दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.
- NDTVSports
- Updated: October 24, 2020 06:48 PM IST

14.5 ओवर (1 रन) इस बार सिंगल मिल पायेगा क्योंकि पैड्स पर डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला|
14.4 ओवर (2 रन) छोटी लेंथ की गेंद को पुल किया लेग साइड पर और दो रन हासिल किया|
14.3 ओवर (1 रन) लेग साइड पर गेंद को पुश किया और रन हासिल किया|
14.2 ओवर (6 रन)
छक्का!!! पटेल के बल्ले से आता हुआ मैस्किमम!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर से गेंद को घसीटकर मारा और बेहतरीन संपर्क के दमपर गेंद लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार निकल गई छह रनों के लिए|
14.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को ऑन साइड पर खेला और रन हासिल किया|
13.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ वरुण के एक बेहतरीन और कामयाब ओवर की हुई समाप्ति| दो बड़े विकेट इस ओवर में हासिल किये| 14 के बाद 99/5 दिल्ली, 36 गेंद 96 रनों की दरकार|
13.5 ओवर (1 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला और एक रन हासिल किया|
13.5 ओवर (0 रन) वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई मौरिस की स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
13.4 ओवर (1 रन) हैट्रिक से चूके वरुण!! आगे डाली गई गेंद को सामने की तरफ ड्राइव करते हुए रन पूरा किया|
हैट्रिक गेंद पर मार्कस स्टोइनिस बल्लेबाज़ी करने आए...
13.3 ओवर (0 रन)
आउट!!! कैच आउट!! दो गेंद दो विकेट!! वरुण ऑन हैट्रिक!! इस बार कप्तान अय्यर को लौटाया पवेलियन| आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार मारने गए थे लेकिन एलिवेशन नहीं मिल पाया| लॉन्ग ऑन फील्डर कमलेश गेंद के नीचे आये और कैच को पकड़ने में कोई ग़लती नहीं की| 95/5 दिल्ली|
13.2 ओवर (0 रन)
आउट!!! कैच आउट!! हेटमायर की छोटी सी पारी का हुआ अंत| वरुण ने किया अपना दूसरा शिकार| बड़ी मछली जाल में फंसे| आगे डाली गई गेंद को पूरी ताक़त से मारने गए| बल्ले पर तो आई गेंद लेकिन दूरी नहीं हासिल कर पाए| फील्डर त्रिपाठी ने पकड़ा एक आसान सा कैच| 95/4 दिल्ली|
13.1 ओवर (1 रन) हवा में गेंद!!! वरुण खुद उसके नीचे आये और यर्क आसान सा मौका गंवा दिया| ये कैच काफी महंगा पड़ सकता है उन्हें|
12.6 ओवर (6 रन)
छक्का!!! हेटमायर के बल्ले से आया मैक्सिमम| लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री के पार निकल गई गेंद| करारा स्ट्रोक ऊपर डाली गई गेंद पर|
12.5 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की गेंद को पुल किया लेग साइड पर एक रन हासिल किया|
12.4 ओवर (0 रन) बैकफुट से गेंद को कवर्स की दिशा में खेला लेकिन गैप नहीं मिला|
12.3 ओवर (2 रन) दो रन मिल जाएगा इस बार| सामने की तरफ गेंद को मारा| फील्डर द्वारा सीमा रेखा पर बेहतरीन फील्डिंग डाईव लगाकर और चौका बचाया| दो ही रन मिला|
12.2 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को चिप किया कवर्स की तरफ एक रन के लिए|
12.1 ओवर (3 रन) विकेट लाइन की गेंद को पैडल स्वीप किया और गैप में गई गेंद| फील्डर उसके पीछे भागे और सीमा रेखा से पहले रोका, तीन रन मिला|
11.6 ओवर (2 रन) छोटी लेंथ की गेंद को ऑफ़ साइड पर गैप में पंच करते हुए दो रन पूरा किया|
11.5 ओवर (1 रन) तेज़ गति से डाली गई गेंद को पुल किया लहग साइड पर और रन बटोरा|
11.4 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से गेंद को खेला और एक रन हासिल किया|
11.3 ओवर (1 रन) रन आउट का मौका अय्यर के छोर पर लेकिन बाल बाल बच गए| सही समय पर क्रीज़ में डाईव लगाकर एंट्री मारी| बैकफुट से गेंद को कवर्स की दिशा में पंच किया और रन हासिल किया| पहला रन तेज़ी से लेने के बाद दूसरा लेना चाहते थे लेकिन हेटमायर ने मना कर दिया|
शिम्रन हेटमायर बल्लेबाज़ी करने क्रीज़ पर आए...
11.2 ओवर (0 रन)
आउट!! कैच आउट!!! 27 रन बनाकर आउट हुए पन्त!!! जिसके लिए वरुण को लाया गया था वो काम करके दिखाया| पैड्स लाइन की गेंद को स्लॉग स्वीप करने गए| बल्ले पर ठीक तरह से आई नहीं गेंद और हवा में खिल गई| फील्डर गिल उसके नीचे आये और एक आसान सा कैच पकड़ लिया| 76/3 दिल्ली|
11.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
वरुण चक्रवर्ती गेंदबाज़ी के लिए आये...
10.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ लौकी के ओवर की हुई समाप्ति| रूम बनाकर मारने गए लेकिन अतिरिक्त उछाल से चकमा खा गए बल्लेबाज़|
10.5 ओवर (1 रन) इस बार सिंगल मिल पायेगा क्योंकि पैड्स पर डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला|
10.4 ओवर (1 रन) बैकफुट से गेंद को पंच किया एक्स्ट्रा कवर्स की तरफ और सिंगल ही मिल पाया|
10.3 ओवर (4 रन)
एक और चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री!!! रूम बनाकर गेंद को कवर्स की दिशा में खेला और गैप से चार रन हासिल कर लिया| बड़े ओवर की तलाश!!!
10.2 ओवर (4 रन)
चौका!!! नज़ाकत भरा शॉर्ट!!! सीधा मिड ऑफ़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ| ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने| गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
10.1 ओवर (2 रन) पटकी हुई गेंद| पैड्स लाइन की गेंद को ऑन साइड पर खेला और रन हासिल किया|
14.6 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की बड़ी अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं!! सही फैसला!! गेंद ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर जाकर लगी थी शरीर पर| स्वीप मारने के प्रयास में बीट हुए थे बल्लेबाज़|