Advertisement
Advertisement

ज़िम्बाब्वे vs भारत, दूसरा एक-दिवसीय Commentary, Live Updates

ज़िम्बाब्वे vs भारत, 2022 - एकदिवसीय Live Commentary

ज़िम्बाब्वे vs भारत स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
दूसरा एक-दिवसीय, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे , Aug 20, 2022
ज़िम्बाब्वे ज़िम्बाब्वे
161 (38.1)
भारत भारत
167/5 (25.4)
भारत ने ज़िम्बाब्वे को 5 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    संजू सैमसन
    43(39)
तो प्रिय दर्शकों उम्मीद करता हूँ कि आपको आज का ये शानदार मुकाबला पसंद आया होगा| इस मैच से महज़ इतना ही, अब आपसे 22 अगस्त को होगी मुलाकात इस श्रृंखला के अंतिम मैच के साथ| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल और हमें दीजिये इजाज़त| नमस्कार...
मैच जीतकर बात करने आए भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल ने बताया कि इस सीरीज़ को खेलते हुए मैं कुछ रन बनना चाहता हूँ ताकि मुझे पहले जैसा आत्मविश्वास वापिस मिल सके| आगे राहुल ने कहा कि दुर्भाग्य से मैं आज रन नहीं कर सका| उनके पास काफी अच्छे-अच्छे गेंदबाज़ हैं जिन्हें मैंने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भी देखा है| उन्होंने आज बढ़िया गेंदबाज़ी की और हमारे लिए बल्लेबाज़ी करते हुए मुश्किल पैदा की| जाते-जाते राहुल ने कहा कि हमें यहाँ काफी भारतीय समर्थक मिलते हैं और मैं उनके इस समर्थन के लिए उनका आभारी हूँ|
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार संजू सैमसन को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया| इसे हासिल करने के बाद संजू काफी खुश दिखाई दिए और बात करते हुए कहा कि उस बच्चे के लिए बॉल पर हस्ताक्षर करते हुए उसे देना मेरे लिए काफी गर्व की बात है| आगे कहा कि आज मैंने अपनी बल्लेबाज़ी का पूरा आनंद लिया और ये भी बताया कि विकेट के पीछे कीपिंग करते हुए भी मुझे काफी मजा आया|
मुकाबला गंवाकर बात करने आए जिम्बाब्वे टीम के कप्तान रेजिस ने बताया कि हमने कम स्कोर में भी बेहतर खेल दिखाया और फाइट किया| उन्होंने बताया कि पिछले मैच में हम विकेट नहीं ले सके थे लेकिन इस मुकाबले में हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और विकेट्स हासिल की जिससे उन्हें काफी आत्मविश्वास आया होगा| जाते-जाते कह गए कि अब हम अगले मैच की ओर ध्यान केन्द्रित करेंगे और उसे जीतने को देखेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
वहीँ आज गेंदबाजी में पहले मैच के मुकाबले दूसरे मैच में मेज़बान ज़िम्बाब्वे के बोलर्स काफी अच्छे दिखे| टाईट लाइन और लेंथ से गेंदबाजी करते हुए उन्होंने भारत के बल्लेबाजों को ना सिर्फ परेशान ही किया बल्कि उनका विकेट भी लिया| गेंदबाजी के दौरान ल्यूक जोंग्वे एक अलग ही लय में दिख रहे थे जबकि चिवंगा ने कमाल की शुरुआत की थी| लेकिन बोर्ड पर मेज़बान टीम के बल्लेबाजों ने टोटल ही इतना कम लगाया था कि भारत 5 विकेट गंवाने के बाद भी उसे आसानी से 144 गेंद पहले हासिल कर गया|
162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने पहले कप्तान राहुल को सस्ते में गंवाया और उसके बाद धवन और गिल के बीच साझेदारी तो हुई लेकिन जैसे ही धवन का विकेट गिरा किशन और गिल भी उनके पीछे-पीछे चलते नज़र आये| ईशान किशन को आज मौका तो मिला लेकिन बल्लेबाज़ी के दौरान वो अपनी लय में नज़र नहीं आये| उसके बाद संजू और हूडा के बीच हुई 56 रनों की साझेदारी ने भारत को जीत की पटरी पर वापिस ला दिया| हूडा तो आउट हो गए लेकिन अंत में संजू ने एक बड़ा छक्का जड़ते हुए भारत को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचा दिया|
5 विकटों से इस मुकाबले को जीतते हुए भारत ने सीरीज और ट्रॉफी पर अपना कब्ज़ा जमा लिया| हालांकि अभी एक मुकाबला और बाक़ी है जहाँ भारत अब क्लीन स्वीप करने को देखेगा| कप्तान केएल राहुल जो आज एक लम्बे अंतराल के बाद बल्लेबाज़ी के लिए आये भले ही फ्लॉप रहे हों लेकिन उनके पास इस दौरे पर अभी एक और मौका बचा है जहाँ वो खुद को अच्छी तरह से सेट करना चाहेंगे| साथ ही साथ जिस तरह से रन चेज़ में टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में दम दिखाया था आज वैसा कुछ दोहरा नहीं पाई|
7वीं लगातार श्रृंखला भारत ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ जीत ली है!! एक बड़ा रिकॉर्ड बनाते हुए दिखी टीम इंडिया| ये एकदिवसीय क्रिकेट था या टी20 समझ नहीं आया!! क्योंकि जिस अंदाज़ में टीम इंडिया ने इस दूसरे वनडे को खेला और जीता ऐसा लगा ही नहीं कि हम टी20 मोड से बाहर निकलकर 50 ओवर फ़ॉर्मेट गेम में दाख़िल हो चुके हैं| वाह जी वाह!! क्या कमाल का दिन रहा भारतीय क्रिकेट इतिहास के लिए| खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों में भी उसका उत्साह साफ़ नज़र आ रहा था|
ओवर की समाप्ति 25.4 : 167/5
6 रन
  • 025.1
  • 025.2
  • 025.3
  • 625.4
स. सैमसन
43 (39)
अ. पटेल
6 (7)
इ. काया
0.4-0-6-0
25.4
6
इनोसेंट काया To संजू सैमसन
छक्का!!! इसी के साथ भारत ने जिम्बाब्वे को 5 विकटों से शिकस्त देते हुए सीरीज़ पर अपना कब्ज़ा जमाया!!! आगे डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने पूरी ताकत के साथ सामने की तरफ शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए जिसके बाद ड्रेसिंग रूम में गले मिलने का सिलसिला शुरू हो गया|
