तो क्रिकेट फैन्स हम उम्मीद करते हैं कि आपने भी हमारे साथ इस ऐतिहासिक मुकाबले का मज़ा लिया होगा| इस मैच से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, वर्ल्ड कप के मुकाबला नम्बर-40 के साथ कल होगी आपसे मुलाकात जो इंग्लैंड और नीदरलैंड के बीच पुणे में दोपहर 02.00 बजे से खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
!
मैच जीतकर बात करने आए ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस ने बताया कि ग्लेन मैक्सवेल ने जिस तरह से आज खेल दिखाया है वो शब्दों में बताया नहीं जा सकता है| मैक्सवेल एक शानदार खिलाड़ी हैं और उन्होंने इसका नमूना यहाँ पर दिखा दिया है| आगे कमिंस ने कहा कि जब मैक्सवेल इस तरह से खेल रहे थे और मैं मैदान में खड़ा होकर एक तरफ से देख रहा था तो वो मेरे लिए यादगार लम्हा रहेगा| जाते-जाते उन्होंने बोला कि यहाँ पर टॉस काफी महत्वपूर्ण होता है और लाइट के नीचे शुरुआती 20 ओवरों में संभलकर खेलने की ज़रुरत होती है लेकिन हम ऐसा करने में नाकामयाब रहे लेकिन फिर अंत में हमने मुकाबले को जीत लिए जिससे मैं काफी ख़ुश हूँ|
!
अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी ने बात करते हुए कहा कि ये एक ऐसा मुकाबला है जिसे हम भूलना चाहेंगे| क्रिकेट अनिश्चित्ताओं का खेल है ऐसा हमने सुना था लेकिन आज देख भी लिया| मेरी नज़र में वो कैच इस मुकाबले का टर्निंग पॉइंट बना है| लेकिन जिस तरह से मैक्सवेल ने बल्लेबाज़ी की है उसकी सराहना तो बनती है| हमने अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेला लेकिन एक चूक की वजह से हम मुकाबले से बाहर हो गए| ये सब खेल का हिस्सा है लेकिन इसपर हमें गौर करने की जरूरत है|
!
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार ग्लेन मैक्सवेल को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि आज गर्मी काफी ज़्यादा थी| मैंने अपनी टीम के लिए मुश्किल परिस्तिथि में बेहतर खेलकर दिखाया जिससे मैं काफी ख़ुश हूँ| आगे मैक्सवेल ने कहा कि जब हम 91/7 थे तो मैंने कमिंस से बात की और ये तय किया कि अभी हमें संभलकर खेलने की ज़रुरत है और जितना हो सके मैच को आगे बढ़ाया जाए| जाते-जाते उन्होंने बताया कि मुझे काफी गर्व महसूस हो रहा है कि मैंने अपनी टीम के लिए इस तरह का प्रदर्शन किया है|
!
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
!
जिस तरह से आज इस टोटल को डिफेंड करते हुए अफगानिस्तान के तेज़ गेंदबाजों ने स्विंग गेंदबाजी दिखाई थी ऐसा लगा कि वो नहीं बल्कि भारतीय तेज़ गेंदबाज़ डाल रहे हों| उनकी तरफ से शुरुआत में बेशक ही धारदार गेंदबाजी यहाँ पर देखने को मिली लेकिन मैक्सवेल के सामने सब फीका पड़ गया| ग्लेन मैक्सवेल (201) ने इस रन चेज़ में अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए चोटिल होने के बाद जो संघर्ष किया उसे भूला नहीं जा सकता है| साथ ही साथ कप्तान पैट कमिंस (12) की भी सराहना करनी होगी जिन्होंने 68 गेंदों का सामना करते हुए अपने दिग्गज खिलाड़ी का साथ दिया| अफगानिस्तान के गेंदबाज़ अपने आप को इस बल्लेबाज़ के सामने बिलकुल ही फीका महसूस कर रहे होंगे| उनकी लाख कोशिश के बाद भी वो मैक्सवेल से अपनी टीम की जीत नहीं बचा पाए|
!
शुरुआत में इब्राहिम जादरान के ऐतिहासिक शतक और बाद में तेज़ गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला| लेकिन अंत में मैक्सवेल नामक तूफ़ान ने सबकुछ अपने बहाव में बहा दिया| एक और बड़ा उलटफेर हमें इस वर्ल्ड कप में देखने को मिलता जो एक करिशमे में तब्दील हो गया है| जीत का पंजा लगाने के बाद आज इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने जीत का सिक्सर लगा दिया| वहीँ अब मुजीब का वो कैच ड्रॉप उन्हें काफी सताएगा|
!
ग्लेन मैक्सवेल यु ब्यूटी!!! क्रिकेट इतिहास में हमने और आपने इससे बेहतरीन पारी आज तक नहीं देखी होगी| बिग शो का करिश्माई शो चला है यहाँ पर| एक करिश्माई जीत ऑस्ट्रेलिया के खाते में जाती हुई| साथ ही साथ पहला दोहरा शतक वर्ल्ड कप के इतिहास का हमें आज यहाँ पर देखने को भी मिल गया है| मुजीब उर रहमान आपने कैच नहीं बल्कि मैच के साथ-साथ अपने वर्ल्ड कप के सेमी फाइनल का आने वाला टिकेट भी गंवा दिया| वानखेड़े के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास| हारा हुआ मुकाबला पलटकर रख दिया| मैक्सवेल की इस 201 रनों की पारी ने उनकी टीम को सेमी फाइनल का टिकेट दिला दिया| 91/7 से 293/7 तक जिस अंदाज़ में आज ऑस्ट्रेलिया की टीम पहुंची है वो क्रिकेट इतिहास में सदियों-सदियों याद रखा जाएगा|
46.5
6
मुजीब उर रहमान to ग्लेन मैक्सवेल
छक्का!!! ग्लेन मैक्सवेल ये नाम पूरे मुंबई के मैदान पर लिया जाएगा!! सिक्स लगाकर यहाँ पर ग्लेन मैक्सवेल ने अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया!! ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान की टीम को 3 विकटों से शिकस्त दे दी है!! फुल लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में पॉवर के साथ शॉट खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| इसी दौरान पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत का जश्न मनाया|
46.4
4
मुजीब उर रहमान to ग्लेन मैक्सवेल
चौका!! एक और बाउंड्री यहाँ पर मैक्सवेल के बल्ले से आती हुई!! ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 5 रन चाहिए जबकि मैक्सवेल को अपने 200 दौहरा शतक पूरा करने के लिए भी 5 रनों की ज़रुरत है!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा|
46.3
6
मुजीब उर रहमान to ग्लेन मैक्सवेल
छक्का!!! एक और बड़ा शॉट यहाँ पर मैक्स वेल के बल्ले के आता हुआ!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर बड़ा शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| ऑस्ट्रेलिया को अब जीत के लिए 9 रन चाहिए|
46.2
6
मुजीब उर रहमान to ग्लेन मैक्सवेल
छक्का!! मैक्सवेल के बल्ले से आता हुआ एक और सिक्स!! ये एक ताक़त भरा स्लॉग है| हवा में ज़रूर थी गेंद मिड विकेट की ओर लेकिन सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए|
46.1
0
मुजीब उर रहमान to ग्लेन मैक्सवेल
डॉट गेंद!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर बॉल पैड्स को जा लगी| रन नहीं आ सका|
45.6
1
राशिद खान to ग्लेन मैक्सवेल
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! स्ट्राइक अपने पास रखेंगे मैक्सवेल!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर पुश करते हुए एक रन लिया| ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 24 गेंद पर 21 रन चाहिए|
45.5
0
राशिद खान to ग्लेन मैक्सवेल
लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने पुश किया| राशिद ने भागकर बॉल को खुद ही फील्ड किया|
45.4
0
राशिद खान to ग्लेन मैक्सवेल
हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
45.3
1
राशिद खान to पैट कमिंस
सिंगल!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेला और एक रन ले लिया|
45.2
0
राशिद खान to पैट कमिंस
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर ड्राइव किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
45.2
1
wd
राशिद खान to पैट कमिंस
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
45.1
1
राशिद खान to ग्लेन मैक्सवेल
सिंगल!! विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
44.6
1
नवीन उल हक़ to ग्लेन मैक्सवेल
हवा में गेंद| नवीन ने अपने बाएँ ओर फुल लेंथ डाईव लगाते हुए सूए रोकना चाहा लेकिन गेंद से दूर रह गए| लॉन्ग ऑफ़ की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन भाग लिया|
44.5
0
नवीन उल हक़ to ग्लेन मैक्सवेल
एक और डॉट गेंद!! इस बार लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को खेला लेकिन रन नहीं लिया|
44.4
0
नवीन उल हक़ to ग्लेन मैक्सवेल
डॉट बॉल!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
44.3
0
नवीन उल हक़ to ग्लेन मैक्सवेल
डॉट गेंद!! लेग साइड पर शॉट लगाना चाहते थे लेकिन शरीर पर खा बैठे गेंद| रन का मौका नहीं बन पाया|
44.2
0
नवीन उल हक़ to ग्लेन मैक्सवेल
डॉट गेंद!! इस बॉल को मिड ऑन की तरफ ड्राइव कर दिया| रन नहीं लिया|
44.1
6
नवीन उल हक़ to ग्लेन मैक्सवेल
छक्का! खड़े-खड़े शॉट लगाया और मिड विकेट बाउंड्री के पार मार दिया| बड़े आराम से मिड विकेट बाउंड्री के पार भेज दिया और टीम को अब जीत के काफी नज़दीक ला दिया|
43.6
1
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई to ग्लेन मैक्सवेल
सिंगल चाहिए था मैक्सवेल को आखिरी गेंद पर और वो मिल भी गया| इस बार पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया| जीत से अब महज़ 32 रन दूर|
43.5
0
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई to ग्लेन मैक्सवेल
डॉट बॉल!! बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नहीं लिया|
43.4
4
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई to ग्लेन मैक्सवेल
चौका! एक और बाउंड्री!! 33 रन जीत से दूर ऑस्ट्रेलिया| इस बार ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
43.3
6
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई to ग्लेन मैक्सवेल
छक्का! रिवर्स स्वीप और छह रन हासिल कर लिया| ग्लेन मैक्सवेल यु ब्यूटी!! आप जैसा कोई नहीं| जितनी तारीफ की जाए उतनी कम| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की इस गेंद को थर्ड मैन की तरफ खेल दिया और छह रन हासिल किया|
43.2
0
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई to ग्लेन मैक्सवेल
डॉट गेंद!! क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
43.1
4
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई to ग्लेन मैक्सवेल
भाग्यशाली चौका!! इस बार अंदरूनी किनारा लगने के बाद भी बाल-बाल बचे बल्लेबाज़| एक भाग्यशाली चौका फाइन लेग की दिशा से आता हुआ|
42.6
0
नूर अहमद to पैट कमिंस
डॉट बॉल के साथ हुई एक मेडेन ओवर की समाप्ति| इस बार आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| 245/7 ऑस्ट्रेलिया|
42.5
0
नूर अहमद to पैट कमिंस
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
42.4
0
नूर अहमद to पैट कमिंस
एक और बार रन नहीं लिया| इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप से रन नहीं लिया|
42.3
0
नूर अहमद to पैट कमिंस
एक और बार डीप में गेंद को खेला लेकिन रन नहीं हुआ| इस बार स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन रन नहीं हुआ|
42.2
0
नूर अहमद to पैट कमिंस
इस बार आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| रन नहीं लिया|
42.1
0
नूर अहमद to पैट कमिंस
डॉट बॉल!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| लेट कट करना चाहा लेकिन बीट हुए|
41.6
0
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई to ग्लेन मैक्सवेल
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लॉन्ग ऑन की तरफ खेला लेकिन सिंगल नहीं लिया| 48 गेंद पर 47 रन की दरकार है|
41.5
4
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई to ग्लेन मैक्सवेल
चौका! बाउंड्री हासिल करने के लिए कलात्मक शॉट! बल्लेबाज़ ने को परखा और रिवर्स स्वीप करते हुए थर्ड मैन से चौका बटोरा| बाप रे बाप विकटों के बीच से यहाँ पर शॉट खेल दिया| एक ज़रा सी चूक और वो क्लीन बोल्ड हो जाते लेकिन आज इस बल्लेबाज़ के लिए कुछ भी ग़लत साबित नहीं हो रहा है|
41.4
0
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई to ग्लेन मैक्सवेल
डॉट गेंद, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
41.3
4
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई to ग्लेन मैक्सवेल
चौका! इसी के साथ ग्लेन मैक्सवेल का 150 रन पूरा हुआ| लेंथ गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला| फील्डर चाहते हुए भी उसे रोक नहीं पाए|
41.2
0
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई to ग्लेन मैक्सवेल
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर रिवर्स स्वीप करना चाहा लेकिन लाइन से चकमा खा गए|
41.1
0
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई to ग्लेन मैक्सवेल
डॉट गेंद| गुड लेंथ गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेला| डीप में गई गेंद लेकिन रन नहीं लिया|
40.6
0
नूर अहमद to पैट कमिंस
एक और डॉट गेंद| पूरी ओवर को अच्छी तरह से कप्तान कमिंस ने भी सम्मान दिया है| 54 गेंदों पर 55 रनों की दरकार|
40.5
0
नूर अहमद to पैट कमिंस
एक और डॉट गेंद यहाँ पर हासिल हुई| इस बार आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
40.4
0
नूर अहमद to पैट कमिंस
प्ले एंड मिस!! इस बार टर्न हुई गेंद को कट करने गए थे लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
40.3
0
नूर अहमद to पैट कमिंस
डॉट गेंद यहाँ पर हासिल हुई| आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
!
ओहो!! सिंगल लेने के दौरान काफी दर्द में नज़र आ रहे हैं ग्लेन मैक्सवेल यहाँ पर| इसी बीच फ़िजियो मैदान पर भागकर आए हैं...
40.2
1
नूर अहमद to ग्लेन मैक्सवेल
सिंगल लेकिन इस बार काफी ज्यादा दर्द में नज़र आये हैं मैक्सवेल| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच किया और एक रन हासिल किया| बल्लेबाज़ी एंड पर पहुँचते-पहुँचते गिर गए मैक्सवेल| तेज़ी से भागकर फिजियो आये हैं| इस बल्लेबाज़ की सराहना तो बनती है| दर्द में हैं लेकिन टीम की जीत के लिए इस हाल में भी लड़ रहे हैं|
40.1
4
नूर अहमद to ग्लेन मैक्सवेल
चौका! बाउंड्री के साथ ओवर की शुरुआत हुई है| खड़े खड़े एक बार फिर से मैक्सवेल ने इस गेंद को कवर्स की तरफ मार दिया| गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार मार दिया चार रनों के लिए|
!
आखिरी 10 ओवर बचे हैं अब| सब कुछ मैक्सवेल की विकेट पर निर्भर करेगा| 60 गेंदों पर 60 रनों की दरकार है...
39.6
0
नवीन उल हक़ to पैट कमिंस
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से पॉइंट की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका| ऑस्ट्रेलिया को अब जीत के लिए 60 गेंदों पर 60 रनों की दरकार है|
39.5
0
नवीन उल हक़ to पैट कमिंस
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा| कोई रन नहीं हुआ|
39.4
1
नवीन उल हक़ to ग्लेन मैक्सवेल
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर धीरे-धीरे भागते हुए एक रन ही लिया|
39.3
4
नवीन उल हक़ to ग्लेन मैक्सवेल
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर मैक्सवेल के बल्ले से आती हुई!! फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर शॉट लगाया| गेंद तेज़ी से गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
39.2
4
नवीन उल हक़ to ग्लेन मैक्सवेल
चौका!! ग्लेन मैक्सवेल के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में फ्लिक शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
39.1
0
नवीन उल हक़ to ग्लेन मैक्सवेल
ओवरपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट खेला| इसी बीच मैक्सवेल रन तो लेना चाहते थे लेकिन पैर में दर्द होने के कारण उन्हें दौरने में दिक्कत आ रही है| रन नहीं मिल पाया यहाँ पर|
38.6
0
राशिद खान to पैट कमिंस
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! आगे डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
38.5
0
राशिद खान to पैट कमिंस
क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
38.4
0
राशिद खान to पैट कमिंस
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर कमिंस ने डिफेंड कर दिया|
38.3
0
राशिद खान to पैट कमिंस
बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेला| रन नहीं मिल पाया|
38.2
1
राशिद खान to ग्लेन मैक्सवेल
बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
38.1
6
राशिद खान to ग्लेन मैक्सवेल
छक्का!!! ग्लेन मैक्सवेल की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम होगी!! एक और सिक्स यहाँ पर लगाते हुए मैक्सवेल!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद छह रनों के लिए| इसी बीच वो पूरी तरह से दर्द में नज़र आये हैं|
!
