Advertisement
Advertisement

इंग्लैंड vs न्यूज़ीलैंड, पहला सेमी फाइनल Commentary, Live Updates

इंग्लैंड vs न्यूज़ीलैंड, 2021 - टी-20 Live Commentary

इंग्लैंड vs न्यूज़ीलैंड स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
पहला सेमी फाइनल, शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी , Nov 10, 2021
इंग्लैंड इंग्लैंड
166/4 (20.0)
न्यूज़ीलैंड न्यूज़ीलैंड
167/5 (19.0)
न्यूज़ीलैंड ने इंग्लैंड को 5 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    डैरेल मिचेल
    72(47)
तो कैसा लगा दोस्तों आपको टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमी फ़ाइनल मुकाबला जहाँ न्यूज़ीलैंड ने इंग्लैंड को 6 गेंदों पहले ही 5 विकटों से शिकस्त देते हुए पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है| आज के लिए बस इतना ही, आपसे फिर कल होगी मुलाकात शाम 7.30 बजे दूसरे सेमी फ़ाइनल मुकाबले में जो कि ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दुबई के मैदान में होगा| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार, शुभ रात्री...
विनिंग कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि अधिकांश खिलाड़ी विभिन्न टूर्नामेंटों में एक साथ खेले हैं। मुझे पता था कि यह क्रिकेट का शानदार खेल होने वाला है। उन्होंने बोर्ड पर एक बढ़िया स्कोर खड़ा किया था और हमें ये यकीन था कि अगर हम साझेदारियां बनाकर खेलते हैं तो इसे हासिल कर लेंगे|। निश्चित रूप से कुछ ऐसा जो आज मिचेल ने किया वो अलग था। उन्होंने अधिक दबाव की स्थिति में खूबसूरती से बल्लेबाजी की है। टी20 क्रिकेट  पर कहा कि यह छोटे अंतर का खेल है। सतह के आधार पर, छोटा पक्ष, ये चीजें मैच-डिफाइनिंग हो सकती हैं।
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने बात करते हुए कहा कि खेल में आकर हम जानते थे कि दोनों पक्ष कौशल में करीब थे। केन और उनकी टीम को पूरा श्रेय जाना चाहिए। उन्होंने आज हमें मात दी। इस टूर्नामेंट में वास्तव में अच्छा प्रतिनिधित्व किया है। लड़कों पर गर्व है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपना सबकुछ दिया है। शायद 17वें, 18वें ओवर तक हम खेल में बने हुए थे। हम छक्के मारने वाली टीम हैं लेकिन हमें छक्के मारने के लिए संघर्ष करना पड़ा। लेकिन हम वहीं लटके रहे और शायद एक पार स्कोर पोस्ट किया। बाहर आकर एक गेंद पर ऐसे ही छक्के लगाना- पूरा श्रेय उन्हें (नीशम) को जाता है। इस समय क्रिकेट खेलना बिल्कुल पसंद है।
डेरिल मिचेल को प्लेयर ऑफ़ द मैच से नवाज़ा गया| जिसे हासिल करने के बाद उन्होंने बताया कि वहाँ अंत में थोड़ा प्रेशर था। मुझे याद नहीं था कि क्या हो रहा था, लेकिन मुझे खुशी है कि मैंने काम पूरा कर लिया। नई गेंद के साथ यह एक चुनौतीपूर्ण सतह थी और यह डबल पेस वाली थी। कॉनवे ने जिस तरह से मंच तैयार किया और नीशम ने अहम मौके पर बड़े शॉट्स लगाए, वह अद्भुत था। हमें पता था कि एक या दो ओवर अच्छे होंगे और नीशम की हिटिंग की बदौलत हमें लय वापस मिल गई। इस समय दुनिया भर में क्या हो रहा है, यह आश्चर्यजनक है कि मेरे बूढ़े पिता ने मुझे खेलते हुए देखने के लिए आधी दुनिया की यात्रा की, इसलिए मेरे लिए यह एक गर्व का क्षण है।
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
फिर कांवे और फिलिप्स के बैक टू बैक विकेट्स गिरने से ऐसा लगा कि कीवी टीम मुकाबले में बैकफुट पर चली गई| बिग मैन फिलिप्स जिनपर इस रन चेज़ में सबकी नज़रें थी वो भी आज पूरी तरह से फ्लॉप रहे| लेकिन टीम के हरफन मौला खिलाड़ी जेम्स नीषम, जिसने आज कमाल कर दिया| महज़ 11 गेंदों पर ताबडतोड़ 27 रन बनाकर नीषम ने अपनी टीम को मुकाबले में विनिंग लाइन के पार पहुंचाया| 6 गेंद पहले 5 विकेट से इस मुकाबले को जीतकर टीम को एक और फाइनल में एंट्री करा दी|
अब अगर इस रन चेज़ के बारे में बात की जाए तो 166 रन ही बनाने थे 120 गेंदों में लेकिन एक सेमी फाइनल में रन चेज़ का दबाव ही कुछ अलग होता है दोस्तों| कीवी टीम ने इस रन चेज़ में एक खराब शुरुआत की लेकिन जिस तरह का अंत उन्हें मिला वो काबिले तारीफ़ है| पॉवर प्ले का के दौरान दो बड़े बल्लेबाज़ गप्टिल और केन महज़ 13 के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए और ऐसा लगा कि अब ये टीम इस रन चेज़ में पूरी तरह से पिछड़ गई लेकिन मिचेल और कांवे ने 81 रनों की बेमिसाल साझेदारी निभाते हुए अपनी टीम को इस रन चेज़ में करारी वापसी करा दी|
मोईन अली ने पूरे मुकाबले में एक भी ओवर नहीं डाला, क्या ये इस मुकाबले का और कप्तान मॉर्गन की कप्तानी का वीक पॉइंट था? शायाद हाँ!! न्यूज़ीलैंड ने लिया 2019 वर्ल्डकप का बदला| इंग्लैंड हुए बाहर!! वर्ल्डकप की हार का लिया कीवी ने बदला, बिना सुपर स्टार के ये टीम सुपरस्टार बन गई है| एक अहम मंच पर बड़ा पंच लगा दिया, आखिरी के तीन ओवर में बनाए 57 रन जो जीत का सूत्र बना| फेवरेट्स थे इंग्लैंड लेकिन अब उन्हें घर का रास्ता नापना होगा|
न्यूजीलैंड के रूप में हमें मिली पहली टीम जो खेलेगी 2021 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल!! मौजूदा 50 ओवर वर्ल्ड कप चैंपियन टीम को दी है मात और हार का बदला भी ले लिया| कमाल का रहा ये सेमी फाइनल मुकाबला| कीवी टीम का अबू धाबी से दुबई का रास्ता अब साफ़ है| वाट अ टर्न अराउंड बाई कीवी एंड कम्पनी!! पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है| इस टीम की जितनी तारीफ की जाए वो कम है|
ओवर की समाप्ति 19 : 167/5
20 रन
  • 218.1
  • 618.2
  • 618.3
  • 118.4
  • 118.5
  • 418.6
ड. मिचेल
72 (47)
म. सैंटनर
1 (1)
क. वोक्स
4-1-36-2
18.6
4
क्रिस वोक्स To डैरेल मिचेल
चौका!!! ओहो!!! इसी के साथ न्यूज़ीलैंड ने इंग्लैंड को 6 गेंदों पहले ही 5 विकटों से शिकस्त देते हुए पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर लिया| फुलटॉस डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर डैरेल मिचेल ने खेला| गैप में गई बॉल सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
18.5
1
क्रिस वोक्स To मिचेल सैंटनर
एक और शॉटपिच गेंद जिसको इस दफ़ा मिचेल सैंटनर ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट खेलकर सिंगल लिया| न्यूज़ीलैंड टीम को जीत के लिए 7 गेंदों पर 4 रन चाहिए|
18.4
1
क्रिस वोक्स To डैरेल मिचेल
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की दिशा में पुल शॉट खेलकर सिंगल लिया| न्यूज़ीलैंड टीम को जीत के लिए 8 गेंदों पर 5 रन चाहिए|
18.3
6
क्रिस वोक्स To डैरेल मिचेल
छक्का!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर देखने को मिला| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पूरे पॉवर के साथ पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतरीन ताल मेल, गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| न्यूज़ीलैंड टीम को जीत के लिए 9 गेंदों पर 6 रन चाहिए|
18.2
6
क्रिस वोक्स To डैरेल मिचेल
छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| 10 गेंदों पर 12 रन चाहिए|
18.1
2
क्रिस वोक्स To डैरेल मिचेल
लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को खेलकर 2 रन तेज़ी से पूरा किया| 11 गेंदों पर 18 रन चाहिए|
मिचेल सैंटनर अगले बल्लेबाज़, 12 गेंद 20 रनों की दरकार...
