Advertisement
Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs चेन्नई सुपर किंग्स, मैच 49 Commentary, Live Updates

बैंगलोर vs चेन्नई, 2022 - टी-20 Live Commentary

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs चेन्नई सुपर किंग्स स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
मैच 49, महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे , May 04, 2022
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
173/8 (20.0)
चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स
160/8 (20.0)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स को 13 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    हर्षल पटेल
    0(0)&3/35(4)
तो कैसा लगा दोस्तों आपको आज का ये मुकाबला जहाँ बैंगलोर ने चेन्नई को 13 रनों से शिकस्त दी!! आज के लिए बस इतना ही, अब आपसे फिर कल होगी मुलाकात दिल्ली और हैदराबाद के बीच होने वाले मैच के साथ| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार हर्शल पटेल को उनकी शानदार गेंदबाज़ी के लिए दिया गया| जिसे हासिल करने के बाद बात करने आये हर्शल ने कहा कि इस जीत से काफी आत्मविश्वास आया है और इस मोमेंटम को हम आगे लेकर जाना चाहेंगे| ये भी बताया कि पहले ओवर में मैं धीमी बॉल डालना चाह रहा था जो बल्ले पर चली गई| मैं अपने स्पेल्स में कम चौके छक्के खाने को देख रहा हूँ| खुश हूँ कि मैं कम बैक कर पा रहा हूँ| हमारा प्लान था कि बल्लेबाजों को बाहर गेंदबाजी की जाए जिसमें हम सफल रहे| ये भी कहा कि जब लोग धीमी गेंदों के इंतज़ार में रहते हैं तो मैं यॉर्कर डालने को देखता हूँ|
मुकाबला जीतने के बाद बात करने आए बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने बताया कि इस मैच में जीत हासिल करने से हमारे सभी खिलाड़ियों में आत्मविश्वास आ गया होगा| आगे फाफ ने बताया कि हमने जीत हासिल करने लायक़ स्कोर बोर्ड पर रन लगा दिया था| हमारे गेंदबाजों ने अपनी भूमिका को समझते हुए सही लाइन पर गेंदबाज़ी की और समय-समय पर जब टीम को विकेट चाहिए थे तो निकालकर भी दिया| हमारी फील्डिंग भी बेहतर रही| जाते-जाते फाफ ने बोला कि हमें बस अपनी बल्लेबाज़ी पर थोड़ा ध्यान देने की ज़रुरत है|
मुकाबला गंवाकर बात करने आए चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने बताया कि हमारी बल्लेबाज़ी आज नहीं चल पाई| आगे धोनी ने बताया कि 170 रनों तक हम चेज़ करने का सोच ही रहे थे और वही लक्ष्य लगभग हमें मिला भी| हमें थोड़ा संभलकर खेलने की ज़रुरत थी| हमने शुरुआत बेहतर की लेकिन मध्यकर्म लड़खड़ा गया जिसके कारण हम अपने लक्ष्य से पीछे रह गए| जाते-जाते धोनी ने कहा कि अंक तालिका को देखने के बजाए अगर हम शुरुआत से जीत रहे होते तो पॉइंट्स टेबल की तरफ देखने की ज़रुरत ही नहीं पड़ती|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
पिछली पारी के दो सलामी बल्लेबाजों ने इस बार भी कमाल का स्टार्ट दिलाया और पॉवर प्ले में 51 रन बना दिए थे| फिर ऐसा लगा कि टीम बड़ी आसानी से इस मुकाबले फिनिशिंग लाइन के पार ले जायेगी लेकिन फिर बैंगलोर की पारी की तरह इस पारी में भी ठहराव आया| एक के बाद एक लगातार विकटें गिरना शुरू हो गई और मुकाबला पलटता हुआ दिखा| रन रेट तो बराबरी से चल रहा था लेकिन सही अंतराल पर बैंगलोर के गेंदबाज़ लगातार विकेट्स चटकाते जा रहे थे| अंत में धोनी, जडेजा जैसे बड़े हिटर्स भी आये लेकिन बड़े शॉट्स लगाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे| जोश हेज़लवुड ने इस बार डेथ में शानदार प्रदर्शन किया जिसने बैंगलोर की जीत की नींव रख दी| चेन्नई के लिए कांवे और मोईन बड़े स्कोर की तरफ तो बढ़े लेकिन दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिल पाया जो हार का मुख्य कारण बन गया|
