वेस्ट इंडीज बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

वेस्ट इंडीज और भारत के बीच क्वींन्स पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन - त्रिनिदाद में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

वेस्ट इंडीज बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

वेस्ट इंडीज बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ एक महंगे ओवर की हुई समाप्ति| बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| 76 बिना किसी नुक्सान के भारत| एक बड़े स्कोर की ओर अग्रसर टीम इंडिया|

14.5 ओवर (0 रन) इस बार क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|


14.4 ओवर (4 रन) चौका! गेंदबाज़ पर दबाव बनाने के लिए कुछ अलग करते दिखे गब्बर| क्रीज़ के अंदर हिल डुल रहे थे और अंत में बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट का इस्तेमाल करते हुए फाइन लेग से चौका बटोर लिया| एक महंगा ओवर आता हुआ| वेस्ट इंडीज vs भारत: 3rd ODI: Shikhar Dhawan hits Hayden Walsh for a 4! IND 76/0 (14.4 Ov). CRR: 5.18

14.3 ओवर (1 रन) समझदारी भरा सिंगल एक बड़ा हिट लगाने के बाद गिल द्वारा| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

14.3 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद| एक रन मिल जाएगा|

14.2 ओवर (6 रन) छक्का! इस भारतीय पारी का पहला मैक्सिमम!! लगता है बॉल घायब हो गई| जी हाँ ये तो मैदान से बाहर चली गई| लेग स्पिन गेंद| काफी ज्यादा ऊपर हवा में बॉल को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए| मुस्कुराते हुए दिखे बल्लेबाज़ गिल| वेस्ट इंडीज vs भारत: 3rd ODI: It's a SIX! Shubman Gill hits Hayden Walsh. IND 70/0 (14.2 Ov). CRR: 4.88

14.1 ओवर (1 रन) सिंगल से ओवर का आगाज़ हुआ| ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया|

13.6 ओवर (0 रन) गिल ने धीमी गति की गेंद पर लेग साइड पर पुल तो किया था लेकिन संपर्क बढ़िया नहीं हुआ इस वजह से एक रन ही हासिल हो पाया| 63/0 भारत| एक ठोस शुरुआत|

13.5 ओवर (1 रन) पैरों की गेंद को आगे आकर ऑन साइड पर फ्लिक कर दिया| एक सिंगल से संतुष्ट होना पड़ेगा|

13.4 ओवर (1 रन) पुल किया लेग साइड पर जहाँ फील्डर ने उसे रोक दिया| सिंगल ही मिला| पिच काफी स्लो होता हुआ नज़र आ रहा है|

13.3 ओवर (1 रन) समझदारी भरा सिंगल!! मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|

13.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|

13.1 ओवर (1 रन) फ्री हिट बॉल पर सिंगल ही मिल पाया| गिल ने धीमी गति की गेंद पर लेग साइड पर पुल तो किया था लेकिन संपर्क बढ़िया नहीं हुआ और डीप में फील्डर ने उसे रोक दिया| एक रन ही हासिल हो पाया|

13.1 ओवर (2 रन) नो बॉल यानि अगली गेंद फ्री हिट होगी| ओवर स्टेप कर बैठे जेसन!! गिल के पास अब होगी स्ट्राइक!! इस गेंद पर बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया गया था|

12.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| 57/0 भारत|

12.5 ओवर (0 रन) एक अहम डॉट बॉल!! पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| रन नही मिलेगा|

12.4 ओवर (1 रन) टर्न होने दिया बॉल को और फिर स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| गैप मिला जहाँ से सिंगल हासिल हुआ|

12.3 ओवर (0 रन) इस बार समझदारी के साथ क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन नहीं आएगा|

12.2 ओवर (0 रन) टर्न हुई बॉल यहाँ पर| पिच से थोड़ा रुक कर आई| जहाँ खेलना चाहते थे वहां गई नहीं| गैप नही मिला, कोई रन नहीं हुआ|

12.1 ओवर (1 रन) लेग स्पिन बॉल को गिल ने बैकफुट से मिड ऑफ़ की दिशा में खेला एक रन के लिए|

11.6 ओवर (0 रन) आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

11.5 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|

11.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

11.3 ओवर (4 रन) चौका!!! एक और बाउंड्री यहाँ पर गब्बर के बल्ले से आती हुई!! तेज़ी से रन बनाने को अब देख रहे हैं कप्तान धवन यहाँ पर!! अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की| वेस्ट इंडीज vs भारत: 3rd ODI: Shikhar Dhawan hits Jason Holder for a 4! IND 55/0 (11.3 Ov). CRR: 4.78

11.2 ओवर (0 रन) इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|

11.1 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ भारतीय टीम का 50 रन पूरा हुआ!!! शॉर्टपिच गेंद गब्बर को डालना सही नहीं रहेगा| ऐसी गेंदों को वो खोजते हैं| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई सीधा सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| वेस्ट इंडीज vs भारत: 3rd ODI: Shikhar Dhawan hits Jason Holder for a 4! IND 51/0 (11.1 Ov). CRR: 4.57

10.6 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर, फ्रंटफुट से गेंद को डिफेंड किया जहाँ से एक रन मिल गया|

10.5 ओवर (0 रन) फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|

10.4 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

10.3 ओवर (0 रन) जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया|

10.2 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद| फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|

मैच रिपोर्ट