ओवर की समाप्ति 18 : 147/5
14 रन
  • 017.1
  • 617.2
  • 117.3
  • 617.4
  • 117.5
  • W17.6
ज. नीशम
27 (11)
ड. मिचेल
53 (42)
आ. रशीद
4-0-39-1
17.6
W
आदिल रशीद To जेम्स नीशम OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! बड़ा झटका लगता हुआ कीवी टीम को यहाँ पर| मुकाबला अब और भी दिलचस्प होता हुआ| आदिल रशीद के हाथ लगी पहली विकेट| जेम्स नीशम 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में शॉट खेला, हवा में गई गेंद फील्डर इयोन मॉर्गन मौजूद जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 147/5 न्यूज़ीलैंड|
17.5
1
आदिल रशीद To डैरेल मिचेल
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| 14 गेंदों पर 21 रन चाहिए|
17.4
6
आदिल रशीद To डैरेल मिचेल
छक्का!!! इसी के साथ डैरेल मिचेल ने अपने टी20 करियर का पहला अर्धशतक लगाया| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में उड़ाकर खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार ताल मेल, गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| 15 गेंदों पर 22 रनों की दरकार|
17.3
1
आदिल रशीद To जेम्स नीशम
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
17.2
6
आदिल रशीद To जेम्स नीशम
सिक्स!! शानदार स्लॉग स्वीप!!! कमाल की बल्लेबाज़ द्वारा, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका, पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये, घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
17.1
0
आदिल रशीद To जेम्स नीशम
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
ओवर की समाप्ति 17 : 133/4
23 रन
  • 616.1
  • 2 LB16.2
  • 1 WD16.3
  • 416.3
  • 1 WD16.4
  • 616.4
  • 216.5
  • 116.6
ज. नीशम
20 (7)
ड. मिचेल
46 (40)
क. जॉर्डन
3-0-31-0
16.6
1
क्रिस जॉर्डन To जेम्स नीशम
सिंगल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| 22 रन इस ओवर से आये| इस बार अंदरूनी किनारा लगा लेकिन गैप में निकल गई गेंद स्क्वायर लेग की ओर एक रन के लिए| 18 गेंदों पर 34 रनों की दरकार|
16.5
2
क्रिस जॉर्डन To जेम्स नीशम
हवा में गेंद, मिड विकेट बाउंड्री की तरफ खिल गई, दो फील्डर वहां गए लेकिन किसी ने ट्राई ही नहीं किया| ओह!! ये तो नो मेंस लैंड में गिर गई| ना ही गेंदबाज़ खुश और ना ही कप्तान|
16.4
6
क्रिस जॉर्डन To जेम्स नीशम
छक्का! ओहोहो!! ये तो कमाल की हो गया| आशा थी कि आउट हो गए लेकिन निराशा में बदल गया है| कीवी टीम अब मुकाबले में वापसी करते हुए|
ओह!! जॉनी बेयर्सटो यू ब्यूटी!!! बड़ा शॉट खेला गया जिसको फील्डर ने कैच पकड़ा, उसके बाद दूसरे फील्डर के पास बॉल को दिया और फिर उसे खिलाड़ी ने गेंद को थ्रो किया, जिसके बाद रन आउट किया गया जिसकी अपील हुई हैं, अब देखना होगा कि थर्ड अम्पायर का इशारा क्या आता हैं?
16.4
wd
क्रिस जॉर्डन To जेम्स नीशम
वाइड!! ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया, एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|
16.3
4
क्रिस जॉर्डन To जेम्स नीशम
चौका! बढ़िया कनेक्शन और पूरे चार रन मिले| वन बाउंस चौका सामने की तरफ| महंगे साबित होते हुए जॉर्डन यहाँ पर|
16.3
wd
क्रिस जॉर्डन To जेम्स नीशम
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| 22 पर 48, ये तो बन सकता है दोस्तों!!
16.2
lb
क्रिस जॉर्डन To जेम्स नीशम
लेग बाई के रूप में आये दो रन| पैरों पर थी ये गेंद जिसे लेग साइड पर मारने गए, पैड्स पर लग गई, शॉर्ट स्क्वायर लेग की तरफ गई जहाँ से दो रन भागने का मौका बन गया|
16.1
6
क्रिस जॉर्डन To जेम्स नीशम
छक्का! जिसकी दरकार थी वो आता हुआ, लेकिन ऐसे और कुछ बड़े हिट्स लगाने होंगे| लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने कडाके अंदाज़ में लेग साइड पर हीव कर दिया| बल्ले से लगते ही गेंद सनसनाते हुए सीमा रेखा के पार निकल गई पूरे छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 16 : 110/4
3 रन
  • W15.1
  • 015.2
  • 015.3
  • 015.4
  • 115.5
  • 1 WD15.6
  • 115.6
ज. नीशम
1 (1)
ड. मिचेल
46 (40)
ल. लिविंगस्टोन
4-0-22-2
15.6
1
लियाम लिविंगस्टोन To जेम्स नीशम
स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया| न्यूज़ीलैंड को जीत के लिए 24 गेंद पर 57 रन चाहिए|
15.6
wd
लियाम लिविंगस्टोन To जेम्स नीशम
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
15.5
1
लियाम लिविंगस्टोन To डैरेल मिचेल
लेग साइड की दिशा में गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
15.4
0
लियाम लिविंगस्टोन To डैरेल मिचेल
कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
15.3
0
लियाम लिविंगस्टोन To डैरेल मिचेल
एक और डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिला|
15.2
0
लियाम लिविंगस्टोन To डैरेल मिचेल
कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
जेम्स नीशम बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
15.1
W
लियाम लिविंगस्टोन To ग्लेन फिलिप्स OUT!
आउट!! कैच आउट!! इनफॉर्म फिलिप्स महज़ 2 रन बनाकर लौट गए पवेलियन| कॉट सैम बिलिंग्स बोल्ड लियाम लिविंगस्टोन| दूसरी सफलता लियाम के खाते में जाती हुई| बड़ा शॉट लगाने गए थे लेकिन एलिवेशन नहीं मिल पाया| ऊपर तो काफी गई लेकिन दूरी नहीं मिल पाई| लॉन्ग ऑफ़ पर फील्डर उस कैच के नीचे आये और पकड़ा एक आसान सा कैच अब कीवी टीम के लिए यहाँ से मुकाबला जीतना मुश्किल होता हुआ दिख रहा| 107/4 न्यूजीलैंड|
ओवर की समाप्ति 15 : 107/3
10 रन
  • 114.1
  • 114.2
  • 214.3
  • 414.4
  • 114.5
  • 114.6
ग. फिलिप्स
2 (3)
ड. मिचेल
45 (36)
म. वुड
4-0-34-0
14.6
1
मार्क वुड To ग्लेन फिलिप्स
लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को खेलकर सिंगल लिया| न्यूज़ीलैंड को जीत के लिए 30 गेंदों पर 60 रन चाहिए|
14.5
1
मार्क वुड To डैरेल मिचेल
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाकर सिंगल लिया|
14.4
4
मार्क वुड To डैरेल मिचेल
चौका!!! बाउंसर डाली गई गेंद को पुल शॉट खेलने गए| बल्ले के टॉप एज लेकर कीपर के सर की ऊपर से फाइन लेग की दिशा में गई गेंद जहाँ से मिला चार रन|
14.3
2
मार्क वुड To डैरेल मिचेल
दुग्गी!!! इसी के साथ न्यूज़ीलैंड टीम का 100 रन पूरा हुआ| थर्ड मैन की दिशा में गेंद गई जहाँ से 2 रन मिला|
14.2
1
मार्क वुड To ग्लेन फिलिप्स
क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
14.1
1
मार्क वुड To डैरेल मिचेल
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 14 : 97/3
5 रन
  • 113.1
  • 213.2
  • 013.3
  • W13.4
  • 1 B13.5
  • 113.6
ड. मिचेल
37 (32)
ग. फिलिप्स
0 (1)
ल. लिविंगस्टोन
3-0-19-1
13.6
1
लियाम लिविंगस्टोन To डैरेल मिचेल
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए| न्यूज़ीलैंड को जीत के लिए 36 गेंदों पर 70 रन चाहिए|
13.5
b
लियाम लिविंगस्टोन To ग्लेन फिलिप्स
बाई के रूप में आया एक रन!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए बल्लेबाज़| गेंद और बल्ले का ताल मेल हुआ नहीं| बॉल कीपर के पास गई जहाँ से उनसे हुई मिसफील्ड और बल्लेबाजों ने एक रन भागकर पूरा किया|
ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
13.4
W
लियाम लिविंगस्टोन To डेवोन कॉनवे OUT!
आउट!!! स्टंप!!! 81 रनों की बेहतरीन साझेदारी का हुआ अंत!! जोस बटलर बोल्ड लियाम लिविंगस्टोन| 46 रन बनाकर कॉनवे लौटे हैं पवेलियन| लियाम ने गेंद से भी किया कमाल| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए इस गेंद पर बड़ा प्रहार करने गए थे, गेंदबाज़ ने उन्हें निकलता हुआ देख लिया, टर्न से चकमा दे दिया, बीट कराया, कीपर के पास गई गेंद जहाँ से बटलर ने बेल्स उड़ाते हुए स्टम्प कर दिया| बल्लेबाज़ के पास वापसी करने तक का मौका नहीं बन पाया इतना आगे निकल आये थे| 95/3 न्यूजीलैंड, 38 गेंदों पर 72 रनों की दरकार|
13.3
0
लियाम लिविंगस्टोन To डेवोन कॉनवे
बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
13.2
2
लियाम लिविंगस्टोन To डेवोन कॉनवे
इस बार सामने की तरफ लॉफ्ट किया और गैप से दो रन हासिल कर लिए|
13.1
1
लियाम लिविंगस्टोन To डैरेल मिचेल
गुड लेंथ गेंद को बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 13 : 92/2
12 रन
  • 112.1
  • 1 LB12.2
  • 212.3
  • 112.4
  • 612.5
  • 112.6
ड. मिचेल
35 (30)
ड. कॉनवे
44 (35)
आ. रशीद
3-0-25-0
12.6
1
आदिल रशीद To डैरेल मिचेल
पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
12.5
6
आदिल रशीद To डैरेल मिचेल
छक्का!!! क्रिस जॉर्डन द्वारा शानदार प्रयास लेकिन गेंद गई को सीमा रेखा के बाहर जाने से रोकने में नाकाम रहे यहाँ पर| आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की दिशा में उड़ाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद जॉर्डन जिन्होंने उछाल लगाकर गेंद को मैदान की ओर फ़ेकना चाहा| गेंद हाथ को लगी और उसके बाद सीधे बाउंड्री रू को जा लगी, जिसको थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद सिक्स करार दिया|
12.4
1
आदिल रशीद To डेवोन कॉनवे
रिवर्स स्वीप खेलकर थर्ड मैन की ओर से एक रन लिया|
12.3
2
आदिल रशीद To डेवोन कॉनवे
पैड्स लाइन की गेंद को फाइन लेग की दिशा में खेला जहाँ से 2 रन मिल गया|
12.2
lb
आदिल रशीद To डैरेल मिचेल
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! पुल मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
12.1
1
आदिल रशीद To डेवोन कॉनवे
पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
ओवर की समाप्ति 12 : 80/2
7 रन
  • 011.1
  • 011.2
  • 211.3
  • 011.4
  • 411.5
  • 111.6
ड. कॉनवे
40 (32)
ड. मिचेल
28 (27)
ल. लिविंगस्टोन
2-0-15-0
11.6
1
लियाम लिविंगस्टोन To डेवोन कॉनवे
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| स्वीप किया लेग साइड पर जहाँ से एक रन मिल गया| 12 के बाद 80/2 न्यूजीलैंड, 48 गेंदों पर 87 रनों की दरकार| मुकाबला अब यहाँ से रोमांचक होने वाला है|
11.5
4
लियाम लिविंगस्टोन To डेवोन कॉनवे
चौका! ये बढ़िया शॉट है| कवर्स फील्डर महज़ दर्शक बनकर ही रह गए| अपने लिए रूम बनाकर गेंद पर कड़ा प्रहार किया और चौका बटोर लिया|
11.4
0
लियाम लिविंगस्टोन To डेवोन कॉनवे
डॉट बॉल, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
11.3
2
लियाम लिविंगस्टोन To डेवोन कॉनवे
दुग्गी, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
11.2
0
लियाम लिविंगस्टोन To डेवोन कॉनवे
रन आउट का मौका लेकिन चूक गए बटलर!! अगर इस गेंद को पकड़ लेते तो रन आउट हो सकते थे बल्लेबाज़ क्योंकि आधे पिच से वापिस आ रहे थे| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर शॉर्ट थर्ड की तरफ खेलते हुए रन की खोज थी|
11.1
0
लियाम लिविंगस्टोन To डेवोन कॉनवे
ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद, स्लॉग स्वीप का प्रयास लेकिन बीट हुए| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 11 : 73/2
15 रन
  • 410.1
  • 110.2
  • 2 NBLB10.3
  • 110.3
  • 610.4
  • 110.5
  • 010.6
ड. मिचेल
28 (27)
ड. कॉनवे
33 (26)
म. वुड
3-0-24-0
10.6
0
मार्क वुड To डैरेल मिचेल
कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
10.5
1
मार्क वुड To डेवोन कॉनवे
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
10.4
6
मार्क वुड To डेवोन कॉनवे
छक्का!!! बहुत खूब, अद्भुत शॉट यहाँ पर डेवोन कॉनवे लगाते हुए| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज ने हवा में स्क्वायर कट किया बल्ले और गेंद का हुआ बेहतर ताल मेल, बॉल गई पॉइंट की तरफ सीधे स्टैंड में और सिक्स मिल गया|
10.3
1
मार्क वुड To डैरेल मिचेल
फ्री हिट बॉल का फ़ायदा नहीं उठा सके बल्लेबाज़, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
10.3
nb+lb
मार्क वुड To डेवोन कॉनवे
नो बॉल!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके बाद अम्पायर ने नो करार दिया| अगली गेंद फ्री हिट होगी| लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
10.2
1
मार्क वुड To डैरेल मिचेल
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
10.1
4
मार्क वुड To डैरेल मिचेल
चौका!!! पटकी हुई गेंद को सामने की ओर पॉवर के साथ शॉट खेला गेंदबाज़ की तरफ, रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर गेंदबाज़ के पास, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
ड्रिंक्स का इशारा अम्पायर द्वारा!!! 10 ओवर के बाद 58/2 न्यूज़ीलैंड, जीत के लिए 60 गेंदों पर 109 रन चाहिए| फ़िलहाल क्रीज़ पर डेरिल मिशेल और डेवोन कॉनवे बल्लेबाज़ी कर रहे है और अपने टीम के स्कोर को आगे की ओर ले जा रहे हैं| इस जोड़ी के ऊपर कीवी टीम काफ़ी हद तक निर्भर होगी...
ओवर की समाप्ति 10 : 58/2
8 रन
  • 09.1
  • 19.2
  • 19.3
  • 29.4
  • 49.5
  • 09.6
ड. कॉनवे
26 (23)
ड. मिचेल
22 (23)
ल. लिविंगस्टोन
1-0-8-0
9.6
0
लियाम लिविंगस्टोन To डेवोन कॉनवे
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप किया लेकिन उससे कुछ फायदा नही हो सका| 58/2, 60 गेंदों पर 109 रनों की दरकार, अगली 60 गेंदों में पता चल जाएगा कि पहला फाइनलिस्ट कौन होने वाला है|
9.5
4
लियाम लिविंगस्टोन To डेवोन कॉनवे
चौका! एक अहम बाउंड्री इस मोड़ पर आती हुई| इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
9.4
2
लियाम लिविंगस्टोन To डेवोन कॉनवे
इनसाइड आउट शॉट!! नो मेंस लैंड में गिरी| गैप से दो रन हासिल किया|
9.3
1
लियाम लिविंगस्टोन To डैरेल मिचेल
लेग स्पिन!! सामने की तरफ गेंद को खेला, एक ही रन हासिल हुआ|
9.2
1
लियाम लिविंगस्टोन To डेवोन कॉनवे
इस बार टर्न नहीं हुई| पंच किया ऑफ़ साइड पर जहाँ से सिंगल हासिल हुआ|
9.1
0
लियाम लिविंगस्टोन To डेवोन कॉनवे
ऑफ़ स्पिन!! स्वीप लगाया लेकिन टर्न से बीट हुए बल्लेबाज़|
ओवर की समाप्ति 9 : 50/2
5 रन
  • 08.1
  • 18.2
  • 08.3
  • 18.4
  • 18.5
  • 28.6
ड. मिचेल
21 (22)
ड. कॉनवे
19 (18)
म. वुड
2-0-10-0
8.6
2
मार्क वुड To डैरेल मिचेल
दुग्गी!!! इसी के साथ न्यूज़ीलैंड टीम का 50 रन पूरा हुआ| पटकी हुई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेला और एक रन पूरा किया, फील्डर ने गेंद को नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया, गेंद स्टंप को लगाकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से ओवर थ्रो के रूप में एक और रन मिल गया|
8.5
1
मार्क वुड To डेवोन कॉनवे
क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
8.4
1
मार्क वुड To डैरेल मिचेल
लॉन्ग ऑफ की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
8.3
0
मार्क वुड To डैरेल मिचेल
कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
8.2
1
मार्क वुड To डेवोन कॉनवे
लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
8.1
0
मार्क वुड To डेवोन कॉनवे
कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
ओवर की समाप्ति 8 : 45/2
4 रन
  • 07.1
  • 07.2
  • 17.3
  • 17.4
  • 17.5
  • 17.6
ड. कॉनवे
17 (15)
ड. मिचेल
18 (19)
आ. रशीद
2-0-14-0
7.6
1
आदिल रशीद To डेवोन कॉनवे
इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
7.5
1
आदिल रशीद To डैरेल मिचेल
मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
7.4
1
आदिल रशीद To डेवोन कॉनवे
लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को खेला, एक रन मिला|
7.3
1
आदिल रशीद To डैरेल मिचेल
क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
7.2
0
आदिल रशीद To डैरेल मिचेल
कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
7.1
0
आदिल रशीद To डैरेल मिचेल
कोई रन नहीं, बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप किया लेकिन उससे कुछ फायदा नही हो सका|
ओवर की समाप्ति 7 : 41/2
5 रन
  • 06.1
  • 06.2
  • 26.3
  • 16.4
  • 16.5
  • 16.6
ड. मिचेल
16 (15)
ड. कॉनवे
15 (13)
म. वुड
1-0-5-0
6.6
1
मार्क वुड To डैरेल मिचेल
बैक ऑफ़ लेंथ गेंद| बैकफुट से इस मिड ऑफ़ की दिशा में पंच करते हुए सिंगल हासिल किया| 78 गेंदों पर 126 रनों की दरकार|
6.5
1
मार्क वुड To डेवोन कॉनवे
सिंगल यहाँ पर भी आता हुआ डीप पॉइंट से| कीवी टीम को साझेदारी की सख्त दरकार|
6.4
1
मार्क वुड To डैरेल मिचेल
इस बार पटकी हुई गेंद पर पुल शॉट लगाया लेग साइड की ओर और एक रन हासिल कर लिया|
6.3
2
मार्क वुड To डैरेल मिचेल
बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच| पटकी हुई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| मोईन ने भागते हुए बॉल को फील्ड किया, दो रन मिले|
6.2
0
मार्क वुड To डैरेल मिचेल
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
6.1
0
मार्क वुड To डैरेल मिचेल
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 36/2 न्यूज़ीलैंड, जीत के लिए 84 गेंदों पर 131 रन चाहिए| इंग्लैंड टीम ने दो बड़े विकेट अभी तक इस पॉवर प्ले में हासिल कर लिया है| जिसमे कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन और सलामी बल्लेबाज़ मार्टिन गप्टिल शामिल हैं| ऐसे में अभी तो क्रीज़ पर डेरिल मिशेल और डेवोन कॉनवे बल्लेबाज़ी कर रहे है और अपने टीम के स्कोर को आगे की ओर ले जा रहे हैं| इस जोड़ी के ऊपर कीवी टीम काफ़ी हद तक निर्भर होगी...
ओवर की समाप्ति 6 : 36/2
10 रन
  • 45.1
  • 15.2
  • 05.3
  • 15.4
  • 05.5
  • 45.6
ड. कॉनवे
14 (12)
ड. मिचेल
12 (10)
आ. रशीद
1-0-10-0
5.6
4
आदिल रशीद To डेवोन कॉनवे
चौके के साथ हुई थी ओवर की शुरुआत और समाप्ति भी बाउंड्री के साथ ही हुई है| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव कर दिया और लॉन्ग ड्राइव पर बॉल को भेज दिया|
5.5
0
आदिल रशीद To डेवोन कॉनवे
एक और डॉट बॉल इस अहम ओवर में आती हुई|
5.4
1
आदिल रशीद To डैरेल मिचेल
सिंगल मिलेगा इस बार, मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
5.3
0
आदिल रशीद To डैरेल मिचेल
एलबीडबल्यू की अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं, विकेट्स मिसिंग थी इस वजह से बच गए बल्लेबाज़ यहाँ पर| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ| क्रॉस खेलने गए थे जिस वजह से बीट हुए थे बल्लेबाज़|
5.2
1
आदिल रशीद To डेवोन कॉनवे
सिंगल मिलेगा यहाँ पर, फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
5.1
4
आदिल रशीद To डेवोन कॉनवे
चौके साथ हुई शुरुआत!! बैकफुट पर जाकर इस गेंद को कवर्स और एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में पंच कर दिया| टाइमिंग शानदार जिस वजह से चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
ओवर की समाप्ति 5 : 26/2
8 रन
  • 24.1
  • 44.2
  • 14.3
  • 04.4
  • 14.5
  • 04.6
ड. मिचेल
11 (8)
ड. कॉनवे
5 (8)
क. वोक्स
3-1-16-2
4.6
0
क्रिस वोक्स To डैरेल मिचेल
कोई रन नहीं| छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
4.5
1
क्रिस वोक्स To डेवोन कॉनवे
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
4.4
0
क्रिस वोक्स To डेवोन कॉनवे
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई जहाँ से रन नहीं आ सका|
4.3
1
क्रिस वोक्स To डैरेल मिचेल
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
4.2
4
क्रिस वोक्स To डैरेल मिचेल
चौका!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
4.1
2
क्रिस वोक्स To डैरेल मिचेल
आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर उड़ाकर खेला| गैप में गई बॉल 2 रन मिला|
ओवर की समाप्ति 4 : 18/2
5 रन
  • 03.1
  • 03.2
  • 03.3
  • 1 WD3.4
  • 03.4
  • 03.5
  • 43.6
ड. कॉनवे
4 (6)
ड. मिचेल
4 (4)
क. जॉर्डन
2-0-10-0
3.6
4
क्रिस जॉर्डन To डेवोन कॉनवे
चौका! चिप किया इस गेंद को कवर्स की दिशा में, गैप मिला और कोई फील्डर नहीं थे वहां पर जिस वजह से एक आसान सी बाउंड्री हासिल हो गई| 18/2 न्यूजीलैंड|
3.5
0
क्रिस जॉर्डन To डेवोन कॉनवे
इस बार सीधे बल्ले से गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला| रन का मौका नहीं बन सका|
3.4
0
क्रिस जॉर्डन To डेवोन कॉनवे
एक और डॉट बॉल, दबाव अब बल्लेबाज़ी टीम पर जाता हुआ| पटकी हुई गेंद को पुल मारने गए थे लेकिन मिस टाइम कर बैठे|
3.4
wd
क्रिस जॉर्डन To डेवोन कॉनवे
वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
3.3
0
क्रिस जॉर्डन To डेवोन कॉनवे
ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद, दूर से ही पैर निकालकर मारना चाहा लेकिन चूक गए| कोई रन नहीं|
3.2
0
क्रिस जॉर्डन To डेवोन कॉनवे
कसी हुई गेंदबाजी!! छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
3.1
0
क्रिस जॉर्डन To डेवोन कॉनवे
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|
ओवर की समाप्ति 3 : 13/2
0 रन
  • 02.1
  • 02.2
  • 02.3
  • W2.4
  • 02.5
  • 02.6
ड. मिचेल
4 (4)
ड. कॉनवे
0 (0)
क. वोक्स
2-1-8-2
2.6
0
क्रिस वोक्स To डैरेल मिचेल
गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| रन का मौका नहीं बन सका| 13/2 न्यूजीलैंड|
2.5
0
क्रिस वोक्स To डैरेल मिचेल
अच्छी गेंद!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
डेवॉन कांवे हो सकते हैं अगले बल्लेबाज़, इंग्लैंड ने मुकाबले को अपनी पकड में कर लिया है...
2.4
W
क्रिस वोक्स To केन विलियमसन OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! बड़े मुकाबले में क्रिस वोक्स के हाथ लगा दूसरा बड़ा विकेट| कीवी टीम को लगा अभी तक का सबसे बड़ा झटका| केन विलियमसन 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे| केन ये आप ने क्या कर दिया इस अहम मुकाबले में इस तरह के शॉट खेलकर आउट हो गए| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को स्कूप शॉट खेला| बल्ले के ऊपरी भाग को लगकर गेंद सीधे शॉर्ट फाइन लेग से थोड़ा आगे की ओर गई जहाँ से आदिल रशीद ने उल्टा भागकर कैच पकड़ा और जश्न बनाने लगे| काफी निराश यहाँ पर केन दिखाई दिए अपने इस शॉट से यहाँ पर| 13/2 न्यूज़ीलैंड|
2.3
0
क्रिस वोक्स To केन विलियमसन
कोई रन नहीं| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स को जा लगी|
2.2
0
क्रिस वोक्स To केन विलियमसन
कोई रन नहीं, मिड विकेट की दिशा में खेला|
2.1
0
क्रिस वोक्स To केन विलियमसन
पैड्स लाइन की गेंद को शॉर्ट फाइन लेग की ओर खेला, लेकिन रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 2 : 13/1
5 रन
  • 01.1
  • 01.2
  • 01.3
  • 11.4
  • 31.5
  • 11.6
क. विलियमसन
5 (7)
ड. मिचेल
4 (2)
क. जॉर्डन
1-0-5-0
1.6
1
क्रिस जॉर्डन To केन विलियमसन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! पैड्स की गेंद को हलके हाथों से लेग साइड पर मोड़ दिया और सिंगल हासिल किया| 2 के बाद 13/1 न्यूजीलैंड|
1.5
3
क्रिस जॉर्डन To डैरेल मिचेल
एक और तिग्गा!! इस बार मिचेल के बल्ले से निकला फ्लिक शॉट!! फील्डर द्वारा इसे सीमा रेखा पर रोक दिया गया, तबतक तीन रन चुरा लिया गए|
1.4
1
क्रिस जॉर्डन To केन विलियमसन
पैड्स पर डाली गई गेंद,बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
1.3
0
क्रिस जॉर्डन To केन विलियमसन
ओह!! बाल बाल बचे बल्लेबाज़ यहाँ पर| गति से आई गेंद को डिफेंड करने गए| अंदरूनी किनारा लेकर विकेट के काफी पास से निकली गेंद| कोई रन नहीं कोई नुक्सान नहीं हुआ|
1.2
0
क्रिस जॉर्डन To केन विलियमसन
एक और डॉट बॉल यहाँ पर, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
1.1
0
क्रिस जॉर्डन To केन विलियमसन
बैकफुट पंच कवर्स की तरफ, फील्डर वहां तैनात, कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 1 : 8/1
8 रन
  • 40.1
  • 00.2
  • W0.3
  • 10.4
  • 00.5
  • 30.6
क. विलियमसन
3 (2)
ड. मिचेल
1 (1)
क. वोक्स
1-0-8-1
0.6
3
क्रिस वोक्स To केन विलियमसन
तिग्गी के साथ केन ने खोला अपना खाता| पैरों पर डाली गई थी गेंद जिसे लेग साइड पर फ्लिक कर दिया| टाइमिंग बेहतरीन थी, फील्डर उसके पीछे भागे, सीमा रेखा से पहले रोका, तीन ही रन मिले|
0.5
0
क्रिस वोक्स To केन विलियमसन
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
0.4
1
क्रिस वोक्स To डैरेल मिचेल
सिंगल के साथ अपना खाता खोला| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
केन विलियमसन अगले बल्लेबाज़...
0.3
W
क्रिस वोक्स To मार्टिन गप्टिल OUT!
आउट!! कैच आउट!! पहला झटका न्यूजीलैंड को लगता हुआ| 4 रन बनाकर गप्टिल लौट गए पवेलियन| कॉट मोइन अली बोल्ड क्रिस वोक्स| कीवी टीम के लिए ये एक बड़ा अपसेट हो सकता है| विकेट वाली गेंद नहीं थी लेकिन रन चेज़ का दबाव कुछ भी करा सकता है| पैरों पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करने गए| बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर बैठे जिस वजह से लीडिंग एज लेकर मिड ऑन की तरफ हवा में खिल गई गेंद जहाँ से फील्डर मोईन ने पकड़ा एक आसान सा कैच| 4/1 न्यूजीलैंड|
0.2
0
क्रिस वोक्स To मार्टिन गप्टिल
वाओ!!!! वाट अ बॉल!!! पहले अंदर आई और फिर बाहर की तरफ निकली| बल्लेबाज़ को स्विंग से बीट कराने में कामयाब हुए| कमाल की गेंदबाज़ी, देखकर मज़ा आ गया|
0.1
4
क्रिस वोक्स To मार्टिन गप्टिल
चौका! बाउंड्री के साथ हुआ इस रन चेज़ का आगाज़!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी छोटी गेंद जिसे गप्टिल ने कवर्स की दिशा में उठाकर खेला| गैप मिला और गेंद सरसराते हुए सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
मैच की जानकारी
  • स्थान शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी
  • मौसम साफ़
  • टॉस न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम न्यूज़ीलैंड ने इंग्लैंड को 5 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच डैरेल मिचेल
  • अंपायर कुमार धर्मसेना, मराइस इरास्मस, नितिन मेनन
  • रेफ़री डेविड बून
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement