तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन टी20 लीग के एक नए मैच के साथ जो कोलकाता और पंजाब के बीच इडेन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
!
रजत पाटीदार को उनकी अर्ध शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| इसे हासिल करने के बाद वो काफी खुश नज़र आये| आगे कहा कि मैं चीज़ों को साधारण रखने की कोशिश कर रहा हूँ| मैं जो करता आया हूँ उसी को बैक करना चाहता हूँ| मुझे जो भी परेशानी होती है मैं उसका सामना करने को देखता हूँ|
!
विनिंग कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने बात करते हुए कहा कि इस जीत के बाद काफी अच्छा महसूस हो रहा है| हमने जिस प्लान के अनुसार अपनी रणनीति बनाई थी वो आज काम कर गई| हमने पिछला कुछ मुकाबला काफी नज़दीक जाकर हारा जो हमें खल गया| अगर आपको आत्मविश्वास वापिस चाहिए होता है तो आपको मुकाबले जीतने होते हैं| इस जीत से हमारा मनोबल ज़रूर बढ़ेगा| हमें अपना 100 प्रतिशत देना होता है जो हम नहीं दे पा रहे थे लेकिन पिछले कुछ मुकाबलों से बल्लेबाज़ी निखरकर आई है| कर्ण शर्मा अच्छे गेंदबाज़ हैं| चिन्नास्वामी में गेंदबाजी करना आसान नहीं होता है| टी20 क्रिकेट में आपको एक लेग स्पिनर को टीम में रखना ज़रूरी होता है|
!
हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि इस हार से हम काफी निराश हैं| आगे कहा कि हमने गेंदबाजी में कुछ ग़लतियाँ की और फिर रन चेज़ के दौरान पॉवर प्ले में काफी विकेट्स गंवा दिए जो हार का कारण बना| लड़के काफी अच्छा खेल रहे हैं| इस टी20 क्रिकेट में आप हर मुकाबला नहीं जीत सकते लेकिन रणनीति आपको तगड़ी रखनी होती है|
!
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
!
उसके बाद एडन मार्करम भी ज़्यादा देर मैदान पर टिक नहीं सके और उन्हें स्वप्निल सिंह ने एलबीडब्लू आउट कर दिया| उसी ओवर में स्वप्निल ने खतरनाक हेनरिक क्लासेन का विकेट भी लिया जिससे बेंगलुरु ड्राइविंग सीट पर आ गई| ऐसे में पावर प्ले में हैदराबाद ने अपने 4 बल्लेबाज़ों को खो दिया| उसके बाद भी विकटों के गिरने का सिलसिला जारी रहा और कोई भी बल्लेबाज़ ज़्यादा देर मैदान पर नहीं टिक सका| हालाँकि कप्तान पैट कमिंस (31) ने शाहबाज़ अहमद (40) के साथ मिलकर 39 रनों की साझेदारी निभाई लेकिन वो जीत के लिए काफी नहीं थी| इसी बीच बेंगलुरु को कैमरून ग्रीन, कर्ण शर्मा और स्वप्निल सिंह ने 2-2 विकेट निकालकर दिए तो वहीँ यश दयाल और विल जैक्स के हाथ 1-1 सफलता लगी|
!
बेंगलुरु टीम के गेंदबाजों ने दिखाया आज के मैच में अपनी गेंदबाज़ी का जलवा और खतरनाक बैटिंग लाइन अप वाली हैदराबाद की टीम को 35 रनों से शिकस्त दे दी है| 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर आई हैदराबाद की टीम ने शुरुआत काफी धीमे अंदाज़ में किया और हैदराबाद ने अपना पहला विकेट ट्रैविस हेड (1) के रूप में 3 रन के स्कोर पर पहले ही ओवर में खो दिया| वहीँ फिर अभिषेक शर्मा (31) ने एडन मार्करम (7) के साथ मिलकर खेला और मिले हुए मौकों पर छक्के चौके लगाते हुए स्कोर बोर्ड को चलाते रहे| फिर कप्तान फाफ ने यश दयाल को गेंद थमाई और उन्होंने खतरनाक दिख रहे अभिषेक शर्मा को आउट कर दिया|
!