ग्लेन मैक्सवेल को फिजियो की जरूरत और वो सीमा रेखा के बाहर तैयार खड़े थे| ओवर जैसे ही समाप्त होगी वो अंदर आयेंगे और उन्हें ग्लूकोज़ या एनर्जी ड्रिंक्स दिया जाएगा| 72 गेंद पर 76 रनों की दरकार है...
37.6
0
नवीन उल हक़ to पैट कमिंस
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| ऑस्ट्रेलिया को अब जीत के लिए 72 गेंदों पर 76 रनों की दरकार है|
37.5
0
नवीन उल हक़ to पैट कमिंस
यॉर्कर लाइन की गेंद पर कमिंस ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
37.5
1
wd
नवीन उल हक़ to पैट कमिंस
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
37.4
0
नवीन उल हक़ to पैट कमिंस
आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रबन नहीं आ सका|
37.3
0
नवीन उल हक़ to पैट कमिंस
ऑफ़ साइड पर गेंद को स्क्वायर ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
37.2
1
नवीन उल हक़ to ग्लेन मैक्सवेल
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
37.1
0
नवीन उल हक़ to ग्लेन मैक्सवेल
फुल लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर ड्राइव किया| फील्डर से वहां पर हुई मिसफील्ड लेकिन मैक्सवेल ने रन लेना सही नहीं समझा|
36.6
1
राशिद खान to ग्लेन मैक्सवेल
विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुश करते हुए एक रन हासिल किया|
36.5
1
राशिद खान to पैट कमिंस
सिंगल!! ओवरपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
36.4
0
राशिद खान to पैट कमिंस
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
36.3
0
राशिद खान to पैट कमिंस
एक और डॉट गेंद!! ऊपर डाली गई गेंद को कमिंस ने डिफेंड कर दिया|
36.2
0
राशिद खान to पैट कमिंस
बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
36.1
1
राशिद खान to ग्लेन मैक्सवेल
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
35.6
0
मोहम्मद नबी to पैट कमिंस
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कमिंस ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
35.5
0
मोहम्मद नबी to पैट कमिंस
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
35.4
1
मोहम्मद नबी to ग्लेन मैक्सवेल
सिंगल!! पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
35.3
6
मोहम्मद नबी to ग्लेन मैक्सवेल
छक्का!! मैक्सवेल ने लगाया एक और सिक्स यहाँ पर!! पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे मिड विकेट के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किये|
35.2
4
मोहम्मद नबी to ग्लेन मैक्सवेल
चौका!! मैक्सवेल के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने जानबूझकर शॉर्ट फाइन लेग फील्डर के ऊपर से शॉट खेला| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
35.1
0
मोहम्मद नबी to ग्लेन मैक्सवेल
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
34.6
1
नवीन उल हक़ to ग्लेन मैक्सवेल
सिंगल!! इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया टीम का 200 रन पूरा हुआ!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए एक रन लिया|
34.5
1
नवीन उल हक़ to पैट कमिंस
एक और सिंगल!! क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
34.4
1
नवीन उल हक़ to ग्लेन मैक्सवेल
मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
34.3
1
नवीन उल हक़ to पैट कमिंस
फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
34.2
1
नवीन उल हक़ to ग्लेन मैक्सवेल
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर पुल शॉट लगाया| इसी बीच मिड विकेट से भागकर रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने अपने दाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को फील्ड किया| बल्लेबाजों ने भागकर एक रन ले लिया|
34.1
0
नवीन उल हक़ to ग्लेन मैक्सवेल
डॉट गेंद!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
!
नवीन उल हक को अब गेंदबाजी के लिए लाया गया है...
33.6
0
मोहम्मद नबी to पैट कमिंस
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा| 96 गेंदों पर 97 रनों की दरकार है| इस बीच फिजियो मैदान पर आये हैं| मैक्सवेल काफी थक गए हैं इस वजह से उन्हें किसी तरह की मालिश दी गई है|
33.5
1
मोहम्मद नबी to ग्लेन मैक्सवेल
इस बार आगे आकर हलके हाथों से गेंद को सामने की तरफ पुश करते हुए एक रन बटोरा| समझ बूझ भरी बल्लेबाज़ी चलती हुई|
33.4
0
मोहम्मद नबी to ग्लेन मैक्सवेल
इस बार टर्न के लिए गेंद को खेला लेकिन बीट हुए और शरीर पर खा बैठे| कोई रन नहीं हुआ|
33.3
0
मोहम्मद नबी to ग्लेन मैक्सवेल
डॉट गेंद!! लेग साइड पर इस गेंद को खेला| रन नहीं लिया|
33.2
4
मोहम्मद नबी to ग्लेन मैक्सवेल
एक और चौका! एक्शन रिप्ले!! रूम बनाकर इस गेंद को कट किया और उसी दिशा से बाउंड्री हासिल कर ली है| आज इस बल्लेबाज़ के लिए सब कुछ सही चल रहा है|
33.1
4
मोहम्मद नबी to ग्लेन मैक्सवेल
चौका! बाउंड्री के साथ नबी का स्वागत किया है| शानदार कट शॉट चार रन के लिए| सर के पास गेंद को आने दिया, आँखों के सामने खेला गया शॉट| पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए|
!
मोहम्मद नबी अब गेंदबाजी के लिए अपना पहला ओवर लेकर आये हैं...
32.6
0
नूर अहमद to पैट कमिंस
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लीव करना सही समझा|
32.5
0
नूर अहमद to पैट कमिंस
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद पर कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
32.4
0
नूर अहमद to पैट कमिंस
एक और डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली|
32.3
0
नूर अहमद to पैट कमिंस
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
32.2
1
नूर अहमद to ग्लेन मैक्सवेल
सिंगल!! इसी के साथ ग्लेन मैक्सवेल ने इस वर्ल्ड कप में अपना एक और शतक पूरा किया!! कमाल की बल्लेबाज़ यहाँ पर बिग शो के द्वारा देखने को मिली है!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलकर एक रन लिया|
32.1
2
नूर अहमद to ग्लेन मैक्सवेल
दुग्गी!! मैक्सवेल अब अपने शतक से महज़ 1 रन दूर हैं!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर खेलकर 2 रन लिया|
31.6
0
मुजीब उर रहमान to पैट कमिंस
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
31.5
1
मुजीब उर रहमान to ग्लेन मैक्सवेल
आगे निकलकर कवर्स की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया|
31.4
6
मुजीब उर रहमान to ग्लेन मैक्सवेल
छक्का!! एक और बड़ा शॉट यहाँ पट मैक्सवेल के बल्ले से आता हुआ!! अपने शतक से मैक्सवेल बस 4 रन दूर है!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
31.3
4
मुजीब उर रहमान to ग्लेन मैक्सवेल
चौका!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
31.2
0
मुजीब उर रहमान to ग्लेन मैक्सवेल
बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
31.1
0
मुजीब उर रहमान to ग्लेन मैक्सवेल
विकेट लाइन की गेंद पर मैक्सवेल ने डिफेंड कर दिया|
30.6
0
नूर अहमद to पैट कमिंस
ओवरपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
30.5
0
नूर अहमद to पैट कमिंस
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
30.4
1
नूर अहमद to ग्लेन मैक्सवेल
बैक फुट से मैक्सवेल ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाकर 1 रन लिया|
30.3
1
नूर अहमद to पैट कमिंस
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
30.2
0
नूर अहमद to पैट कमिंस
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर कमिंस ने लीव करना सही समझा|
30.1
1
नूर अहमद to ग्लेन मैक्सवेल
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
29.6
1
मुजीब उर रहमान to ग्लेन मैक्सवेल
विकेट लाइन की गेंद को मैक्सवेल ने कवर की ओर खेलकर एक रन निकाला|
29.5
2
मुजीब उर रहमान to ग्लेन मैक्सवेल
एक और दुग्गी!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर 2 रन बटोरा|
29.4
2
मुजीब उर रहमान to ग्लेन मैक्सवेल
दुग्गी!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुश करते हुए 2 रन पूरा किया|
29.3
2
मुजीब उर रहमान to ग्लेन मैक्सवेल
लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने पुश करते हुए तेज़ी से 2 रन ले लिया|
29.2
0
मुजीब उर रहमान to ग्लेन मैक्सवेल
ओवरपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
29.1
4
मुजीब उर रहमान to ग्लेन मैक्सवेल
आउट साइड एज और चौका!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की बॉल पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा| गेंद की गति और अतिरिक्त उछाल से चकमा खा गए बल्लेबाज़| इसी बीच बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद कीपर के दाँए ओर से निकल गई थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए|
28.6
0
नूर अहमद to पैट कमिंस
आगे डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नहीं मिल पाया|
28.5
0
नूर अहमद to पैट कमिंस
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना बेहतर समझा|
28.4
0
नूर अहमद to पैट कमिंस
कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
28.3
1
नूर अहमद to ग्लेन मैक्सवेल
बैकफुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
28.2
6
नूर अहमद to ग्लेन मैक्सवेल
छक्का!! बाई टू बैक सिक्स यहाँ पर मैक्सवेल के बल्ले से आता हुआ!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में बड़ा शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|
28.1
6
नूर अहमद to ग्लेन मैक्सवेल
छक्का!!! मैक्सवेल के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट यहाँ पर!! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
27.6
0
मुजीब उर रहमान to पैट कमिंस
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
27.5
0
मुजीब उर रहमान to पैट कमिंस
गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को कमिंस ने मिड विकेट की ओर प्सुह किया| रन नहीं आ सका|
27.4
0
मुजीब उर रहमान to पैट कमिंस
हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
27.3
0
मुजीब उर रहमान to पैट कमिंस
मिड ऑन की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
27.2
1
मुजीब उर रहमान to ग्लेन मैक्सवेल
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
27.1
4
मुजीब उर रहमान to ग्लेन मैक्सवेल
चौका! लाजवाब शॉट! बल्लेबाज़ ने आगे आकर कवर्स की तरफ गेंद को ड्राइव किया| गेंद सीधा सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
26.6
4
राशिद खान to पैट कमिंस
चौका!! बाई के रूप में मिला रन| ऑफ स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर फील्डर के ऊपर से खेलना चाहा| बल्ले और गेंद में कोई संपर्क नहीं हुआ| इसी बीच बॉल टर्न होती हुई कीपर और स्लिप में खड़े फील्डर को बीट करती हुई थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए|
26.5
0
राशिद खान to पैट कमिंस
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधा पैड्स को जा लगी| रन का मौका नहीं मिल पाया|
26.4
1
राशिद खान to ग्लेन मैक्सवेल
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन निकाला|
26.3
2
राशिद खान to ग्लेन मैक्सवेल
दुग्गी!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाकर 2 रन लिया|
26.2
1
राशिद खान to पैट कमिंस
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
26.1
1
राशिद खान to ग्लेन मैक्सवेल
कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
25.6
0
नूर अहमद to पैट कमिंस
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने चाहा| बॉल टप्पा खाकर तेज़ी से अंदर की ओर आई और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर लेग साइड की ओर गई| रन नहीं मिल पाया|
25.5
0
नूर अहमद to पैट कमिंस
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर फ्लिक किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिला|
25.4
1
नूर अहमद to ग्लेन मैक्सवेल
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
25.3
0
नूर अहमद to ग्लेन मैक्सवेल
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
25.2
4
नूर अहमद to ग्लेन मैक्सवेल
चौका!! इसी के साथ ग्लेन मैक्सवेल ने अपना अर्धशतक पूरा किया| आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर शॉट लगाया| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
25.1
0
नूर अहमद to ग्लेन मैक्सवेल
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल पाया|
24.6
0
राशिद खान to पैट कमिंस
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिला|
24.5
0
राशिद खान to पैट कमिंस
विकेट लाइन की गेद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
24.4
0
राशिद खान to पैट कमिंस
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
24.3
0
राशिद खान to पैट कमिंस
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
24.2
1
राशिद खान to ग्लेन मैक्सवेल
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
24.1
0
राशिद खान to ग्लेन मैक्सवेल
बैक फुट से गेंद को मैक्सवेल ने कवर की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
23.6
0
नूर अहमद to पैट कमिंस
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
23.5
1
नूर अहमद to ग्लेन मैक्सवेल
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
23.4
1
नूर अहमद to पैट कमिंस
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
23.3
0
नूर अहमद to पैट कमिंस
बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
23.2
1
नूर अहमद to ग्लेन मैक्सवेल
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
23.1
4
नूर अहमद to ग्लेन मैक्सवेल
चौका!! गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन्गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
22.6
0
राशिद खान to पैट कमिंस
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
22.5
0
राशिद खान to पैट कमिंस
बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
22.4
1
राशिद खान to ग्लेन मैक्सवेल
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
22.3
0
राशिद खान to ग्लेन मैक्सवेल
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
22.2
0
राशिद खान to ग्लेन मैक्सवेल
डॉट गेंद!! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
22.1
4
राशिद खान to ग्लेन मैक्सवेल
चौका! इस बार शॉर्ट मिड विकेट फील्डर के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है|
21.6
1
नूर अहमद to ग्लेन मैक्सवेल
सिंगल!! इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
21.5
0
नूर अहमद to ग्लेन मैक्सवेल
कैच ड्रॉप!! ग्लेन मैक्सवेल को मिला एक और जीवनदान यहाँ पर!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर फ्लिक किया| हवा में गई गेंद और फील्डर वहां मौजूद थे मुजीब जिन्होंने कैच पकड़ने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके हाथों में लगकर ज़मीन पर जा गिरी| बाल-बाल बचे बल्लेबाज़|
21.4
4
नूर अहमद to ग्लेन मैक्सवेल
चौका! अच्छी गेंद लेकिन बेहतरीन शॉट| रॉंग वन थी जिसे बल्लेबाज़ ने जल्दी पिक कर लिया| रिवर्स स्वीप किया थर्ड मैन की ओर और बाउंड्री हासिल की|
21.3
2
नूर अहमद to ग्लेन मैक्सवेल
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेला जहाँ से 2 रन मिल गया|
21.3
5
wd
नूर अहमद to ग्लेन मैक्सवेल
वाइड!! इसी के साथ बाई के रूप में चौका भी मिला| यानी इस गेंद पर आये 5 रन| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक शॉट लगाने गए बल्लेबाज़| बल्ले पर नहीं आई गेंद कीपर के बाँए तरफ से सीधे फाइन लेग बाउंड्री लाइन के बाहर, मिला वाइड के साथ चार रन|
21.2
0
नूर अहमद to ग्लेन मैक्सवेल
नॉट आउट!! ऑस्ट्रेलिया का रिव्यु हुआ सफ़ल!! गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से टर्न हुई और पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु| जिसके बाद रिप्ले में देखने से पता लगा कि गेंद अतिरिक्त उछाल के साथ मिडिल स्टंप के ऊपर से जा रही थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
21.1
0
नूर अहमद to ग्लेन मैक्सवेल
फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| रन नहीं आ सका|
20.6
1
राशिद खान to ग्लेन मैक्सवेल
सिंगल!! पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
20.5
0
राशिद खान to ग्लेन मैक्सवेल
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
20.4
0
राशिद खान to ग्लेन मैक्सवेल
डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली|
20.3
0
राशिद खान to ग्लेन मैक्सवेल
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
20.2
0
राशिद खान to ग्लेन मैक्सवेल
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
20.1
2
राशिद खान to ग्लेन मैक्सवेल
दुग्गी!! इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम का 100 रन पूरा हुआ!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर स्वीप शॉट लगाना चाहा| इसी बीच बल्ले का लीडिंग एज लेकर बॉल मिड ऑफ की ओर हवा में गई| कवर से फील्डर और गेंदबाज़ कैच पकड़ने भागे लेकिन गेंद नो मेंस लैंड में जा गिरी| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन लिया|
19.6
1
नूर अहमद to ग्लेन मैक्सवेल
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प के बाहर निकलती हुई गेंद| मैक्सवेल ने पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए| 20 के बाद 98/7 ऑस्ट्रेलिया|
19.5
1
नूर अहमद to पैट कमिंस
सिंगल यहाँ पर हासिल होता हुआ| इस बार हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
19.4
0
नूर अहमद to पैट कमिंस
डॉट बॉल!! प्ले एंड मिस!! गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
19.3
0
नूर अहमद to पैट कमिंस
अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
19.2
0
नूर अहमद to पैट कमिंस
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| इस बार हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला| फील्डर ने उसे फील्ड किया|
19.1
1
नूर अहमद to ग्लेन मैक्सवेल
सिंगल वहां पर हासिल होता हुआ| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
18.6
4
राशिद खान to पैट कमिंस
चौका! बाउंड्री के साथ राशिद के एक शानदार ओवर की हुई समाप्ति| क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया और चार रन हासिल किया|
18.5
0
राशिद खान to पैट कमिंस
इस बार बैक वार्ड पॉइंट की तरफ पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| रन का मौका नहीं बन पाया|
18.4
0
राशिद खान to पैट कमिंस
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
!
