भारत बनाम वेस्ट इंडीज लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

वेस्ट इंडीज और भारत के बीच सेन्ट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम वेस्ट इंडीज लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम वेस्ट इंडीज लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं|

14.5 ओवर (1 रन) सिंगल, पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|


14.4 ओवर (4 रन) चौका! हीव किया इस गेंद को मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| फील्डर संजू से एक मिस्फील्ड हुई और चार रनों के लिए निकल गई गेंद| वेस्ट इंडीज vs भारत: 5th T20I: Shimron Hetmyer hits Kuldeep Yadav for a 4! WI 99/8 (14.4 Ov). Target: 189; RRR: 16.88

14.3 ओवर (0 रन) टॉप एज लेकिन नो मेंस लैंड में जा गिरी गेंद!! आगे की गेंद पर क्रॉस बल्ला चलाया| टर्न हुई बॉल और बल्ले का टॉप एज लेकर कीपर के पीछे जाकर गिरी| रन नहीं लिया|

14.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|

14.1 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!! आगे की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन टर्न से चकमा खा गये और बीट हुए| कोई रन नहीं हुआ|

13.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

13.5 ओवर (1 रन) सिंगल, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया|

13.5 ओवर (1 रन) वाइड! एक अतिरिक्त गेंद यहाँ पर साथ ही एक अतिरिक्त रन भी आया|

13.4 ओवर (4 रन) चौका! इसी के साथ हेटमायर का अर्धशतक भी पूरा हो गया| एक तरफ़ा अपनी टीम के लिए इस रन चेज़ में लड़ते हुए नज़र आ रहे हैं| अगर ये खिलाड़ी अंत तक रह गया तो मैच का रुख अपनी ओर मोड़ सकता है| पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी|

13.3 ओवर (0 रन) टी20 से टेस्ट मोड में नज़र आते हुए हेटमायर| आगे डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हो सका|

13.2 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|

13.1 ओवर (0 रन) जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया|

12.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई कुलदीप के डबल विकेट मेडेन ओवर की समाप्ति| इस गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला लेकिन रन नहीं लिया| 89/8 विंडीज़|

12.5 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

हेडेन वाल्श अगले बल्लेबाज़ क्रीज़ पर आये...

12.4 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! मेज़बान टीम को लगा आठवां झटका!! कुलदीप यादव के हाथ लगी तीसरी विकेट| ओडीयन स्मिथ भी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से पुल शॉट लगाने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर धीमी रही और बल्लेबाज़ ने पूरे ताक़त के साथ अपने बल्ले को घुमाया| बॉल ने इसी बीच बल्ले का टॉप एज लिया और कीपर के पीछे हवा में गई| स्लिप फील्डर हार्दिक पंड्या ने कोई गलती नहीं करते हुए वहां पर जाकर एक आसान सा कैच पकड़ा लिया| बल्लेबाज़ कुछ देर बस क्रीज़ को ही देखते रहे| 89/8 वेस्टइंडीज़|

12.3 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|

12.2 ओवर (0 रन) टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

12.1 ओवर (0 रन) आउट!!! क्लीन बोल्ड!! गेंद की टर्न को पूरी तरह से पढ़ नहीं पाए और विकेट गंवा बैठे| 1 रन बनाकर ड्रेक्स लौट गए पवेलियन| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से टर्न होकर अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ उसे डिफेंड करने गए लेकिन टर्न से बीट हुए और विकेट्स से जा टकराई बॉल| ऐसा लग रहा कि विंडीज़ बल्लेबाज़ स्पिनरों को पढ़ ही नहीं पा रहे हैं| 89/7 विंडीज़| वेस्ट इंडीज vs भारत: 5th T20I: WICKET! Dominic Drakes b Kuldeep Yadav 1 (2b, 0x4, 0x6). WI 89/7 (12.1 Ov). Target: 189; RRR: 12.77

11.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ बिश्नोई के एक सफल ओवर की हुई समाप्ति जहाँ से दो बड़े विकेट आये| इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं| 89/6 विंडीज़|

11.5 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|

11.4 ओवर (0 रन) आउट!!! एलबीडबल्यू!!! भारत का रिव्यु हुआ सफ़ल!! एक और झटका यहाँ पर मेज़बान टीम को लगता हुआ!! रवि बिश्नोई ने एक ही ओवर में किया दूसरा शिकार!! कीमो पॉल बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से अंदर की ओर आई| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से फ्लिक शॉट लगाने का मन बनाया| गेंद सीधा पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील, अम्पायर ने नकारा| भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने लिया रिव्यु| जिसके बाद रिप्ले में देखने से पता लगा की गेंद सीधा लेग स्टंप पर जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 88/6 वेस्टइंडीज़| वेस्ट इंडीज vs भारत: 5th T20I: WICKET! Keemo Paul lbw b Ravi Bishnoi 0 (1b, 0x4, 0x6). WI 88/6 (11.4 Ov). Target: 189; RRR: 12.12

11.4 ओवर (5 रन) वाइड!! इसी के साथ बाई के रूप में चौका भी मिला| यानी इस गेंद पर आये 5 रन| लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को फ्लिक लगाने गए बल्लेबाज़| बल्ले पर नहीं आई गेंद, कीपर के बाँए ओर से गई सीधा बाउंड्री लाइन के बाहर, मिला वाइड के साथ चार रन|

कीमो पॉल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

11.3 ओवर (0 रन) आउट!! एलबीडबल्यू!! वेस्टइंडीज़ टीम का रिव्यु भी बर्बाद हो गया!! 9 रन बनाकर पॉवेल लौटे पवेलियन| गुगली गेंद थी, बल्लेबाज़ इसे लेग साइड पर खेलने गए| टर्न से बीट हुए और पैड्स पर जा लगी गेंद| बड़ी अपील के बाद अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया, रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद मिडिल स्टम्प को हिट कर रही थी जिसकी वजह से फील्ड अम्पायर के फैसले को मान्यता दी गई| 83/5 विंडीज़| वेस्ट इंडीज vs भारत: 5th T20I: WICKET! Rovman Powell lbw b Ravi Bishnoi 9 (13b, 1x4, 0x6). WI 83/5 (11.3 Ov). Target: 189; RRR: 12.47

11.2 ओवर (0 रन) इस बार ऑफ़ स्टम्प पर रखी गेंद को कट लगाने गए और अंदरूनी किनारा लेकर एक टप्पा खाई बॉल और कीपर कार्तिक ने उसे रोका| कोई रन नहीं|

11.1 ओवर (4 रन) चौका! ये है पॉवेल का पॉवर!! पूरी ताक़त के साथ इस गेंद को मिड ऑन की ओर स्लॉग कर दिया| गैप हासिल करते हुए गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| वेस्ट इंडीज vs भारत: 5th T20I: Rovman Powell hits Ravi Bishnoi for a 4! WI 83/4 (11.1 Ov). Target: 189; RRR: 12

रवी बिश्नोई को गेंदबाजी के लिए लाया गया है|

10.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ 15 रनों के एक महंगे ओवर की हुई समाप्ति| पैड्स की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला और एक रन हासिल किया| 54 गेंदों पर 110 रनों की दरकार|

10.5 ओवर (0 रन) गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, कवर्स फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|

10.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

10.3 ओवर (1 रन) समझदारी भरा सिंगल| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

10.2 ओवर (6 रन) छक्का! एक और बिगी!! हेटमायर आज अपने पुराने रंग में नज़र आते हुए| क्या कमाल की बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| इस गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप में फ्लैट गई गेंद छह रनों के लिए| वेस्ट इंडीज vs भारत: 5th T20I: It's a SIX! Shimron Hetmyer hits Avesh Khan. WI 77/4 (10.2 Ov). Target: 189; RRR: 11.59

10.2 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (6 रन) गगनचुम्भी छक्का!!! गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़| पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई छह रनों के लिए| वेस्ट इंडीज vs भारत: 5th T20I: It's a SIX! Shimron Hetmyer hits Avesh Khan. WI 70/4 (10.1 Ov). Target: 189; RRR: 12.10

मैच रिपोर्ट