SRH vs LSG LIVE Score

Last 20 updates
  • Last 5 updates
  • Last 10 updates
  • Last 20 updates
  • Full Commentary
  • Wickets
  • Boundaries
1st Innings
  • 1st Inning
  • 2nd Inning
Refresh
  1. !

    ...रन चेज़, दूसरी पारी...

  2. !

    वहीँ फिर विराट ने भी आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए अपना अर्धशतक भी पूरा किया| इसके बाद वो तेज़ी से रन गति को ग्रीन के साथ मिलकर आगे बढ़ाने लगे| जब विराट अपने शतक से महज़ 8 रन दूर थे तब अर्शदीप सिंह ने आकर उनकी पारी को समाप्त कर दिया| हालाँकि एक तरफ से कैमरून ग्रीन का बल्ला नहीं रुका और अंत में उनका साथ दिनेश कार्तिक (18) ने दिया जहाँ उन्होंने डेथ ओवरों में खूब छक्के चौके लगाए और टीम के स्कोर को 241 स्कोर पर ला खड़ा किया| हालाँकि आखिरी ओवर में हर्षल ने आकर तीन विकेट लिए और एक सस्ता ओवर निकाल दिया| इसी बीच पंजाब की टीम के लिए विधवथ कावेरप्पा ने 2 जबकि हर्षल पटेल ने 3 विकेट निकालकर दिया जबकि ने अर्शदीप सिंह और सैम करन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया| ऐसे में अब रन चेज़ में ये देखना होगा कि किस टीम के हाथ लगती है निराशा और किस टीम को मिलती है जीत| तो इन सभी सवालों के जवाब पाने के लिए रन चेज़ में बने रहिए हमारे साथ|

  3. !

    हालाँकि आज के मुकाबले में पंजाब की तरफ से कुछ कैच ड्रॉप्स भी देखने को मिले, जहाँ विराट को 2 जीवनदान मिला तो वहीँ पाटीदार को भी 2 जीवनदान प्राप्त हुआ जिसका फायदा उन्होंने बख़ूबी उठाया| इसी बीच पाटीदार ने अपना तेज़ तर्रार अर्धशतक भी पूरा कर लिया| वहीँ फिर कप्तान करन खुद आये और उन्होंने पाटीदार की पारी का अंत कर दिया| हालाँकि मैच बारिश की वजह से कुछ देर रुका रहा लेकिन कवर्स हटने के बाद बल्लेबाज़ी करते हुए विराट कोहली का साथ कैमरून ग्रीन (46) ने बखूबी दिया और स्कोर बोर्ड पर रन्स जोड़ते हुए 200 के पार ले गए|

  4. !

    बेंगलुरु की टीम के लिए कोहली ने खेली 92 रनों की विराट अर्धशतकीय पारी!! जिसके दम पर बेंगलुरु की टीम ने पंजाब के सामने 242 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई फाफ की टीम ने अपना पहला विकेट कप्तान फाफ (9) के रूप में 19 रन के स्कोर पर ही गंवा दिया| जिसके बाद विल जैक्स (12) भी कुछ ख़ास नहीं कर सके और मैच में अपना डेब्यू कर रहे विधवथ कावेरप्पा की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे| इसके बाद रजत पाटीदार (55) ने विराट के साथ मिलकर मिले हुए मौके पर छक्के चौके लगाए और स्कोर बोर्ड को चलाते हुए पारी को सम्भाला|

  5. 19.6
    W
    हर्षल पटेल to कैमरन ग्रीन

    आउट!! कैच आउट!! कॉट सैम करन बोल्ड हर्षल पटेल| इसी के साथ बेंगलुरु ने पंजाब के आगे 242 रनों का लक्ष्य रखा है| तीसरी विकेट हर्षल पटेल के हाथ लगते हुई यहाँ पर| गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला शॉट, बाउंड्री पर कप्तान करन ने अपने दायें ओर भागते हुए डाईव लगाकर एक शानदार कैच पकड़ा|

  6. 19.5
    1
    हर्षल पटेल to स्वप्निल सिंह

    फुलटॉस गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप मिड विकेट की तरफ खेलकर सिंगल लिया|  अभी तक अच्छा गुज़रा है ये ओवर|

  7. 19.4
    W
    हर्षल पटेल to महिपाल लोमरोर

    आउट!! क्लीन बोल्ड! बल्लेबाज़ के पास इस गेंद का कोई जवाब नहीं था| हर्षल ने एक और विकेट इस ओवर में हासिल किया है| अभी तक अच्छा रहा है ये ओवर| स्लोवर यॉर्कर गेंद का बल्लेबाज़ के पास कोई जवाब नहीं था| शॉट लगाने गए लेकिन डिप हुई गेंद और बल्ले को मिस करते हुए सीधा ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई| 240/6 बेंगलुरु|

  8. 19.3
    1
    हर्षल पटेल to कैमरन ग्रीन

    ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया यहाँ पर|

  9. 19.2
    1 lb
    हर्षल पटेल to महिपाल लोमरोर

    लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! नॉट आउट रहे महिपाल| एलबीडबल्यू की अपील थी| अम्पायर ने उसे नकार दिया| फील्डिंग टीम द्वारा रिव्यु लिया गया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि ये गेंद लेग स्टम्प को मिस करते हुए जा रही थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला| यॉर्कर गेंद से बल्लेबाज़ को लगभग चकमा दे दिया|

  10. !

    महिपाल लोमरोर नए बल्लेबाज़ हैं...

  11. 19.1
    W
    हर्षल पटेल to दिनेश कार्तिक

    आउट!! कैच आउट!! कॉट सैम करन बोल्ड हर्षल पटेल| इस बार कार्तिक को कैच आउट होकर जाना होगा वापिस| महज़ 7 गेंदों पर 18 रनों की आक्रामक पारी का हुआ अंत| इस बार हार्ड लेंथ डाली गई गेंद| कार्तिक ने उसपर शॉट लगाया| मिस हिट हुआ| हवा में लॉन्ग ऑन की तरफ गई गेंद जिसे बड़े आराम से लपक लिया गया| बड़ी विकेट यहाँ पर बेंगलुरु ने गंवाई है| 238/5 बेंगलुरु|

  12. 18.6
    1
    राहुल चाहर to दिनेश कार्तिक

    सिंगल ही मिल पायेगा इस फ्री हिट गेंद पर| कवर्स की तरफ हवा में शॉट खेला गया था जिसे फील्डर ने लपक लिया था| कैच तो हुआ लेकिन फ्री हिट की वजह से बल्लेबाज़ आउट नहीं होंगे|

  13. 18.6
    5 nb
    राहुल चाहर to दिनेश कार्तिक

    नो बॉल और चौका!!! पूरी ताक़त के साथ इस गेंद को मिड विकेट की ओर स्लॉग कर दिया| फील्डर ने भागते हुए उसे रोकना चाहा लेकिन असफल हुए| गैप हासिल करते हुए गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| अब अगली गेंद फ्री हिट होगी|

  14. 18.5
    3
    राहुल चाहर to कैमरन ग्रीन

    तीन रन मिल जाएगा यहाँ पर| इस बार बैक फुट से शॉट लगाने गए| दूर रही गेंद| इन साइड एज लेकर कीपर के पैरों के बीच से निकल गई गेंद| थर्ड मैन पर उसे फील्ड किया गया| तीन रन मिल गए|

  15. 18.4
    1
    राहुल चाहर to दिनेश कार्तिक

    सिंगल से इस बार काम चलाया है| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|

  16. 18.3
    6
    राहुल चाहर to दिनेश कार्तिक

    छक्का!! कार्तिक के बल्ले से एक और बड़ा शॉट आया है| फ्लैट सिक्स वो भी मिड विकेट की तरफ| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|

  17. 18.2
    1
    राहुल चाहर to कैमरन ग्रीन

    सिंगल!! इस बार बड़े शॉट के लिए गए| मिस हिट हुआ, स्क्वायर लेग की दिशा में गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

  18. 18.1
    4
    राहुल चाहर to कैमरन ग्रीन

    चौका!!! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की शुरुआत!! लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री पर लियाम का एक भरसक प्रयास था लेकिन असफल रहे| रूम बनाकर इसपर कड़क शॉट खेला गया था|

  19. 17.6
    6
    अर्शदीप सिंह to दिनेश कार्तिक

    छक्का! छक्के से अपना खाता खोला है कार्तिक ने यहाँ पर| ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार के गेंद सीधा सीमा रेखा के पार जा गिरी| मिला सिक्स यहाँ पर|

  20. 17.5
    0
    अर्शदीप सिंह to दिनेश कार्तिक

    प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| शरीर पर आई गेंद पर शॉट लगाने गए और बीट हुए| कार्तिक के पेट पर जाकर लग गई गेंद|

Load more
menu arrow-down reddit snapchat twitter facebook comments email printer search bell top-nav reddit-fill snapchat-fill twitter-fill facebook-fill share whatsapp-fill arrow-rgt arrow-next arrow-up refresh close link cog star book zap check left-arrow right-arrow