दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम , दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.
- NDTVSports
- Updated: October 05, 2020 09:30 PM IST

मार्कस स्टोइनिस (53) की तूफ़ानी अर्धशतक के दम पर दिल्ली ने बैंगलोर के सामने 197 रनों का बड़ा लक्ष्य खड़ा कर दिया| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई दिल्ली को अपनी शुरुआत शानदार अंदाज़ में मिली| दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच 68 रनों की तूफ़ानी शुरुआत हुई| लेकिन पहले विकेट के रूप में पृथ्वी शॉ 42 रन ही बना सके| वहीँ शिखर धवन (32) भी बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में अपना विकेट इसुरु उडाना को दे बैठे| दूसरी ओर इन फॉर्म बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर 11 बनाकर देवदत्त पदीकल के शानदार कैच पर पवेलियन लौट गए| अंत में रिषभ पन्त (37) ने अपने ताबड़तोड़ अंदाज़ में बड़े-बड़े शॉट लगाकर टीम के स्कोर को 170 के पार पहुँचाया| लेकिन अपने विकेट को गँवा बैठे| वहीँ एक छोर से बल्लेबाज़ी करते हुए मार्कस स्टोइनिस ने टीम के स्कोर को 196 तक ले गए|
19.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 196 रन बोर्ड पर लगाने में दिल्ली हुई कामयाब| बैंगलोर को करना होगा एक बड़ा रन चेज़| आखिरी गेंद को कवर्स की दिशा में खेलते हुए कोहली के हाथों से दो रन चुरा लिए|
19.5 ओवर (1 रन) एक और अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सामने की तरफ खेला और रन हासिल किया|
19.4 ओवर (1 रन) कवर्स की दिशा में गेंद को खेला और रन हासिल किया|
19.3 ओवर (6 रन)
छक्का!!! फुल टॉस डालेंगे वो भी इस समय तो बल्लेबाज़ उसे नींद में भी रहकर मारेगा| मिड विकेट को निशाना बनाते हुए बल्लेबाज़ ने छह रन हासिल किया| 200 के काफी पास दिल्ली|
19.2 ओवर (0 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए गेंद को लेग साइड पर खेलना चाहते थे लेकिन पैड्स पर खा बैठे|
19.1 ओवर (1 रन) हेटमायर ने समझदारी के साथ पहली गेंद पर मार्कस को दिया स्ट्राइक|
18.6 ओवर (4 रन) चौका!! इसी के साथ मार्कस ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया| वाह जी वाह, क्या कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी टीम के लिए एक बड़ाई महत्वपूर्ण पारी खेली| 184/4 दिल्ली|
18.5 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करते हुए रन हासिल किया|
18.4 ओवर (0 रन) एक बार फिर से छोटी लेंथ की गेंद को हुक मारने गए लेकिन लाइन से चकमा खा गए|
18.3 ओवर (0 रन) पुल लगाने गए सिराज को हेटमायर लेकिन गेंद की गति से चकमा खा गए| इसी बीच गेंदबाज़ ने कैच की अपील की जिसे अम्पायर ने नकारा| सही फैसला, गेंद और बल्ले के बीच थी सोशल डिसटेनसिंग|
शिम्रन हेटमायर बल्लेबाज़ी करने आए...
18.2 ओवर (0 रन)
आउट!! क्लीन बोल्ड!!! एक अहम समय पर पन्त का हुआ अंत| सिराज को मिली उनकी दूसरी सफलता| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर मिडिल स्टम्प से जा टकराई गेंद| पटकी हुई गेंद को पुल मारने गए थे और गति से चकमा खाए जिसकी वजह से बल्ले के निचले हिस्से से लगते हुए गेंद बेल्स उड़ा गई| 179/4 दिल्ली|
18.2 ओवर (0 रन)
वाइड!!! लेग स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
18.1 ओवर (0 रन) ओह!!! फ्री हिट का फायदा नहीं उठा पाए पन्त| पीछे मारने गए और गेंद की लाइन से पूरी तरह से चूक गए|
18.1 ओवर (6 रन) नो बॉल!!! अगली गेंद फ्री हिट लेकिन इसपर लगा छक्का| एक खतरनाक बीमर था जिसे पुल कर दिया बैठकर पन्त ने फाइन लेग की तरफ और छक्का हासिल किया|
17.6 ओवर (1 रन)
सिंगल!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर पुश करते हुए 1 रन लिया| 18 ओवर की समाप्ति के बाद 171/3 दिल्ली|
17.5 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को कवर्स की ओर कवर्स की दिशा में खेला| 1 रन आया|
17.4 ओवर (0 रन) यॉर्कर गेंद को मिड विकेट की दिशा में स्वीप करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद पैड्स को लगती हुई शॉट थर्ड मैन की दिशा में गई| कीपर ने भागते हुए गेंद को फील्ड किया| लेकिन 1 रन लेने से नही रोक पाए| लेग बाई के रूप में आया रन|
17.3 ओवर (4 रन)
चौका!!! ऑफ स्टंप पर डाली हुई फुल लेंथ की बॉल को कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल लेकिन फील्डर वहां मौजूद नही| गेंद गई दो टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
17.2 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में पुश किया| फील्डर के हाथ में गई बॉल| रन का मौका बन गया|
17.2 ओवर (0 रन) वाइड!!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली हुई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
17.1 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई फुल टॉस बॉल को पॉइंट की दिशा में खेला| 1 रन ही बन पाया|
इसुरु उड़ाना को गेंदबाज़ी में वापास बोलाया गया...