पिछले मुकाबले का बदला बैंगलोर ने लिया साथ ही साथ इस जीत से हार की हैट्रिक के बाद कुछ राहत मिली होगी| इससे पहले तो गुजरात के खिलाफ इसी प्रकार के टोटल को डिफेंड करने में असफल रही थी फाफ एंड आर्मी लेकिन इस बार सफलता हाथ लगी है| टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का चेन्नई का फैसला ग़लत साबित हुआ| बैंगलोर जैसी खतरनाक बल्लेबाज़ी लाइन अप वाली टीम को 173 रनों पर रोका और फिर इस रन चेज़ में एक शानदार शुरुआत दी|
पिछला मुकाबला 23 रनों से चेन्नई ने जीता तो इस मुकाबले में 13 रनों से बैंगलोर ने बाज़ी मारी और पिछली हार का बदला ले लिया| जीत की पटरी पर वापिस आती हुई बैंगलोर एक्सप्रेस| दो महत्वपूर्ण अंक रेड आर्मी को हासिल होता हुआ जिसकी वजह से पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर जा पहुंची है फाफ की टीम| वहीँ चेन्नई के लिए जबसे कप्तान बदला ऐसा लग रहा था कि चीज़ें भी बदल रही लेकिन आज दिन बैंगलोर के साथ था|
ओवर की समाप्ति 20 : 160/8
17 रन
  • 619.1
  • W 19.2
  • 619.3
  • 4 LB 19.4
  • 019.5
  • 119.6
म. थीक्षाना
7 (4)
स. सिंह
2 (2)
ह. पटेल
4-0-35-3
19.6
1
हर्षल पटेल To महीश थीक्षाना
सिंगल!!! इसी के साथ बैंगलोर ने चेन्नई को 13 रनों से शिकस्त दी!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर शॉट खेला| एक रन मिल गया| इसी के साथ बैंगलोर के खिलाड़ियों ने जीत का जश्न मनाया|
19.5
0
हर्षल पटेल To महीश थीक्षाना
बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल लगाना चाहा| बल्ले पर नहीं आई गेंद और सीधा कीपर के हाथ में गई| रन नहीं मिल सका|
19.4
lb
हर्षल पटेल To महीश थीक्षाना
चौका!! लेग बाई के रूप में आई बाउंड्री!! 2 गेंद 15 रन की दरकार| फ्लिक शॉट खेलने गए लेकिन बॉल सीधा पैड्स को लगकर फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|
19.3
6
हर्षल पटेल To महीश थीक्षाना
छक्का! 3 गेंदों पर 19 रनों की दरकार| बेहद खराब गेंद थी ये जिसे बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ पुल कर दिया और वहां से छह रन हासिल हो गए|
19.2
W
हर्षल पटेल To ड्वेन प्रिटोरियस OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! बैंगलोर की टीम अब जीत के करीब होती हुई!! हर्षल पटेल ने किया एक और शिकार| प्रिटोरियस 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर सीधा शॉट खेला| गेंद बल्ले के निचले भाग को लगकर लॉन्ग ऑन की ओर हवा में गई| फील्डर विराट कोहली ने कोई गलती नहीं करते हुए बाउंड्री लाइन पर पकड़ा कैच| 149/8 चेन्नई, जीत के लिए 4 गेंदों पर 25 रन चाहिए|
19.1
6
हर्षल पटेल To ड्वेन प्रिटोरियस
छक्का!!! पहली ही गेंद पर छह यानी अब चाहिए 5 गेंद पर 25 रन चाहिए| बड़ा शॉट यहाँ पर बल्लेबाज़ ने लगाया| गेंद और बल्ले का हुआ सही ताल मेल और बॉल गई सीधा स्टैंड्स के अंदर|
ओवर की समाप्ति 19 : 143/7
8 रन
  • W 18.1
  • 118.2
  • 118.3
  • 118.4
  • 418.5
  • 118.6
ड. प्रिटोरियस
7 (6)
स. सिंह
2 (2)
ज. हेज़लवुड
4-0-19-1
18.6
1
जोश हेज़लवुड To ड्वेन प्रिटोरियस
सिंगल ही मिल पाया| 6 गेंदों पर 31 रनों की दरकार| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
18.5
4
जोश हेज़लवुड To ड्वेन प्रिटोरियस
चौका!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल लगाने का प्रयास किया| उछाल और तेज़ गति के कारण बीच बल्ले में नहीं लग सकी गेंद और टॉप एज लाकर कीपर के ऊपर से गई फाइन लेग बाउंड्री के बाहर चार रनों के लिए|
18.4
1
जोश हेज़लवुड To सिमरजीत सिंह
मिड विकेट की ओर पुश करते हुए करते हुए सिंगल ले लिया|
18.3
1
जोश हेज़लवुड To ड्वेन प्रिटोरियस
गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला| एक ही रन मिला|
18.2
1
जोश हेज़लवुड To सिमरजीत सिंह
सिंगल लेकर ड्वेन को स्ट्राइक दे दिया| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
अब कौन आएगा? सिमरजीत सिंह को भेजा गया है...
