दिल्ली कैपिटल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स

Last 20 updates
  • Last 5 updates
  • Last 10 updates
  • Last 20 updates
  • Full Commentary
  • Wickets
  • Boundaries
1st Innings
  • 1st Inning
  • 2nd Inning
Refresh
  1. !

    स्वागत है आपका हमारे साथ इस रन चेज़ में जहाँ 223 रनों को डिफेंड करने फील्ड पर आई है धोनी एंड आर्मी| वहीँ इस 224 रनों के लक्ष्य को हासिल करने दिल्ली के लिए सलामी जोड़ी के रूप में डेविड वॉर्नर और फिलिप सॉल्ट आये हैं| जबकि पहला ओवर लेकर दीपक चाहर तैयार...

  2. !

    ...दूसरी पारी...

  3. !

    बल्लेबाज़ी के दौरान चेन्नई का रन रेट लगातार दस रन प्रति ओवर का रहा जिसे शुरू से लेकर आखिरी तक निरंतर बनाए रखा और आखिरी के ओवर में उसे और भी आगे बढ़ा दिया| बल्कि बीच के ओवरों में अक्षर और कुलदीप को आड़े हाथ लेते हुए दोनों बल्लेबाजों ने तीन-तीन सिक्स लगाकर मोमेंटम को अपनी तरफ बनाए रखा| 141 रनों की साझेदारी को चेतन सकारिया ने तोड़ा और तब ऐसा लगा कि दिल्ली के गेंदबाज़ यहाँ से वापसी कर पायेंगे लेकिन नम्बर-3 पर बल्लेबाज़ी करने आये शिवम दूबे (22) ने काउंटर अटैक को जारी रखा| और फिर अंत में जडेजा (20) ने कुछ बड़े शॉट्स लगाकर टीम को एक विशाल स्कोर तक पहुंचाया| अब देखना ये है कि दिल्ली किस दिलेरी से इस रन चेज़ को अंजाम देती है| बने रहिये हमारे साथ, कहीं जाइएगा नहीं|

  4. !

    क्या कमाल की बल्लेबाज़ी आज हमें चेन्नई की सलामी जोड़ी द्वारा देखने को मिली है| शतकीय साझेदारी की बदौलत होम टीम यहाँ पर पूरी तरह से दबाव में डाल दिया है| सामने कोई भी गेंदबाज़ आये चाहे वो फास्टर हो या स्पिनर, इस जोड़ी ने सभी को आड़े हाथ लिया और जमकर बड़े शॉट्स लगाते चले गए| कप्तान धोनी का टॉस जीतकर डे मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला बिलकुल सही साबित हो गया|

  5. !

    करो या मरो के मुकाबले में चेन्नई ने होम टीम दिल्ली के सामने बल्लेबाज़ी में दिखाया अपना दम और उनके गेंदबाजों को किया बेदम| ऋतुराज (79) और कॉनवे (87) के बीच हुई 141 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी ने टीम को 223 रनों का एक बड़ा स्कोर खड़ा करने का मौका दे दिया| जी हाँ दोस्तों इंडियन टी20 लीग के 67वें मुकाबले में येलो आर्मी ने दिल्ली के सामने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए 224 रनों का लक्ष्य रखा है|

  6. 19.6
    1
    चेतन सकारिया to एमएस धोनी

    सिंगल, इस गेंद पर भी धोनी बड़ा शॉट नहीं लगा पाए| मिड विकेट की तरफ इस गेंद को हीव किया लेकिन डीप में गई गेंद जहाँ उसे फील्ड किया गया| एक रन के साथ चेन्नई की पारी 223 रनों पर समाप्त हुई| अब यहाँ से दिल्ली के सामने 224 रनों का लक्ष्य रखा गया है|

  7. 19.6
    1 wd
    चेतन सकारिया to एमएस धोनी

    वाइड! एक और बार वाइड डाल बैठे गेंद| बल्लेबाज़ की पहुँच से दूर रखने के चक्कर में अतिरिक्त गेंद डाल रहे हैं|

  8. 19.6
    3 nb
    चेतन सकारिया to एमएस धोनी

    नो बॉल और अगली गेंद फ्री हिट होगी| धोनी को अब एक और गेंद खेलने को मिलेगी| ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़| हाई फुल टॉस गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए थे लेकिन मिस टाइम हुआ| नो मेंस लैंड में गिरी गेंद जहाँ से माही ने दो भाग लिया|