अगले बल्लेबाज़ पैट कमिंस हैं...
18.3
W
राशिद खान to मिचेल स्टार्क
आउट!! कैच आउट!! बेहतरीन कैच इकराम अलीखिल के द्वारा यहाँ पर देखने को मिला!! राशिद खान के हाथ लगी दूसरी विकेट!! मिचेल स्टार्क 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई गूगली गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड करने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सीधा कीपर की ओर गई| इसी बीच इकराम अलीखिल ने गेंद को पकड़ना चाहा लेकिन बॉल उनके हाथ में लगकर निकल गई| जिसके बाद उन्होंने अपने आगे कि ओर डाईव लगाकर कैच पकड़ा| गेंदबाज़ ने विकेट लेने के बाद जश्न मनाया| स्टार्क ने मैक्सवेल से बात करने के बाद रिव्यु लेना सही नहीं समझा| 91/7 ऑस्ट्रेलिया|
18.2
0
राशिद खान to मिचेल स्टार्क
नॉट आउट!! बम्प बॉल कैच की मांग थी जिसे फील्ड अम्पायर ने बिग स्क्रीन पर चेक किया| रिप्ले में देखा और पाया कि इन साइड एज लगने के बाद ज़मीन पर टप्पा खाई थी गेंद फिर जूतों पर लगकर हवा में उड़ी जिसके बाद राशिद ने डाईव लगाते हुए कैच को पूरा किया था| अपील के बाद फील्ड अम्पायर ने थर्ड अम्पायर से मदद मांगी थी जहाँ ये साफ़ हुआ कि बल्लेबाज़ सुरक्षित हैं| गुगली गेंद को डिफेंड किया था जिसके बाद इतना सब कुछ घटा|
!
कैच की अपील हुई है| अम्पायर ने थर्ड अम्पायर की मदद ली है| बंप बॉल का मसला यहाँ पर अटका है...
18.1
0
राशिद खान to मिचेल स्टार्क
टर्न हुई गेंद| शानदार पंच शॉट खेला गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|
17.6
0
नूर अहमद to ग्लेन मैक्सवेल
डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| फ्रंट फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा| 91/6 ऑस्ट्रेलिया|
17.5
0
नूर अहमद to ग्लेन मैक्सवेल
डॉट बॉल!! इस बार टर्न होकर अंदर की तरफ आई गेंद| लेग साइड पर खेलना चाहते थे लेकिन इन साइड एज लेकर पैड्स को लगी और ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से रन का मौका नहीं बन पाया|
17.4
1
नूर अहमद to मिचेल स्टार्क
छोटी गेंद| सीधे बल्ले से सामने की तरफ गेंद को पंच कर दिया| डीप से एक रन हासिल किया|
17.3
0
नूर अहमद to मिचेल स्टार्क
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
17.2
1
नूर अहमद to ग्लेन मैक्सवेल
सिंगल!! इस बार बैक फुट से गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया, एक रन मिल गया|
17.1
0
नूर अहमद to ग्लेन मैक्सवेल
डॉट गेंद के साथ हुई शुरुआत!! हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
!
नूर अहमद को अब गेंदबाजी के लिए लाया गया है...
16.6
2
राशिद खान to मिचेल स्टार्क
दुग्गी!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर पंच करते हुए तेज़ी से 2 रन हासिल किया|
16.5
0
राशिद खान to मिचेल स्टार्क
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
!
मिचेल स्टार्क बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
16.4
W
राशिद खान to मार्कस स्टोइनिस
आउट!! एलबीडबल्यू!! बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु भी बर्बाद हो गया!! मार्कस स्टोइनिस तो गए ही गए और साथ में रिव्यु भी ले गए| इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन से अंदर की तरफ टर्न होकर आई गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट लगाने गए थे| टर्न हुई बॉल और बल्ले को बीट करते हुए पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की अपील हुई, अम्पायर ने उसे आउट करार दिया, बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया जहाँ रिप्ले में देखा गया कि मिडिल स्टम्प को हिट कर रही थी बॉल| आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला| 87/6 ऑस्ट्रेलिया| लक्ष्य से 205 रन दूर|
16.3
1
राशिद खान to ग्लेन मैक्सवेल
गुगली गेंद!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|
16.2
1
राशिद खान to मार्कस स्टोइनिस
सिंगल इस बार हासिल होता हुआ| स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
16.1
4
राशिद खान to मार्कस स्टोइनिस
चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की शुरुआत!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर स्वीप शॉट का इस्तेमाल करते हुए स्क्वायर लेग से चौका बटोरा|
15.6
0
मुजीब उर रहमान to ग्लेन मैक्सवेल
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| इस बार पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
15.5
4
मुजीब उर रहमान to ग्लेन मैक्सवेल
बैक टू बैक चौका! जबतक मैक्सवेल क्रीज़ पर हैं हमें बाउंड्री देखने को मिलती रहेगी| ये गेंद कवर्स की तरफ गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे क्रीज़ में रहकर पंच कर दिया कवर्स की तरफ चार रनों के लिए|
15.4
4
मुजीब उर रहमान to ग्लेन मैक्सवेल
चौका!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर|
15.3
0
मुजीब उर रहमान to ग्लेन मैक्सवेल
डॉट गेंद!! क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
15.2
0
मुजीब उर रहमान to ग्लेन मैक्सवेल
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
15.1
0
मुजीब उर रहमान to ग्लेन मैक्सवेल
हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
14.6
0
राशिद खान to मार्कस स्टोइनिस
एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर ने मना कर दिया!! लेग स्टंप पर डाली गई तेज़ गति गेंद पर चकमा खा गए बल्लेबाज़ और फ्लिक शॉट काफी जल्दी खेल बैठे| गेंद टप्पा खाकर उनके पैड्स को जा लगी| गेंदबाज़ ने की अपील और अम्पायर सहमत नहीं दिखें|
14.5
0
राशिद खान to मार्कस स्टोइनिस
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा| कोई रन नहीं हुआ|
14.5
1
wd
राशिद खान to मार्कस स्टोइनिस
वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
14.4
0
राशिद खान to मार्कस स्टोइनिस
नॉट आउट!! अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर| हालाँकि कैच के लिए अपील हुई थी और अम्पायर के सहमत ना होने पर रिव्यु लिया गया था| अल्ट्रा इज में इसे चेक किया गया और पाया गया कि किनारा नहीं लगा बाकि पैड्स को लगी थी गेंद| जिसके बाद एलबीडबल्यू का आउट भी बॉल ट्रैकिंग पर चेक किया गया जहाँ ऑफ़ स्टम्प को किस करते हुए निकल रही थी गेंद| फील्ड अम्पायर के फैसले को मान्यता दी गई| बाल-बाल बचे बल्लेबाज़| लेग स्पिन गेंद को डिफेंड करने गए थे जहाँ टर्न से पूरी तरह से बीट हो गए थे|
14.3
1
राशिद खान to ग्लेन मैक्सवेल
सिंगल!! फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
14.3
1
wd
राशिद खान to ग्लेन मैक्सवेल
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
14.2
1
राशिद खान to मार्कस स्टोइनिस
सिंगल!! इसी के साथ मार्कस स्टोइनिस ने अपना खाता खोला!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
!
मार्कस स्टोइनिस बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
14.1
W
राशिद खान to ग्लेन मैक्सवेल
आउट!! रन आउट!! रहमत शाह के डायरेक्ट हिट ने 20 रनों की इस छोटी सी साझेदारी का अंत कर दिया| महज़ 14 रन बनाकर मार्नस लबुशेन पवेलियन लौट गए| इन दो इंच का फासला रह गया यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने डाईव लगाकर खुद को अंदर की तरफ लाना तो चाहा लेकिन बल्ले को ज़मीन पर सही तरह से नहीं रगड़ पाए| बल्ले का मुंह आसमान की तरफ था इस वजह से सही समय पर ग्राउंड नहीं कर पाए और थोड़ा सा बाहर रह गए| मैक्सवेल ने इस गेंद को शॉर्ट मिड विकेट की तरफ मोड़ा था जहाँ से एक रन की मांग हुई थी| बल्लेबाजों के बीच थोड़ी सी हाँ और ना हुई फिर रन के लिए भागे| इस बीच फील्डर का थ्रो आया जो सीधा विकटों से जा टकराया| थर्ड अम्पायर ने इसे रिप्ले में देखने के बाद आउट करार दिया| 69/5 ऑस्ट्रेलिया|
!
राशिद खान को गेंदबाजी के लिए लाया गया है...
13.6
0
मुजीब उर रहमान to मार्नस लबुशेन
सॉलिड डिफेन्स!! फ्लाईटेड गेंद को पूरी तरह से सम्मान दिया| कोई रन नहीं होगा| डॉट बॉल के साथ मुजीब के मेडेन ओवर की हुई समाप्ति| 69/4 ऑस्ट्रेलिया|
13.5
0
मुजीब उर रहमान to मार्नस लबुशेन
इस बार भी गैप हासिल नहीं हो पाया| टर्न हुई गेंद को शॉर्ट फाइन लेग की तरफ मोड़ा था लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
13.4
0
मुजीब उर रहमान to मार्नस लबुशेन
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आई है| पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
13.3
0
मुजीब उर रहमान to मार्नस लबुशेन
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
13.2
0
मुजीब उर रहमान to मार्नस लबुशेन
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हो सका|
13.1
0
मुजीब उर रहमान to मार्नस लबुशेन
डॉट बॉल!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं होगा|
12.6
0
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई to ग्लेन मैक्सवेल
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| ड्राइव करने का प्रयास लेकिन स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| 69/4 ऑस्ट्रेलिया|
12.5
1
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई to मार्नस लबुशेन
मिस फील्ड एक बार फिर से अफगानी फील्डर से देखने को मिली| पॉइंट फील्डर उस गेंद को रोक नहीं पाए| हाफ स्टॉप हुआ जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
12.4
1
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई to ग्लेन मैक्सवेल
सिंगल यहाँ पर हासिल हुआ| एक बार फिर से बैक फुट से फाइन लेग की तरफ फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
12.3
4
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई to ग्लेन मैक्सवेल
चौका! पैड्स पर डाल बैठे ये गेंद| बल्लेबाज़ ने बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर जहाँ से चार रन मिला|
12.2
0
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई to ग्लेन मैक्सवेल
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन तेज़ गति की शॉर्टपिच गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| कीपर ने बाक़ी का काम किया|
12.1
2
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई to ग्लेन मैक्सवेल
दुग्गी!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
!
ड्रिंक्स का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया!! 12 ओवर के बाद 61/4 ऑस्ट्रेलिया, जीत से 231 रन दूर| फ़िलहाल क्रीज़ पर मार्नस लबुशेन और ग्लेन मैक्सवेल संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं और धीरे-धीरे स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ा रहे हैं| हालाँकि इससे पहले अफगानी गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया टीम के टॉप चार इनफॉर्म बल्लेबाजों को आउट करते हुए मुकाबले में अपनी पकड़ बना ली है| ऐसे में लबुशेन और मैक्सवेल के ऊपर टीम को मुश्किलों से बाहर निकालने की अहम ज़िम्मेदारी होगी|
11.6
1
मुजीब उर रहमान to ग्लेन मैक्सवेल
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार मैक्सवेल द्वारा स्वीप शॉट खेलते हुए लेग साइड से एक रन हासिल किया गया| 61/4 ऑस्ट्रेलिया|
11.5
1
मुजीब उर रहमान to मार्नस लबुशेन
सिंगल इस गेंद पर भी हासिल हो जाएगा| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से गेंद को पंच किया जहाँ से एक रन मिल गया|
11.4
1
मुजीब उर रहमान to ग्लेन मैक्सवेल
इस बार थोड़ा धीमी गति से डाली गई गेंद| मैक्सवेल ने उसे ऑफ़ साइड पर खेला और गैप से एक रन हासिल किया|
11.3
0
मुजीब उर रहमान to ग्लेन मैक्सवेल
एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| इन साइड था एज इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| बाल-बाल बचे बल्लेबाज़| पड़कर अंदर आई बॉल, बल्ले को किस करते हुए पैड्स को जा लगी थी|
11.2
1
मुजीब उर रहमान to मार्नस लबुशेन
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
11.1
0
मुजीब उर रहमान to मार्नस लबुशेन
ऑफ़ ड्राइव किया| गैप हासिल नहीं हुआ और पॉइंट फील्डर ने उसे फील्ड कर लिया| रन नहीं हो सका|
10.6
1
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई to मार्नस लबुशेन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ मार्नस द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया| 57/4 ऑस्ट्रेलिया|
10.5
4
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई to मार्नस लबुशेन
चौका! इस बाउंड्री की वजह से बल्लेबाज़ के ऊपर से थोड़ा सा दबाव तो कम होगा| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से गेंद को खींचा| शॉर्ट-आर्म जैब लगाया और गेंद सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
10.4
0
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई to मार्नस लबुशेन
बाहरी किनारा लेकिन स्लिप फील्डर तक कैरी नहीं कर पाई गेंद| बाल-बाल बचे मार्नस यहाँ पर| अगर थोड़ा सा हार्ड हैंड से इसे खेलते तो फील्डर की गोद में जा सकती थी ये गेंद| कमाल की गेंदबाजी यहाँ पर देखने को मिल रही है|
10.3
0
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई to मार्नस लबुशेन
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं हुआ|
10.2
0
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई to मार्नस लबुशेन
तेज़ रफ़्तार से अंदर आती गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा|
10.1
0
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई to मार्नस लबुशेन
आउट स्विंग!! लीडिंग एज लेकर पॉइंट की तरफ गई ये गेंद जिसे फील्डर ने कुछ टप्पों बाद फील्ड किया| लहराती हुई गेंद पर काफी जल्दी बल्ले का मुंह बंद कर बैठे थे मार्नस| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
9.6
0
नवीन उल हक़ to ग्लेन मैक्सवेल
डॉट बॉल के साथ हुई एक और रोमांचक ओवर की समाप्ति| इस बार शरीर पर डाली गई छोटी गेंद पर मैक्सवेल ने फ्लिक शॉट खेला लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| कोई रन नहीं हो सका| 52/4 ऑस्ट्रेलिया|
9.5
1
नवीन उल हक़ to मार्नस लबुशेन
बढ़िया फील्डिंग पॉइंट की तरफ| हाफ स्टॉप हुआ वहां पर| दूर गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया| फील्डर ने अपने बाएँ ओर डाईव लगाकर गेंद को रोका था| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
!
