पाकिस्तान vs कनाडा

Last 20 updates
  • Last 5 updates
  • Last 10 updates
  • Last 20 updates
  • Full Commentary
  • Wickets
  • Boundaries
1st Innings
  • 1st Inning
  • 2nd Inning
Refresh
  1. !

    ...दूसरी पारी, रन चेज़...

  2. !

    हालाँकि फिर पाकिस्तान के कप्तान बाबर ने गेंदबाज़ी में बदलाव किया और नसीम शाह के हाथों में बॉल थमाई| जिसके बाद उन्होंने खतरनाक दिख रहे एरोन जॉनसन को क्लीन बोल्ड करते हुए अपने कप्तान को ख़ुश कर दिया| जिसके बाद अंत में कलीम सना (13) ने डिलन हेलिगर (9) के साथ मिलकर अपनी टीम के स्कोर को 106 रनों तक पहुँचाया| इसी बीच पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ और मोहम्मद आमिर ने 2-2 विकेट निकालकर दिया जबकि शाहीन अफरीदी और नसीम शाह ने 1-1 विकेट अपने नाम किया| ऐसे में अब देखना होगा कि पाकिस्तान टीम इस 107 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लेती है? या फिर कनाडा टीम इस 106 रनों के स्कोर को डिफेंड करते हुए जीत अपने नाम करती है| तो इन सभी सवालों के जवाब पाने के लिए बने रहिए इस रन चेज़ में हमारे साथ|

  3. !

    एरोन जॉनसन के द्वारा खेली गई 52 रनों की महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी के दम पर कनाडा ने पाकिस्तान टीम के सामने 107 रनों का लक्ष्य खड़ा किया है| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई कनाडा की शुरुआत ताबड़तोड़ अंदाज़ में हुई| ऐसे में गेंदबाज़ी करने आए मोहम्मद आमिर ने नवनीत धालीवाल (4) की पारी का अंत कर दिया| जिसके बाद परगट सिंह (2) भी कुछ खास नहीं कर सके और शाहीन अफरीदी की बॉल पर आउट हो गए| ऐसे में विकटों के गिरने का सिलसिला बरकरार हो गया और बस 54 रनों के स्कोर पर कनाडा ने अपने टॉप पांच बल्लेबाजों को गंवा दिया| हालाँकि एक तरफ से एरोन जॉनसन (52) ने समझदारी के साथ खेलना जारी रखा और मिल रहे मौकों पर बाउंड्री भी लगाने लगे| ऐसे में एरोन ने टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला अर्धशतक भी पूरा कर लिया|

  4. 19.6
    1
    नसीम शाह to कलीम सना

    सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| जड़ में डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ फील्डर की तरफ खेला और उनके आगे से एक रन भाग लिया| फील्डर का थ्रो हुआ लेकिन विकटों पर नहीं लगा| इसी के साथ 106 रनों पर कनाडा की पारी हुई समाप्त| पाकिस्तान को अब जीत के लिए 107 रनों की दरकार है|

  5. 19.5
    1
    नसीम शाह to डिलन हेलिगर

    एक और सिंगल!! जोर से इसपर बल्ला चलाया| मिस टाइम हुआ| गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

  6. 19.4
    1
    नसीम शाह to कलीम सना

    सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| इस बार पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|

  7. 19.3
    6
    नसीम शाह to कलीम सना

    फ्लैट छक्का! झन्नाटेदार कट शॉट| इसी के साथ 100 रनों के पार चली गई कनाडा की टीम| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की छोटी गेंद पर कट शॉट लगाया और सीमा रेखा के पार गेंद को भेजा|

  8. 19.2
    1
    नसीम शाह to डिलन हेलिगर

    बाई के रूप में आया एक रन| रूम बनाकर शॉट लगाने गए| मिस किया| कीपर के पास गई गेंद और उनके पैड्स से लगकर दूर गई| इसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने एक रन भाग लिया|

  9. 19.1
    0
    नसीम शाह to डिलन हेलिगर

    डॉट गेंद! बड़े शॉट के लिए गए| मिस किया| इन साइड एज लेकर पैड्स को जा लगी गेंद और वहीँ पर रुक गई| रन का कोई मौका नहीं बन सका|

  10. 18.6
    0
    मोहम्मद आमिर to कलीम सना

    प्ले एंड मिस!! सटीक यॉर्कर के साथ बल्लेबाज़ को छका दिया| मिस किया और कीपर के पास गई गेंद जहाँ से रन का मौका नहीं बन सका| 96/7 कनाडा|

  11. 18.5
    1
    मोहम्मद आमिर to डिलन हेलिगर

    सिंगल से इस बार काम चलाया है| छोटी गेंद पर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|

  12. 18.4
    0
    मोहम्मद आमिर to डिलन हेलिगर

    एक और प्ले एंड मिस!! लेग स्टम्प लाइन की गेंद पर जोर से शॉट लगाने गए और बीट हुए| पैड्स को जा लगी गेंद| रन का मौका नहीं बन सका|

  13. 18.3
    0
    मोहम्मद आमिर to डिलन हेलिगर

    प्ले एंड मिस!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|

  14. 18.2
    4
    मोहम्मद आमिर to डिलन हेलिगर

    टॉप एज और चौका! पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी| हालाँकि ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई थी गेंद लेकिन बाउंड्री हासिल हो गई|

  15. 18.1
    0
    मोहम्मद आमिर to डिलन हेलिगर

    प्ले एंड मिस!! इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ|

  16. 17.6
    1
    शाहीन अफरीदी to डिलन हेलिगर

    सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|

  17. 17.5
    1
    शाहीन अफरीदी to कलीम सना

    रन आउट का मौका लेकिन चूक गए पॉइंट फील्डर| अगर शादाब का ये थ्रो विकटों पर लग जाता तो बल्लेबाज़ का काम तमाम हो जाता| पॉइंट की तरफ खेलकर फील्डर के आगे से रन भाग गए थे| जब थ्रो हुआ और विकटों के पास से गुजरी गेंद तो उस वक़्त फ्रेम में भी नहीं थे बल्लेबाज़|

  18. 17.4
    0
    शाहीन अफरीदी to कलीम सना

    एक और बार हवा में गई गेंद लेकिन गेंदबाज़ और पॉइंट फील्डर के बीच गिर गई| स्लोवर गेंद को लेग साइड पर मोड़ने गए| बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर बैठे| लीडिंग एज लेकर हवा में गई गेंद और नो मेंस लैंड में जा गिरी| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|

  19. 17.3
    0
    शाहीन अफरीदी to कलीम सना

    एक और डॉट गेंद!! इस बार कवर ड्राइव किया गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया| कोई रन नहीं हो सका|

  20. 17.2
    0
    शाहीन अफरीदी to कलीम सना

    एक डॉट गेंद!! ऊपर रखी गई गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ चिप किया| एक टप्पा खाकर फील्डर के पास गई गेंद| कोई रन नहीं हो पायेगा|

Load more
menu arrow-down reddit snapchat twitter facebook comments email printer search bell top-nav reddit-fill snapchat-fill twitter-fill facebook-fill share whatsapp-fill arrow-rgt arrow-next arrow-up refresh close link cog star book zap check left-arrow right-arrow