मुंबई इंडियंस बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

सनराइज़र्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

मुंबई इंडियंस बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, मिड विकेट की दिशा में खेला और रन बटोरा| 177/5 मुंबई|

14.5 ओवर (4 रन) चौका! मिड विकेट की दिशा में गैप हासिल करते हुए स्काई ने एक और बाउंड्री तेम के खाते में डाली| ये सितारा चमक रहा है|


14.4 ओवर (1 रन) एक और सिंगल, बाहर की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला और रन बटोरा|

14.3 ओवर (1 रन) तेज़ गति की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| एक रन मिला|

14.2 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

14.1 ओवर (2 रन) दुग्गी, स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने दो रन हासिल किया|

13.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| 167/5 मुंबई|

13.5 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ क्रुणाल ने खोला अपना खाता| अपिरों पर डाली गई गेंद को मिड विकेट और लॉन्ग ऑन के बीच से गैप ढूँढकर मारा और चौका बटोरा|

13.4 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की एक काफी बड़ी अपील लेकिन अम्पायर ने उसे नकार दिया| सही फैसला, ये गेंद लेग स्टम्प के बाहर पिच हो रही थी| धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया था और पैड्स पर मारने में कामयाब हुए थे|

13.3 ओवर (1 रन) 1 रन, स्लॉग किया इस बार मिड ऑन की ओर एक रन के लिए|

13.2 ओवर (6 रन) छक्का! पुल शॉट का इस्तेमाल और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई| कमाल का बैट स्विंग था यहाँ पर| स्क्वायर लेग फील्डर था वहां पर लेकिन उसके ऊपर से निकल गई ये गेंद| 2 गेंदों पर 10 रन बन गए हैं|

13.1 ओवर (4 रन) चौका!  रैम शॉट!! जानबूझकर कीपर के ऊपर से खेला गया स्कूप शॉट और चार रन खाते में जुड़े| ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर से इस गेंद को स्काई ने लपेट लिया और चौका बटोरा|

12.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! नीषम आये और नीषम गए| हैट्रिक पर अभिषेक!! फ्लाईटेड डाली गई गेंद को लेग साइड पर मोड़ने गए लेकिन बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर बैठे| लीडिंग एज लेकर ऑफ़ साइड पर गई गेंद जहाँ खड़े फील्डर ने पकड़ा एक आसान सा कैच| मुंबई को यहाँ लगातार दो झटके लग गए| मुकाबला हर पल एक नया मोड़ लेता हुआ| 151/5 मुंबई|

जेम्स नीशम अगले बल्लेबाज़...

12.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट जेसन रॉय बोल्ड अभिषेक शर्मा| पोलार्ड 13 रन बनाकर लौटे पवेलियन| ऊपर डाली गई गेंद को पोली ने सामने की तरफ उठाकर मारा| इस शॉट के लिए रॉय को ठीक सामने की तरफ रखा गया था और गेंद सीधा उनकी गोद में गई| एक बार नहीं दो बार नहीं लेकिन तीसरी बार में कैच पकड़ लिया| अच्छी फील्ड सेटिंग ने दिलाई विकेट| 151/4 मुंबई|

12.5 ओवर (1 रन) वाइड! लेग साइड के बाहर डाली गई गेंद|

12.4 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! स्वीप मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला| एलबीडबल्यू की बड़ी अपील भी हुई थी लेकिन अम्पायर ने उसे नकार दिया|

12.3 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

12.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग किया गया लेकिन नतीजा एक रन|

12.1 ओवर (2 रन) अंदरूनी किनारा लगा, फाइन लेग की दिशा में गई गेंद| फील्डर उसे उठा नहीं पाए, एक की जगह दो मिल गया| बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच|

11.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, स्वीप शॉट तो खेला लेकिन रन लेने का मौका नही बन सका|

11.5 ओवर (4 रन) चौका! इस बार लो फुल टॉस गेंद को स्वीप किया| फाइन लेग पर कोई फील्डर नहीं था जिसकी वजह से चौका मिल गया|

11.4 ओवर (1 रन) 1 रन, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

11.3 ओवर (1 रन) बाई के रूप में सिंगल आया| स्वीप करने गए थे लेकिन बल्लेबाज़ बीट हुए| कीपर से भी हुई चूक, बाई के रूप में फाइन लेग से सिंगल मिल गया|

11.2 ओवर (1 रन) सिंगल, मिड ऑन की दिशा में खेला और रन हासिल किया|

11.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|

10.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति,, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

10.5 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ़ पर पुश किया और सिंगल हासिल किया|

10.4 ओवर (4 रन) चौका! इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| फाइन लेग के ऊपर से स्कूप करते हुए बाउंड्री अर्जित की| स्काई इस शॉट को काफी खेलते हिना उर यहाँ भी वही किया|

10.3 ओवर (1 रन) 1 रन, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

10.2 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! एक सही समय पर बल्लेबाज़ का बिलकुल सही रिव्यु!!! बाल बाल बच गए पोली!!! किस्मत ने दिया बल्लेबाज़ का साथ| फील्ड अम्पायर को बदलना होगा अपना फैसला, रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद लेग स्टम्प के ऊपर निकल रही थी| पड़ने के बाद अंदर की तरफ आई थी गेंद जिसे डिफेंड करने गए थे और मिस कर गए थे| पैड्स पर जाकर लगी थी बॉल जिसके बाद अपील हुई थी|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर, मिड ऑन की दिशा में खेला और रन हासिल किया|

मैच रिपोर्ट