दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर

Last 20 updates
  • Last 5 updates
  • Last 10 updates
  • Last 20 updates
  • Full Commentary
  • Wickets
  • Boundaries
2nd Innings
  • 1st Inning
  • 2nd Inning
Refresh
  1. !

    तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात एक नए मैच के साथ जो मुंबई और गुजरात के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...

  2. !

    जेस जोनासेन को उनके हरफन मौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| इसे हासिल करने के बाद वो काफी खुश दिखाई दी| आगे कहा कि कैप्सी ने शुरुआत में अच्छा खेला और हमपर से दबाव कम कर दिया| बाद में कैप ने पारी को संभाला जिसकी वजह से रन चेज़ में मुझपर से दबाव कम हुआ| जाते-जाते बताया कि मैं नीचे बल्लेबाज़ी करते हुए गेम को समाप्त करने को देखती हूँ और आगे भी ऐसा प्रदर्शन करने को देखूंगी|

  3. !

    मेग लैनिंग ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि ये एक अच्छी जीत है हमारे लिए| सभी ने कमाल का प्रदर्शन किया| शुरुआत में कैप्सी ने कमाल का काउंटर अटैक किया और बाद में कैप और जेस ने काम तमाम किया| हमें अभी भी काफी चीज़ों पर काम करना है| हमारी फील्डिंग काफी अच्छी रही है| शिखा पर कहा कि वो भी भी बढ़िया गेंदबाजी कर रही हैं|

  4. !

    स्मृति मंधाना ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि ये एक निराशाजनक प्रदर्शन है लेकिन हम इससे काफी कुछ सीख रहे हैं| ये भी कहा कि पहले से हमारे प्रदर्शन में काफी सुधार हुआ है लेकिन अभी भी बहुत सी चीजों पर काम करना बाकी है। इस प्रतियोगिता में अपनी बल्लेबाज़ी पर कहा कि वो शुरुआत से ही अच्छी नहीं रही जिसे मैं ठीक करने को देख रही हूँ|

  5. !

    पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...

  6. !

    मरियेन कैप यु ब्यूटी!! कभी गेंदबाजी से अपनी टीम को फाईफर लेकर मुकाबला जिता देती हैं तो कभी बल्लेबाज़ी में शानदार रन्स लगाकर टीम को फिनिशिंग लाइन के पार ले जाती हैं| एक हरफनमौला खिलाड़ी की तरफ से एक हरफनमौला प्रदर्शन हमें देखने को मिला है| जेस जोनासेन (29) ये ब्यूटी!! एक शानदार पारी खेलते हुए टीम को जीत की रेखा के पार पहुंचाया| वहीँ कैप (32) ने भी एक छोर पकड़कर बेहतरीन पारी खेली और दिल्ली की जीत पुख्ता कर दी| बैंगलोर की टीम के लिए एक और निराशाजनक मुकाबला रहा ये जहाँ वो जीत के पास आकर उसे हासिल नहीं कर पाई|

  7. !

    दिल्ली ने बैंगलोर को 6 विकटों से शिकस्त दे दी है| 5 से में 5 हार बैंगलोर के खाते में गई| इस प्रतियोगिता में अब उनका आगे का सफ़र काफी मुश्किल हो गया है| सब कुछ प्रयास कर लिया स्मृति मंधाना की टीम ने लेकिन उनकी टीम जीत का स्वाद चखने के लिए पूरी तरह से तरस गई| बल्लेबाज़ी हो या गेंदबाजी, कभी एक साथ अच्छा प्रदर्शन नहीं हो पाया जो मैच दर मैच इनकी हार का कारण बनता चला गया|

  8. 19.4
    4
    रेणुका सिंह to जेस जोनासेन

    चौका! इसी के साथ दिल्ली ने इस मुकाबले को 6 विकेट से जीत लिया है| इस बार गेंदबाज़ के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए जेस अपने और टीम के लिए एक बाउंड्री हासिल की और टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचाया|

  9. 19.3
    6
    रेणुका सिंह to जेस जोनासेन

    छक्का! मुकाबला अचानक से पलट गया| जेस यु ब्यूटी!! 1 रन जीत से दूर दिल्ली| ये एक ताक़त भरा पुल शॉट है| हवा में ज़रूर थी गेंद मिड विकेट की ओर लेकिन सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए|

  10. 19.2
    1
    रेणुका सिंह to मरियेन कैप

    एक और सिंगल!! अच्छी शुरुआत रेणुका द्वारा इस ओवर में हुई है| 4 गेंद 7 रन की दरकार| लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को खेला, एक ही रन मिला|

  11. 19.1
    1
    रेणुका सिंह to जेस जोनासेन

    सिंगल!! 5 गेंद 8 रन की दरकार| मिड विकेट की तरफ इस गेंद को खेला| एक ही रन मिल पाया| बड़ा शॉट कब आएगा अब ये देखना होगा|

  12. 18.6
    0
    श्रेयंका पाटिल to मरियेन कैप

    ओह!! एक अहम डॉट गेंद!! अब 6 गेंद पर 9 रन की दरकार होगी| कैप ने क्रीज़ में जाकर इस गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे| रन नहीं हुआ|

  13. 18.5
    1
    श्रेयंका पाटिल to जेस जोनासेन

    सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| मुकाबला अभी भी बना हुआ है| मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|

  14. 18.4
    4
    श्रेयंका पाटिल to जेस जोनासेन

    चौका! कड़क स्वीप शॉट और बाउंड्री हासिल हो गई| बल्लेबाज़ को पता था कि गैप कहाँ से मिलेगा और वहीँ शॉट लगाया| 8 गेंद पर 10 रन की दरकार|

  15. 18.3
    1
    श्रेयंका पाटिल to मरियेन कैप

    सिंगल इस गेंद पर भी मिल जाएगा| स्लॉग किया इस बार स्क्वायर लेग की ओर एक रन के लिए|

  16. 18.2
    1
    श्रेयंका पाटिल to जेस जोनासेन

    सिंगल, इनोवेटिव शॉट!! बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप खेलते हुए अपने खाते में एक रन डाल दिया|

  17. 18.1
    0
    श्रेयंका पाटिल to जेस जोनासेन

    डॉट गेंद, ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया|

  18. 17.6
    0
    एलिस पेरी to मरियेन कैप

    नॉट आउट!! थर्ड अम्पायर ने इसे रिप्ले में चेक किया और पाया कि बल्लेबाज़ क्रीज़ के अंदर सुरक्षित थी| स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| इसी बीच थ्रो विकेट्स से लगा जिसके बाद रन आउट की अपील हुई थी|

  19. 17.5
    1
    एलिस पेरी to जेस जोनासेन

    सिंगल ही मिल पायेगा इस गेंद पर| बल्लेबाज़ द्वारा मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक रन मिला|

  20. 17.4
    1
    एलिस पेरी to मरियेन कैप

    सिंगल मिल पायेगा यहाँ पर| इस बार पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

Load more
menuarrow-downredditsnapchattwitterfacebookcommentsemailprintersearchbelltop-navreddit-fillsnapchat-filltwitter-fillfacebook-fillsharewhatsapp-fill arrow-rgtarrow-nextarrow-uprefreshcloselinkcogstarbookzapcheckleft-arrowright-arrow