दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात

Last 10 updates
  • Last 5 updates
  • Last 10 updates
  • Last 20 updates
  • Full Commentary
  • Wickets
  • Boundaries
1st Innings
  • 1st Inning
  • 2nd Inning
Refresh
  1. !

    ...दूसरी पारी, रन चेज़...

  2. !

    इसी बीच दिल्ली टीम के लिए मरियेन कैप, मिन्नू मणि और शिखा पांडे ने 2-2 विकेट निकालकर दिया| वहीँ जेस जोनासेन के हाथ 1 सफ़लता लगी| ऐसे में अब देखना होगा कि क्या दिल्ली की टीम इस 127 रनों के लक्ष्य तक पहुँचते हुए विमेंस टी20 लीग के फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की करती है? या फिर गुजरात की टीम इस 126 रनों के स्कोर को डिफेंड करने में कामयाब होती है? तो इन सभी सवालों के जवाब पाने के लिए बने रहिए रन चेज़ में हमारे साथ|

  3. !

    तभी बल्लेबाज़ी करने आई भारती फुलमाली (42) ने संभलकर खेलना शुरू किया और मिले हुए मौकों पर बाउंड्री लगाने लगी| वहीँ उनका साथ देते हुए कैथरीन ने सिंगल डबल निकालना जारी रखा| ऐसे में दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 68 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई| जिसके कारण टीम का स्कोर 115 के पार हो गया| हालाँकि फिर शिखा पांडे गेंदबाज़ी करने आई और उन्होंने भारती की पारी का अंत कर दिया| वहीँ कैथरीन ब्राइस (28) ने एक तरफ से बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी टीम के स्कोर को 126 रनों तक पहुँचाया|

  4. !

    दिल्ली की गेंदबाजों का जलवा है बरकरार!! जी हाँ लीग स्टेज के इस अंतिम मुकाबले में मेग लैनिंग की गेंदबाजों ने किया गुजरात की बल्लेबाजों को धराशाई!! इसी बीच गुजरात के लिए भारती फुलमाली ने खेली 42 रनों की पारी!! जिसके बदौलत गुजरात ने दिल्ली की टीम के सामने 127 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई गुजरात की शुरुआत सही नहीं हुई और कप्तान बेथ मूनी शून्य के स्कोर पर जल्दी पवेलियन लौट गई| जिसके बाद तो विकटों के गिरने का सिलसिला बरकरार हो गया और एक के बाद एक बल्लेबाज़ मैदान पर आती रही और पवेलियन की ओर आउट होकर जाती रही| ऐसे में 48 रनों के स्कोर पर ही मूनी की सेना ने अपने टॉप पांच बल्लेबाजों को गंवा दिया था|

  5. 19.6
    4
    जेस जोनासेन to कैथरीन ब्राइस

    चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर और पारी की समाप्ति| गुजरात ने बोर्ड पर लगाए 126 रन यानी अब दिल्ली के पास सीधा फाइनल में जाने के लिए 127 रनों का लक्ष्य रखा गया है| इस शॉट के बाद दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर इस गेंद को कवर्स की ओर पंच कर दिया| गैप मिला गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|

  6. 19.5
    W
    जेस जोनासेन to मेघना सिंह

    आउट!! रन आउट!! एक और विकेट का पतन हो गया| मेघना को गेंदबाजी एंड पर रन आउट कर दिया गया| जड़ में डाली गई गेंद| मेघना उसपर शॉट नहीं लगा सकी| बल्लेबाज़ की क्रीज़ में ही रह गई गेंद| इस बीच दूसरे एंड से कैथरीन रन के लिए भागी| कीपर ने ये देखते हुए गेंद को पिक किया और गेंदबाज़ की तरफ दे दिया| जेस ने बॉल को पकड़ते हुए विकेट उखाड़ दिया और मेघना को रन आउट कर दिया| 122/9 गुजरात|

  7. 19.4
    4
    जेस जोनासेन to मेघना सिंह

    चौका! इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है| सामने की तरफ एक कड़क शॉट लगाया गया जिसका फील्डर के पास कोई जवाब नहीं था|

  8. 19.3
    W
    जेस जोनासेन to कैथरीन ब्राइस

    आउट!! रन आउट!! रन चुराने के चक्कर में शकील बल्लेबाज़ी एंड पर रन आउट हो गई| कैथरीन ने इस यॉर्कर गेंद को रूम बनाकर पॉइंट की तरफ खेला था| फील्डर शफ़ाली वर्मा तेज़ी से गेंद पर आई और बॉल उठाकर कीपर तानिया भाटिया को दिया| इस बीच बल्लेबाज़ शकील ने डाईव लगाकर क्रीज़ के अंदर खुद को पहुंचाना चाहा लेकिन तब तक कीपर बेल्स को उड़ा चुकी थी और बल्लेबाज़ रन आउट हो गई| 118/8 गुजरात|

  9. 19.2
    1
    जेस जोनासेन to शबनम शकील

    एक और सिंगल यहाँ पर आता हुआ| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

  10. 19.1
    1
    जेस जोनासेन to कैथरीन ब्राइस

    सिंगल!! इस बार ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए शॉर्ट फाइन लेग की तरफ गेंद को खेला| फील्डर के आगे गिरी गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

Load more
menu arrow-down reddit snapchat twitter facebook comments email printer search bell top-nav reddit-fill snapchat-fill twitter-fill facebook-fill share whatsapp-fill arrow-rgt arrow-next arrow-up refresh close link cog star book zap check left-arrow right-arrow