हालाँकि जब गायकवाड अपने शतक से बस 2 रन दूर थे तो टी नटराजन की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे| जिसके बाद तो अंत में मैदान पर आए एमएस धोनी (5) ने कुछ रन बनाया और दुबे के साथ मिलकर अपनी टीम के स्कोर को 212 रनों तक पहुँचाया| इसी बीच हैदराबाद के लिए जयदेव उनादकट, भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन ने 1-1 विकेट निकालकर दिया जबकि और किसी गेंदबाज़ के हाथ सफ़लता नहीं लगी| ऐसे में अब रन चेज़ में ये देखना होगा कि क्या हैदराबाद की टीम इस 213 रनों के लक्ष्य को हासिल कर पाएगी? या फिर चेन्नई की टीम इस 212 रनों के स्कोर को डिफेंड करते हुए एक और जीत अपने नाम करेगी? तो इन सभी सवालों के जवाब पाने के लिए रन चेज़ में बने रहिए हमारे साथ|
!
ऐसे में दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 107 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई| हालाँकि इसी बीच जयदेव उनादकट ने आकर ख़तरनाक दिख रहे डैरेल मिचेल की पारी का अंत कर दिया| जिसके बाद तो ऋतुराज गायकवाड (98) ने ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए इस सीज़न अपना एक और अर्धशतक जड़ दिया| वहीँ उनका पूरा साथ शिवम दुबे (39) ने दिया और बाउंड्री लगाने के सिलसिले को बरकरार रखा| ऐसे में दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी हुई|
!
एक बार फिर से चला कप्तान ऋतुराज गायकवाड का बल्ला और एमए चिदंबरम स्टेडियम में मचाया दर्शकों ने ख़ूब हल्ला!! जी हाँ ऋतुराज गायकवाड ने खेली 98 रनों की अर्धशतकीय पारी!! जिसके बदौलत चेन्नई ने हैदराबाद टीम के सामने 213 रनों का लक्ष्य खड़ा किया है| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई चेन्नई की सेना को अजिंक्य रहाणे (9) के रूप में पहला झटका जल्दी लग गया| जिसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने समझदारी के साथ बल्लेबाज़ी करते हुए मिल रहे मौकों पर बाउंड्री लगाया और अपनी टीम के स्कोर को तेज़ी से आगे की ओर बढ़ाया| इसी बीच डैरेल मिचेल (52) ने अपने कप्तान का पूरा साथ दिया और उन्होंने भी चौके छक्के की बौछार करते हुए अपने अर्धशतक को पूरा कर लिया|
19.6
1
टी नटराजन to शिवम दुबे
सिंगल के साथ चेन्नई की पारी का 212 रनों पर हुआ अंत| यानी अब हैदराबाद के सामने 213 रनों का लक्ष्य रखा गया है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की लो फुल टॉस गेंद को सामने की तरफ मारने गए| आउट साइड एज लेकर शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ गई गेंद जिसे फील्डर ने डाईव लगाकर रोक दिया|
19.5
6
टी नटराजन to शिवम दुबे
छक्का! झन्नाटेदार शॉट| बल्लेबाज़ ने इसे अपनी ताक़त के साथ हीव किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
19.4
1
टी नटराजन to एमएस धोनी
स्लोवर डेलिवरी!! इस बार लेग साइड पर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
19.3
4
टी नटराजन to एमएस धोनी
चौका! धोनी आये और पहली ही गेंद पर बाउंड्री लगा दिया| फ्रंट फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| स्क्वायर लेग पर फील्डर आगे की तरफ भागते हुए आये और कैच नहीं लपक पाए| हाथों से लगने के बाद सीमा रेखा के पार चली गई गेंद जहां से चौका मिला|
!
एमएस धोनी बल्लेबाज़ी के लिए आये हैं| ये शोर सुनिए और समझ जाइए कि कौन आया है|
19.2
W
टी नटराजन to ऋतुराज गायकवाड
आउट!! कैच आउट!! कॉट नीतीश कुमार रेड्डी बोल्ड टी नटराजन| 98 रनों पर ऋतुराज गायकवाड की पारी का हुआ अंत| अपने शतक से चूक गए कप्तान| लेकिन जाने से पहले एक शानदार पारी खेलकर वापिस लौटे हैं| इस बार ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई स्लोवर गेंद| बल्लेबाज़ ने उसपर लॉन्ग ऑन की तरफ हीव शॉट खेला| बल्ले पर तो लगी लेकिन दूरी नहीं हासिल हो पाई और एक अच्छा कैच पकड़ा गया है| 200/3 चेन्नई|
CSK vs SRH 46th Match Live text commentary
...दूसरी पारी, रन चेज़...