18.1
W
जोश हेज़लवुड To एमएस धोनी OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! धोनी के रूप में सबसे बड़ा झटका यहाँ पर चेन्नई की टीम को लगता हुआ!!! अब मेरी माने तो ये मुकाबला पूरी तरह से बैंगलोर की झोली में चला गया है| जोश हेज़लवुड के हाथ लगी पहली विकेट| एमएस धोनी 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद जिसपर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट खेला| काफी गति से आई, बल्ले और गेंद का इतना बेहतर ताल मेल नहीं हो पाया कि गेंद सीमा रेखा के पार जाती| मिड विकेट बाउंड्री पर तैनात फील्डर ने एक बढ़िया फ्लैट कैच लपक लिया|
ओवर की समाप्ति 18 : 135/6
8 रन
  • 617.1
  • W 17.2
  • 017.3
  • 017.4
  • 117.5
  • 117.6
ए. धोनी
2 (2)
ड. प्रिटोरियस
1 (3)
ह. पटेल
3-0-22-2
17.6
1
हर्षल पटेल To एमएस धोनी
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| एक बढ़िया ओवर हर्शल द्वारा यहाँ पर निकाल दिया गया| इस गेंद को धोनी ने ऑफ़ साइड पर खेला और रन हासिल किया| 12 गेंदों पर 39 रनों की दरकार| धोनी पर अब सब कुछ निर्भर करेगा|
17.5
1
हर्षल पटेल To ड्वेन प्रिटोरियस
सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| लेग साइड पर फ्लिक कर दिया इस गेंद को और सिंगल हासिल किया|
17.4
0
हर्षल पटेल To ड्वेन प्रिटोरियस
कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| 15 गेंद 41 रनों की दरकार| मुकाबला टाईट हो गया है|
17.3
0
हर्षल पटेल To ड्वेन प्रिटोरियस
धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना सही समझा| कोई रन नहीं हुआ|
ड्वेन प्रिटोरियस अब क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी के लिए आयेंगे, 16 गेंदों पर 41 रनों की दरकार|
17.2
W
हर्षल पटेल To मोईन अली OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! एक और झटका यहाँ पर चेन्नई की टीम को लगता हुआ!!! बैंगलोर ने मुकाबले में वापसी कर लिया!! हर्षल पटेल के हाथ लगी दूसरी सफ़लता| ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर्स की ओर शॉट लगाने का मन बनाया लेकिन गेंद धीमी रही और बल्ला मोईन ने पहले चला दिया| गेंद बाद में बल्ले के निचले भाग को लगकर शॉर्ट कवर्स की ओर हवा में गई| फील्डर मोहम्मद सिराज ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 133/6 चेन्नई|
17.1
6
हर्षल पटेल To मोईन अली
छक्का!!! इसी तरह के शॉट लगाने की ज़रूर हैं यहाँ पर मोईन भाई साहब!!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद| मोईन ने लेग साइड की ओर पुल शॉट खेला| गेंद गई सीधा दर्शकों के बीच और मिला सिक्स|
ओवर की समाप्ति 17 : 127/5
5 रन
  • 216.1
  • 116.2
  • 116.3
  • 016.4
  • 016.5
  • 116.6
म. अली
28 (25)
ए. धोनी
1 (1)
ज. हेज़लवुड
3-0-11-0
16.6
1
जोश हेज़लवुड To मोईन अली
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल लगाकर एक रन लिया| चेन्नई को जीत के लिए अब 18 गेंद पर 47 रन चाहिए|
16.5
0
जोश हेज़लवुड To मोईन अली
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
16.4
0
जोश हेज़लवुड To मोईन अली
शॉट कवर्स की ओर गेंद को मोईन ने खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका|
16.3
1
जोश हेज़लवुड To एमएस धोनी
सिंगल!!! इसी के साथ धोनी ने अपना खाता खोला!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट लगकर सिंगल लिया|
16.2
1
जोश हेज़लवुड To मोईन अली
सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
16.1
2
जोश हेज़लवुड To मोईन अली
गुड लेंथ गेंद को वाइड लॉन्ग ऑन की तरफ खेला| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग और हासिल भी कर लिया| फ्रेश लेग्स के साथ भागते हुए धोनी|
एमएस धोनी अगले बल्लेबाज़, अब 24 गेंदों पर 52 रनों की दरकार| क्या एक बार फिर से माही का मैजिक चलेगा?
ओवर की समाप्ति 16 : 122/5
4 रन
  • 115.1
  • 015.2
  • 015.3
  • 215.4
  • 115.5
  • W 15.6
र. जडेजा
3 (5)
म. अली
24 (20)
ह. पटेल
2-0-14-1
15.6
W
हर्षल पटेल To रवींद्र जडेजा OUT!
आउट!! कैच आउट!!! सही समय पर इस रन चेज़ में एक बड़ी सफलता बैंगलोर के हाथ लगी| चेन्नई की आधी टीम पवेलियन की ओर लौटती हुई!! हर्षल पटेल को मिली पहली विकेट| सर जडेजा 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर्स की ओर बड़ा शॉट लगाने का मन बनाया| गेंद धीमी रही और बल्ला जडेजा ने तेज़ी से चलाया जिसके कारण बल्ले का लीडिंग एज लेकर गेंद वहीँ पर खिल गई| फील्डर विराट कोहली उसके नीचे आए और दबाव में एक बढ़िया जज कैच लपका| 122/5 चेन्नई|
15.5
1
हर्षल पटेल To मोईन अली
डीप कवर्स की ओर बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन निकाला|
15.4
2
हर्षल पटेल To मोईन अली
गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| नो मेंस लैंड में जा गिरी बॉल, दो रन मिल गया|
15.3
0
हर्षल पटेल To मोईन अली
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर मोईन ने शॉर्ट कवर्स की ओर पुश किया| रन नहीं मिल सका|
15.2
0
हर्षल पटेल To मोईन अली
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|
15.1
1
हर्षल पटेल To रवींद्र जडेजा
पटकी हुई गेंद पर जडेजा ने मिड विकेट की ओर फ्लिक शॉट खेला| एक रन मिला|
टाइम आउट का इशारा अम्पायर्स द्वारा किया गया!!! 15 ओवर के बाद 118/4 चेन्नई, जीत के लिए 30 गेंद पर 56 रन चाहिए| फ़िलहाल क्रीज़ पर मोईन अली के साथ रवींद्र जडेजा संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| ऐसे में बैंगलोर के कप्तान फाफ की कोशिश होगी कि इस साझेदारी को तोड़ा जाए...