16.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 18 रन इस ओवर से आये| 17 के बाद 161/3 दिल्ली| क्या 200 तक जा पाएंगे?
16.5 ओवर (4 रन)
चौका!! चतुराई से बल्लेबाज़ी करते हुए गेंद को फाइन लेग बाउंड्री की तरफ मोड़ा और चार रन हासिल किया| गेंदबाज़ के दिमाग से खेलते हुए पन्त|
16.4 ओवर (6 रन)
छक्का!!! सामने की तरफ मारा और साईट स्क्रीन के पास से छह रन हासिल कर लिया| आगे डाली गई थी गेंद जिसे बड़े आराम से उठाकर मार दिया और मैक्सिमम बटोरा|
16.3 ओवर (1 रन) रन आउट का मौका लेकिन कोहली से हुई चूक| हड़बड़ा गए और गेंद को पकड़कर थ्रो मारने के चक्कर में गेंद जी गंवा बैठे| बल्लेबाज़ मार्कस ने तो जवाब दे ही दिया था लेकिन किस्मत ने दिया उनका साथ| मिड विकेट की दिशा में गेंद को हीव किया था| पहला रन तेज़ी से भागे दूसरे की मांग थी लेकिन पन्त तैयार नहीं जिसकी वजह से मार्कस आधे क्रीज़ में रह गए थे|
16.2 ओवर (4 रन)
गेंद हवा में गेंद गैप में और ये मिला चौका!!! अहहाहा!!! मज़ा आरहा ये चौके छक्के देखते हुए| गेंदबाज़ बचने का सोच रहे और बल्लेबाज़ उन्हें धोने का| फ्लिक करते हुए स्क्वायर लेग की तरफ चौका हासिल किया|
16.1 ओवर (2 रन) फुल टॉस गेंद को लेग साइड पर फ्लिक तो किया| डीप मिड विकेट पर फील्डर ने सीमा रेखा के ठीक पहले गेंद को रोका और दो रन बचाए टीम के लिए|
15.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| मिड विकेट की तरफ गेंद को पुल किया और रन हासिल किया| 16 के बाद 143/3 दिल्ली, एक बड़े टोटल की ओर बढ़ती हुई|
15.5 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करते हुए गैप से दो रन हासिल कर लिए|
15.4 ओवर (1 रन) सिंगल और इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी हुई|
15.3 ओवर (0 रन) कवर्स की दिशा में करार प्रहार लेकिन कोहली ने गेंद को फील्ड किया| रन का मौका नहीं बन पाया|
15.2 ओवर (1 रन) पंच करते हुए गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला और एक रन हासिल कर लिया|
15.1 ओवर (4 रन)
करार स्ट्रोक कवर्स की ओर!! कोई भी खिलाडी हिल भी नहीं पाया वहां पर| ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में मारा और चार रन हासिल किया|
टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली का कितना सही साबित होगा यह तो मैच के बाद पता चल ही जाएगा| इसी दौरान विराट कोहली ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया| जिसमे से उनके लिए सबसे सफ़ल गेंदबाज़ बनकर उभरे मोहम्मद सिराज जिन्होंने 2 विकेट अपने नाम करते हुए कसी हुई गेंदबाज़ी का नमूना पेश किया| उनका साथ देते हुए इसुरु उडाना और मोईन अली के हाथ 1-1 विकेट लगी| वहीँ पिछले मुकाबले के हीरो रहे युज्वेंद्र चहल के हाथ कोई विकेट नही लगी| इसी बीच चहल ने 30 रनों पर मार्कस का कैच छोड़ा था जो उन्हें काफी महंगा पड़ा है| जल्द ही हाज़िर होंगे एक महत्वपूर्ण रन चेज़ के साथ|