  9. 19.5
    1
    चेतन सकारिया to रवींद्र जडेजा

    जड़ में डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से सामने की तरफ शॉट लगाया जहाँ से एक ही रन मिल पाया|

  10. 19.4
    0
    चेतन सकारिया to रवींद्र जडेजा

    स्लोवर बाउंसर!! बल्लेबाज़ ने उसपर शॉट खेलना चाहा लेकिन असफल हुए| अच्छी सोच गेंदबाज़ द्वारा, कोई रन नहीं हुआ|

  11. 19.4
    1 wd
    चेतन सकारिया to रवींद्र जडेजा

    वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| ये निश्चित ही एक वाइड होनी चाहिए| जी हाँ| ये वाइड ही है| वॉर्नर ने वाइड के फैसले को चुनौती दी जो असफल हुई|

  12. 19.3
    4
    चेतन सकारिया to रवींद्र जडेजा

    चौका! ये खेल नहीं खिलवाड़ कर रहे गेंदबाज़ के साथ| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से गेंद को स्वीप कर दिया स्क्वायर लेग की तरफ जहाँ से बड़े गैप की वजह से चौका हासिल हो गया| गेंदबाज़ भी यहाँ पर मुस्कुराते हुए दिखे|

  13. 19.2
    4
    चेतन सकारिया to रवींद्र जडेजा

    चौका! एक बार फिर से जड़ में डालने का प्रयास लेकिन लो फुल टॉस बन गई गेंद| जड्डू ने इसे लेग साइड पर हीव कर दिया जहां से एक बड़ा गैप मिला और चौका हासिल हुआ|

  14. 19.1
    1
    चेतन सकारिया to एमएस धोनी

    जड़ में डाली गई गेंद| धोनी ने खोदकर उसपर सामने की तरफ शॉट मारा जहाँ से एक रन हासिल हो गया|

  15. 18.6
    4
    एनरिक नॉर्तजे to रवींद्र जडेजा

    चौका! विकेट तो आई लेकिन साथ में बड़ा ओवर भी आया| ये गेंद तो पॉइंट फील्डर को पार कर गई| इस बार कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया| 207/3 चेन्नई|

  16. 18.5
    6
    एनरिक नॉर्तजे to रवींद्र जडेजा

    98 मीटर लम्बा छक्का! स्लॉट में और फिर गेंद को भेजा सामने वाले प्लाट में!! इस बल्लेबाज़ से बचना इस साल काफी मुश्किल है| इस बार भी गेंद को सामने की तरफ मारा, टाइमिंग और ताक़त इतनी शानदार कि गेंद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी| इसी के साथ चेन्नई का 200 रन पूरा हुआ|

  17. 18.4
    1
    एनरिक नॉर्तजे to एमएस धोनी

    लेंथ गेंद| धोनी ने जोर से बल्ला चलाया लेकिन मिस टाइम हुआ| लेग साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन मिला|

  18. 18.3
    1
    एनरिक नॉर्तजे to रवींद्र जडेजा

    सिंगल! बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

  19. !

    रवीन्द्र जडेजा नए बल्लेबाज़...

  20. 18.2
    W
    एनरिक नॉर्तजे to डेवोन कॉनवे

    आउट!! कैच आउट!! कॉट अमन खान बोल्ड एनरिक नॉर्तजे| एक और विकेट का पतन चेन्नई का होता है| 87 रनों की बेहतरीन पारी का हुआ अंत| एक और मिस टाइम शॉट हमें यहाँ परे देखने को मिला जहाँ गेंद सीधा लॉन्ग ऑन फील्डर की तरफ चली गई| नॉर्तजे को मिली उनकी पहली विकेट| लेंथ गेंद थी जिसे सामने की तरफ हीव कर दिया| बल्ले पर ठीक तरह से आई नहीं गेंद और सीधा फील्डर के हाथों में चली गई| 195/3 चेन्नई|

Load more
menuarrow-downredditsnapchattwitterfacebookcommentsemailprintersearchbelltop-navreddit-fillsnapchat-filltwitter-fillfacebook-fillsharewhatsapp-fill arrow-rgtarrow-nextarrow-uprefreshcloselinkcogstarbookzapcheckleft-arrowright-arrow