आज ना चला ट्रैविस हेड का बल्ला और ना ही हेनरिक कलासेन शो देखने को मिला| बेंगलुरु के गेंदबाजों ने अपने प्लान के हिसाब से गेंदबाजी की और पॉवर प्ले के अंदर ही अपनी टीम को ड्राइविंग सीट पर ला दिया| वहीँ आज टॉस जीतकर कप्तान फाफ डू प्लेसिस का पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला सही साबित हो गया| साथ ही साथ यहाँ से दूसरी टीमों को भी एक संदेश चला जाएगा कि हैदराबाद की इस खतरनाक बल्लेबाज़ी लाइन अप वाली टीम के सामने क्या रणनीति तैयार करनी होगी|
!
बेंगलुरु विजयी!! 25 मार्च के बाद आज 25 अप्रैल यानी पूरे एक महीने बाद जीत का स्वाद बेंगलुरु ने चखा है| जी हाँ दोस्तों आखिरकार हार का छक्का लगाने के बाद एक जीत फाफ एंड आर्मी के खाते में आई है| वो भी उस टीम को हराया जो अंक तालिका में तीसरे पायदान पर बैठी है| पिछला कुछ मुकाबला नज़दीक आकर इस टीम ने गंवाया था लेकिन आज ये सुनिश्चित किया कि जीत उनके खाते में चली जाए| दो अंक के साथ बेंगलुरु की टीम अभी भी दसवें पायदान पर ही बनी हुई है|
19.6
1
यश दयाल to जयदेव उनादकट
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| इसी के साथ बेंगलुरु ने हैदराबाद को 35 रनों से हरा दिया है| काफी समय बाद इस टीम के लिए जीत आई है| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए कवर्स की तरफ पंच किया जहाँ उसे फील्ड किया गया| एक रन ही मिला|
19.5
1
यश दयाल to शाहबाज अहमद
सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर शफल करते हुए गेंद को वाइड लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला| विराट ने सीमा रेखा पर उसे फील्ड किया जहाँ से एक रन मिल गया|
19.4
0
यश दयाल to शाहबाज अहमद
डॉट गेंद!! इस बार धीमी गति से बल्लेबाज़ को लगभग चकमा दे दिया| ऑफ़ साइड पर गेंद को स्क्वायर ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
19.3
2
यश दयाल to शाहबाज अहमद
दुग्गी!! वाइड यॉर्कर!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
19.3
1
wd
यश दयाल to शाहबाज अहमद
वाइड! एक और बार दिशा से भटके दयाल| इस बार लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे| बाकी का काम कीपर ने किया|
19.3
1
wd
यश दयाल to शाहबाज अहमद
वाइड!! ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके यश, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया, एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|
19.2
0
यश दयाल to शाहबाज अहमद
स्लोवर बाउंसर!! बल्लेबाज़ ने उसे वाइड समझकर लीव कर दिया लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ| बाकी का काम कीपर ने किया है|
19.1
2
यश दयाल to शाहबाज अहमद
दुग्गी!! अब 5 गेंद पर 42 रनों की दरकार है| ओवरपिच गेंद को सामने की तरफ खेला| मिड ऑफ़ से पीछे भागते हुए फाफ ने उसे रोका| दो ही रन मिल पाया|
18.6
0
मोहम्मद सिराज to जयदेव उनादकट
बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| 43 रनों की दरकार है 6 गेंदों पर यहाँ पर|
18.5
1
मोहम्मद सिराज to शाहबाज अहमद
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
18.4
1
lb
मोहम्मद सिराज to जयदेव उनादकट
लेग बाई| लेग स्टंप के बाहर की गेंद बल्लेबाज़ के पैड्स को लगकर गेंद ऑन साइड पर गई| सिंगल मिल गया|
SRH vs RCB