25.3
0
इनोसेंट काया To संजू सैमसन
ऑफ साइड की ओर गेंद को पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
25.2
0
इनोसेंट काया To संजू सैमसन
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया|
25.1
0
इनोसेंट काया To संजू सैमसन
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
ओवर की समाप्ति 25 : 161/5
7 रन
  • 024.1
  • 424.2
  • 024.3
  • 124.4
  • 1 WD24.5
  • 024.5
  • 124.6
स. सैमसन
37 (35)
अ. पटेल
6 (7)
व. मधेवीरे
1-0-7-0
24.6
1
वेस्ले मधेवीरे To संजू सैमसन
सिंगल और इसी के साथ स्कोर बराबर| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| भारत अब जीत से 1 रन दूर|
24.5
0
वेस्ले मधेवीरे To संजू सैमसन
इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| मिड ऑन फील्डर ने एक हाथ से उसे रोक दिया और रन नहीं लेने दिया|
24.5
wd
वेस्ले मधेवीरे To संजू सैमसन
वाइड! लेग स्टम्प के बाहर थी गेंद| अम्पायर का मानना कि ये वाइड है और जी हाँ वाइड की करार दिया|
24.4
1
वेस्ले मधेवीरे To अक्षर पटेल
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| लक्ष्य से 3 रन दूर भारत|
24.3
0
वेस्ले मधेवीरे To अक्षर पटेल
इस बार बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
24.2
4
वेस्ले मधेवीरे To अक्षर पटेल
चौका! अक्षर के खाते में भी एक बाउंड्री दर्ज हो गई है| ये गेंद पॉइंट फील्डर को पार कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया| अब मात्र चार रन दूर जीत से टीम इंडिया|
24.1
0
वेस्ले मधेवीरे To अक्षर पटेल
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
ओवर की समाप्ति 24 : 154/5
2 रन
  • 023.1
  • 123.2
  • W23.3
  • 023.4
  • 023.5
  • 123.6
अ. पटेल
1 (3)
स. सैमसन
36 (33)
स. रजा
4-0-16-1
23.6
1
सिकंदर रजा To अक्षर पटेल
सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ओवरपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन ले लिया| भारत को अब जीत के लिए 8 रनों की दरकार|
23.5
0
सिकंदर रजा To अक्षर पटेल
ऊपर डाली हुई गेंद को अक्षर ने डिफेंड कर दिया|
23.4
0
सिकंदर रजा To अक्षर पटेल
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
अक्षर पटेल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
23.3
W
सिकंदर रजा To दीपक हूडा OUT!
आउट!!! क्लीन बोल्ड!! सिकंदर रजा को मिल गई विकेट| 56 रनों की साझेदारी का हुआ अंत लेकिन अब मेज़बान टीम के लिए काफी देर हो चुकी है| 25 रन बनाकर हूडा लौटे पवेलियन| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई यॉर्कर गेंद| बल्लेबाज़ उसे सही समय पर ब्लॉक नहीं कर पाए| गेंद की लाइन को पूरी तरह से मिस कर गए और गेंद सीधा जाकर ऑफ़ स्टम्प को उड़ा गई| बल्ला जबतक नीचे आता गेंद उसके नीचे से निकल चुकी थी| मैच फिनिश करके वापिस नहीं जा पाए हूडा| 153/5 भारत, लक्ष्य से महज़ 9 रन दूर|
23.2
1
सिकंदर रजा To संजू सैमसन
ऊपर डाली गई गेंद जिसे सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| एक ही रन मिला| 9 रन लक्ष्य से दूर भारत|
23.1
0
सिकंदर रजा To संजू सैमसन
टर्न हुई गेंद!! फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
ओवर की समाप्ति 23 : 152/4
13 रन
  • 022.1
  • 622.2
  • 622.3
  • 122.4
  • 022.5
  • 022.6
द. हूडा
25 (35)
स. सैमसन
35 (31)
श. विलियम्स
1-0-13-0
22.6
0
शॉन विलियम्स To दीपक हूडा
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
22.5
0
शॉन विलियम्स To दीपक हूडा
आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
22.4
1
शॉन विलियम्स To संजू सैमसन
सिंगल, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
22.3
6
शॉन विलियम्स To संजू सैमसन
एक और छक्का! भारत के 150 रन भी पूरे हुए साथ ही अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी हुई| लेग स्टम्प के बाहर की गेंद को पुल कर दिया और ऐसा लग कि बल्ले पर ठीक तरह से आई नहीं थी गेंद फिर भी बाउंड्री लाइन को पार कर गई छह रनों के लिए| जीत से 11 रन दूर भारत|
22.2
6
शॉन विलियम्स To संजू सैमसन
छक्का! डाउन द ट्रैक!! लॉन्ग ऑफ के ऊपर से उठाकर मारा और छह रन प्राप्त किये| कमाल की लय में हैं बल्लेबाज़ और उसका नमूना पूरी तरह से यहाँ पर देखने को मिल रहा है| जीत से 17 रन दूर भारत|
22.1
0
शॉन विलियम्स To संजू सैमसन
टर्न हुई गेंद को भली भांति परखा और डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 22 : 139/4
3 रन
  • 021.1
  • 021.2
  • 121.3
  • 021.4
  • 121.5
  • 121.6
स. सैमसन
22 (27)
द. हूडा
25 (33)
स. रजा
3-0-14-0
21.6
1
सिकंदर रजा To संजू सैमसन
एक रन के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| 139/4 भारत, लक्ष्य से 23 रन दूर|
21.5
1
सिकंदर रजा To दीपक हूडा
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
21.4
0
सिकंदर रजा To दीपक हूडा
पैड्स की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप हासिल नहीं हो सका|
21.3
1
सिकंदर रजा To संजू सैमसन
लॉन्ग ऑफ की ओर गेंद को संजू ने खेलकर सिंगल ले लिया|
21.2
0
सिकंदर रजा To संजू सैमसन
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
