भारत VS न्यूज़ीलैंड दूसरा वनडे

Last 50 updates
  • Last 5 updates
  • Last 10 updates
  • Last 20 updates
  • Full Commentary
  • Wickets
  • Boundaries
1st Innings
  • 1st Inning
  • 2nd Inning
Refresh
  1. !

    तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से आपसे होगी मुलाकात इस सीरीज के तीसरे मैच के साथ जो 30 नवम्बर को क्राइस्टचर्च में खेला जाना है| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...

  2. !

    वैसे आज के दिन में महज़ 12.5 ओवर का ही खेल हो पाया था जिसमें टीम इंडिया ने एक विकेट खोकर 89 रन्स बना लिए थे| कप्तान गब्बर का बल्ला तो आज शांत रहा लेकिन जिस प्रकार से गिल (45) और स्काई (34) ने बल्लेबाज़ी की वो देखकर काफी मज़ा आ रहा था| मैदान भले ही छोटा था लेकिन परिस्थिति कीवी गेंदबाजों के साथ जाती दिख रही थी और उस समय इस तरह की बल्लेबाज़ी करना इन दो युवा बल्लेबाजों की क्लास को दर्शा रहा था|

  3. !

    बारिश से बाधित इस गेम में आज कुछ भी ठीक नहीं रहा| काफी मेहनत और मुशक्कत के बाद भी ऐसा अनुमान था कि कुछ क्रिकेट हमें देखने को मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका| तेज़ बारिश अभी भी जारी थी जिसकी वजह से इस मुकाबले को यहीं पर रद्द करना पड़ गया| इस मैच के बाद अब अगर हम श्रृंखला पर नज़र डालें तो फिलहाल मेज़बान टीम 1-0 से इसमें आगे चल रही है और अब आखिरी मुकाबला क्राइस्टचर्च में होना है जहाँ दोनों ही टीमों के लिए सीरीज दाव पर लगी होगी| अगर वहां भारत जीतता है तो 1-1 से श्रृंखला को बराबरी पर समाप्त करेगा जबकि मेज़बान टीम के लिए जीत ट्रॉफी पर कब्ज़ा होगी|  

  4. !

    मैच रद्द!!! जिसकी उम्मीद की जा रही है वही हुआ| मुकाबले को रद्द कर दिया गया है| क्रिकेट फैन्स के साथ-साथ ग्राउंड स्टाफ के लिए भी आज का दिन काफी चुनौतीपूर्ण रहा| उनकी इतनी मेहनत के बाद भी आज गेम को पूरा नहीं किया जा सका|

  5. !

    मैच अपडेट (12.27 भारतीय समयनुसार) - काफी सारे फैन्स अब मैदान से बाहर की तरफ जाते हुए दिख रहे हैं जो अच्छी खबर नहीं हो सकती है आज के इस मैच के लिए...

  6. !

    मैच अपडेट (12.15 भारतीय समयनुसार) - 8:35 न्यूजीलैंड के समयनुसार कट ऑफ़ टाइम दिया गया है| अगर उस समय तक मुकाबला शुरू नहीं हुआ तो फील्ड अम्पायर्स को कुछ कड़े फैसले लेने होंगे| फिलहाल बारिश अभी भी जारी है और काफी सारे कवर्स मैदान पर काम में लाये गए हैं|

  7. !

    ओह!! एक बार फिर से बारिश ने विलन का किरदार निभाया है यहाँ पर| एक तरफ हम स्काई के बल्ले से रनों की बारिश देख रहे थे तो दूसरी तरफ आसमान से भी बूंदा बांदी शुरू हो गई है| ग्राउंड स्टाफ पिच को कवर करते हुए...

  8. 12.5
    4
    लॉकी फर्ग्यूसन to सूर्यकुमार यादव

    चौका! जोखिम भरा शॉट!! पैड्स पर से बॉल को ग्लांस कर दिया फाइन लेग की दिशा में जहाँ से चार रन्स मिल गया|

  9. 12.4
    0
    लॉकी फर्ग्यूसन to सूर्यकुमार यादव

    एक और डॉट गेंद स्काई के लिए आती हुई| कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका|

  10. 12.3
    0
    लॉकी फर्ग्यूसन to सूर्यकुमार यादव

    एक डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| मिड विकेट की दिशा में खेला|

  11. 12.2
    6
    लॉकी फर्ग्यूसन to सूर्यकुमार यादव

    छक्का! तीसरा बिगी स्काई के बल्ले से आता हुआ| हालाँकि ये वाला शॉट ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आया था लेकिन उनकी टाइमिंग इतनी शानदार है कि गेंद बड़े आराम से मिड विकेट बाउंड्री के पार निकल गई छह रनों के लिए|

  12. 12.1
    1
    लॉकी फर्ग्यूसन to शुभमन गिल

    बल्लेबाज़ गिल ने शॉर्ट-आर्म जैब शॉट खेला और एक रन बटोरा|

  13. 11.6
    1
    मायकल ब्रेसवेल to शुभमन गिल

    सिंगल, स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया|

  14. 11.5
    1
    मायकल ब्रेसवेल to सूर्यकुमार यादव

    सिंगल, स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया|

  15. 11.4
    6
    मायकल ब्रेसवेल to सूर्यकुमार यादव

    छक्का! ओह वाओ!! ये पहली बार देखा स्काई से हमने| रिवर्स स्वीप शॉट लगाया और पूरे छह रन्स हासिल कर लिए| गेंदबाज़ ने नहीं सोचा था कि वो इस तरह का भी शॉट खेल सकते हैं| ये गेंद भी स्टैंड्स में काफी दूर जाकर गिरी|

  16. 11.3
    0
    मायकल ब्रेसवेल to सूर्यकुमार यादव

    लेग साइड पर गेंद को खेलने गए लेकिन पैड्स पर खा बैठे|  कोई रन नहीं हो सका|

  17. 11.2
    1
    मायकल ब्रेसवेल to शुभमन गिल

    विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| एक ही रन मिला|

  18. 11.1
    0
    मायकल ब्रेसवेल to शुभमन गिल

    अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|

  19. 10.6
    0
    मिचेल सैंटनर to सूर्यकुमार यादव

    एक और स्वीप शॉट शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में खेला गया लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| कोई रन नहीं हुआ|

  20. 10.5
    1
    मिचेल सैंटनर to शुभमन गिल

    ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर गिल ने कट शॉट खेला एक रन के लिए|

  21. 10.4
    1
    मिचेल सैंटनर to सूर्यकुमार यादव

    सिंगल, पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|

  22. 10.3
    0
    मिचेल सैंटनर to सूर्यकुमार यादव

    कोई रन नहीं, स्वीप शॉट तो खेला लेकिन रन लेने का मौका नही बन सका|

  23. 10.2
    6
    मिचेल सैंटनर to सूर्यकुमार यादव

    छक्का! स्काई द्वारा खेल गया स्लॉग स्वीप शॉट और गेंद स्टैंड्स में काफी दूर जाकर गिरी| गेंदबाज़ इसे देखते ही रन गए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से गेंद को लेग साइड पर खींच लिया| ये स्काई की ताक़त है|

  24. 10.1
    1
    मिचेल सैंटनर to शुभमन गिल

    सिंगल, गिल द्वारा बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

  25. 9.6
    1
    मायकल ब्रेसवेल to शुभमन गिल

    सिंगल!! इस बार सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन मिला| 10 के बाद 60/1 भारत|

  26. 9.5
    2
    मायकल ब्रेसवेल to शुभमन गिल

    दुग्गी, मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, दो रन मिले|

  27. 9.4
    4
    मायकल ब्रेसवेल to शुभमन गिल

    चौका! शानदार शॉट गिल द्वारा खेला गया| कवर्स फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|

  28. 9.3
    1
    मायकल ब्रेसवेल to सूर्यकुमार यादव

    स्वीप करने गए स्काई लेकिन टॉप एज लेकर कीपर के ऊपर से निकली गेंद| थर्ड मैन फील्डर ने उसे फील्ड किया, एक ही रन मिल पाया|

  29. 9.2
    0
    मायकल ब्रेसवेल to सूर्यकुमार यादव

    फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|

  30. 9.1
    1
    मायकल ब्रेसवेल to शुभमन गिल

    सिंगल, मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|

  31. 8.6
    4
    लॉकी फर्ग्यूसन to सूर्यकुमार यादव

    चौका! स्काई स्पेशल!! अपर कट!! कीपर के ऊपर से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने गेंद का इंतज़ार किया और कट किया कीपर के ऊपर से चार रनों के लिए|

  32. 8.5
    1
    लॉकी फर्ग्यूसन to शुभमन गिल

    हाफ स्टॉप मिड विकेट फील्डर द्वारा| दूर गई उनसे गेंद जिसकी वजह से एक रन का मौका बन गया| छोटी गेंद पर गिल द्वारा पुल शॉट खेला गया था|

  33. 8.4
    1
    लॉकी फर्ग्यूसन to सूर्यकुमार यादव

    लेग साइड पर स्काई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से टकराई बॉल और लेग साइड पर गई| एक रन मिल गया|

