 रन) बढ़िया फील्डिंग डीप पॉइंट पर बदोनी द्वारा| सीमा रेखा के ठीक आगे गेंद को रोका और चौका बचाया| दो रन मिला|
14.3 ओवर (0 रन) सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला, बोलर ने बॉल को रोक दिया| कोई रन नहीं हुआ|
14.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
14.1 ओवर (2 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| गैप से दो रन हासिल किया|
टाइम आउट का समय!! ढाई मिनट का ब्रेक है यहाँ पर| दोनों ही टीम अपनी अपनी रणनीति बनाती नज़र आएँगी...
13.6 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को पुश किया| एक रन हो गया| दिल्ली को जीत के लिए 36 गेंदों पर 72 रन चाहिए|
13.5 ओवर (1 रन) विकेट लाइन पर डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|
13.4 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
13.3 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन| शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया| बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी|
13.2 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल| गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए पॉवेल|
13.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
12.6 ओवर (0 रन) आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! बड़ा झटका यहाँ पर दिल्ली की टीम को लगता हुआ!! मोहसिन खान के हाथ लगी दूसरी विकेट| रिषभ पंत 44 रन बनाकर पवेलियन लौटे| फुल लेंथ की गेंद पर पंत लेग साइड की ओर खेलने गए| गेंद की गति से चकमा खा बैठे यहाँ पर रिषभ| बल्ले और पैड्स के बीच से होती हुई गेंद सीधा स्टंप्स को जा लगी| 120/5 दिल्ली, जीत के लिए 76 रनों की दरकार|
12.5 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर हवा में शॉट खेला| फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई बॉल एक रन मिल पाया|
12.4 ओवर (4 रन) चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
12.3 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने पुल लगाकर एक रन लिया|
12.2 ओवर (0 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को खेला| रन नहीं मिल सका|
12.2 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
12.1 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
11.6 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ के गौतम के इस ओवर से आए 18 रन!! आगे डाली गई गेंद को सीधा शॉट बल्लेबाज़ ने खेला| गैप में गई बॉल चार रनों के लिए|
11.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! बैक टू बैक सिक्स यहाँ पर रोवमन पॉवेल लगाते हुए!! ये एक ताक़त भरा स्लॉग है| हवा में ज़रूर थी गेंद मिड विकेट की ओर लेकिन सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए|
11.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर बड़ा शॉट खेला| बल्ले को लगकर गेंद गई सीधा दर्शकों के बीच और मिला सिक्स|
11.3 ओवर (1 रन) डीप पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
11.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद|
11.1 ओवर (1 रन) पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
10.6 ओवर (0 रन) कैच ड्रॉप!!! रिषभ पंत को 42 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान!! कप्तान ने छोड़ा कप्तान का कैच यहाँ पर!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने शॉर्ट कवर्स की ओर हवा में शॉट खेला| केएल राहुल ने कैच पकड़ने का प्रयास किया| गेंद हाथ में लगकर ज़मीन पर जा गिरी| बड़ा मौका लखनऊ की टीम के हाथ से निकलता हुआ यहाँ पर|
10.5 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर गेंद को कट किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
10.4 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर बल्लेबाज़ ने गैप में खेलकर हासिल किया|
10.3 ओवर (0 रन) पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
10.2 ओवर (0 रन) बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
10.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन बीट हुए| कोई रन नहीं|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
14.6 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए| 135/5 दिल्ली|