21.1
0
सिकंदर रजा To संजू सैमसन
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
ओवर की समाप्ति 21 : 136/4
6 रन
  • 020.1
  • 020.2
  • 220.3
  • 420.4
  • 020.5
  • 020.6
द. हूडा
24 (31)
स. सैमसन
20 (23)
ब. इवांस
4-0-21-0
20.6
0
ब्रैड इवांस To दीपक हूडा
कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
20.5
0
ब्रैड इवांस To दीपक हूडा
कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
20.4
4
ब्रैड इवांस To दीपक हूडा
चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल गैप में टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
20.3
2
ब्रैड इवांस To दीपक हूडा
अच्छा शॉट लेकिन बढ़िया फील्डिंग डीप पॉइंट बाउंड्री पर जोंग्वे द्वारा| स्प्रिंट करते हुए डाईव लगाई और गेंद को सीमा रेखा के पार जाने से रोक दिया| दो रन मिले|
20.2
0
ब्रैड इवांस To दीपक हूडा
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
20.1
0
ब्रैड इवांस To दीपक हूडा
इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
ओवर की समाप्ति 20 : 130/4
10 रन
  • 419.1
  • 019.2
  • 619.3
  • 019.4
  • 019.5
  • 019.6
स. सैमसन
20 (23)
द. हूडा
18 (25)
स. रजा
2-0-11-0
19.6
0
सिकंदर रजा To संजू सैमसन
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर संजू ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका| 20 ओवर के बाद 130/4 भारत, जीत से बस 32 रन दूर|
19.5
0
सिकंदर रजा To संजू सैमसन
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
19.4
0
सिकंदर रजा To संजू सैमसन
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
19.3
6
सिकंदर रजा To संजू सैमसन
छक्का!! शानदार शॉट यहाँ पर संजू के बल्ले से देखने को मिला!! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को नहीं मारा बल्कि फ्लैट शॉट लगाया लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए| अब जीत से महज़ 32 रन दूर टीम इंडिया|
19.2
0
सिकंदर रजा To संजू सैमसन
कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
19.1
4
सिकंदर रजा To संजू सैमसन
चौका!!! संजू के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!!! आगे आकर गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 19 : 120/4
4 रन
  • 018.1
  • 018.2
  • 018.3
  • 118.4
  • 018.5
  • 1 WD18.6
  • 1 WD18.6
  • 118.6
स. सैमसन
10 (17)
द. हूडा
18 (25)
ब. इवांस
3-0-15-0
18.6
1
ब्रैड इवांस To संजू सैमसन
लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल ले लिया|
18.6
wd
ब्रैड इवांस To संजू सैमसन
वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
18.6
wd
ब्रैड इवांस To संजू सैमसन
वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लीव कर दिया| अम्पायर ने वाइड दिया|
18.5
0
ब्रैड इवांस To संजू सैमसन
कोई रन नहीं, पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद|
18.4
1
ब्रैड इवांस To दीपक हूडा
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
18.3
0
ब्रैड इवांस To दीपक हूडा
कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
18.2
0
ब्रैड इवांस To दीपक हूडा
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
18.1
0
ब्रैड इवांस To दीपक हूडा
ओह!! हवा में गेंद लेकिन हाफ़ चांस यहाँ पर जिसे विकेट में तब्दील नहीं कर सके गेंदबाज़| आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर हवा में शॉट खेला| गेंदबाज़ ने अपना दाँए हाथ गेंद पर लगाया लेकिन बॉल हाथ को लगकर ज़मीन पर जा गिरी| बाल-बाल बचे हूडा यहाँ पर|
ओवर की समाप्ति 18 : 116/4
1 रन
  • 017.1
  • 117.2
  • 017.3
  • 017.4
  • 017.5
  • 017.6
स. सैमसन
9 (15)
द. हूडा
17 (21)
स. रजा
1-0-1-0
17.6
0
सिकंदर रजा To संजू सैमसन
आगे डाली गई गेंद पर संजू ने गेंद को मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर से वहां पर मिसफील्ड तो हुई लेकिन दीपक ने रन लेना सही नहीं समझा|
17.5
0
सिकंदर रजा To संजू सैमसन
बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
17.4
0
सिकंदर रजा To संजू सैमसन
मिड ऑफ की ओर गेंद को पुश किया| रन का मौका नहीं बन सका|
17.3
0
सिकंदर रजा To संजू सैमसन
छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
17.2
1
सिकंदर रजा To दीपक हूडा
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश करते हुए सिंगल ले लिया|
17.1
0
सिकंदर रजा To दीपक हूडा
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
ओवर की समाप्ति 17 : 115/4
6 रन
  • 116.1
  • 016.2
  • 016.3
  • 016.4
  • 016.5
  • 1 NB16.6
  • 416.6
स. सैमसन
9 (11)
द. हूडा
16 (19)
त. चिवंगा
7-0-38-1
16.6
4
तनाका चिवंगा To संजू सैमसन
चौका!!! फ्री हिट का पूरा फ़ायदा उठाते हुए यहाँ पर संजू!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट लगाया| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| भारत जीत के करीब धीरे-धीरे होता हुआ|
हाई फुल टॉस!! बॉल सीधा जाकर संजू के ग्लव्स को लगी| उँगलियों में हलकी चोट आई लेकिन इसी बीच गेंदबाज़ ने तुरंत जाकर बल्लेबाज़ से माफ़ी मांगी| ये देखकर काफी अच्छा लगा| अब अगली गेंद फ्री हिट होगी..