एक बार फिर से हट गए मार्नस लबुशेन| गेंदबाज़ बॉल डालने ही वाला था कि बल्लेबाज़ हट गए और बताया कि सामने की तरफ से उन्हें कुछ दिक्कत आई है...
9.4
0
नवीन उल हक़ to मार्नस लबुशेन
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आई है| इस बार ऑफ़ साइड पर गेंद को स्क्वायर ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
!
ओहो!! नवीन-उल-हक़ को गेंदबाज़ एंड पर कुछ दिक्कत आई है जिसके कारण मैच कुछ देर के लिए रोका हुआ है...
9.3
0
नवीन उल हक़ to मार्नस लबुशेन
एक बढ़िया कवर ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
9.2
0
नवीन उल हक़ to मार्नस लबुशेन
ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा|
9.1
0
नवीन उल हक़ to मार्नस लबुशेन
गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
8.6
0
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई to ग्लेन मैक्सवेल
डॉट गेंद!! इसी के साथ एक सफ़ल ओवर की हुई समाप्ति| ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
8.5
2
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई to ग्लेन मैक्सवेल
दुग्गी!! इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम का 50 रन पूरा हुआ!! ओवरपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर ड्राइव किया| गैप में गई बॉल और फील्डर उसके पीछे भागे| इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से 2 रन पूरा किया|
8.4
0
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई to ग्लेन मैक्सवेल
डॉट गेंद!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर ड्राइव किया| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नहीं मिल पाया|
8.3
0
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई to ग्लेन मैक्सवेल
ओहोहो!! बाल-बाल बचे मैक्सवेल!! हैट्रिक से चूक गए ओमरज़ाई| पैड्स नहीं बल्कि बल्ला लग गया| आउट साइड तो लगा लेकिन बॉल कीपर तक कैरी नहीं कर पाई| किस्मत ने ग्लेन का साथ दे दिया| स्विंग से इस बार मैक्सवेल को पूरी तरह से छका दिया था लेकिन भाग्य ने बचा लिया| गेंद को खेलने पर मजबूर हुए| स्विंग से चकमा खाए| एलबीडबल्यू की अपील के बाद अम्पायर सहमत नहीं दिखे| रिव्यु लिया गया अफगानिस्तान के द्वारा| रिप्ले में देखने पर पता चला कि इन साइड एज लगा हुआ था| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला| बेहद रोमांचक हो गया है अब ये मुकाबला|
!
ग्लेन मैक्सवेल नए बल्लेबाज़ हैं| अफगानिस्तान आज एक ड्रीम प्रदर्शन कर रही है| हैट्रिक पर हैं अजमतुल्लाह ओमरज़ाई...
8.2
W
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई to जोश इंगलिस
आउट!! कैच आउट!! बैक टू बैक बड़ा झटका यहाँ पर ऑस्टेलियाई टीम को लगता हुआ!! अजमतुल्लाह ओमरज़ाई अब हैट्रिक पर होंगे!! कमाल की गेंदबाज़ी यहाँ पर अफगानी गेंदबाजों से देखने को मिल रही है| जोश इंगलिस शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट खेलना चाहा| गेंद टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल और आउटस्विंग होती हुई बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप की ओर हवा में गई| फील्डर वहां मौजूद इब्राहिम जादरान जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 49/4 ऑस्ट्रेलिया|
!
जोश इंग्लिस बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
8.1
W
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई to डेविड वॉर्नर
आउट!! क्लीन बोल्ड!! अजमतुल्लाह ओमरज़ाई ने डेविड वॉर्नर का ऑफ़ स्टम्प उड़ा दिया| स्विंग ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के नाक में दम कर दिया है यहाँ पर| खतरनाक बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर महज़ 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| अजमतुल्लाह ओमरज़ाई के खाते में पहली सफलता गई है| ऑफ़ स्टम्प से पड़कर अंदर की तरफ आई इन स्विंग गेंद| बल्लेबाज़ उसपर घुटना टिकाकर लेग साइड पर स्लॉग करने गए लेकिन गति और स्विंग से चकमा खाए और गेंद जाकर स्टम्प्स उड़ा गई| 49/3 ऑस्ट्रेलिया, लक्ष्य से 243 रन दूर|
7.6
0
नवीन उल हक़ to मार्नस लबुशेन
लीव कर दिया इस बार ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने वहाँ पर| रन का कोई मौका नहीं बन पाया| 49/2 ऑस्ट्रेलिया|
7.5
4
नवीन उल हक़ to मार्नस लबुशेन
बेहतरीन ऑफ़ ड्राइव!!! चौका मिलेगा!!! ओवरपिच गेंद थी| ड्राइव किया गेंदबाज़ के बाएँ तरफ| मिड ऑफ़ फील्डर से काफी दूर रही गेंद| किसी के पास रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| एक अलग ही तरह का क्रिकेट चल रहा है यहाँ पर| कभी रन्स कभी विकेट्स तो कभी तकरार भी|
7.4
0
नवीन उल हक़ to मार्नस लबुशेन
ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा| रन नहीं हो सका|
7.3
0
नवीन उल हक़ to मार्नस लबुशेन
इनस्विंगर थी ये गेंद| पड़कर अंदर आई| बल्लेबाज़ ने पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं होगा|
7.2
1
नवीन उल हक़ to डेविड वॉर्नर
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
7.1
1
नवीन उल हक़ to मार्नस लबुशेन
सिंगल के साथ हुई ओवर की शुरुआत!! छोटी गेंद को लेग साइड पर पुश किया और सिंगल हासिल किया|
6.6
0
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई to डेविड वॉर्नर
डॉट बॉल के साथ हुई एक मेडेन ओवर की समाप्ति| इस बार आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| 43/2 ऑस्ट्रेलिया|
6.5
0
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई to डेविड वॉर्नर
ओह!! बाल-बाल बचे वॉर्नर!!! इस इन स्विंगर गेंद से बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| वॉर्नर को कुछ अता पता ही नहीं था कि गेंद कहाँ से आई और कहाँ निकल गई| बल्ले और पैड्स के बीच से गैप ढूँढती हुई ये गेंद विकटों के काफी पास से होती हुई कीपर के दायें ओर गई जहाँ एक फुल लेंथ डाईव ने बाई का चौका बचा लिया|
6.4
0
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई to डेविड वॉर्नर
एक और डॉट गेंद!! टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
6.3
0
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई to डेविड वॉर्नर
लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया|
6.2
0
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई to डेविड वॉर्नर
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन का मौका नहीं बन पाया|
6.1
0
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई to डेविड वॉर्नर
फुल लेंथ पर डाली गई गेंद को वॉर्नर ने कवर की ओर पुश किया| गेंद टप्पा खाकर फील्डर के पास गई| रन नहीं मिल पाया|
5.6
0
नवीन उल हक़ to मार्नस लबुशेन
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड करना सही समझा|
5.5
0
नवीन उल हक़ to मार्नस लबुशेन
एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फुल लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा|
!
