सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

सनराइज़र्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर लियाम ने डीप कवर्स की ओर खेला| एक रन मिल गया| 10 ओवर के बाद 97/3 पंजाब, जीत के लिए 60 गेंद पर 61 रन चाहिए|

9.5 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद पर धवन ने ऑफ साइड की ओर खेला| एक रन मिल गया|


9.5 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

9.4 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप की गेंद पर लियाम ने बैक फुट से कट शॉट लगाया| डीप पॉइंट की ओर गई गेंद| एक रन मिल गया|

9.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| एक रन आया|

9.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

9.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर डिफेंड कर दिया|

8.6 ओवर (6 रन) बैक टू बैक छक्का! बड़ा ओवर आता हुआ| लियाम ने आते ही अपने इरादे साफ़ कर दिए हैं| लेंथ गेंद को हीव कर दिया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ जहाँ से एक फ्लैट सिक्स चला गया| हैदराबाद vs पंजाब: Match 70: It's a SIX! Liam Livingstone hits Umran Malik. PBKS 92/3 (9.0 Ov). Target: 158; RRR: 6

8.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! ये बल्लेबाज़ के पास ताक़त की कोई कमी नहीं है!! ऑफ स्टंप पर पटकी हुई तेज़ गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| हैदराबाद vs पंजाब: Match 70: It's a SIX! Liam Livingstone hits Umran Malik. PBKS 86/3 (8.5 Ov). Target: 158; RRR: 6.45

8.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

8.3 ओवर (1 रन) क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

8.2 ओवर (1 रन) हवा में गेंद!! पुल शॉट लगाया| लॉन्ग ऑन से मिड ऑन पर भागकर आये सुंदर| एक भरसक डाईव लगाया| गेंद तक पहुँच गए थे लेकिन बॉल हाथों में आ नहीं पाई| लाजवाब प्रयास| लेंथ बॉल को पुल लगाने गए थे और टो एंड पर लग गई थी| मिड विकेट की जगह मिड ऑन पर चली गई थी|

8.1 ओवर (1 रन) सिंगल, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

7.6 ओवर (6 रन) सिक्स!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉट छह रन के लिए| बिगी के साथ अपना खाता खोला| बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी| हैदराबाद vs पंजाब: Match 70: It's a SIX! Liam Livingstone hits Washington Sundar. PBKS 77/3 (8.0 Ov). Target: 158; RRR: 6.75

लियाम लिविंगस्टन को अब भेजा गया है बल्लेबाज़ी के लिए...

7.5 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! तीसरा झटका यहाँ पर पंजाब की टीम को लगता हुआ!! वॉशिंगटन सुंदर के हाथ लगी पहली विकेट| मयंक अग्रवाल 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की ऑफ़ स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से पुल शॉट लगाया| गेंद बीच बल्ले पर तो आई लेकिन शॉट में इतनी ताकत नहीं की वो स्टैंड्स तक पहुँच पाए| हवा में गई गेंद मिड विकेट बाउंड्री पर खड़े फील्डर जगदीश सुचित ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा आसान सा कैच| 71/3 हैदराबाद| हैदराबाद vs पंजाब: Match 70: WICKET! Mayank Agarwal c Jagadeesha Suchith b Washington Sundar 1 (4b, 0x4, 0x6). PBKS 71/3 (7.5 Ov). Target: 158; RRR: 7.15

7.4 ओवर (1 रन) सिंगल!!! क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

7.3 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन निकाला|

7.2 ओवर (0 रन) आगे की गेंद को सामने की ओर मयंक ने खेला| रन नहीं मिल सका|

7.1 ओवर (1 रन) पॉइंट की ओर गेंद को खेलकर एक रन ले लिया|

6.6 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!!! लेग स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑन की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|

6.5 ओवर (0 रन) तेज़ गति से डाली गई छोटी गेंद पर बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं हो सका|

6.4 ओवर (1 रन) ओह!! मयंक मैदान पर आए और पहली ही गेंद पर चोटिल हो गए!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से फ्लिक करने का मन बनाया| बल्ले पर नहीं आई गेंद और सीधा मयंक के शरीर को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में एक रन मिल गया| इसी बीच दर्द में नज़र आये कप्तान मयंक|

बल्लेबाज़ मयंक को पेट पर लगी है गेंद| दूसरे छोर पर रन लेने के बाद जाकर लेट गए| दर्द में नज़र आ रहे हैं| फिजियो मैदान पर आते हुए...