16.6
nb
तनाका चिवंगा To संजू सैमसन
नो बॉल!!! अगली गेंद फ्री हिट होगी संजू के लिए!!! बोलर के हाथों से छूट गई गेंद!! हाई फुल टॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड किया| अम्पायर ने उसे नो बॉल करार दिया| गेंद संजू की उँगलियों में लगी|
16.5
0
तनाका चिवंगा To संजू सैमसन
कोई रन नहीं, ऑन ड्राइव तो किया लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं|
16.4
0
तनाका चिवंगा To संजू सैमसन
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया| रन नहीं मिल सका|
16.3
0
तनाका चिवंगा To संजू सैमसन
कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
16.2
0
तनाका चिवंगा To संजू सैमसन
छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया|
16.1
1
तनाका चिवंगा To दीपक हूडा
क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 16 : 109/4
11 रन
  • 115.1
  • 015.2
  • 415.3
  • 115.4
  • 415.5
  • 115.6
द. हूडा
15 (18)
स. सैमसन
5 (5)
ल. जोंग्वे
4-0-33-2
15.6
1
ल्यूक जोंग्वे To दीपक हूडा
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
15.5
4
ल्यूक जोंग्वे To दीपक हूडा
चौका!!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद जिसका दीपक ने इंतज़ार करते हुए अपर कट शॉट लगाया| कीपर के ऊपर से गई बॉल सीधा थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर चार रनों के लिए|
15.4
1
ल्यूक जोंग्वे To संजू सैमसन
स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
15.3
4
ल्यूक जोंग्वे To संजू सैमसन
चौका!!! संजू ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!!! इसी के साथ भारतीय टीम का 100 रन पूरा हुआ!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में ड्राइव किया| गैप में गई बॉल, सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
15.2
0
ल्यूक जोंग्वे To संजू सैमसन
बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और जाने दिया कीपर की ओर|
15.1
1
ल्यूक जोंग्वे To दीपक हूडा
क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 15 : 98/4
1 रन
  • 014.1
  • 014.2
  • 014.3
  • 114.4
  • 014.5
  • 014.6
स. सैमसन
0 (2)
द. हूडा
9 (15)
त. चिवंगा
6-0-32-1
14.6
0
तनाका चिवंगा To संजू सैमसन
शॉर्टपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करने का मन बनाया|
14.5
0
तनाका चिवंगा To संजू सैमसन
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|
14.4
1
तनाका चिवंगा To दीपक हूडा
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|
14.3
0
तनाका चिवंगा To दीपक हूडा
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
14.2
0
तनाका चिवंगा To दीपक हूडा
बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
14.1
0
तनाका चिवंगा To दीपक हूडा
जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
संजू सैमसन अब बल्लेबाज़ी के लिए क्रीज़ पर आयेंगे...
