कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.
- NDTVSports
- Updated: October 07, 2020 09:39 PM IST

राहुल त्रिपाठी के 81 रनों के दम पर कोलकाता ने चेन्नई के सामने 168 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| क्या कमाल की वापसी की है चेन्नई के गेंदबाजों ने अंतिम के कुछ ओवरों में यहाँ पर| एक बड़े टोटल तक जाने से टीम को रोका| कोलकाता के कप्तान ने किया आज बल्लेबाज़ी में बदलाव उसका फ़ायदा उन्हें त्रिपाठी की पारी से मिला| टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई कोलकाता की शुरुआत तो अच्छी रही लेकिन उनके इनफॉर्म बल्लेबाज़ शुबमन गिल 11 रन ही बना सके| वहीँ नितीश राणा (9) ने भी अपने बल्ले से आज नही उगली आग| एक छोर को पकड़कर त्रिपाठी ने बाउंड्री को लगाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन दूसरे छोर से विकटों का सिलसिला जारी रहा| मात्र 26 रन मध्यक्रम के तीन बल्लेबाजों ने मिलकर बनाया| अंत में पैट कमिंस ने कुछ शॉट लगाते हुए टीम के स्कोर को 167 तक पहुँचाया| एक समय पर जो टीम लाग रही थी कि 190 रनों के आंकड़े को पार कर लेगी वो कर्ण शर्मा और ड्वेन ब्रावो की कसी हुई गेंदबाज़ी के कारण कम रनों पर ही रुक गई|
19.6 ओवर (1 रन)
आउट!! रन आउट!! धोनी ने किया एक और शिकार| 167 पर कोलकाता की पारी का हुआ अंत| विकेट पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में हीव किया| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग और थ्रो धोनी की ओर आया जहाँ उन्होंने बेल्स उड़ाते हुए काम तमाम किया|
19.5 ओवर (0 रन)
आउट!!! कैच आउट!! तीसरी विकेट ब्रावो के खाते में जाती हुई| एक बार फिर से धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दिया आर विकेट के पीछे धोनी का शानदार कैच| हालाँकि पहली बार में गेंद उनके दस्तानों से निकल गई थी लेकिन दूसरे बार में अपने बाएँ ओर छलांग लगाते हुए कैच को लपका| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को कवर्स के ऊपर से मारने गए थे और बाहरी किनारा लगा बैठे बल्लेबाज़| 166/9 कोलकाता|
19.4 ओवर (1 रन) कवर्स की दिशा में गेंद को खेला और एक रन हासिल किया|
19.3 ओवर (2 रन) हीव किया मिड विकेट की दिशा में गेंद को लेकिन दो ही रन मिल पायेगा|
19.2 ओवर (0 रन)
आउट!!! कैच आउट!! एक और विकेट ब्रावो के खाते में जाती हुई| मिड ऑफ़ पर एक आसान सा कैच फाफ द्वारा| धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दिया| मिड ओफे फील्डर के ऊपर से उठाकर मारने का प्रयास था लेकिन बढ़िया समपर्क नहीं हुआ और हवा में गई गेंद| फाफ ने नहीं की कोई ग़लती| 163/8 कोलकाता|
19.2 ओवर (0 रन)
वाइड!! छोटी लेंथ की गेंद थी लेकिन लेग स्टम्प की लाइन के बाहर| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
19.1 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को रैम शॉट खेलने गए और बीट हुए|
18.6 ओवर (0 रन)
आउट!!! कैच आउट!! इस बार करन ने किया अपना शिकार| 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे कार्तिक!! एक अहम समय पर अपना विकेट गंवा बैठे| हालाँकि फील्डर के हाथों से गेंद निकली ज़रूर थी पहली बार लेकिन दूसरी बार में उसे लपका| 162/7 कोलकाता|
18.5 ओवर (4 रन)
कैच ड्रॉप!!! 8 रन पर कार्तिक को मिला जडेजा द्वारा जीवनदान| साथ में चौका भी दे बैठे| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए गेंद को मिड विकेट की तरफ स्लॉग किया था| जडेजा अपने दायें और भागते हुए गेंद तक आये लेकिन उसे लपक नहीं पाए और उनके हाथों से निकल गई गेंद और सीमा रेखा के पार चली गई|
18.4 ओवर (0 रन) एक बार फिर से ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली फुल बॉल!!! कार्तिक को मालूम था इसलिए ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए स्वीप लगाने गए लेकिन चूके|
18.3 ओवर (1 रन) फुल आउट साइड ऑफ़!!! स्लाइस किया थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिला|
18.2 ओवर (2 रन) कवर्स की दिशा में गेंद को पुश किया| ब्रावो से हुई चूक, एक की जगह दो रन मिल गया|
18.1 ओवर (1 रन) बेहतरीन फील्डिंग एमएस धोनी द्वारा!!! अपनी बाएँ ओर फुल लेंथ डाईव लगाते हुए गेंद को रोका और एक निश्चित चौका बचाया| रैम शॉट खेल दिया था वहां पर| एक रन मिल गया|
17.6 ओवर (6 रन)
छक्का!!!! ओवर की दूसरी बाउंड्री कमिंस के बल्ले से आता हुआ यहाँ पर| करारा पुल शॉर्ट| शॉटपिच डाली गई गेंद, फुट से पुल किया| बॉल और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की बाहर गई, मिला सिक्स|
17.5 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पंच करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| रन नही मिला|
17.4 ओवर (4 रन)
चौका!!! लेंथ में छोटी डाली हुई बॉल को कमिंस ने मिड विकेट की दिशा में पुल किया| एक टप्पा खाकर बॉल गई सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
17.4 ओवर (0 रन)
वाइड!!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली हुई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
17.3 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर पुल करते हुए 1 रन निकला|
17.2 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर पटकी गई बॉल को कमिंस ने थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए 1 रन लिया|
17.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड ऑन की ओर पुश करते हुए कार्तिक ने लिया सिंगल|
16.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| आखिरी गेंद को कमिंस ने ऑफ़ साइड पर खेला लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए|
पैट कमिंस बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
16.5 ओवर (0 रन)
आउट!!! कैच आउट!!! 81 रनों की एक बेहतरीन पारी का हुआ निराशाजनक अंत!!! ब्रावो ने किया अपना पहला शिकार| एक आलग ही तरह का डिसमिसल हुआ| ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्ले का मुंह खोलकर थर्ड मैन की तरफ खेला| हवा में गई गेंद और घेरे के अंदर खड़े फील्डर वॉटसन की गोद में गई गेंद| कैच की अपील हुई जिसके बाद थर्ड अम्पायर तक गया फ़ैसला और वहां से आया आउट का संकेत| 17 के बाद 140/6 कोलकाता|
सॉफ्ट सिग्नल आउट अम्पायर ने दिया!!! कैच आउट की अपील अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा...
16.4 ओवर (2 रन) पहले चौका और अब दुग्गी!!! मिस्फील्ड हुई कवर्स फील्डर की तरफ और दो रन मिल गया|
16.3 ओवर (4 रन)
चौका!!! बेहतरीन कट शॉट!!! डीप पॉइंट और थर्ड मैन के बीच से गेंद को गैप हेल करते हुए चार रन हासिल किया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी छोटी गेंद|
16.2 ओवर (1 रन) इस बार सिंगल मिल पायेगा क्योंकि पैड्स पर डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला|
16.1 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करने गए लेकिन पैड्स पर खा बैठे गेंद|
ड्वेन ब्रावो को गेंदबाजी के लिए लाया गया है..
15.6 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर पटकी गई बॉल को मिड विकेट की दिशा में पुल करते हुए 1 रन लिया|
15.5 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली हुई बॉल को थर्ड मैन की ओर पुश करते हुए 1 रन पूरा किया|
15.4 ओवर (1 रन) कवर्स की दिशा में गेंद को खेला और रन हासिल किया|
15.3 ओवर (2 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला और डबल के साथ खोला अपना खाता|
दिनेश कार्तिक क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी के लिए आये हैं...
15.2 ओवर (0 रन)
आउट!!! कैच आउट!! एक बार फिर से मसाल रसेल का बल्ला रहा ख़ामुश| शार्दुल ठाकुर ने अपना दूसरा शिकार किया| आंद्रे रसेल 2 रन बनाकर लौटे पवेलियन| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा पुल करने का प्रयास| लेकिन गेंद तेज़ी से उछाल के साथ कंधे तक आई बॉल| बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई गेंद गई धोनी के हाथ में, कोई ग़लती नही करते हुए कीपर ने किया कैच| 128/5 कोलकाता|
15.1 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद रन का मौका नही बन पाया|
ड्वेन ब्रावो के 3 विकेट की बदौलत चेन्नई ने कोलकाता को 167 रनों पर रोक दिया| पहले गेंदबाज़ी के लिए मैदान पर आई धोनी एंड कंपनी की ओर से शार्दुल ठाकुर ने टीम को ब्रेक थ्रू दिलाया| चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने 5 गेंदबाजों कैस्तेमल किया| जिसमे से उनके लिए सबसे सफल गेंदबाज़ बनाकर उभरे ड्वेन ब्रावो जिन्होंने 3 विकेट अपने नाम करते हुए कोलकता की कमर तोड़ दिया| उनका साथ देते हुए सैम करन, शार्दुल ठाकुर और कर्ण शर्मा ने 2-2 विकेट अपने खाते में डालते हुए अंतिम के 5 ओवर में मात्र 39 रन ही खर्च किया और कोलकाता की टीम को एक बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ने से रोका|