तो दोस्तों इस मुकाबले से महज़ इतना ही, अब हम रुख करते हैं आज के दूसरे गेम की तरफ जहाँ पंजाब के खिलाफ मुंबई ने जीता है टॉस और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है| आइये अब उस मुकाबले पर होगी मुलाकात|
!
चेन्नई के गेंदबाजों ने लगातार विकटों के पतन के सिलसिले को जारी रखा और सामने वाली टीम को एक के बाद एक झटका देते चले गए| दूसरे टाइम आउट तक 14 ओवरों की समाप्ति के बाद 62 रनों पर अपने 5 विकेट गंवाने के बाद होम टीम ने गियर बदलना शुरू किया| पूरन (20) और बदोनी (59) ने मिलकर टीम के लिए छठे विकेट के लिए 59 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई और स्कोर को 100 रनों के पार पहुंचाया| इस बीच पूरन सिंगल डबल लेकर खेलते चले गए जबकि बदोनी सेट होने के बाद कुछ बड़े शॉट्स लगाते हुए दिखे| हालाँकि अंतिम के ओवरों में पूरन का विकेट गिरने के बाद भी आयुष ने हिम्मत नहीं हारी और बड़े शॉट लगाते हुए दिखे| अंत में बारिश के कारण 19.2 ओवरों का ही खेल हुआ जहाँ लखनऊ का स्कोर 125/7 था| इसके बाद बारिश रुकी ही नहीं और मुकाबले को रद्द करना पड़ा|
!
आयुष बदोनी यु ब्यूटी!! इस टफ पिच पर एक कमाल की अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है आज इस बल्लेबाज़ द्वारा जो इनके आत्मविश्वास को काफी ऊपर लेकर जाएगा| लखनऊ को इस बल्लेबाज़ से काफी उम्मीद थी जिसपर खरे उतरे हैं वो| इंडियन टी20 लीग का 45वां मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया| लेकिन उससे पहले इस मुकबाले में एक बार फिर से अपनी घर पर एक बड़ा स्कोर बनाने से चूक गई थी लखनऊ की टीम| इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला धोनी का लगभग सही रहा था और उनके गेंदबाजों ने जिस तरह का काम इस पिच पर किया वो काबिले तारीफ है| पॉवर प्ले के भीतर ही महज़ 27 रनों पर होम टीम ने अपने 3 बल्लेबाजों को गंवा दिया था| इस बीच गेंदबाजों ने यहाँ पर डॉमिनेट किया|
!
मुकाबला रद्द!! जी हाँ दोस्तों, ताज़ा जानकारी के अनुसार बारिश और तेज़ हो गई है और वो रुकने का नाम नहीं ले रही| अम्पायरों ने इस बीच ये फैसला किया है कि इसे यहीं पर रद्द कर दिया जाए जिसके बाद दोनों ही टीमों के 1-1 अंक मिल गए हैं| मेरे ख्याल से देखा जाए तो अगर ये पूरा मुकाबला होता तो यहाँ एक और लास्ट ओवर थ्रिलर और कांटे की टक्कर हमें देखने को मिल सकती थी लेकिन शायद बारिश को कुछ और ही मंज़ूर था|
!
मैच अपडेट (06.47 भारतीय समय अनुसार) - ताज़ा मिली जानकारी के अनुसार कम से कम पांच ओवर के मुकाबले के लिए 7.28 तक का कट ऑफ़ टाइम तय किया गया है| अगर तब भी मुकाबला शुरू नहीं हुआ तो रद्द कर दिया जाएगा|
!
मैच अपडेट (06.03 भारतीय समय अनुसार) - जैसे ही सब कुछ ठीक हो रहा था और लगा था कि कुछ देर में मुकाबला शुरू होगा वैसे ही फिर से बारिश वापिस आ गई||
!
गुड न्यूज़ - बारिश रुक गई है| कवर्स भी हटा दिए गए हैं| खिलाड़ी मैदान पर वार्म अप करते हुए नज़र आ रहे हैं| अब देखते हैं कि आगे अम्पायर्स की तरफ से क्या अपडेट आती है| तो दोस्तों बने रहिये हमारे साथ ताज़ा अपडेट के लिए...
!