ओवर की समाप्ति 14 : 97/4
6 रन
  • 113.1
  • 013.2
  • 013.3
  • 113.4
  • 413.5
  • W13.6
श. गिल
33 (34)
द. हूडा
8 (11)
ल. जोंग्वे
3-0-22-2
13.6
W
ल्यूक जोंग्वे To शुभमन गिल OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! चौथा झटका यहाँ पर राहुल की सेना को लगता हुआ!!! ल्यूक जोंग्वे के हाथ लगी दूसरी विकेट| शुभमन गिल 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर थर्ड मैन की ओर शॉट लगाया| गेंद अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले पर आई जिसके कारण गिल बॉल को गैप में नहीं खेल सके और सीधा बाउंड्री लाइन पर खड़े फील्डर ब्रैड इवांस के हाथ में कैच दे बैठे| इसी बीच बारे आसानी से फील्डर ने गेंद को जज किया और कैच लपका| 97/4 भारत, जीत के लिए 65 रनों की दरकार|
13.5
4
ल्यूक जोंग्वे To शुभमन गिल
चौका!!! एक और बाउंड्री यहाँ पर गिल के बल्ले से आती हुई!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर ड्राइव किया| बीच बल्ले में लगकर गेंद गैप में गई सीधा सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
13.4
1
ल्यूक जोंग्वे To दीपक हूडा
फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को थर्ड मैन की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
13.3
0
ल्यूक जोंग्वे To दीपक हूडा
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
13.2
0
ल्यूक जोंग्वे To दीपक हूडा
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|
13.1
1
ल्यूक जोंग्वे To शुभमन गिल
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 13 : 91/3
5 रन
  • 012.1
  • 012.2
  • 012.3
  • 012.4
  • 1 WD12.5
  • 412.5
  • 012.6
द. हूडा
7 (8)
श. गिल
28 (31)
ब. इवांस
2-0-11-0
12.6
0
ब्रैड इवांस To दीपक हूडा
कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
12.5
4
ब्रैड इवांस To दीपक हूडा
चौका!!! पहली बाउंड्री यहाँ पर दीपक हूडा के बल्ले से आती हुई!! शानदार कवर ड्राइव!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल| दूर से ही पैर निकालकर गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया| ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर|
12.5
wd
ब्रैड इवांस To दीपक हूडा
वाइड! लेग स्टम्प के काफी बाहर थी गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|
12.4
0
ब्रैड इवांस To दीपक हूडा
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने यहाँ पर डिफेंड कर दिया|
12.3
0
ब्रैड इवांस To दीपक हूडा
बढ़िया बाउंसर से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| कोई रन नहीं हुआ|
12.2
0
ब्रैड इवांस To दीपक हूडा
नॉट आउट!! जिम्बाब्वे टीम का रिव्यु हुआ बेकार!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ डिफेंड करने गए| बल्ले और गेंद का कोई ताल मेल नहीं हो सका और गेंद सीधा पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील, अम्पायर ने नकारा| गेंदबाज़ी टीम के कप्तान ने लिया रिव्यु| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि गेंद लेग स्टंप्स को मिस करती हुई जा रही थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
12.1
0
ब्रैड इवांस To दीपक हूडा
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
ओवर की समाप्ति 12 : 86/3
5 रन
  • 111.1
  • 011.2
  • 111.3
  • W11.4
  • 011.5
  • 311.6
द. हूडा
3 (2)
श. गिल
28 (31)
ल. जोंग्वे
2-0-16-1
11.6
3
ल्यूक जोंग्वे To दीपक हूडा
तीन रनों के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति और हूडा का खाता भी खुला| पंच शॉट पर तीन रन हासिल किया| बल्लेबाज़ ने इसे बैक फुट से कवर्स की तरफ खेला और तेज़ी से भागते हुए तीन रन पूरे किये| लक्ष्य से 76 रन दूर है भारत|
11.5
0
ल्यूक जोंग्वे To दीपक हूडा
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
11.4
W
ल्यूक जोंग्वे To ईशान किशन OUT!
आउट!!! प्ले डाउन!!! तीसरा झटका भारतीय टीम को यहाँ पर लगता हुआ!!! ल्यूक जोंग्वे के हाथ लगी पहली विकेट| ईशान किशन 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने दूर से ही पैर निकालकर ड्राइव करने का प्रयास किया| गेंद और बल्ले का बेहतर ताल मेल नहीं हो सका और बल्ले के अंदरूनी भाग को लगकर बॉल सीधा स्टंप्स को जा लगी| अपने इस शॉट से काफी निराश दिखाई दिए बल्लेबाज़ किशन| एक बढ़िया मौका भी गंवा दिया यहाँ पर| 83/3 भारत|
11.3
1
ल्यूक जोंग्वे To शुभमन गिल
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| एक रन मिल गया|
11.2
0
ल्यूक जोंग्वे To शुभमन गिल
फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
11.1
1
ल्यूक जोंग्वे To ईशान किशन
ऑफ साइड की ओर गेंद को पुश करते हुए सिंगल ले लिया|
ओवर की समाप्ति 11 : 81/2
6 रन
  • 010.1
  • 110.2
  • 010.3
  • 010.4
  • 110.5
  • 410.6
श. गिल
27 (29)
ई. किशन
5 (11)
ब. इवांस
1-0-6-0
10.6
4
ब्रैड इवांस To शुभमन गिल
बाहरी किनारा चौका!!! गिल को मिला भाग्य का साथ और बाउंड्री भी मिल गई!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर आउटस्विंग हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर कीपर और स्लिप फील्डर के बीच से गई थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर चार रनों के लिए|
10.5
1
ब्रैड इवांस To ईशान किशन
बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
10.4
0
ब्रैड इवांस To ईशान किशन
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