मार्नस लबुशेन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
5.4
W
नवीन उल हक़ to मिचेल मार्श
आउट!! एलबीडब्ल्यू!! डेड प्लम्ब!! गेंदबाज़ और बल्लेबाज़ की तकरार के बीच नवीन-उल-हक़ की हुई है जीत| जाते-जाते मार्श ने शायद किसी फील्डर से गुस्से में कुछ कहा भी है| ये तकरार तो अलग ही चल रही है भाई साहब लेकिन उसी बीच अफगानिस्तान की तरफ से आक्रामक क्रिकेट देखने को मिल रहा है| नवीन-उल-हक़ को मिली दूसरी सफलता जबकि मिचेल मार्श 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| ऑफ़ स्टम्प से पड़कर अंदर की तरफ तेज़ी के साथ आई गेंद| बल्लेबाज़ उसे डिफेंड करने गए लेकिन गति और स्विंग से चकमा खाए और पैड्स को जाकर लगी गेंद| एलबीडबल्यू की अपील के बाद उसे आउट करार दिया गया| मार्श ने वॉर्नर से बात तो की लेकिन रिव्यु लेना सही नहीं समझा| 43/2 ऑस्ट्रेलिया|
5.3
6
नवीन उल हक़ to मिचेल मार्श
फ्लैट सिक्स!! करारा पुल शॉट इस बार मार्श के बल्ले से निकला!! छोटी पटकी गई गेंद को बैकफुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए|
5.2
0
नवीन उल हक़ to मिचेल मार्श
गुड लेंथ गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ द्वारा बैक फुट से पंच किया गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|
5.1
4
नवीन उल हक़ to मिचेल मार्श
चौका!!! नज़ाकत भरा शॉट मार्श के बल्ले से निकलता हुआ!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ| ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने यहाँ पर| टप्पा खाने के बाद गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
4.6
0
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई to डेविड वॉर्नर
कवर ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया| 33/1 ऑस्ट्रेलिया|
4.6
1
wd
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई to डेविड वॉर्नर
वाइड!! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया| कीपर ने अपने दाहिने तरफ फुल स्ट्रेच डाईव लगाते हुए बॉल को लपका| एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|
4.5
0
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई to डेविड वॉर्नर
डॉट गेंद!! आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
4.4
2
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई to डेविड वॉर्नर
छोटी गेंद| लेग साइड की तरफ पुल किया| फील्डर ने सीमा रेखा तक गेंद का पीछा करते हुए उसे रोका, दो रन मिल गए|
4.3
1
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई to मिचेल मार्श
सिंगल यहाँ पर हासिल होता हुआ| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| गैप से भागकर रन पूरा किया|
4.2
6
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई to मिचेल मार्श
लीडिंग एज और छक्का मिल गया| थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से निकल गई गेंद और छोटी बाउंड्री के चलते छह रन मिल गया| बाल-बाल बचे मार्श यहाँ पर| विकेट लाइन की गेंद को लेग साइड पर पुल करने गए लेकिन किनारा लेकर थर्ड मैन के ऊपर से निकल गई गेंद| भाग्य का साथ बल्लेबाज़ को मिल गया|
4.1
4
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई to मिचेल मार्श
चौका! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर इस गेंद को कवर्स की ओर पंच कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
3.6
0
नवीन उल हक़ to डेविड वॉर्नर
एलबीडबल्यू की छोटी सी अपील| अम्पायर इसपर सहमत नहीं दिखे| बल्लेबाज़ ने आगे आकर इस गेंद को खेलना चाहा था जिस वजह से गति और स्विंग से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे थे| अफगानिस्तान ने रिव्यु लेने का नहीं सोचा|
3.5
0
नवीन उल हक़ to डेविड वॉर्नर
वाओ!!!! वाट अ बॉल!!! पहले अंदर आई और फिर बाहर की तरफ निकली| वॉर्नर को स्विंग से बीट कराने में कामयाब हुए| कमाल की गेंदबाज़ी, देखकर मज़ा आ रहा है|
3.4
0
नवीन उल हक़ to डेविड वॉर्नर
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
3.3
0
नवीन उल हक़ to डेविड वॉर्नर
सॉलिड डिफेन्स!! गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसकी लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने उसे अपने फॉलो थ्रू में रोक दिया| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा|
3.2
2
नवीन उल हक़ to डेविड वॉर्नर
मिस फील्ड!! पिछले तीन ओवरों में ये चौथी है शायद| अफगानिस्तान को इससे बचना होगा| शॉर्ट कवर्स पर नूर इस बार गेंद को रोक नहीं सके| उनके हाथों के बीच से निकलती हुई ये गेंद कवर्स की तरफ गई| दूसरे फील्डर ने चेज़ करते हुए उसे रोका, दो ही रन मिले|
3.1
1
lb
नवीन उल हक़ to मिचेल मार्श
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
2.6
0
मुजीब उर रहमान to डेविड वॉर्नर
डॉट गेंद के साथ हुई एक अच्छे ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को सम्मान दिया है|
2.5
0
मुजीब उर रहमान to डेविड वॉर्नर
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
2.4
4
मुजीब उर रहमान to डेविड वॉर्नर
चौका! एक और बाउंड्री यहाँ पर वॉर्नर के बल्ले से ऑफ़ साइड की तरफ से आई है| इस बार ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल पर दूर से ही पैर निकालकर ड्राइव किया| शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर चार रनों के लिए|
2.3
1
मुजीब उर रहमान to मिचेल मार्श
इस बार गैप से सिंगल यहाँ पर हासिल हो जाएगा| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
2.2
1
मुजीब उर रहमान to डेविड वॉर्नर
ओह!! एक और मिस फील्ड हो गई और सिंगल का मौका बन गया| अफगानिस्तान को ये ग़लती महंगी पड़ सकती है| इस बार शॉर्ट कवर्स फील्डर से हुआ फ्म्बल| दूर गई उनसे ये गेंद| एक रन का मौका बन गया|
2.1
1
मुजीब उर रहमान to मिचेल मार्श
मिस फील्ड और सिंगल!! बैक फुट से गेंद को सामने की तरफ पंच किया| फील्डर से चूक हुई जहाँ से एक रन मिल गया|
1.6
4
नवीन उल हक़ to डेविड वॉर्नर
चौका! दूसरी बाउंड्री वॉर्नर के बल्ले से आती हुई| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर पूरी तरह से लीन करते हुए पॉइंट की ओर पुश सा किया था| गैप में गई गेंद और लिए चार रन के लिए निकल गई|
1.5
0
नवीन उल हक़ to डेविड वॉर्नर
ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा| कोई रन नहीं हो सका|
1.4
0
नवीन उल हक़ to डेविड वॉर्नर
कैच ड्रॉप!! बड़ा मौका यहाँ पर अफगानिस्तान टीम के हाथ से निकलता हुआ!! डेविड वॉर्नर को 4 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान!! गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की आउटस्विंग गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का प्रयास किया| गेंद की गति और स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| इसी बीच बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गली फील्डर की ओर हवा में गई गेंद और रहमत शाह ने अपने दाँए ओर डाईव लगाया लेकिन बॉल उनके हाथ को लगकर ज़मीन पर जा गिरी| बाल-बाल बचे बल्लेबाज़ यहाँ पर|
1.3
1
नवीन उल हक़ to मिचेल मार्श
सिंगल!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर ड्राइव किया| वहां खड़े फील्डर से हुई मिसफील्ड| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया|
!
मिचेल मार्श बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
1.2
W
नवीन उल हक़ to ट्रैविस हेड
आउट!! कैच आउट!! कॉट इकराम अलीखिल बोल्ड नवीन-उल-हक़| पहली सफलता अफगानिस्तान के खाते में जाती हुई| नवीन-उल-हक़ ने अपने पहले ही ओवर में खतरनाक बल्लेबाज़ ट्रैविस हेड को पवेलियन की तरफ लौटा दिया है| इससे बेहतर शुरुआत अफगानिस्तान के लिए नहीं हो सकती थी| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई फुल आउट स्विंग गेंद| बल्लेबाज़ उसपर ड्राइव करने गए| आउट स्विंग से चकमा खाए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर कीपर की तरफ गई गेंद जिसे आसानी से लपक लिया गया| 4/1 ऑस्ट्रेलिया|
1.1
0
नवीन उल हक़ to ट्रैविस हेड
ऑफ़ ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
0.6
0
मुजीब उर रहमान to डेविड वॉर्नर
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद रन का मौका नहीं बन पाया|
0.5
0
मुजीब उर रहमान to डेविड वॉर्नर
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| फ्रंट फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
0.4
0
मुजीब उर रहमान to डेविड वॉर्नर
इस बार वॉर्नर ने बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
0.3
0
मुजीब उर रहमान to डेविड वॉर्नर
सॉलिड डिफेन्स!! फ्लाईटेड गेंद को पूरी तरह से सम्मान दिया| कोई रन नहीं होगा|
0.2
0
मुजीब उर रहमान to डेविड वॉर्नर
पैड्स पर खा बैठे ये गेंद| एलबीडबल्यू की एक छोटी सी अपील हुई लेकिन लेग स्टम्प के काफी बाहर निकल रही थी बॉल| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
0.1
4
मुजीब उर रहमान to डेविड वॉर्नर
चौका! बाउंड्री के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा|
ऑस्ट्रेलिया vs अफ़ग़ानिस्तान