गुजरात जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

Last 20 updates
  • Last 5 updates
  • Last 10 updates
  • Last 20 updates
  • Full Commentary
  • Wickets
  • Boundaries
2nd Innings
  • 1st Inning
  • 2nd Inning
Refresh
  1. !

    तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से एक नए मैच के साथ होगी आपसे मुलाकात जो दिल्ली और मुंबई के बीच खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...

  2. !

    प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार सोफिया डंकले को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया| इसे हासिल करते हुए उन्होंने कहा कि मैं अपने इस प्रदर्शन से काफी खुश हूँ| ये पिच बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी थी| हमने जो स्कोर खड़ा किया उससे खुश हूँ| बाद में हमारी गेंदबाजी कमाल की रही जो जीत का सूत्र बनी|

  3. !

    स्नेह राणा ने बात करते हुए कहा कि मैं इस जीत से काफी खुश हूँ| सभी ने कमाल का प्रदर्शन किया है| अपनी ऊँगली की चोट पर कहा कि दर्द तो है लेकिन जीत ने सब भुला दिया है| इस मैदान पर स्कोर डिफेंड करना आसान नहीं होता लेकिन हमने अच्छा प्रदर्शन किया है| हम एक अच्छी संतुलित टीम हैं|

  4. !

    स्मृति मंधाना ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि अपनी गेंदबाजी के दौरान हमने कुछ अधिक रन्स लुटा दिए जो अंत में हमें महंगा पड़ गया| हमारी बल्लेबाज़ी अच्छी थी लेकिन हम और बेहतर कर सकते थे| आगे कहा कि श्रेयंका ने जिस तरह से प्रदर्शन किया वो काबिले तारीफ़ है। साथ ही जिस तरह से कनिका ने खेल दिखाया उसे भी नज़र अंदाज़ नहीं किया जा सकता|

  5. !

    पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...

  6. !

    विकेट तो बीच में राणा की टीम को नहीं मिल रहे थे लेकिन स्पिनरों ने बल्लेबाजों को बांधकर रखा हुआ था| सोफी डिवाइन एक छोर से टिकी रही और अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन हाई रन रेट को कवर नहीं कर पा रही थी| उनके अलावा पेरी और नाईट ने आतिशी पारी खेली लेकिन वो भी हाई रन रेट के चलते मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाने में असफल रही| दूसरी तरफ ऐश्ले गार्डनर ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल किया और सटीक गेंदबाजी की जो काबिले तारीफ है| अब देखना ये है कि बैंगलोर यहाँ से आगे किस तरह से खेलती हुई दिखती है|

  7. !

    टॉस के साथ-साथ आज सबकुछ गुजरात के पक्ष में जाता हुआ दिखा| पहले बल्लेबाज़ी करते हुए स्नेह राणा की टीम ने बोर्ड पर 201 रन लगाए और बैंगलोर के सामने 202 रनों का एक बड़ा लक्ष्य रखा था| जवाब में बैंगलोर की शुरुआत तो शानदार रही लेकिन जैसे ही उनकी पहली विकेट गिरी तो गुजरात के गेंदबाजों ने चढ़ाई कर दी|

  8. !

    विमेंस टी20 लीग में गुजरात की पहली जीत यहाँ पर आती हुई| लगातार दो हार के बाद इस टीम ने आखिरकार जीत का स्वाद चखा| दूसरी तरफ बैंगलोर की टीम का अभी तक इस लीग में जीत का खाता नहीं खुला है| अब यहाँ से उनके लिए आगे के सफ़र में मुश्किलात ही आती नज़र आ सकती है| वहीँ गुजरात की टीम ने इस मुकाबले को जीतकर चैन की सांस ली होगी|

  9. 19.6
    0
    ऐनाबेल सदरलैंड to श्रेयंका पाटिल

    डॉट बॉल के साथ हुई एक मुकाबले की समाप्ति| गुजरात ने 11 रनों से इस मुकाबले को जीत लिया है और पॉइंट्स टेबल पर अपनी पहली जीत दर्ज की है| स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

  10. 19.5
    4
    ऐनाबेल सदरलैंड to श्रेयंका पाटिल

    चौका! ऐसा लग रहा कि काफी लेट आई पाटिल वरना ऊपर आती तो बैंगलोर के लिए कुछ फायदेमंद साबित होती| इस बार पुल शॉट खेलकर चौका बटोरा| अब 1 गेंद पर 12 रनों की दरकार|

  11. 19.4
    6
    ऐनाबेल सदरलैंड to श्रेयंका पाटिल

    छक्का! वाओ!! ये बॉल तो सीमा रेखा पार कर गई| बल्लेबाज़ ने गेंद की लम्बाई को भांपा और स्लॉग स्वीप करते हुए उसे मैदान के बाहर भेजा| 2 गेंद 16 रनों की दरकार|

  12. 19.3
    1
    ऐनाबेल सदरलैंड to हीथर नाइट

    सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

  13. 19.2
    1
    ऐनाबेल सदरलैंड to श्रेयंका पाटिल

    सिंगल!! बेहतरीन फील्डिंग स्नेह द्वारा मिड ऑफ़ पर और फुल लेंथ डाईव लगाते हुए चौका बचाया| इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|

  14. 19.1
    W
    ऐनाबेल सदरलैंड to पूनम खेमनार

    आउट!! कैच आउट!! कॉट सब अश्विनी कुमारी बोल्ड ऐनाबेल सदरलैंड| अब 5 गेंदों पर 24 रनों की दरकार है| इस गेंद पर बल्लेबाज़ ने लैप शॉट लगाने का मन बनाया| शॉट खेलते वक़्त एक हाथ बल्ले से निकल गया| हवा में गई गेंद फाइन लेग की तरफ जहाँ से फील्डर ने एक बेहतरीन जज कैच पकड़ा| अब मुकाबला और भी रोमांचक हो गया है|

  15. 18.6
    6
    एश्ले गार्डनर to हीथर नाइट

    छक्का! बड़े शॉट की दरकार और वो आया| अब 6 गेंदों पर 24 रनों की दरकार स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुई|

  16. 18.5
    1
    एश्ले गार्डनर to पूनम खेमनार

    सिंगल, पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|

  17. 18.4
    1
    एश्ले गार्डनर to हीथर नाइट

    सिंगल, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|

  18. 18.3
    1
    एश्ले गार्डनर to पूनम खेमनार

    सिंगल, ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया|

  19. 18.2
    0
    एश्ले गार्डनर to पूनम खेमनार

    डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली है|

  20. 18.1
    W
    एश्ले गार्डनर to कनिका अहूजा

    आउट!! स्टम्प!! कीपर द्वारा बेहतरीन स्टम्पिंग का नमूना पेश किया गया| अपील हुई और स्क्वायर लेग अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| 10 रन बनाकर अहूजा लौटी पवेलियन| आगे आकर ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद को कट करने गई| गेंद की टर्न और बाउंस से चकमा खाई और कीपर के पास स्टम्पिंग का मौका दे दिया| बेल्स उड़ाते हुए कीपर ने बाकी का काम पूरा किया|

Load more
menuarrow-downredditsnapchattwitterfacebookcommentsemailprintersearchbelltop-navreddit-fillsnapchat-filltwitter-fillfacebook-fillsharewhatsapp-fill arrow-rgtarrow-nextarrow-uprefreshcloselinkcogstarbookzapcheckleft-arrowright-arrow