10.3
0
ब्रैड इवांस To ईशान किशन
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
10.2
1
ब्रैड इवांस To शुभमन गिल
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया|
10.1
0
ब्रैड इवांस To शुभमन गिल
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
ओवर की समाप्ति 10 : 75/2
11 रन
  • 09.1
  • 09.2
  • 5 WD9.3
  • 09.3
  • 49.4
  • 09.5
  • 1 WD9.6
  • 19.6
श. गिल
22 (26)
ई. किशन
4 (8)
ल. जोंग्वे
1-0-11-0
9.6
1
ल्यूक जोंग्वे To शुभमन गिल
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| 10 के बाद 75/2 भारत, लक्ष्य से 87 रन दूर|
9.6
wd
ल्यूक जोंग्वे To शुभमन गिल
वाइड! एक और बार लेग साइड के काफी बाहर की गेंद| अम्पायर द्वारा इसे वाइड दे दिया गया|
9.5
0
ल्यूक जोंग्वे To शुभमन गिल
इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
9.4
4
ल्यूक जोंग्वे To शुभमन गिल
ओहोहोहो!!! बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!!! चौका मिलेगा!!! ऐसा लगा कि सचिन तेंदुलकर ने इस शॉट को खेला हो लेकिन ये तो गिल साहब ने खेला है| ओवरपिच गेंद थी जिसे ड्राइव किया गेंदबाज़ की तरफ| रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर गेंदबाज़ के पास, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
9.3
0
ल्यूक जोंग्वे To शुभमन गिल
इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|
9.3
wd
ल्यूक जोंग्वे To शुभमन गिल
वाईड और साथ में बाई का एक चौका!! डाउन द लेग साइड!! बल्लेबाज़ से काफी दूर| बड़ी आसानी से उसे जाने दिया बिना छेड़खानी के कीपर की ओर| चकाब्वा का भरसक प्रयास लेकिन असफल रहे| फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई गेंद|
9.2
0
ल्यूक जोंग्वे To शुभमन गिल
इस बार ऑन ड्राइव तो किया लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं| फील्डर ने उस बॉल को काफी आसानी से फील्ड कर लिया|
9.1
0
ल्यूक जोंग्वे To शुभमन गिल
ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद को कट तो किया लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर गेंद को लगा नहीं सके|
ओवर की समाप्ति 9 : 64/2
2 रन
  • 18.1
  • 08.2
  • 1 WD8.3
  • 08.3
  • 08.4
  • 08.5
  • 08.6
ई. किशन
4 (8)
श. गिल
17 (20)
त. चिवंगा
5-0-31-1
8.6
0
तनाका चिवंगा To ईशान किशन
डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| बाहर डाली गई गेंद को किशन ने समझदारी के साथ ऑफ़ साइड पर खेला लेकिन गैप हासिल नहीं हो सका|
8.5
0
तनाका चिवंगा To ईशान किशन
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
8.4
0
तनाका चिवंगा To ईशान किशन
इस बार आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
8.3
0
तनाका चिवंगा To ईशान किशन
इस बार लेफ्ट कर दिया गेंद को कीपर के लिए| कोई रन नहीं होगा|
8.3
wd
तनाका चिवंगा To ईशान किशन
वाइड! डाउन द लेग साइड और एक बेहतरीन टेक कप्तान चकाव्बा द्वारा विकेट के पीछे| निश्चित ही एक बाउंड्री बचाई| लेग स्टम्प के काफी बाहर निकल रही थी बॉल जिसे डाईव लगाकर रोक दिया गया|
8.2
0
तनाका चिवंगा To ईशान किशन
कोई रन नहीं, आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
8.1
1
तनाका चिवंगा To शुभमन गिल
इस बार क्रीज़ में ही रहकर बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 8 : 62/2
11 रन
  • 1 WD7.1
  • 17.1
  • 07.2
  • 47.3
  • 07.4
  • 47.5
  • 17.6
श. गिल
16 (19)
ई. किशन
4 (3)
व. नेयुची
4-0-32-1
7.6
1
विक्टर नेयुची To शुभमन गिल
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
7.5
4
विक्टर नेयुची To शुभमन गिल
एक और चौका! पहला कट तो दूसरा ड्राइव पर!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल| दूर से ही पैर निकालकर गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया और ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर चार रनों के लिए|
7.4
0
विक्टर नेयुची To शुभमन गिल
लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया|
7.3
4
विक्टर नेयुची To शुभमन गिल
चौका! बढ़िया कट शॉट!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर इस गेंद को कवर्स की ओर कट कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
7.2
0
विक्टर नेयुची To शुभमन गिल
इस बार फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
7.1
1
विक्टर नेयुची To ईशान किशन
बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
7.1
wd
विक्टर नेयुची To ईशान किशन
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
ओवर की समाप्ति 7 : 51/2
10 रन
  • 26.1
  • 46.2
  • W6.3
  • 1 WD6.4
  • 26.4
  • 16.5
  • 06.6
श. गिल
7 (14)
ई. किशन
3 (2)
त. चिवंगा
4-0-29-1
6.6
0
तनाका चिवंगा To शुभमन गिल
डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
6.5
1
तनाका चिवंगा To ईशान किशन
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड किया| एक रन मिल गया|
6.4
2
तनाका चिवंगा To ईशान किशन
दुग्गी!!! इसी के साथ ईशान किशन ने अपना खाता खोला!! हवा में ज़रूर थी गेंद लेकिन नो मेंस लैंड में जा गिरी| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| गैप में गई बॉल, दो रन मिल गया|
6.4
wd
तनाका चिवंगा To ईशान किशन
वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
ईशान किशन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
6.3
W
तनाका चिवंगा To शिखर धवन OUT!
