मुंबई इंडियंस बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

सनराइज़र्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

मुंबई इंडियंस बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, मिड ऑन की दिशा में खेला| 10 के बाद 105/4 हैदराबाद|

9.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल यहाँ पर आती हुई, पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|


9.4 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर आता हुआ, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया|

9.3 ओवर (1 रन) सिंगल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

9.2 ओवर (1 रन) लेग बाई, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|

9.1 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! एक और विकेट नीषम के खाते में जाती हुई| एक और कैच पोली ने पकड़ा| आगे डाली गई गेंद को सामने की तरफ हीव किया लेकिन शॉट में ताक़त नहीं लगा पाए| हवा में खिल गई गेंद जहाँ से एक आसान सा कैच पोलार्ड द्वारा पकड़ा गया| बड़े शॉट की दरकार भी थी लेकिन नहीं आया| 100/4 हैदराबाद|

8.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|

8.5 ओवर (1 रन) सिंगल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

8.4 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

अगले बल्लेबाज़ कौन? अब्दुल समद को भेजा गया है..

8.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट कीरोन पोलार्ड बोल्ड पीयूष चावला| पहली विकेट चावला के खाते में जाती हुई| 3 रन बनाकर नबी लौटे पवेलियन| ऊपर डाली गई गेंद को बड़े शानदार तरीके से खींचकर मारा लेकिन एलिवेशन नहीं मिल पाया| बाउंड्री लाइन से ठीक पहले पोलार्ड ने गेंद को अपने हाथों में लपक लिया| 97/3 हैदराबाद|

8.2 ओवर (1 रन) सिंगल, मिड विकेट की तरफ खेला और रन हासिल किया|

8.1 ओवर (1 रन) 1 रन, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

7.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

7.5 ओवर (2 रन) 2 रन, हलके हाथों से पुश करते हुए दो रन बटोरे|

7.4 ओवर (4 रन) चौका! फ्री हिट पर बाउंड्री हासिल की| ड्राइव किया गेंद को गैप में| बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई|

7.4 ओवर (7 रन) छक्का और साथ में एक नो बॉल भी हुई| अगली गेंद फ्री हिट होगी| हाई फुल टॉस बॉल को मिड विकेट की तरफ हीव करते हुए रन हासिल किया|

7.3 ओवर (1 रन) हलके हाथों से पुश करते हुए सिंगल बटोरा|

7.2 ओवर (1 रन) एक और सिंगल यहाँ पर आता हुआ|

7.1 ओवर (1 रन) गैप में खेला एक रन के लिए|

6.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट नाथन कूल्टर-नाइल बोल्ड जेम्स नीशम| 33 रनों की अभिषेक की पारी का हुआ अंत| नीषम को मिली पहली विकेट| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर उठाकर मारा| बल्ले पर तो ठीक तरह से आई गेंद लेकिन जितनी दूरी चाहिए थी उतनी नहीं हासिल हो पायी| सीमा रेखा के आगे खड़े फील्डर ने उसे लपक लिया| 79/2 हैदराबाद|

6.5 ओवर (2 रन) दुग्गी मिल जायेगी, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया दो रनों के लिए|

6.4 ओवर (1 रन) 1 रन, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

6.3 ओवर (4 रन) चौका!!! थप्पड़ शॉट, पटकी गई गेंद को बैकफुट से लपेट दिया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|

6.2 ओवर (1 रन) उठाकर मारा लेकिन पॉइंट की तरफ नो मेंस लैंड में गिरी गेंद| एक रन मिला|

6.1 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल, मिड विकेट की दिशा में पैड्स से लगकर गई थी गेंद जहाँ से सिंगल मिला|

5.6 ओवर (4 रन) बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति! क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया और चार रन हासिल किये| 70/1 हैदराबाद, मुंबई के फैन्स और मेरा चेहरा भी यहाँ उतर गया क्योंकि हैदराबाद ने वो 66 रनों का स्कोर छू लिया|

5.5 ओवर (1 रन) सिंगल और इसी के साथ मुंबई का सफ़र इस रन के साथ यहाँ समाप्त होता हुआ| अब कोलकाता प्ले ऑफ़ में पहुँचने वाली चौथी टीम बन गई है| लेग साइड पर खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

5.4 ओवर (0 रन) तेज़ गति से डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर ब्लॉक कर दिया|

5.3 ओवर (1 रन) सिंगल, मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|

5.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! 64 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| बोल्ट ने दिलाया ब्रेक थ्रू!! कॉट क्रुणाल पंड्या बोल्ड ट्रेंट बोल्ट| 34 रन बनाकर रॉय लौट गए पवेलियन| लेग साइड पर एक बड़ा शॉट लगाने गए थे लेकिन संपर्क बढ़िया नहीं हुआ| लेग साइड पर हवा में खिल गई गेंद जहाँ से फील्डर ने नीचे की तरफ आते हुए एक बढ़िया रनिंग कैच पकड़ा| 64/1 हैदराबाद, लक्ष्य से अब 172 रन दूर|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (4 रन) चतुराई भरा शॉट, पहली ही गेंद पर आया चौका! इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| फाइन लेग के ऊपर से स्कूप करते हुए बाउंड्री अर्जित की|

मैच रिपोर्ट