
Neeraj Chopra's best throw: भारत के पहले ट्रैक और फील्ड तथा दूसरे व्यक्तिगत ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा पेरिस मेंभाला फेंक खिताब का बचाव करने की कोशिश करेगे. किशोर जेना के साथ पुरुष भाला फेंक क्वालीफिकेशन स्पर्धा में भाग लेंगे. ग्रुप ए क्वालीफिकेशन राउंड दोपहर 1:50 बजे शुरू होगा, तथा ग्रुप बी उसी दिन दोपहर 3:20 बजे शुरू होगा. नीरज और किशोर ने पिछले साल हांग्जो में एशियाई खेलों में क्रमशः गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते थे. टोक्यो में जीत के बाद से, नीरज ने 2022 में डायमंड लीग खिताब और 2023 में एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता है. इस बार पेरिस में नीरज के पास इतिहास रचने का मौका होगा.

Photo Credit: Twitter
बता दें कि यदि नीरज (Neeraj Chopra AT Paris Olympics 2024) गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे तो वो दुनिया के ऐसे पांचवें एथलीट बन जाएंगे जिनके नाम ओलंपिक में अपने टाइटल को बचाव करने का रिकॉर्ड दर्ज हो. उनसे पहले भाला फेंक इवेंट में एरिक लेमिंग (स्वीडन 1908 और 1912), जॉनी मायरा (फिनलैंड 1920 और 1924), जान जेलेजनी (चेक गणराज्य- 1992, 1996 और 2000), एंड्रियास थोरकिल्डसन (नॉर्वे 2004 और 2008) ने अपने खिताब का बचाव किया है. वहीं, नीरज लगातार दो ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले भारत के पहले एथलीट भी बन जाएंगे.
भाला फेंक का फाइनल कब होगा
भाला फेंक फाइनल 8 अगस्त को रात 11.55 PM बजे से होगा.
ट्रैक और फील्ड स्पर्धाएं कहां आयोजित किए जाएंगे.
पेरिस 2024 में सभी ट्रैक और फील्ड स्पर्धाएं प्रतिष्ठित स्टेड डी फ्रांस में आयोजित की जाएंगी.
नीरज चोपड़ा के सर्वश्रेष्ठ थ्रो (Neeraj Chopra's best throw)
- 89.94 मीटर स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022 30 जून, 2022
- 89.30 मीटर पावो नुरमी गेम्स (तुर्कू, फिनलैंड) 14 जून, 2022
- 89.08 मीटर लुसाने डायमंड लीग 2022 26 अगस्त, 2022
- 88.88 मीटर एशियन गेम्स 2023 (हांगझोऊ, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चीन) 4 अक्टूबर 2023
- 88.77 मीटर विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 (बुडापेस्ट) - क्वालिफिकेशन 25 अगस्त, 2023
- 88.67 मीटर दोहा डायमंड लीग (क़तर) 5 मई, 2023
- 88.44 मीटर ज्यूरिख डायमंड लीग फाइनल 2022 8 सितंबर, 2022
- 88.39 मीटर वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 (ओरेगन) - क्वालीफिकेशन 21 जुलाई, 2022
- 88.36 मीटर दोहा डायमंड लीग 2024 10 मई, 2024
- 88.17 मीटर विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 (बुडापेस्ट) - फाइनल 27 अगस्त, 2023
- 88.13 मीटर विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 (ओरेगन) - फाइनल 23 जुलाई, 2022
- 88.07 मीटर इंडियन ग्रां प्री 3 (पटियाला, भारत) 5 मार्च, 2021
- 88.06 मीटर एशियाई खेल 2018 (जकार्ता, इंडोनेशिया) 27 अगस्त, 2018
- 88.00 मीटर ज्यूरिख डायमंड लीग फाइनल 2022 8 सितंबर, 2022
- 87.86 मीटर ACNW लीग मीटिंग 1 (पोटचेफस्ट्रूम, दक्षिण अफ्रीका) 28 जनवरी, 2020
- 87.80 मीटर फेडरेशन कप (पटियाला, भारत) 17 मार्च, 2021
- 87.73 मीटर विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 (बुडापेस्ट) - फाइनल 27 अगस्त, 2023
- 87.66 मीटर लुसाने डायमंड लीग 2023 (स्विट्ज़रलैंड) 30 जून, 2023
- 87.58 मीटर टोक्यो 2020 ओलंपिक फाइनल (जापान) 7 अगस्त, 2021
- 87.46 मीटर स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022 30 जून, 2022
- 87.43 मीटर दोहा डायमंड लीग (कतर) 4 मई, 2018
- 87.03 मीटर टोक्यो 2020 ओलंपिक फाइनल (जापान) 7 अगस्त, 2021
- 87.00 मीटर ज्यूरिख डायमंड लीग फाइनल 2022 8 सितंबर, 2022
- 86.92 मीटर पावो नुरमी गेम्स (तुर्कू, फिनलैंड) 14 जून, 2022
- 86.84 मीटर स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022 30 जून, 2022
- 86.79 मीटर कुओर्टेन गेम्स (फिनलैंड) 26 जून, 2021
- 86.69 मीटर कुओर्टेन गेम्स (फिनलैंड) 18 जून, 2022
- 86.67 मीटर स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022 30 जून, 2022
- 86.65 मीटर टोक्यो 2020 ओलंपिक क्वालीफाइंग (जापान) 4 अगस्त, 2021
- 86.52 मीटर दोहा डायमंड लीग 2023 (क़तर) 5 मई, 2023
- 86.48 मीटर वर्ल्ड अंडर-20 चैंपियनशिप 2016 (ब्यडगोस्ज़कज़, पोलैंड) 23 जुलाई, 2016
- 86.47 मीटर कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 (गोल्ड कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया) 14 अप्रैल, 2018
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं