मुंबई इंडियंस vs यूपी वॉरियर्स स्कोर

Last 20 updates
  • Last 5 updates
  • Last 10 updates
  • Last 20 updates
  • Full Commentary
  • Wickets
  • Boundaries
2nd Innings
  • 1st Inning
  • 2nd Inning
Refresh
  1. !

    तो क्रिकेट फैन्स आज के इस पहले मुकाबले से महज़ इतना ही| यहाँ से हमें दीजिये इजाज़त, अब हम रुख करते हैं आज के डबल हेडर के दूसरे मैच की तरफ जो बैंगलोर और गुजरात के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाना है|

  2. !

    पहले बल्लेबाज़ी करते हुए हरमनप्रीत की सेना ने बोर्ड पर 127 रन्स लगाए थे और 128 का लक्ष्य सामने वाली टीम के ऊपर रखा था जिसके जवाब में यूपी की टीम ने महज़ 27 रनों पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे| तब ऐसा लगा कि मुंबई इस मुकाबले को पूरी तरह से अपने शिकंजे में कर लेगी तभी ताहिला (38) और हैरिस (39) के बीच 44 रनों की एक शानदार साझेदारी पनपी जिसने यूपी की टीम को संभलने का और गेम में वापसी करने का मौका दे दिया| लेकिन फिर मुंबई कहाँ इसे आसानी से जाने देने वाली थी| इन दोनों का विकेट लेकर पलटन ने फिर से मुकाबले को घुमा दिया लेकिन अंत में दीप्ति (13) और सोफी (16) ने अपने बल्ले से कुछ महत्वपूर्ण रन्स लगाकर टीम को जीत की रेखा के पार पहुंचा दिया|

  3. !

    लगातार 5 जीत के बाद आखिरकार मुंबई का विजय रथ रुका| यूपी की टीम ने पिछले मुकाबले में मिली हार का बदला उनसे यहाँ ले लिया है| इस जीत के साथ उन्होंने प्ले ऑफ्स की जंग में अपनी जगह बनाए रखी है| 5 विकटों से मिली इस महत्वपूर्ण जीत के बाद उनके हौंसले बेहद ही बुलंद हुए होंगे वहीँ दूसरी तरफ मुंबई की टीम भी ये सोच रही होगी कि आज उनसे कहाँ पर चूक हो गई| बहरहाल, मुंबई पलटन को इस हार से ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला है क्योंकि वो पहले ही प्ले ऑफ्स में क्वालीफाई कर चुकी हैं| लेकिन हाँ पलटन सेना ये ज़रूर ध्यान में रखना चाहेगी कि आज बल्लेबाज़ी में लोअर मिडिल आर्डर से अधिक रन्स नहीं आये हैं जो आगे चलकर चिंता का एक बड़ा विषय बन सकता है|

  4. 19.3
    6
    इस्सी वोंग to सोफी एकलेसटोन

    छक्का!!! इसी के साथ यूपी की टीम ने मुंबई को 5 विकटों से शिकस्त देते हुए 2 अहम अंक अपने नाम कर लिया है!! लो फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर सीधे बल्ले से पॉवर फुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगाकर गेंद गई स्टैंड्स में छह रनों के लिए| इसी के साथ पूरी यूपी की टीम ने जीत का जश्न मनाया|

  5. 19.2
    0
    इस्सी वोंग to सोफी एकलेसटोन

    एक और डॉट गेंद!!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| अब यूपी को जीत के लिए 4 गेंदों पर 5 रनों की दरकार है|

  6. 19.1
    0
    इस्सी वोंग to सोफी एकलेसटोन

    प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| 5 गेंदों पर अब 5 रनों की दरकार|

  7. !

    इस्सी वोंग आखिरी ओवर लेकर आई हैं| 6 गेंदों पर 5 रनों की दरकार है...

  8. 18.6
    1
    हेली मैथ्यूज़ to सोफी एकलेसटोन

    सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| अब 6 गेंदों पर 5 रनों की दरकार| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से गेंद को खींचकर सामने की तरफ मारा जहाँ से एक ही रन मिल पाया|

  9. 18.5
    1
    हेली मैथ्यूज़ to दीप्ति शर्मा

    नॉट आउट!!! दोनों छोर पर बल्लेबाज़ सेफ़ पाई गई यहाँ पर!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्कूप शॉट लगाने का मन बनाया| गेंद बल्ले के टो एंड को लगकर शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई| गेंदबाज़ ने की एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर ने नकारा| जिसके बाद बल्लेबाज़ रन लेने गई| शॉर्ट फाइन लेग से फील्डर ने थ्रो किया| कीपर ने गेंद को पकड़कर स्टंप्स पर लगाया| लेग अम्पायर ने रन आउट को देखने के लिए थर्ड अम्पायर की मदद ली| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने पहले एलबीडबल्यू को चेक किया तो अल्ट्रा एज में देखने से पता लगा कि गेंद ने बल्ले का किनारा लिया था| वहीँ फिर रन आउट को भी चेक किया गया तो पता लगा कि बल्लेबाज़ क्रीज़ में आ गई थी जब स्टंप्स पर कीपर ने गेंद को लगाया था| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| एक रन मिल गया|

  10. 18.4
    4
    हेली मैथ्यूज़ to दीप्ति शर्मा

    चौका!!! महत्वपूर्ण शॉट यहाँ पर दीप्ति शर्मा के बल्ले से आता हुआ!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट लगाया| एक टप्पा खाकर गेंद गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| यूपी की टीम को अब जीत के लिए 8 गेंदों पर 7 रनों की दरकार है|

  11. 18.3
    1
    हेली मैथ्यूज़ to सोफी एकलेसटोन

    आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर स्वीप शॉट लगाकर एक रन लिया|

  12. 18.2
    0
    हेली मैथ्यूज़ to सोफी एकलेसटोन

    लो फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर शॉट खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा| रन नहीं हो सका|

  13. 18.1
    1
    हेली मैथ्यूज़ to दीप्ति शर्मा

    ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर की ओर खेलकर एक रन लिया|

  14. 17.6
    0
    एमेलिया कर to सोफी एकलेसटोन

    बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| यूपी को जीत के लिए 12 गेंदों पर 13 रनों की दरकार है|

  15. 17.5
    0
    एमेलिया कर to सोफी एकलेसटोन

    कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

  16. 17.4
    1
    एमेलिया कर to दीप्ति शर्मा

    ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर नीची रही और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर कीपर के पैड्स को लगी और थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|

  17. 17.3
    1
    एमेलिया कर to सोफी एकलेसटोन

    क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

  18. 17.2
    0
    एमेलिया कर to सोफी एकलेसटोन

    कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|

  19. 17.1
    4
    एमेलिया कर to सोफी एकलेसटोन

    चौका!!! सोफी के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट खेला| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|

  20. 16.6
    1
    सायका इशाक to सोफी एकलेसटोन

    बैकफुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|

Load more
menu arrow-down reddit snapchat twitter facebook comments email printer search bell top-nav reddit-fill snapchat-fill twitter-fill facebook-fill share whatsapp-fill arrow-rgt arrow-next arrow-up refresh close link cog star book zap check left-arrow right-arrow