आउट!! कैच आउट!! ये है तेज़ गेंदबाज़ की विकेट| बल्लेबाज़ को अपनी गति और उछाल से पूरी तरह से चकमा दे दिया| 33 रन बनाकर गब्बर लौटे पवेलियन| छोटी पटकी हुई गेंद गति के साथ धवन के पास आई| पुल लगाने गए लेकिन शॉट खेलने में काफी लेट हो गए| बल्ले के उपरी हिस्से को लगकर शॉर्ट स्क्वायर लेग की तरफ हवा में गई गेंद जहाँ से फील्डर ने बॉल के नीचे आकर एक आसान सा कैच लपक लिया| 47/2 भारत, लक्ष्य से 115 रन दूर|
6.2
4
तनाका चिवंगा To शिखर धवन
शानदार कवर ड्राइव!! गब्बर स्पेशल!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल| दूर से ही पैर निकालकर गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया और ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर| गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
6.1
2
तनाका चिवंगा To शिखर धवन
फुल बॉल को कवर्स की ओर ड्राइव कर दिया| फील्डर द्वारा उसे चेज़ करते हुए रोका गया लेकिन तब तक दो रन्स पूरे कर लिए गए थे|
ओवर की समाप्ति 6 : 41/1
15 रन
  • 45.1
  • 15.2
  • 15.3
  • 05.4
  • 45.5
  • 55.6
श. धवन
27 (18)
श. गिल
7 (13)
व. नेयुची
3-0-21-1
5.6
5
विक्टर नेयुची To शिखर धवन
ओवर थ्रो और चौका मिल जाएगा यहाँ पर| साथ में लेग बाई का एक रन भी था इस वजह से कुल 5 रन मिल गए| पैड्स से लगकर शॉर्ट फाइन लेग की तरफ गई थी गेंद| बल्लेबाज़ इस बीच रन के लिए भागे| कीपर ने भागते हुए थ्रो किया लेकिन कोई बैक अप नहीं था इस वजह से कवर्स बाउंड्री के पार निकल गई गेंद चार रनों के लिए|
5.5
4
विक्टर नेयुची To शिखर धवन
चौका! हवा में उछलकर खेला गया कट शॉट| गब्बर तो इस तरह के शॉट लगाने में माहिर हैं| गेंदबाज़ काफी बाहर डाल रहे बॉल को जिसका फायदा गब्बर ने उठाया| खाली था वो एरिया इस वजह से एक आसान सी बाउंड्री मिल गई|
5.4
0
विक्टर नेयुची To शिखर धवन
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं|
5.3
1
विक्टर नेयुची To शुभमन गिल
पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| गैप से एक रन बटोर|
5.2
1
विक्टर नेयुची To शिखर धवन
एक और बार चहल कदमी!! बल्लेबाज़ ने आगे आकर कवर्स की तरफ एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
5.1
4
विक्टर नेयुची To शिखर धवन
चौका! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!!! गब्बर इज़ बैक!! ओवरपिच गेंद, ड्राइव किया गेंदबाज़ की तरफ| किसी के पास बॉल को रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 5 : 26/1
5 रन
  • 1 WD4.1
  • 04.1
  • 04.2
  • 14.3
  • 1 WD4.4
  • 04.4
  • 04.5
  • 24.6
श. गिल
6 (12)
श. धवन
13 (13)
त. चिवंगा
3-0-19-0
4.6
2
तनाका चिवंगा To शुभमन गिल
दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैरों की गेंद को फ्लिक किया मिड विकेट की तरफ और गैप से दो रन हासिल कर लिया| 26/1 भारत|
4.5
0
तनाका चिवंगा To शुभमन गिल
बढ़िया आउटस्विंगर!! एक और लीव बल्लेबाज़ गिल द्वारा| बाहर की तरफ जाती गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा, परखा और जाने दिया कीपर की ओर|
4.4
0
तनाका चिवंगा To शुभमन गिल
ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा|
4.4
wd
तनाका चिवंगा To शुभमन गिल
वाइड!!! एक और अतिरिक्त गेंद!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
4.3
1
तनाका चिवंगा To शिखर धवन
एक बढ़िया शॉट गब्बर द्वारा देखने को मिला| थर्ड मैन की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
4.2
0
तनाका चिवंगा To शिखर धवन
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
4.1
0
तनाका चिवंगा To शिखर धवन
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
4.1
wd
तनाका चिवंगा To शिखर धवन
वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर| गब्बर ने बल्ला चलाया था लेकिन मिस कर गए थे|
ओवर की समाप्ति 4 : 21/1
5 रन
  • 13.1
  • 43.2
  • 03.3
  • 03.4
  • 03.5
  • 03.6
श. गिल
4 (9)
श. धवन
12 (10)
व. नेयुची
2-0-6-1
3.6
0
विक्टर नेयुची To शुभमन गिल
इस बार लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया| 4 के बाद 21/1 भारत|
3.5
0
विक्टर नेयुची To शुभमन गिल
ओह!! इस बार गेंद को शाइन के साथ फेंका और बल्लेबाज़ को स्विंग से बीट कराने में कामयाब हुए| बढ़िया गेंदबाजी देखने को मिल रही है नेयुची द्वारा|
3.4
0
विक्टर नेयुची To शुभमन गिल
फुल लेंथ गेंद| ऑफ़ ड्राइव किया गया उसे मिड ऑफ़ की तरफ लेकिन उसे रोक दिया गया फील्डर द्वारा|
3.3
0
विक्टर नेयुची To शुभमन गिल
ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बढ़िया ढंग से छोड़ा| कोई रन नहीं होगा इस गेंद पर|
3.2
4
विक्टर नेयुची To शुभमन गिल
शॉर्ट आर्म जैब!! गिल का पसंदीदा शॉट है ये!! शॉटपिच डाली गई गेंद को पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| आक्रमकता दिखाई है बल्लेबाज़ ने यहाँ पर, गेंदबाज़ पूरी तरह से दबाव में, अगली गेंद क्या होगी?