ओवर की समाप्ति 15 : 118/4
9 रन
  • W 14.1
  • 014.2
  • 114.3
  • 114.4
  • 114.5
  • 614.6
म. अली
21 (16)
र. जडेजा
2 (3)
व. हसरंगा
3-0-31-1
14.6
6
वानिंदु हसरंगा To मोईन अली
छक्का! मैक्सिमम के साथ हुई ओवर की समाप्ति| सामने की तरफ अली ने लगाया एक बड़ा शॉट| ये एक ताक़त भरा स्लॉग है| हवा में ज़रूर थी गेंद लेकिन सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए| 118/4 चेन्नई|
14.5
1
वानिंदु हसरंगा To रवींद्र जडेजा
डायरेक्ट हिट की दरकार लेकिन कैचिंग मिड विकेट फील्डर से हुई चूक और एक बड़ा मौका गंवा दिया| अगर ये थ्रो लग जाता तो बल्लेबाज़ जडेजा क्रीज़ से काफी बाहर रह गए थे इस वजह से आउट करार दिए जाते| विकेट लाइन की गेंद को लेग साइड पर खेलते हुए रन भाग खड़े हुए थे|
14.4
1
वानिंदु हसरंगा To मोईन अली
आगे डाली हुई गेंद पर मोईन ने लॉन्ग ऑन की ओर पुश किया| एक रन मिल पाया|
14.3
1
वानिंदु हसरंगा To रवींद्र जडेजा
सिंगल!!! इसी के साथ रवींद्र जडेजा ने अपना खाता खोला!! लॉन्ग ऑन की ओर जडेजा ने खेलकर एक रन ले लिया|
14.2
0
वानिंदु हसरंगा To रवींद्र जडेजा
क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
रवींद्र जडेजा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
14.1
W
वानिंदु हसरंगा To डेवोन कॉनवे OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट शाहबाज अहमद बोल्ड वानिंदु हसरंगा| 56 रनों की बेहतरीन पारी का हुआ अंत| हसरंगा की विकटों का खाता खुला| एक बढ़िया जज कैच स्क्वायर लेग बाउंड्री पर शाहबाज़ द्वारा पकड़ा गया| इस गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ़ स्टम्प से खीचकर लेग साइड पर स्वीप किया था| हवा में फ्लैट गई ये गेंद जहाँ फील्डर ने पकड़ा एक आसान सा कैच| अब यहाँ से सेट बल्लेबाज़ के आउट होने से मुकाबला बन जाएगा| 109/4 चेन्नई|
ओवर की समाप्ति 14 : 109/3
7 रन
  • 113.1
  • 113.2
  • 413.3
  • 113.4
  • 013.5
  • 013.6
म. अली
14 (14)
ड. कॉनवे
56 (36)
ग. मैक्सवेल
4-0-22-2
13.6
0
ग्लेन मैक्सवेल To मोईन अली
अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया| 109/3 चेन्नई, लक्ष्य से अभी भी 65 रन दूर|
13.5
0
ग्लेन मैक्सवेल To मोईन अली
कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
13.4
1
ग्लेन मैक्सवेल To डेवोन कॉनवे
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
13.3
4
ग्लेन मैक्सवेल To डेवोन कॉनवे
चौका! हवा में गेंद| स्क्वायर लेग बाउंड्री पर सिराज का एक भरसक प्रयास लेकिन बॉल से दूर रह गए और गेंद उनको बीट करते हुए चार रनों के लिए निकल गई|
13.2
1
ग्लेन मैक्सवेल To मोईन अली
हलके हाथों से गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप से सिंगल हासिल किया|
13.1
1
ग्लेन मैक्सवेल To डेवोन कॉनवे
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 13 : 102/3
10 रन
  • 012.1
  • 412.2
  • 112.3
  • 412.4
  • 112.5
  • 012.6
म. अली
13 (11)
ड. कॉनवे
50 (33)
ह. पटेल
1-0-10-0
12.6
0
हर्षल पटेल To मोईन अली
अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| 102/3 चेन्नई, लक्ष्य से 72 रन दूर|
12.5
1
हर्षल पटेल To डेवोन कॉनवे
सिंगल!!! इसी के साथ डेवोन कॉनवे ने बैक टू बैक अर्धशतक लगाया!! चेन्नई की टीम को बुरी परिस्तिथि से उभार रहे हैं कॉनवे यहाँ पर| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर मिड विकेट की ओर पुश किया| एक रन मिल गया|
12.4
4
हर्षल पटेल To डेवोन कॉनवे
चौका! ड्राइव किया गेंद को गैप में| बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई| कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए कॉनवे अपनी टीम के लिए|
12.3
1
हर्षल पटेल To मोईन अली
एक बार फिर से छोटी गेंद लेकिन इस बार मोईन ने लेग साइड पर खेला और सिंगल चुरा लिया|
12.2
4
हर्षल पटेल To मोईन अली
चौका! खराब गेंद और चौका मिल जायेगा| मोईन ने बड़ी आसानी से इस बॉल को फाइन लेग बाउंड्री के पार मार दिया जहाँ से चौका हासिल हुआ|
12.1
0
हर्षल पटेल To मोईन अली
लो फुल टॉस गेंद को कवर्स फील्डर की तरफ ड्राइव किया| गैप हासिल नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 12 : 92/3
7 रन
  • 111.1
  • 111.2
  • 411.3
  • 011.4
  • 111.5
  • 011.6
ड. कॉनवे
45 (31)
म. अली
8 (7)
ग. मैक्सवेल
3-0-15-2
11.6
0
ग्लेन मैक्सवेल To डेवोन कॉनवे
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस गेंद पर रिवर्स स्वीप खेला लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं हुआ| 92/3 चेन्नई|
11.5
1
ग्लेन मैक्सवेल To मोईन अली
ऊपर डाली गई गेंद पर मोईन अली ने डीप कवर की ओर ड्राइव किया| एक रन मिल गया|
11.4
0
ग्लेन मैक्सवेल To मोईन अली
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
11.3
4
ग्लेन मैक्सवेल To मोईन अली
बाहरी किनारा चौका! अगर यहाँ पर स्लिप होता तो ये कैच हो जाता लेकिन किस्मत ने बल्लेबाज़ का साथ दे दिया| ऑफ़ स्टम्प की गेंद को दूर से ड्राइव लगाने गए और टर्न से चकमा खा गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर थर्ड मैन की तरफ निकल गई गेंद चार रनों के लिए|
11.2
1
ग्लेन मैक्सवेल To डेवोन कॉनवे
ऊपर की गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला जहाँ से एक रन मिल गया|
11.1
1
ग्लेन मैक्सवेल To मोईन अली
विकेट लाइन की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक कर दिया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
ओवर की समाप्ति 11 : 85/3
8 रन
  • 010.1
  • 110.2
  • 010.3
  • 110.4
  • 010.5
  • 610.6
ड. कॉनवे
44 (29)
म. अली
2 (3)
व. हसरंगा
2-0-22-0
10.6
6
वानिंदु हसरंगा To डेवोन कॉनवे
छक्का!! डेवोन कॉनवे ने लगा एक और सिक्स यहाँ पर!! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए डेवोन कॉनवे ने मिड विकेट की ओर शॉट खेला| बल्ले को लगकर गेंद तेज़ी से स्टैंड्स की ओर निकल गई छह रनों के लिए|
10.5
0
वानिंदु हसरंगा To डेवोन कॉनवे
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर स्वीप शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका|
10.4
1
वानिंदु हसरंगा To मोईन अली
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
10.3
0
वानिंदु हसरंगा To मोईन अली
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|
10.2
1
वानिंदु हसरंगा To डेवोन कॉनवे
पॉइंट की ओर गेंद को पुश करते हुए सिंगल निकाला|
10.1
0
वानिंदु हसरंगा To डेवोन कॉनवे
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
ओवर की समाप्ति 10 : 77/3
5 रन
  • 19.1
  • 19.2
  • 19.3
  • W 9.4
  • 19.5
  • 19.6
ड. कॉनवे
37 (25)
म. अली
1 (1)
ग. मैक्सवेल
2-0-8-2
9.6
1
ग्लेन मैक्सवेल To डेवोन कॉनवे
सिंगल के साथ ग्लेन का एक और सफल ओवर हुआ समाप्त| एक बड़ा विकेट इस ओवर से आया| इस गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ पुश करते हुए सिंगल बटोरा| 10 के बाद 77/3 चेन्नई|
9.5
1
ग्लेन मैक्सवेल To मोईन अली
ऑफ़ साइड पर इस गेंद को पुश किया और सिंगल से खाता खोला|
मोईन अली हो सकते हैं अगले बल्लेबाज़| 62 गेंदों पर 99 रनों की दरकार...
9.4
W
ग्लेन मैक्सवेल To अंबाती रायडू OUT!
आउट!!! क्लीन बोल्ड!! चेन्नई को लगता तीसरा बड़ा झटका!!! अंबाती रायडू 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे की गेंद को पीछे खेल गए| ग्लेन मैक्सवेल ने किया अपना दूसरा शिकार| थोड़ा सा ऊपर डाली गई गेंद पर पीछे जाकर बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर पुश करने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर उछाल के साथ बल्लेबाज़ को बीट करती हुई सीधा मिडिल स्टंप्स की बेल्स को जा लगी और बूम| इस विकेट से बैंगलोर को काफी राहत मिली होगी| 75/3 चेन्नई, लक्ष्य से 99 रन दूर|
9.3
1
ग्लेन मैक्सवेल To डेवोन कॉनवे
पॉइंट की ओर गेंद को कट लगाकर सिंगल ले लिया|
9.2
1
ग्लेन मैक्सवेल To अंबाती रायडू
लेंथ में छोटी डाली गई ऑफ स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| एक टप्पा खाकर गेंद फील्डर के हाथ में गई| एक रन ही मिल सका|
9.1
1
ग्लेन मैक्सवेल To डेवोन कॉनवे
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर स्वीप लगाया| एक रन मिल गया|
टाइम आउट का समय!! ढाई मिनट का ब्रेक!! खिलाड़ियों के लिए कुछ आराम के पल....
ओवर की समाप्ति 9 : 72/2
10 रन
  • 08.1
  • 08.2
  • 18.3
  • 28.4
  • 18.5
  • 68.6
अ. रायडू
9 (6)
ड. कॉनवे
34 (22)
श. अहमद
3-0-27-1
8.6
6
शाहबाज अहमद To अंबाती रायडू
छक्का!!! अंबाती के बल्ले से आती हुई बड़ी हिट!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से मिड विकेट की ओर पुल शॉट खेला| गेंद और बल्ले का हुआ सही ताल मेल| बॉल गई स्टैंड्स में और मिला सिक्स|
8.5
1
शाहबाज अहमद To डेवोन कॉनवे
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
8.4
2
शाहबाज अहमद To डेवोन कॉनवे
डायरेक्ट हिट!! रन आउट की अपील, अम्पायर ने नकारा| पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुश करते हुए पहला रन तेज़ी से लिया जिसके बाद दूसरे रन को लेने भागे| फील्डर ने गेंद उठाकर नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| गेंद सीधा स्टंप्स को जा लगी लेकिन उस दौरान बल्लेबाज़ क्रीज़ के काफी अंदर पहुँच चुके थे|
8.3
1
शाहबाज अहमद To अंबाती रायडू
कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
8.2
0
शाहबाज अहमद To अंबाती रायडू
कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
8.1
0
शाहबाज अहमद To अंबाती रायडू
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ गई गेंद| रन नहीं मिला|
ओवर की समाप्ति 8 : 62/2
3 रन
  • 07.1
  • W 7.2
  • 17.3
  • 07.4
  • 17.5
  • 17.6
अ. रायडू
2 (2)
ड. कॉनवे
31 (20)
ग. मैक्सवेल
1-0-3-1
7.6
1
ग्लेन मैक्सवेल To अंबाती रायडू
बैकफुट से पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला और रन हासिल किया| 62/2 चेन्नई|
7.5
1
ग्लेन मैक्सवेल To डेवोन कॉनवे
सिंगल मिलेगा यहाँ पर| मिड विकेट की तरफ इस गेंद को खेला जहाँ से एक रन मिल गया|
7.4
0
ग्लेन मैक्सवेल To डेवोन कॉनवे
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
7.3
1
ग्लेन मैक्सवेल To अंबाती रायडू
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करते हुए सिंगल के साथ बल्लेबाज़ ने अपना खाता खोला|
अब कौन आएगा? अम्बाती रायडू को भेजा गया है...
7.2
W
ग्लेन मैक्सवेल To रॉबिन उथप्पा OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! दूसरा झटका यहाँ पर चेन्नई की टीम को लगता हुआ! ग्लेन मैक्सवेल ने आते ही अपने पहली ओवर में बड़ा शिकार कर लिया| रॉबिन उथप्पा 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप पर डाली गई ऑफ स्पिन गेंद| उथप्पा ने जगह बनाकर पॉइंट और शॉर्ट थर्ड मैन की ओर कट लगने का प्रयास किया| गेंद तेज़ी से बल्ले के ऊपर आ गई जिसके कारण ज़मीन पर शॉट को नहीं लगा पाए उथप्पा और पॉइंट फील्डर के पास हवा में शॉट लगा बैठे| वहां खड़े फील्डर सुयश प्रभुदेसाई ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा आसान सा कैच| 59/2 चेन्नई|
7.1
0
ग्लेन मैक्सवेल To रॉबिन उथप्पा
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|
ओवर की समाप्ति 7 : 59/1
8 रन
  • 16.1
  • 16.2
  • 16.3
  • W 6.4
  • 16.5
  • 46.6
ड. कॉनवे
30 (18)
र. उथप्पा
1 (1)
श. अहमद
2-0-17-1
6.6
4
शाहबाज अहमद To डेवोन कॉनवे
चौका! ओहोहो!! कमाल का पंच शॉट लगाया है| बेहतरीन टाइमिंग देखने को मिली| दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा| 59/1 चेन्नई|
6.5
1
शाहबाज अहमद To रॉबिन उथप्पा
सिंगल मिलेगा यहाँ पर| इस बार कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
नम्बर तीन पर रॉबिन उथप्पा आयेंगे...
6.4
W
शाहबाज अहमद To ऋतुराज गायकवाड OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! चेन्नई को लगा पहला झटका!! 54 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! ऋतुराज गायकवाड 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे| शाहबाज अहमद के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई ऑफ स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से मिड विकेट की दिशा में पुल लगाने का मन बनाया| बल्ला एक हाथ से निकल गया जिसके कारण बल्लेबाज़ अपने शॉट में पॉवर नहीं लगा पाए| मिड विकेट की ओर हवा में गई गेंद| फील्डर सुयश प्रभुदेसाई ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री से भागकर शानदार रनिंग कैच पकड़ा| 54/1 चेन्नई|
6.3
1
शाहबाज अहमद To डेवोन कॉनवे
बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप खेलते हुए अपने खाते में एक रन जोड़ा|
6.2
1
शाहबाज अहमद To ऋतुराज गायकवाड
क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गायकवाड ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट खेला| एक रन ही मिल सका|
6.1
1
शाहबाज अहमद To डेवोन कॉनवे
लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को पुश किया, एक रन मिल पाया|
इसी बीच पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 6 ओवर के बाद 51/0 चेन्नई, लक्ष्य से अभी भी 123 रन दूर| एक धमाकेदार शुरुआत देखने को मिली है हमें इस रन चेज़ में यहाँ पर बल्लेबाज़ी टीम द्वारा| देखने में लग रहा है कि एक बिलकुल टाईट होने वाला है|
ओवर की समाप्ति 6 : 51/0
14 रन
  • 15.1
  • 05.2
  • 05.3
  • 65.4
  • 15.5
  • 65.6
ऋ. गायकवाड
27 (21)
ड. कॉनवे
24 (15)
व. हसरंगा
1-0-14-0
5.6
6
वानिंदु हसरंगा To ऋतुराज गायकवाड
छक्का!!! गायकवाड ने भी लगा दिया हसरंगा की गेंद पर सिक्स यहाँ पर!!! इस ओवर से चेन्नई के बल्लेबाजों ने 14 रन बटोरे| छोटी गेंद को बैकफुट से जाकर मिड विकेट बाउंड्री की तरफ पुल कर दिया और 86 मीटर लम्बा सिक्स हासिल कर लिया|
5.5
1
वानिंदु हसरंगा To डेवोन कॉनवे
स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया|
5.4
6
वानिंदु हसरंगा To डेवोन कॉनवे
छक्का!!! डेवोन कॉनवे के बल्ले से आता हुआ छक्का!!! पैरों पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े मिड विकेट की ओर शॉट खेला| बल्ले को लगकर गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|
5.3
0
वानिंदु हसरंगा To डेवोन कॉनवे
बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
5.2
0
वानिंदु हसरंगा To डेवोन कॉनवे
बैक फुट से बल्लेबाज़ ने गेंद को कवर्स की ओर पंच किया| रन नहीं आ पाया|
5.1
1
वानिंदु हसरंगा To ऋतुराज गायकवाड
आगे डाली गई स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ ने निकलकर मिड ऑन की ओर पुश किया और तेज़ी से एक रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 5 : 37/0
12 रन
  • 14.1
  • 44.2
  • 44.3
  • 14.4
  • 14.5
  • 14.6
ऋ. गायकवाड
20 (19)
ड. कॉनवे
17 (11)
म. सिराज
2-0-22-0
4.6
1
मोहम्मद सिराज To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| हलके हाथ से इस गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ| 5 के बाद 37/0 चेन्नई| 90 गेंदों पर 137 रनों की दरकार|
4.5
1
मोहम्मद सिराज To डेवोन कॉनवे
गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद को कलाइयों के सहारे स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक ही रन मिला|
4.4
1
मोहम्मद सिराज To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल लिया इस बार| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
4.3
4
मोहम्मद सिराज To ऋतुराज गायकवाड
चौका! बैक टू बैक बाउंड्री!! इस बार क़दमों का इस्तेमाल करते हुए सामने की तरफ गेंद को खेला| चिप सा किया था, गैप से निकल गई ये बॉल जहाँ से चार रनों का मौका बन गया|
4.2
4
मोहम्मद सिराज To ऋतुराज गायकवाड
चौका! लपेटू शॉट!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर से इस गेंद को खीचकर लेग साइड पर हीव कर दिया| कोई फील्डर नहीं था वहां पर जिसकी वजह से एक चौका मिल गया|
4.1
1
मोहम्मद सिराज To डेवोन कॉनवे
सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 4 : 25/0
3 रन
  • 13.1
  • 03.2
  • 03.3
  • 03.4
  • 23.5
  • 03.6
ऋ. गायकवाड
10 (15)
ड. कॉनवे
15 (9)
ज. हेज़लवुड
2-0-6-0
3.6
0
जोश हेज़लवुड To ऋतुराज गायकवाड
बेहतरीन फील्डिंग कवर्स पर हसरंगा द्वारा| अपने दायें ओर डाईव लगाते हुए बॉल को रोक दिया| ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई गेंद को ड्राइव तो किया था लेकिन फील्डर ने उस स्टॉप कर दिया| 4 के बाद 25/0 चेन्नई|
3.5
2
जोश हेज़लवुड To ऋतुराज गायकवाड
पटकी हुई गेंद को लेग साइड पर पुल कर दिया| डीप में फील्डर तैनात जहाँ से दो रन मिल गए|
3.4
0
जोश हेज़लवुड To ऋतुराज गायकवाड
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गाइड किया| कोहली वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका|
3.3
0
जोश हेज़लवुड To ऋतुराज गायकवाड
अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
3.2
0
जोश हेज़लवुड To ऋतुराज गायकवाड
एक खूबसूरत डिफेन्स बल्लेबाज़ द्वारा| क्या सही जगह गेंद को बल्ले से मीट किया है| वाह जी वाह!!
