राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम , दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.
- NDTVSports
- Updated: October 14, 2020 09:52 PM IST

डाईव लगाते हुए दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर को बाएँ कंधे में आई चोट!! काफी दर्द में दिखाई दे रहे| फिज़ियो मैदान पर तेज़ी से भागकर आते हुए| उम्मीद करते हैं कि उनकी ये चोट ज्यादा गंभीर ना हो वरना दिल्ली को एक बड़ा झटका लग सकता है...
4.5 ओवर (0 रन) मिड ऑफ की ओर पंच करते हुए सिंगल पूरा किया|
4.4 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑन की मोड़ते हुए सिंगल लिया|
4.3 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए सिंगल पूरा किया|
4.2 ओवर (0 रन) ऊपर डाली हुई बॉल को कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर वहां मौजूद रन नही हो सका|
4.1 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिशा|
संजू सैमसन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
संजू सैमसन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
3.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! सॉफ्ट डिसमिसल!!! आउट ऑफ़ फॉर्म स्मिथ एक बार फिर से फ्लॉप हुए| अश्विन ने बता दिया कि वो क्यों टी20 स्पेशलिस्ट हैं| अपने पहले ही ओवर में विकेट चटकाई| सीधा गेंदबाज़ के हाथों में ही थमा बैठे कैच स्मिथ| अश्विन ने काफी बेहतरीन तरीके से मनाया जश्न| फ्लाईटेड बॉल पर फसाया| डिफेंड करने गए थे लेकिन हवा में मार बैठे जहाँ अश्विन ने नहीं की कोई भी ग़लती| 40/2 राजस्थान, लक्ष्य से 122 रन दूर|
3.5 ओवर (0 रन) ओह!! बाल बाल बचे स्मिथ यहाँ पर| वरना प्ले डाउन हो सकते थे| बैकफुट से कट मारने गए थे| अंदरूनी किनारा लेकर ऑफ़ स्टम्प के पास से फाइन लेग की ओर निकल गई गेंद|
3.4 ओवर (0 रन) लेग साइड पर गेंद को खेला ज़रूर लेकिन गैप नहीं मिला|
3.3 ओवर (1 रन) टर्न हुई गेंद| लीडिंग एज लेकर मिड ऑफ़ की तरफ गई जहाँ से रन का मौका बन गया|
3.2 ओवर (1 रन) एक और बार पैड्स लाइन की गेंद को ऑन साइड पर खेला और रन हासिल किया|
3.1 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
आर अश्विन आये हैं गेंदबाज़ी के लिए...
स्टीव स्मिथ बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आये हैं...
2.6 ओवर (0 रन) बोल्ड!!!! क्लीन बोल्ड!!! राजस्थान को लगा पहला झटका| कमाल की वापसी गेंदबाज़ दवारा यहाँ पर देखने को मिली| पिछले दो गेंदों पर चौके खा चूके थे नोकिय| लेकिन इस बार खुद को वापसी लेह में लाए| जोस बटलर 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे| एनरिक नोकिय ने किया अपन पहला शिकार| गुड लेंथ की गेंद काफी तेज़ी से टप्पा खाकर अन्दर की ओर आई बटलर उसे सामने की ओर खेलने गए| लेकिन गति से बिट हुए और गेंद सीधे स्टंप्स को जा लगी| 37/1 राजस्थान|
2.5 ओवर (4 रन) चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री!!! एक बार फिर से पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को फाइन लेग की ओर पुश किया| मिला चार रन|
2.4 ओवर (4 रन) चौका!!!! लेग स्टंप पर डाली हुई फुल लेंथ की गेंद को बटलर ने गति का फ़ायदा उठाते हुए फाइन लेग की दिशा में पुश किया| गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
2.3 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट किया| फील्डर पीछे मौजूद लेकिन तेज़ी से 1 रन पूरा करने में हुए कामयाब बल्लेबाज़|
2.2 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली हुई फुल लेंथ की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलने गए| बॉल का अंदरूनी किनारा लेती हुई बॉल| पैड्स को लगती हुई मिड ऑन की तरफ गई गेंद, मिला 1 रन|
2.1 ओवर (6 रन) छक्का!!!! इसी के साथ नोकिय का बटलर स्वागत करते हुए बाउंड्री के साथ| पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया| गेंद गई सीधे स्टैंड में मिला सिक्स|
एनरिक नोकिय को थमाई गई गेंद...
1.6 ओवर (1 रन) एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ| तुषार के पहले ओवर से 11 रन आये| मिड ऑन की दिशा में गेंद को खेला और एक रन हासिल किया| 2 के बाद 21/0 राजस्थान|
1.5 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला और रन हासिल किया|
1.4 ओवर (4 रन) चौका!! एक और बैकफुट पंच और एक और बाउंड्री हासिल किया| इस बार चहल कदमी करते हुए कवर्स की दिशा में गेंद को पंच कर दिया| फील्डर ने डाईव ज़रूर लगाई लेकिन चौका नहीं बचा पाए|
1.3 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
1.2 ओवर (4 रन) बाउंड्री!!! शानदार बैकफुट पंच!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई लेंथ बॉल| गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया| पंच किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर|
1.1 ओवर (1 रन) मिड ऑफ़ की दिशा में हवा में गई गेंद लेकिन फील्डर के आगे गिरी| बाल बाल बचे बल्लेबाज़ यहाँ पर| गुड लेंथ की गेंद को डिफेंड करने गए थे|
0.6 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
0.5 ओवर (4 रन) चौका!!!! ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर ड्राइव किया| गैप में गई गेंद| सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
0.4 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला 1 रन आया|
0.3 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑन की तरफ पुश किया| रन नही हुआ|
0.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद को सीधे सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
0.1 ओवर (4 रन) चौका!!!! बाउंड्री के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया| हवा में गई बॉल लेकिन फील्डर पीछे मौजूद नही| गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
स्वगत है आपका इस रन चेज़ में हमारे साथ जहाँ 161 रनों को डिफेंड करने दिल्ली की टीम मैदान पर उतर चुकी है| जबकि राजस्थान की ओर से सलामी बल्लेबाज़ी का भार बेन स्टोक्स और जोस बटलर के कंधो पर होगा| वहीँ दिल्ली की ओर से पहला ओवर लेकर कगिसो रबाडा तैयार...
4.6 ओवर (1 रन) बेन स्टोक्स को ऐनरिक नॉर्टजे : 1 रन