3.1
1
विक्टर नेयुची To शिखर धवन
धवन के लिए शरीर पर डाली गई गेंद जिसे लेग साइड पर फ्लिक कर दिया| गैप से एक रन हासिल हो गया|
ओवर की समाप्ति 3 : 16/1
11 रन
  • 22.1
  • 1 WD2.2
  • 42.2
  • 22.3
  • 1 WD2.4
  • 12.4
  • 02.5
  • 02.6
श. गिल
0 (4)
श. धवन
11 (9)
त. चिवंगा
2-0-14-0
2.6
0
तनाका चिवंगा To शुभमन गिल
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया| 16/1 भारत|
2.5
0
तनाका चिवंगा To शुभमन गिल
काफी बाहर डाली गई थी गेंद जिसे लीव कर दिया| कीपर के पास अच्छी उछाल के साथ पहुंची गेंद|
2.4
1
तनाका चिवंगा To शिखर धवन
सिंगल मिल गया यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
2.4
wd
तनाका चिवंगा To शिखर धवन
वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| ये निश्चित ही एक वाइड होनी चाहिए| जी हाँ| ये वाइड ही है|
2.3
2
तनाका चिवंगा To शिखर धवन
दुग्गी, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को डीप पॉइंट की तरफ हवा में उठाकर मारा| गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
2.2
4
तनाका चिवंगा To शिखर धवन
शानदार फ्लिक शॉट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा| पहली बाउंड्री इस रन चेज़ में आती हुई| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
2.2
wd
तनाका चिवंगा To शिखर धवन
वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर नहीं थी ये गेंद लेकिन अम्पायर का मानना कि ये वाइड है|
2.1
2
तनाका चिवंगा To शिखर धवन
ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को गब्बर ने डीप पॉइंट की तरफ कट किया| बल्ले के निचले हिस्से पर लगी थी इस वजह से टाइमिंग बढ़िया नहीं हो सकी| फील्डर द्वारा चेज़ किया गया, गैप से दो रन मिल गए|
ओवर की समाप्ति 2 : 5/1
1 रन
  • 01.1
  • 11.2
  • 01.3
  • W1.4
  • 01.5
  • 01.6
श. गिल
0 (2)
श. धवन
2 (5)
व. नेयुची
1-0-1-1
1.6
0
विक्टर नेयुची To शुभमन गिल
डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
1.5
0
विक्टर नेयुची To शुभमन गिल
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स को जा लगी|
शुभमन गिल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
1.4
W
विक्टर नेयुची To लोकेश राहुल OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! डेड प्लम्ब!! कप्तान राहुल की वापसी सही नहीं हुई| बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु भी बर्बाद हो गया!! राहुल तो गए ही गए और साथ में रिव्यु भी ले गए| गुड लेंथ से अंदर की तरफ आई थी गेंद| बल्लेबाज़ इसे लेग साइड पर फ्लिक करने चले गए| गति और स्विंग से बीट हुए और फ्रंट पैड्स पर जा लगी गेंद| बड़ी अपील के बाद अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया जहाँ रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद सीधा मिडिल स्टम्प्स को लग रही थी जिसकी वजह से फील्ड अम्पायर के फैसले को मान्यता दी गई| 5/1 भारत|
1.3
0
विक्टर नेयुची To लोकेश राहुल
समझदारी से इस गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर गेंद पर आये और रन लेने से रोक दिया|
1.2
1
विक्टर नेयुची To शिखर धवन
धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन| शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया| बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी|
1.1
0
विक्टर नेयुची To शिखर धवन
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप नहीं हासिल हो सका|
ओवर की समाप्ति 1 : 4/0
4 रन
  • 00.1
  • 1 B0.2
  • 00.3
  • 1 WD0.4
  • 00.4
  • 10.5
  • 10.6
श. धवन
1 (3)
ल. राहुल
1 (3)
त. चिवंगा
1-0-3-0
0.6
1
तनाका चिवंगा To शिखर धवन
सिंगल के साथ गब्बर ने भी अपना खाता खोल लिया है| शरीर पर डाली गई गेंद को बल्ले का मुंह बंद करते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| गैप से एक रन बटोर लिया|
0.5
1
तनाका चिवंगा To लोकेश राहुल
पहला रन बल्ले से आता हुआ और इसी के साथ राहुल ने भी खोला अपना खाता| पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
0.4
0
तनाका चिवंगा To लोकेश राहुल
ऑफ़ स्टम्प की गेंद को राहुल ने क्रीज़ में रहकर ब्लॉक कर दिया|
0.4
wd
तनाका चिवंगा To लोकेश राहुल
वाइड! एक अतिरिक्त गेंद यहाँ पर डाल दी गई, एक अतिरिक्त रन भी मिल जाएगा|
0.3
0
तनाका चिवंगा To लोकेश राहुल
इस बार आउटसाइड ऑफ़ थी गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे जाने दिया कीपर की ओर|
0.2
b
तनाका चिवंगा To शिखर धवन
बाई के रूप में आया सिंगल!! बल्लेबाज़ ने उसे लीव किया था| कीपर तक अच्छी उछाल से गई थी गेंद जिसे कीपर लपक नहीं पाए| दस्तानों से लगकर गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
0.1
0
तनाका चिवंगा To शिखर धवन
बढ़िया गेंद से की है मुकाबले की शुरुआत!! उछाल के साथ अंदर की ओर आई बॉल जिसे धवन ने शरीर के पास से लीव कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
मैच की जानकारी
  • स्थान हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
  • मौसम सूरज की साफ़ किरने
  • टॉस भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम भारत ने ज़िम्बाब्वे को 5 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच संजू सैमसन
  • अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक, आइकॉन चबी, लॅंगटन रुसेरे
  • रेफ़री अँडी पायक्रॉफ्ट
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement