तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात एक नए मैच के साथ जो ज़िम्बाब्वे और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
!
कीवी कप्तान केन विलियमसन ने बात करते हुए कहा कि इंग्लैंड ने जिस तरह से खेला उसका श्रेय उन्हें जाता है| शुरुआत से ही उन्होंने हमें दबाव में डाल दिया। उन्होंने जिस तरह से गेंदबाजी की वो काबिले तारीफ़ है। हाँ कैच छोड़ना आपको महंगा पड़ता ही है| बटलर पर कहा कि उन्होंने एक बड़े मैच में शानदार पारी खेली। फिलिप्स पर बोले कि वो एक बेहतरीन बल्लेबाज़ हैं और जिस खूबसूरती से बल्लेबाजी कर रहे हैं वो काबिले तारीफ है।
!
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया| इसे हासिल करने के बाद जोस ने बात करते हुए कहा कि इस जीत से हम काफी खुश हैं| ये जीत हमारे लिए काफी ज़रूरी थी और मैं खुश हूँ कि मेरी पारी इस महत्वपूर्ण समय पर आई| आगे कहा कि हमारे पास प्लेइंग इलेवन में कई अच्छे खिलाड़ी हैं| इस प्रतियोगिता में कभी भी कुछ भी हो सकता है| जैसे पिछले साल दक्षिण अफ्रीका 5 मैचों में से 4 जीत के बावजूद बाहर हो गया था। यह विश्व कप है, इसमें दबाव होगा और सर्वश्रेष्ठ टीम ही आगे बढ़ेगी|
!
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
!
मोईन अली ने फिलिप्स का जब कैच टपकाया था उसके बाद की उनकी पारी को देखकर ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड के हाथों से ये जीत निकल जायेगी लेकिन जब सैम ने उनका विकेट लिया होगा तब मोईन की जान में जान आई होगी| वहीँ इस पारी में गेंदबाजी के दौरान इंग्लैंड के कप्तान ने अपने गेंदबाजों को काफी अच्छी तरह से रोटेट किया| उन्होंने कुल 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमें से सैम करन सबसे सफल साबित हुए| अब इंग्लैंड का आखिरी मुकाबला श्रीलंका के साथ है जिसे वो जीतते हुए सेमी फाइनल के लिए क्वालीफाई करने को देखना चाहेंगे|
!
बहरहाल, अब इस मुकाबले की बात कर लेते हैं जहाँ टॉस जीतकर इंग्लैंड का पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला बिलकुल सही साबित हो गया| कप्तान बटलर का बल्ला आज सही मौके पर चला और उनकी 73 रनों की बेहतरीन पारी की बदौलत टीम ने बोर्ड पर 179 रनों का एक बढ़िया टोटल खड़ा किया| इस पारी में उनका साथ एलेक्स हेल्स ने दिया जिन्होंने ने 52 रनों की पारी खेली| 180 रनों के इस लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने 62 रनों की बेहतरीन पारी खेली और केन (40) के साथ मिलकर इस रन चेज़ को बरकरार रखा| लेकिन पहले केन का विकेट गिरा और उसके बाद फिलिप्स भी टीम को फिनिशिंग लाइन के पार लेकर नहीं जा पाए|
!
अभी भी इन तीन टीमों के पास खेलने के लिए एक-एक मुकाबला बचा हुआ है जहाँ वो जीत हासिल करते हुए अपने आपको सेमी फाइनल के स्थान के लिए पक्का करना चाहेंगी लेकिन कहीं ना कहीं इंग्लैंड की इस जीत से ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ा झटका ज़रूर लगा होगा| उनका नेट रन रेट माईनस में है इस वजह से उन्हें अपना अगला मुकाबला न केवल जीतना होगा बल्कि एक बड़े मार्जिन से जीतना होगा ताकि नेट रन रेट बेहतर हो सके और उसके बाद ये मनाना होगा कि इंग्लैंड अपना आखिरी मुकाबला हार जाए|
!
इंग्लैंड विजई!! करो या मरो के इस गेम में इंग्लिश टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को पटखनी दे दी है| अब तक इस प्रतियोगिता में कीवी टीम किसी से हारी नहीं थी लेकिन इंग्लैंड ने उन्हें हराकर न केवल अपनी क्वालिफिकेशन की उम्मीद को बरकरार रखा बल्कि इस ग्रुप को और भी रोमांचक बना दिया है| अब इस ग्रुप में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तीनों के ही पांच-पांच अंक हो गए हैं यानी अब यहाँ से कौन आगे की तरफ जाएगा कुछ कहा नहीं जा सकता|
19.6
1
सैम करन to मिचेल सैंटनर
सिंगल के साथ हुआ मुकाबला समाप्त| 20 रनों से इंग्लैंड ने जीता मैच| इस गेंद पर लॉन्ग ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया जिसके बाद इंग्लिश खिलाड़ी जीत का जश्न मनाते हुए नज़र आये|
19.5
0
सैम करन to मिचेल सैंटनर
इस बार बाउंसर से बल्लेबाज़ को पूरी तरह से चकमा दे दिया| अब 1 गेंद पर 22 रन की दरकार|
19.4
0
सैम करन to मिचेल सैंटनर
जड़ में डाली गई गेंद को क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| अब 2 गेंदों पर 22 रनों की दरकार|
19.3
2
सैम करन to मिचेल सैंटनर
दुग्गी मिल जायेगी यहाँ पर| मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए दो रन हासिल किये|
19.3
1 wd
सैम करन to मिचेल सैंटनर
नॉट आउट!! वाइड भी हो जायेगी यहाँ पर| फील्डिंग टीम का रिव्यु बर्बाद हो गया!! बाल-बाल बच गये बल्लेबाज़ यहाँ पर| कैच की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने काफी देर सोचने के बाद रिव्यु लेने का इरादा किया और लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ था और अल्ट्रा एज ने भी इसे साफ़ कर दिया| इस वजह से नॉट आउट करार दिए गए| लेग स्टम्प के बाहर की गेंद को फ्लिक करने गए थे और उन्हें छोड़ते हुए कीपर के दस्तानों में गई थी बॉल जिसके बाद कैच की अपील हुई थी||
19.2
1
सैम करन to ईश सोढ़ी
लेंथ बॉल!! मिड विकेट की तरफ उसे पुल किया| स्टोक्स वहां तैनात| गेंद को फील्ड किया गया| एक ही रन मिल पायेगा| 4 गेंदों पर 25 रनों की दरकार|
19.1
0
सैम करन to ईश सोढ़ी
स्विंग एंड मिस!!! गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| 5 गेंद 26 रन की दरकार होगी|
18.6
6
क्रिस वोक्स to मिचेल सैंटनर
छक्का! लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ| फील्डर के ठीक ऊपर से निकल गई ये गेंद और छह रन मिल गया| काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी| अब 6 गेंदों पर 26 रनों की दरकार|
18.6
1 wd
क्रिस वोक्स to मिचेल सैंटनर
वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर की गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
18.5
2
क्रिस वोक्स to मिचेल सैंटनर
एक और दुग्गी, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए| 7 गेंद 33 रनों की दरकार|
18.4
2
क्रिस वोक्स to मिचेल सैंटनर
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने चिप करते हुए कवर्स की दिशा में खेला| डीप से दो रन हासिल हो गए|
18.3
1 lb
क्रिस वोक्स to ईश सोढ़ी
लेग बाई का एक रन आया| शरीर से लगकर गैप में गई गेंद जहाँ से एक ही रन का मौका बन पाया|
इंग्लैंड vs न्यूज़ीलैंड Live