3.1
1
जोश हेज़लवुड To डेवोन कॉनवे
ऑफ़ साइड पर इस गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| गैप से एक ही रन हासिल हुआ|
ओवर की समाप्ति 3 : 22/0
10 रन
  • 02.1
  • 02.2
  • 42.3
  • 12.4
  • 42.5
  • 12.6
ड. कॉनवे
14 (8)
ऋ. गायकवाड
8 (10)
म. सिराज
1-0-10-0
2.6
1
मोहम्मद सिराज To डेवोन कॉनवे
एक और बार सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला गया शॉट लेकिन इस बार मिड ऑफ़ फील्डर ने बॉल को रोक दिया| सिंगल ही मिल पायेगा|
2.5
4
मोहम्मद सिराज To डेवोन कॉनवे
ओहोहोहो!!! बेहतरीन ऑन ड्राइव!!! चौका मिलेगा!!! ओवरपिच गेंद, ड्राइव किया गेंदबाज़ की तरफ, रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर गेंदबाज़ के पास| गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
2.4
1
मोहम्मद सिराज To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल मिलेगा यहाँ पर| इस गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की दिशा में खेला| गैप से एक रन हासिल हुआ|
2.3
4
मोहम्मद सिराज To ऋतुराज गायकवाड
खूबसूरत!! कड़ाकेदार!! तेज़ तर्रार शॉट!!! किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं उसे रोकने का और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा पार कर गई| जबतक फील्डर अपनी पलक झपकते गेंद उनसे दूर निकल गई|
2.2
0
मोहम्मद सिराज To ऋतुराज गायकवाड
गुड लेंथ गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला लेकिन फील्डर ने उसे रोक दिया|
2.1
0
मोहम्मद सिराज To ऋतुराज गायकवाड
काफी बाहर डाली गई थी गेंद जिसे लीव कर दिया| कीपर के पास अच्छी उछाल के साथ पहुंची गेंद|
ओवर की समाप्ति 2 : 12/0
3 रन
  • 11.1
  • 11.2
  • 01.3
  • 01.4
  • 11.5
  • 01.6
ड. कॉनवे
9 (6)
ऋ. गायकवाड
3 (6)
ज. हेज़लवुड
1-0-3-0
1.6
0
जोश हेज़लवुड To डेवोन कॉनवे
गुड लेंथ गेंद!! ड्राइव लगाने गए बल्लेबाज़ लेकिन अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स पर जा लगी बॉल| कोई रन नहीं हुआ|
1.5
1
जोश हेज़लवुड To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड पर मोड़ दिया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
1.4
0
जोश हेज़लवुड To ऋतुराज गायकवाड
लहराते हुए अंदर लाइ गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया|
1.3
0
जोश हेज़लवुड To ऋतुराज गायकवाड
ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा|
1.2
1
जोश हेज़लवुड To डेवोन कॉनवे
धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन| शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया| बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी|
1.1
1
जोश हेज़लवुड To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल मिलेगा यहाँ पर| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 1 : 9/0
9 रन
  • 00.1
  • 10.2
  • 00.3
  • 40.4
  • 00.5
  • 40.6
ड. कॉनवे
8 (4)
ऋ. गायकवाड
1 (2)
श. अहमद
1-0-9-0
0.6
4
शाहबाज अहमद To डेवोन कॉनवे
चौका!!! दूसरी बाउंड्री यहाँ पर डेवोन कॉनवे के बल्ले से आती हुई!! फुल लेंथ की गेंद पर स्वीप शॉट खेला| स्क्वायर लेग की ओर गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
0.5
0
शाहबाज अहमद To डेवोन कॉनवे
एलबीडबल्यू की बड़ी अपील लेकिन अम्पायर ने उसे नकार दिया| बोलर ने रिव्यु का सोचा लेकिन विकेट के पीछे से कार्तिक ने मना कर दिया| लेग स्टम्प लाइन की गेंद को स्वीप करने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे थे गेंद|
0.4
4
शाहबाज अहमद To डेवोन कॉनवे
चौका!!! पहली बाउंड्री रन चेज़ में आती हुई!! आगे डाली गई ऑफ स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप शॉट खेला| शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर को बीट करती हुई गेंद गई सीमा रेखा के बाहर, चार रन मिला|
0.3
0
शाहबाज अहमद To डेवोन कॉनवे
क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
0.2
1
शाहबाज अहमद To ऋतुराज गायकवाड
आगे डाली गई गेंद पर गायकवाड ने मिड ऑफ की ओर हलके हाथों से खेलकर सिंगल ले लिया|
0.1
0
शाहबाज अहमद To ऋतुराज गायकवाड
कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
मैच की जानकारी
  • स्थान महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे
  • मौसम साफ़
  • टॉस चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स को 13 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच हर्षल पटेल
  • अंपायर केएन अनंथापद्मनाभन, माइकल गौफ, अनिल चौधरी
  • रेफ़री वेनगलील नारायणन कुट्टी
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement