सानिया मिर्जा का छलका दर्द, बोलीं- पति खराब खेलता है तो इसकी वजह हमें समझा जाता है..
सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) और स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana ) के साथ यू-ट्यूब शो डबल ट्रबल में खास बयान देकर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है
- Posted by Vishal Kumar
- Updated: May 09, 2020 12:09 PM IST

हाईलाइट्स
- सानिया मिर्जा ने ट्रोल करने वालों पर साधा निशाना
- यू-ट्यूब शो डबल ट्रबल में खुलकर की इस बारे में बात
- जोरू का गुलाम वाले ट्वीट पर दिया अपना रिएक्शन
टेनिस की दिग्गज महिला खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) और स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana ) के साथ यू-ट्यूब शो डबल ट्रबल में खास बयान देकर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खिंचा है. शो में सानिय ने खासकर क्रिकेटर पति शोएब मलिक को लेकर बात की. सानिया ने कहा कि जब हमारे पति परफॉर्मेंस नहीं कर पाते हैं तो इसकी वजह हमें समझा जाता है. सानिया ने कहा कि यदि हम अपने क्रिकेट मैच देखने स्टेडियम जाते हैं और यदि मैच में शोएब परफॉर्मेंस नहीं कर पाता है तो इसका कारण हमें समझा जाएगा. लोग यह कहने लगते हैं कि वाइफ के स्टेडियम में आने के कारण मलिक का ध्यान भटका और जल्दी आउट हो गए है.
Sure thing !! God forbid it would be a guy from the subcontinent, the guy would be called a ‘joru ka ghulaam' in one second good on you Mitchell couple goals for sure!! #beentheredonethat https://t.co/yl3ZlGFPkY
— Sania Mirza (@MirzaSania) March 7, 2020
सानिया ने शो में कहा कि जब महिला टी20 वर्ल्ड कप (Women T20 World Cup) के फाइनल मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) अपनी वाइफ एलिसा हेली (Alyssa Healy) का मैच देखने आए थे तो सभी ने उस बात की सराहना की थी तो वहीं यदि हम ऐसा करते तो हमारी आलोचना होती. बता दें कि महिला वर्ल्डकप के फाइनल के दौरान जब स्टार्क ने वाइफ का मैच देखने का फैसला किया था तो सानिया ने ट्वीट कर लिखा था कि अगर कोई सबकॉन्टिनेंट के खिलाड़ी ऐसा करते तो उसे 'जुरू का गुलाम' कहा जाता. इसी बात को लेकर स्मृति मंधाना ने अपने शो में सानिया से बात की. सानिया ने कहा कि जब मिचेल स्टार्क ने ऐसा फैसला किया था तो मैं और अनुष्का शर्मा ने इस बारे में बात की थी. सानिया ने कहा कि हमारे यहां सिर्फ यही समझा जाता है कि महिला केवल राह भटका सकती है वह खिलाड़ी की ताकत नहीं बन सकती है.
In the 3rd episode of #DoubleTrouble, Jemi and I had a terrific chat with tennis great @MirzaSania. Click on the link to watch the episode now https://t.co/90fSw0bi1u @JemiRodrigues @baselineventure pic.twitter.com/utpls95eQT
— Smriti Mandhana (@mandhana_smriti) May 6, 2020
यह धारणा बनी हुई है. हालांकि मैंने वह ट्वीट मजाक में किया था लेकिन यह मुद्दा यकीनन गंभीर है. सानिया ने कहा कि लोगों की मानसिकता है कि यदि किसी खिलाड़ी की वाइफ या गर्लफ्रेंड टूर्नामेंट के दौरान उसके साथ रहे तो खिलाड़ी डिनर पर जाएंगे और अपना पूरा ध्यान खेल पर नहीं लगाएंगे.
इसी बात को लेकर मैं अनुष्का ने काफी देर तक बात की थी. सानिया ने काग कि जब स्टार्क अपनी वाइफ के मैच के देखने के लिए गया तो हर किसी ने उसकी तारीफ की और यदि शोएब मेरा मैच देखने जाते तो लोग उसो यकीनन जोरू का गुलाम कहते.