  34. 8.3
    1
    लॉकी फर्ग्यूसन to शुभमन गिल

    इस बार भी बल्लेबाज़ द्वारा बल्ले का मुंह खोलकर गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड करते हुए सिंगल लिया गया|

  35. 8.2
    1
    लॉकी फर्ग्यूसन to सूर्यकुमार यादव

    चीकी सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

  36. 8.1
    1
    लॉकी फर्ग्यूसन to शुभमन गिल

    छोटी लेंथ की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| एक ही रन मिल पाया|

  37. 7.6
    1
    मैट हेनरी to शुभमन गिल

    सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया| 8 के बाद 42/1 भारत|

  38. 7.5
    0
    मैट हेनरी to शुभमन गिल

    छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

  39. 7.4
    0
    मैट हेनरी to शुभमन गिल

    प्ले एंड मिस!!! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| इस बार चहल कदमी करते हुए ऑफ़ साइड पर शॉट लगाना चाहा लेकिन असफल रहे|

  40. 7.3
    6
    मैट हेनरी to शुभमन गिल

    छक्का! छोटी गेंद से गिल को ज़रा भी तकलीफ नहीं होती| बड़े आराम से इस शॉर्टपिच गेंद पर बैकफुट से पुल लगा दिया और छह रन्स प्राप्त कर लिए|

  41. 7.2
    0
    मैट हेनरी to शुभमन गिल

    डॉट गेंद!! कवर्स की दिशा में खेला गेंद को लेकिन कोई रन नहीं हुआ|

  42. 7.1
    1
    मैट हेनरी to सूर्यकुमार यादव

    क्विक सिंगल, आगे निकलकर मिड ऑफ़ की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया|

  43. 6.6
    1 lb
    लॉकी फर्ग्यूसन to सूर्यकुमार यादव

    नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बच गया!! अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर!!! बाल-बाल बच गये बल्लेबाज़ स्काई| एलबीडबल्यू की बड़ी अपील हुई| अम्पायर द्वारा नकारने के बाद कप्तान द्वारा रिव्यु लिया गया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद लेग स्टम्प्स को किस कर रही थी| स्विंग होकर अंदर की तरफ आई थी गेंद जिसे लेग साइड पर फ्लिक करने गए थे| बीट हुए और पिछले पैड्स पर जा लगी थी गेंद जिसके बाद अपील हुई थी जिसे फील्ड अम्पायर ने नकार दिया था| लेग बाई का सिंगल आ गया|

  44. 6.5
    0
    लॉकी फर्ग्यूसन to सूर्यकुमार यादव

    डॉट गेंद!! बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|

  45. 6.4
    4
    लॉकी फर्ग्यूसन to सूर्यकुमार यादव

    बाई के रूप में चौका मिलेगा| पटकी हुई गेंद पर पुल लगाने गए थे स्काई लेकिन उछाल को परख नहीं पाए| कीपर ने दोनों हाथ उठाकर गेंद को रोकना चाहा लेकिन उनकी उँगलियों से लगकर सीमा रेखा के पार चली गई गेंद चार रनों के लिए|

  46. 6.3
    1
    लॉकी फर्ग्यूसन to शुभमन गिल

    क्विक सिंगल!! बढ़िया रनिंग विकटों के बीच| ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद को हलके हाथों से कवर पॉइंट की तरफ खेला और तेज़ी से भागकर रन पूरा किया|

  47. 6.2
    1
    लॉकी फर्ग्यूसन to सूर्यकुमार यादव

    इस बार गुड लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| डीप से एक रन हासिल किया|

  48. 6.2
    1 wd
    लॉकी फर्ग्यूसन to सूर्यकुमार यादव

    वाइड! लेग स्टम्प लाइन के थोड़ा बाहर की गेंद जिसे पुल करने गए लेकिन बीट हुए| अम्पायर द्वारा वाइड करार दिया गया|

  49. 6.1
    1
    लॉकी फर्ग्यूसन to शुभमन गिल

    सिंगल के साथ हुई ओवर की शुरुआत!! पैड्स की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला एक रन के लिए|

  50. 5.6
    0
    मैट हेनरी to सूर्यकुमार यादव

    डॉट बॉल के साथ एक सफल ओवर की समाप्ति हुई| स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

Load more
menu arrow-down reddit snapchat twitter facebook comments email printer search bell top-nav reddit-fill snapchat-fill twitter-fill facebook-fill share whatsapp-fill arrow-rgt arrow-next arrow-up refresh close link cog star book zap check left-arrow right-arrow