टाइम आउट का समय हुआ!! ढाई मिनट का ब्रेक है जहाँ दोनों टीमों को सोच विचार करने का मौका बनेगा| 81 गेंदों पर 92 रनों की दरकार| मुकाबला बेहद टाईट होने की आशंका...

कप्तान मयंक अग्रवाल अगले बल्लेबाज़ होंगे...

6.3 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! दूसरा झटका यहाँ पर पंजाब की टीम को लगता हुआ!! उमरान मलिक के हाथ लगी पहली सफ़लता| शाहरुख़ खान 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली हुई तेज़ गति की गेंद पर सामने की ओर बड़ा शॉट लगाने गए| बल्ले को जल्दी चला बैठे और गेंद पिच से रुककर बल्ले के निचले भाग को लगती हुई लॉन्ग ऑन की ओर हवा में गई| फील्डर वहां मौजूद वॉशिंगटन सुंदर जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा खिला हुआ कैच| 66/2 पंजाब, जीत के लिए 81 गेंद पर 92 रन चाहिए| हैदराबाद vs पंजाब: Match 70: WICKET! Shahrukh Khan c Washington Sundar b Umran Malik 19 (10b, 2x4, 1x6). PBKS 66/2 (6.3 Ov). Target: 158; RRR: 6.81

6.2 ओवर (0 रन) बाउंसर डाली गई गेंद पर पुल शॉट लगाने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई| रन नहीं मिला|

6.1 ओवर (4 रन) चौका!! उमरान मलिक का स्वागत यहाँ पर खान साहब ने बाउंड्री लगाकर किया!! शानदार ड्राइव मिड ऑन की ओर| गैप मिला और गेंद सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| हैदराबाद vs पंजाब: Match 70: Shahrukh Khan hits Umran Malik for a 4! PBKS 66/1 (6.1 Ov). Target: 158; RRR: 6.65

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 6 ओवर के बाद 62/1 पंजाब, लक्ष्य से अभी भी 96 रन दूर| एक आक्रामक शुरुआत देखने को मिली है हमें इस रन चेज़ में यहाँ पर टीम पंजाब के बल्लेबाजों द्वारा| हैदराबादी गेंदबाजों को पूरी तरह से बैकफुट पर ढकेले रखा है|

5.6 ओवर (0 रन) बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं मिल सका|

5.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! शिखर धवन के बल्ले से आता हुआ बैक टू बैक मैक्सिमम!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने आगे आकर मिड विकेट की ओर पॉवर से शॉट लगाया| बीच बल्ले पर लगकर सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| हैदराबाद vs पंजाब: Match 70: It's a SIX! Shikhar Dhawan hits Jagadeesha Suchith. PBKS 62/1 (5.5 Ov). Target: 158; RRR: 6.78

5.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! गब्बर के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!!! आगे आकर फ्रंट फुट से लगाया गया शॉट| बल्ले को लगकर गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर गई| अम्पायर ने हाथ उठाकर किया छक्के का इशारा| हैदराबाद vs पंजाब: Match 70: It's a SIX! Shikhar Dhawan hits Jagadeesha Suchith. PBKS 56/1 (5.4 Ov). Target: 158; RRR: 7.12

5.3 ओवर (1 रन) पटकी हुई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| एक टप्पा खाकर गेंद फील्डर के हाथ में गई| एक रन मिला|

5.2 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर धवन ने लेग साइड की ओर स्वीप शॉट खेला| एक रन मिल गया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक किया| एक रन आया|

मैच रिपोर्ट