वहीँ अंत तक क्रीज़ पर टिककर ट्रिस्टन स्टब्स (48) ने छक्के चौके की बारिश करते हुए अपनी टीम के स्कोर को 257 रनों तक पहुँचाया| वहीँ मुंबई की ओर से ल्यूक वुड, पीयूष चावला, मोहम्मद नबी और जसप्रीत बुमराह ने 1-1 विकेट निकालकर दिया जबकि और किसी गेंदबाज़ के हाथ सफलता नहीं लगी| ऐसे में अब रन चेज़ में ये देखना होगा कि क्या मुंबई की टीम इस 258 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर पाएगी? या फिर दिल्ली की टीम इस 257 रनों के स्कोर को डिफेंड करते हुए एक और जीत अपने नाम करेगी? तो इन सभी सवालों के जवाब पाने के लिए रन चेज़ में बने रहिए हमारे साथ|
!
ऐसे में मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने पीयूष चावला के हाथों में बॉल थमाई और उन्होंने ख़तरनाक दिख रहे मैकगर्क की पारी का अंत कर दिया| जिसके बाद मोहम्मद नबी ने आकर अभिषेक पोरेल (36) को अपना शिकार बनाया और दिल्ली को दूसरा बड़ा झटका दे दिया| ऐसे में शाइ होप (41) ने आकर बाउंड्री लगाने के सिलसिले को बरकरार रखा और बड़े-बड़े शॉट लगाने लगे| तभी ल्यूक वुड की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वो अपना विकेट दे बैठे| जिसके बाद तो कप्तान ऋषभ पंत (29) ने आकर ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करना शुरू कर दिया और बाउंड्री लगाने लगे| ऐसे में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर पंत कैच आउट हो गए|
!
दिल्ली के दिलेरों ने एक बार फिर से दिखाया अपनी बल्लेबाज़ी का जलवा!! जी हाँ जेक फ्रेजर-मैकगर्क के द्वारा खेली गई 84 रनों की ताबड़तोड़ अंदाज़ में अर्धशतकीय पारी!! जिसके दम पर दिल्ली ने मुंबई की टीम के सामने 258 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया है| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई दिल्ली की सेना ने शुरुआत में ही अपने इरादें को साफ़ कर दिया और दोनों सलामी बल्लेबाजों ने बड़े-बड़े शॉट लगाना शुरू कर दिया| इसी बीच पॉवर प्ले के दौरान ही जेक फ्रेजर-मैकगर्क (84) ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया| हालाँकि उनके बाद तो दोनों सलामी बल्लेबाजों ने चौके और छक्के की बौछार लगा दिया| ऐसे में दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी हुई|
19.6
1
नुवान तुषारा to ट्रिस्टन स्टब्स
सिंगल के साथ हुई 17 रनों वाले महंगे ओवर की समाप्ति| इसी के साथ दिल्ली ने बोर्ड पर 257 रन लगा दिए हैं यानी मुंबई के सामने 258 रनों का लक्ष्य रखा गया है| इस गेंद पर ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ पाया|
19.5
1
नुवान तुषारा to अक्षर पटेल
सिंगल ही मिल पायेगा इस गेंद पर| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की तरफ लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया| डीप में इस शॉट के लिए फील्डर तैनात था|
19.4
6
नुवान तुषारा to अक्षर पटेल
छक्का! कड़क पुल शॉट!! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
19.3
1
नुवान तुषारा to ट्रिस्टन स्टब्स
कैच ड्रॉप!! कवर्स बाउंड्री पर नेहल से हो गई चूक| आगे की तरफ भागते हुए गेंद को जज कर लिया था लेकिन हाथों में नहीं ले पाए| फील्ड सेट अच्छा था लेकिन फील्डर उसका फायदा नहीं उठा पाए| कवर्स की तरफ इस शॉट को हवा में खेला गया था| अंत में सिंगल ही मिला|
19.3
1
wd
नुवान तुषारा to ट्रिस्टन स्टब्स
वाइड!! ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया, एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा
19.2
6
नुवान तुषारा to ट्रिस्टन स्टब्स
छक्का! ताक़त का इस्तेमाल ट्रिस्टन स्टब्स ने यहाँ पर दिखाया है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से इस गेंद को खींचा और मिड विकेट बाउंड्री के पार भेज दिया पूरे छह रनों के लिए|
19.1
1
नुवान तुषारा to अक्षर पटेल
सिंगल के साथ यहाँ पर आगाज़ हुआ है| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
18.6
1
जसप्रीत बुमराह to अक्षर पटेल
एक और सिंगल के साथ जस्सी के एक शानदार ओवर की हुई समाप्ति| महज़ 6 ही रन इस ओवर से आया| ये गेंद तो अलग ही लय में है| इस बार कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
18.5
1
जसप्रीत बुमराह to ट्रिस्टन स्टब्स
एक और स्लोवर गेंद| ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| डीप से एक ही रन मिला|
18.4
1
जसप्रीत बुमराह to अक्षर पटेल
एक और कमाल की धीमी गति की कटर गेंद!! अक्षर ने फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया जहाँ से एक रन मिला|
18.3
1
lb
जसप्रीत बुमराह to ट्रिस्टन स्टब्स
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! एलबीडबल्यू की अपील भी थी लेकिन डाउन द लेग जा रही थी गेंद इस वजह से अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फ्लिक शॉट लगाने गए और पैड्स पर खा बैठे थे बल्लेबाज़| ऑन साइड पर गई जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
18.2
1
जसप्रीत बुमराह to अक्षर पटेल
सिंगल के साथ अक्षर ने खोला अपना खाता| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
18.1
W
जसप्रीत बुमराह to ऋषभ पंत
आउट!! कैच आउट!! कॉट रोहित शर्मा बोल्ड जसप्रीत बुमराह| 55 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 29 रन बनाकर पन्त वापिस लौट गए| फाइन लेग बाउंड्री पर रोहित का एक बढ़िया जज कैच देखने को मिला है| शॉर्ट पिच गेंद पर पुल शॉट लगाने गए थे| तेज़ी से उन तक आ गई गेंद जिसकी वजह से मिस टाइम पुल शॉट लग गया| हवा में गई गेंद जिसे बड़े आराम से लपक लिया गया| 235/4 दल्ली|
18.1
1
wd
जसप्रीत बुमराह to ऋषभ पंत
वाइड! डाउन द लेग| बल्ला चलाया उसपर लेकिन संपर्क नहीं हो सका| कीपर ने इसे डाईव लगाते हुए लपका| अम्पायर ने वाइड करार दिया है|
17.6
4
ल्यूक वुड to ट्रिस्टन स्टब्स
एक और चौका! 26 रनों का महंगा ओवर हुआ समाप्त| इस बार कड़क पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए गेंद को मिड विकेट बाउंड्री के पार भेज दिया| 234/3 दिल्ली|
17.5
4
ल्यूक वुड to ट्रिस्टन स्टब्स
चौका! ये तो कमाल की बल्लेबाज़ी हो रही है| इस बार छोटी लेंथ को काफी जल्दी पिक कर लिया| बैक फुट पर जाकर पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी है|
दिल्ली vs मुंबई लाइव स्कोर
...दूसरी पारी, रन चेज़...