India vs Zimbabwe 3rd T20I LIVE Scorecard

Last 20 updates
  • Last 5 updates
  • Last 10 updates
  • Last 20 updates
  • Full Commentary
  • Wickets
  • Boundaries
1st Innings
  • 1st Inning
  • 2nd Inning
Refresh
  1. !

    ...दूसरी पारी, रन चेज़...

  2. !

    हालाँकि फिर अंत में गायकवाड़ के साथ मिलकर संजू सैमसन (12) ने कुछ महत्वपूर्ण रन बनाया और अपनी टीम के स्कोर को 182 रनों तक पहुँचाया| वहीं आज हमें जिम्बाब्वे टीम की ओर से काफी मिसफील्ड और कैच ड्रॉप देखने को मिला है| जिसका नतीजा उन्हें स्कोर बोर्ड पर दिखाई देता होगा| इसी बीच जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा और ब्लेसिंग मुजराबानी ने 2-2 विकेट निकालकर दिया| ऐसे में अब देखना होगा कि जिम्बाब्वे टीम इस 183 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लेती है? या फिर भारत की टीम इस 182 रनों के स्कोर को डिफेंड करने में कामयाब हो जाती है| तो इन सभी सवालों के जवाब पाने के लिए बने रहिए इस रन चेज़ में हमारे साथ|

  3. !

    ऐसे में मैदान पर आए अभिषेक शर्मा (10) ने अपनी टीम के लिए कुछ रन बनाया लेकिन वो भी सिकंदर रजा की गेंद पर कैच आउट हो गए| जिसके बाद मैदान पर आए ऋतूराज गायकवाड़ (49) ने पहले तो समझदारी के साथ खेलना शुरू किया और फिर मिल रहे मौकों पर बाउंड्री लगाने लगे| वहीं दूसरे छोर से कप्तान शुभमन गिल (66) ने ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए चौके और छक्के की बौछार कर दिया और अपने टी20 करियर का एक और अर्धशतक जड़ दिया| ऐसे में दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 72 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई| जिसके बाद गेंदबाज़ी करने आए ब्लेसिंग मुजराबानी ने ख़तरनाक दिख रहे गिल की पारी का अंत कर दिया|

  4. !

    कप्तान गिल ने खेली कप्तानी पारी!! पिछले मैच में भारतीय युवा खिलाड़ियों ने दिखाया था अपना जलवा!! तो इस मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल ने 66 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली है!! जिसके दम पर भारत ने जिम्बाब्वे टीम के सामने 183 रनों का लक्ष्य खड़ा किया है| टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई भारतीय टीम ने शुरुआत शानदार अंदाज़ में किया और दोनों ही सलामी बल्लेबाजों ने मिलकर तेज़ी से रन बटोरते हुए पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़ा| तभी बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में यशस्वी जयसवाल (36) ने अपना अहम विकेट सिकंदर रजा की गेंद पर गंवा दिया|

  5. 19.6
    4
    ब्लेसिंग मुजराबानी to संजू सैमसन

    चौका!!! बाउंड्री के साथ हुई भारतीय पारी की समाप्ति| इसी के साथ टीम इंडिया ने बोर्ड पर 182 रन्स लगा दिए हैं और अब ज़िम्बाब्वे के सामने 183 रनों का लक्ष्य रखा गया है| फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|

  6. 19.5
    1
    ब्लेसिंग मुजराबानी to रिंकू सिंह

    सिंगल!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|

  7. 19.4
    W
    ब्लेसिंग मुजराबानी to ऋतुराज गायकवाड

    आउट!! कैच आउट!! कॉट वेस्ले मधेवीरे बोल्ड ब्लेसिंग मुजराबानी| आख़िरकार ज़िम्बाब्वे की टीम ने एक कैच तो पकड़ा| मधेवीरे ने कवर्स बाउंड्री के आगे इस कैच को अंजाम दिया है| 49 के स्कोर पर वापिस लौटे गायकवाड| वाइड यॉर्कर डाली गई गेंद को कवर्स की तरफ ड्राइव किया| हवा में गई गेंद जो सीधा फील्डर की गोद को ढून्ढ बैठी| बल्लेबाज़ अपने अर्ध शतक से पूरी तरह से चूक गए| 177/4 भारत|