मैच अपडेट (05.53 भारतीय समय अनुसार) - अभी तक मुकाबला शुरू नहीं हुआ है| बारिश हो रही है और पिच को पूरी तरह से कवर्स से अभी भी ढक कर रखा हुआ है| अब ये तो तय लग रहा है कि सीधा चेन्नई की बल्लेबाज़ी शुरू होगी| अब देखना ये है कि लक्ष्य कितना मिलेगा उनको|
!
इसी बीच बारिश आई है और मुकाबले को रोक दिया गया है| खिलाड़ी मैदान से बाहर चले गए हैं और पिच को कवर्स से ढक दिया गया है| अभी भी इस पारी में 4 गेंद शेष है| 19.2 ओवरों की समाप्ति के बाद 125/7 है लखनऊ की टीम| अब देखना ये है कि क्या यहाँ पर बाक़ी चार गेंद डाली जायेगी या फिर डकवर्थ लुईस के अनुसार इस मुकाबले को दूसरी पारी की तरफ बढ़ा दिया जाएगा|
19.2
W
मथीषा पथिराना to कृष्णप्पा गौतम
आउट!! कैच आउट!!! 1 रन बनाकर गौतम पवेलियन लौटे|पथिराना के खाते में दूसरी सफलता गई| ये एक बेहतरीन रनिंग कैच है| भागकर गेंद को जज करना और लपकना, ऐसे मौके आसान नहीं होते| इस बार लेंथ गेंद को हीव तो किया था लेकिन मिस टाइम कर बैठे| हवा में खिल गई गेंद जहां से कैच का मौका बन गया| 125/7 लखनऊ|
19.1
0
मथीषा पथिराना to कृष्णप्पा गौतम
नॉट आउट!! कैच की अपील थी लेकिन अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम द्वारा रिव्यु लिया गया था जहाँ बिग स्क्रीन पर चेक किया गया और पाया गया कि बल्ले से कोई संपर्क नहीं था| नॉट आउट आता फैसला!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला फेंका था|
18.6
6
दीपक चाहर to आयुष बदोनी
छक्का! काफी महंगा ओवर, 20 रन इस ओवर से आये| आज ये बल्लेबाज़ अलग ही लय में नज़र आ रहा है| काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी| 125/6 लखनऊ|
18.5
2
दीपक चाहर to आयुष बदोनी
दुग्गी!! मिड ऑन की ओर खेला गया पुल शॉट, दो रन मिले|
18.4
0
दीपक चाहर to आयुष बदोनी
कोई रन नहीं, बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
18.3
6
दीपक चाहर to आयुष बदोनी
छक्का! इसी के साथ बडोनी का दूसरा अर्ध शतक इस सीज़न का पूरा हो गया| कमाल की बल्लेबाज़ी इस मुकाबले में उनके द्वारा की गई है| इस बार पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए| इसी एक साथ दर्शकों ने भी उनके लिए तालियाँ बजाई|
18.2
4
दीपक चाहर to आयुष बदोनी
टॉप एज और चौका!! पटकी हुई गेंद पर पुल मारने गए थे और उछाल से चकमा खाए| बल्ले के उपरी हिस्से से टकराने के बाद कीपर के ऊपर से काफी तेज़ी के साथ थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|
18.1
2
दीपक चाहर to आयुष बदोनी
दुग्गी!! इस बार छोटी लेंथ की गेंद पर पुल शॉट लगाकर गैप से दो रन ले लिया|
17.6
1
मथीषा पथिराना to आयुष बदोनी
सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| चेंज ऑफ़ पेस, ऑफ़ साइड पर उसे खेला और एक रन बटोर लिया| 105/6 लखनऊ|
17.5
1
मथीषा पथिराना to कृष्णप्पा गौतम
बेहतरीन यॉर्कर!! बल्लेबाज़ ने सही समय पर उसे ब्लॉक कर दिया और एक रन भाग लिया|
17.4
W
मथीषा पथिराना to निकोलस पूरन
आउट!! कैच आउट!!! कॉट मोईन अली बोल्ड मथीषा पथिराना| सॉफ्ट डिसमिसल!! 59 रनों की बेहतरीन साझेदारी का हुआ अंत| 20 रन बनाकर पूरन लौटे पवेलियन| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की फुल गेंद को कवर्स की तरफ खेला| हवा में मार बैठे जहाँ फील्डर को पा गए और एक आसान सा कैच मोईन द्वारा वहां पर देखने को मिला| 103/6 लखनऊ|
लखनऊ सुपर जायंट्स vs चेन्नई सुपर किंग्स