न्यूज़ीलैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 41 से 45 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
न्यूज़ीलैंड और भारत के बीच ईडन पार्क, ऑकलैंड में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.
- NDTVSports
- Updated: February 08, 2020 03:16 PM IST

44.5 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर बल्ला चलाया लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
44.4 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला| गैप नहीं मिल पाया|
44.3 ओवर (0 रन)
आउट!! क्लीन बोल्ड!! न्यूज़ीलैंड फिर से मुकाबले पर आती हुई, क्या सही समय पर विकेट हासिल की है जेमीसन ने यहाँ पर| भारत जीत के काफी नज़दीक आ गया था लेकिन इस विकेट से एक बार फिर से बैकफुट पर चला गया| क्रोस सीम से अंदर की तरफ लाइ गेंद| क्रोस मारने गए बल्लेबाज़ और गेंद की लाइन से बीट हुए और लेग स्टम्प उड़ा गई गेंद| 229/8 भारत| ल्स्ख्य से 45 रन दूर|
44.2 ओवर (6 रन)
छक्का!! गेंदबाज़ पूरी तरह से दबाव में आते हुए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स फील्डर के ऊपर से उठाकर मारा| बल्ले से लगने के बाद गेंद सीधा दूसरे टियर में जाकर गिरी|
44.1 ओवर (1 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला और एक रन हासिल किया| 35 गेंद 51 रनों की दरकार|
43.6 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! रिव्यु गंवा दिया कीवी टीम ने यहाँ पर| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद लेग स्टम्प के काफी बाहर जा रही थी| लो फुल टॉस से अंदर आती हुई गेंद| फ्लिक करने गए बल्लेबाज़ और पूरी तरह से गेंद की लाइन से बीट हुए| अम्पायर ने नॉट आउट करार दिया|
43.5 ओवर (1 रन) पुल किया लेग साइड पर गेंद को एक रन के लिए|
43.4 ओवर (4 रन)
चौका!! तीसरी बाउंड्री इस ओवर से आती हुई| रैम शॉट| फाइन लेग फील्डर के ऊपर से निकल गई गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर चार रनों के लिए|
43.3 ओवर (4 रन)
चौका!! एक और बाउंड्री!! इस बार शानदार प्लेसमेंट किया पॉइंट फील्डर और कवर्स फील्डर के बीच से और गैप में गेंद को मार दिया चार रनों के लिए|
43.3 ओवर (0 रन)
वाइड!!! लेग स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद, दिशाहीन गेंदबाज़ी द्वारा, बल्लेबाज़ ने जाने दिया कीपर की ओर|
43.2 ओवर (4 रन)
चौका!! काफी ज़रुरत थी इस बाउंड्री की भारत को यहाँ पर| आगे डाली गई फुल लेंथ की गेंद को कवर्स के ऊपर से मार दिया और चार रन हासिल किया|
43.1 ओवर (1 रन) थर्ड मैन की दिशा में गेंद को खेला एक रन के लिए|
42.6 ओवर (0 रन) एक और पुल शॉट लगाने गए सैनी लेकिन फिर से बीट हुए| हुक करने गये बल्लेबाज़ और बीट हुए|
42.5 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को पुल लगाने गए लेकिन बीट हुए|
42.4 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को हीव करने गए बल्लेबाज़ और पूरी तरह से गेंद की लाइन से बीट हुए| रन रेट 10 के ऊपर जाता हुआ|
42.3 ओवर (0 रन) शॉटपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया, पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा|
42.2 ओवर (1 रन) कट किया पॉइंट की दिशा में गेंद को पॉइंट की तरफ एक रन के लिए|
42.1 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को पुश किया एक रन के लिए|
41.6 ओवर (1 रन) एक और सिंगल!! समझदारी से फुल लेंथ की गेंद को मिड ऑन की तरफ खेला| एक रन पूरा किया|
41.5 ओवर (1 रन) सिंगल और इसी के साथ दोनों के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हुई| पुल किया मिड विकेट की दिशा में गेंद को एक रन के लिए|
41.4 ओवर (0 रन) बेहतरीन फुल लेंथ गेंद| बल्लेबाज़ उसके पीछे आने से चूक गए और कीपर के दस्तानों में गई गेंद|
41.3 ओवर (2 रन) दो रन हासिल किये भारत ने यहाँ पर| बिजली की रफ़्तार से पघला रन भागा और दूसरा भी पूरा किया| हलके हाथों से लेग साइड पर गेंद को मोड़ा और दो रन हासिल कर लिया|
41.2 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ भारत के 200 रन भी पूरे हुए| लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में गेंद को पुश करते हुए रन हासिल किया|
41.1 ओवर (2 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने कट किया डीप पॉइंट की ओर| गैप से दो रन हासिल कर लिया|
40.6 ओवर (1 रन) मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला एक रन के लिए| 54 गेंद 77 रनों की दरकार| क्या यहाँ से भारत वापसी कर पायेगा?
40.5 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|
40.4 ओवर (6 रन)
छक्का!! ओहोहो सैनी यु ब्यूटी| खुद में ही विश्वास नहीं उन्हें के छह रन हासिल किया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को कट कर दिया था और गेंद सीमा रेखा के पार जाकर गिरी|
40.3 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
40.2 ओवर (1 रन) थर्ड मैन की ओर बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को गाइड किया एक रन के लिए|
40.1 ओवर (0 रन) क़दमों का इस्तेमाल| गेंद को कट करने गए थे लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर आई नहीं गेंद| फील्डर पॉइंट से गेंद पर आये, रन लेने से रोक दिया|
मैच रिपोर्ट
- न्यूज़ीलैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
- न्यूज़ीलैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
- भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
- भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
- भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लाइव स्कोर, ओवर 21 से 25 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
- न्यूज़ीलैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 26 से 30 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
- भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लाइव स्कोर, ओवर 31 से 35 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
- भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लाइव स्कोर, ओवर 36 से 40 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
44.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| जिस विकेट की तलाश थी वो मिल गई| आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|