  8. 19.3
    2
    ब्लेसिंग मुजराबानी to ऋतुराज गायकवाड

    कैच ड्रॉप!! 47 से स्कोर पर ऋतुराज गायकवाड को मिला जीवन दान| सीमा रेखा के ठीक आगे फील्डर उसे कैच करने गए लेकिन मिस जज कर गए| हाथों के बीच से निकलकर शरीर से टकराई और आगे की तरफ गई गेंद जिसकी वजह से दो रन का मौका बन गया| हीव शॉट इस गेंद पर खेला गया था| छह रन होते-होते रह गया|

  9. 19.3
    2 wd
    ब्लेसिंग मुजराबानी to संजू सैमसन

    वाईड के साथ एक रन भी मिल गया| भारत के लिए ये बोनस रन्स हो सकते हैं| गेंदबाज़ को अपनी लाइन और लेंथ पर वापिस आना होगा|

  10. 19.2
    1
    ब्लेसिंग मुजराबानी to ऋतुराज गायकवाड

    सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| इस बार फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस स्लोवर गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|

  11. 19.1
    1
    ब्लेसिंग मुजराबानी to संजू सैमसन

    स्लोवर गेंद!! पुल शॉट लगाने गए लेकिन गति से चकमा खाए| बल्ले को टो एंड से लगकर मिड विकेट की तरफ नो मेंस लैंड में गिरी गेंद| एक ही रन मिल पाया|

  12. 18.6
    4
    रिचर्ड नगरवा to ऋतुराज गायकवाड

    चौका!!! बाउंड्री के साथ एक बड़े ओवर की हुई समाप्ति| वाइड यॉर्कर गेंद को स्लाइस कर दिया| पॉइंट की दिशा से गैप मिला और बाउंड्री हासिल कर ली गई|

  13. 18.5
    6
    रिचर्ड नगरवा to ऋतुराज गायकवाड

    छक्का! यॉर्कर के चक्कर में लो फुल टॉस गेंद डाल बैठे|ऋतुराज गायकवाड ने उसका पूरा फायदा उठाया और लॉन्ग ऑन के ऊपर से उठाकर मार दिया छह रनों के लिए| गेंदबाज़ से हुई चूक और बल्लेबाज़ को उसका फायदा मिला|

  14. 18.4
    1
    रिचर्ड नगरवा to संजू सैमसन

    सटीक यॉर्कर!! जड़ में डालने की सही सोच| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया है|

  15. 18.3
    0
    रिचर्ड नगरवा to संजू सैमसन

    डॉट बॉल!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| जबतक बल्ला चलाते तब तब गेंद निकल चुकी थी|

  16. 18.2
    2
    रिचर्ड नगरवा to संजू सैमसन

    दुग्गी!! विकेट लाइन पर डाली गई फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से मिड विकेट की ओर पुश करते हुए तेज़ी से 2 रन पूरा किया|

  17. 18.1
    4
    रिचर्ड नगरवा to संजू सैमसन

    चौका!! इसी के साथ संजू सैमसन ने अपना खाता खोला!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद फाइन लेग की ओर गैप में गई चार रनों के लिए|

  18. 17.6
    1 lb
    ब्लेसिंग मुजराबानी to संजू सैमसन

    लेग बाई के रूप में आया एक रन!!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की तरफ फ्लिक करने का सोचा| गेंद की गति और उछाल से बीट हो गए बल्लेबाज़| इसी बीच बॉल सीधा थाई पैड्स को लगकर ऑफ साइड की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|

  19. !

    संजू सैमसन नए बल्लेबाज़ हैं...

  20. 17.5
    W
    ब्लेसिंग मुजराबानी to शुभमन गिल

    आउट!! कैच आउट!! कॉट सिकंदर रजा बोल्ड ब्लेसिंग मुजराबानी| एक बड़े विकेट का पतन हुआ| 66 रनों पर शुभमन गिल की पारी का हुआ अंत| मिड ऑफ़ से पीछे की तरफ जाते हुए सिकंदर ने एक बढ़िया कैच पकड़ा है| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई फुल गेंद पर बड़ा शॉट लॉन्ग ऑफ़ की तरफ लगाने गए| मिस टाइम हो गया, हवा में खिल गई गेंद जिसे आसानी से लपक लिया गया| 153/3 भारत|

Load more
menu arrow-down reddit snapchat twitter facebook comments email printer search bell top-nav reddit-fill snapchat-fill twitter-fill facebook-fill share whatsapp-fill arrow-rgt arrow-next arrow-up refresh close link cog star book zap check left-arrow right-arrow