सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

सनराइज़र्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई जहाँ से रन नही मिल सका|

4.5 ओवर (6 रन) सिक्स!!! ओहोहोहो!! झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए!!! बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का| संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी| लेंथ बॉल को जल्दी से बैकफुट पर जाकर सामने की तरफ पुल कर दिया और छह रन हासिल कर लिए| SRH vs DC: Match 20: It's a SIX! Jonny Bairstow hits Axar Patel. SRH 45/1 (4.5 Ov). Target: 160; RRR: 7.58


4.4 ओवर (4 रन) चौका!!! इनसाइड आउट शॉट जॉनी बेयरस्टो ने खेला यहाँ पर| आगे डाली गई गेंद को जगह बनाकर कवर्स फील्डर के ऊपर से खेला| गैप में गई बॉल टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| SRH vs DC: Match 20: Jonny Bairstow hits Axar Patel for a 4! SRH 39/1 (4.4 Ov). Target: 160; RRR: 7.89

4.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद जिनसे हुई मिसफील्ड जिसके बाद बल्लेबाजों ने सिंगल लिया|

4.2 ओवर (0 रन) ओवरपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से रोका|

4.1 ओवर (0 रन) टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला|

3.6 ओवर (0 रन) इस बार गेंद को टर्न के साथ खेला लेकिन गैप हासिल नहीं हो पाया| 34/1 हैदराबाद|

3.5 ओवर (1 रन) लेग साइड पर इस गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़े आराम से टहलाया जहाँ से एक सिंगल का मौका बन गया|

3.4 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

3.4 ओवर (1 रन) वाइड!! काफी टफ चांस था विकेट के पीछे पन्त के पास स्टम्पिंग करने का लेकिन चूक गए| एक बार फिर से लेग स्टम्प के बाहर थी गेंद जिसे फ्लिक मरने के चक्कर में आगे आ गए थे केन| कीपर से हुई एक चूक|

3.3 ओवर (4 रन) चौका!! पहली ही गेंद पर केन ने लगाई बाउंड्री!! ऑफ़ स्पिन थी लेकिन लेग स्टम्प के काफी बाहर| फ्लिक किया उसे फाइन लेग बाउंड्री की तरफ जहाँ गैप मिला और एक आसान सा चौका मिल गया| SRH vs DC: Match 20: Kane Williamson hits Ravichandran Ashwin for a 4! SRH 32/1 (3.3 Ov). Target: 160; RRR: 7.76

केन विलियमसन अब बल्लेबाज़ी के लिए क्रीज़ पर आये हैं...

3.2 ओवर (0 रन) आउट!!! रन आउट!!! बड़ा झटका यहाँ पर हैदराबाद की टीम को लगता हुआ| डेविड वॉर्नर 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे| एक बार फिर से यहाँ पर कप्तान हुआ रन आउट| अब देखना होगा कि मैच का नतीजा क्या निलकता है क्योंकि अभी तक जो भी कप्तान रन आउट हुआ है उसकी टीम ने मैच को भी गंवाया है| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को जॉनी बेयरस्टो ने कवर्स की ओर खेलकर एक रन लेने को भागे| फील्डर वहां मौजूद जिसने गेंद को उठाकर पंत के हाथ में फेका| फिर पंत ने गेंद को पकड़कर स्टंप्स पर लगा दिया| इसी बीच लेग अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद स्टंप्स को लगने के समय वॉर्नर क्रीज़ के काफी बाहर थे| थर्ड अम्पायर का आया फ़ैसला आउट| 28/1 हैदराबाद| SRH vs DC: Match 20: WICKET! David Warner run out (Kagiso Rabada / Rishabh Pant) 6 (8b, 0x4, 0x6). SRH 28/1 (3.2 Ov). Target: 160; RRR: 7.92

3.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! जॉनी बेयरस्टो के बल्ले से आती हुई एक और बड़ी हिट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को जगह बनाकर मिड विकेट की दिशा में पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ सही संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| SRH vs DC: Match 20: It's a SIX! Jonny Bairstow hits Ravichandran Ashwin. SRH 28/0 (3.1 Ov). Target: 160; RRR: 7.84

2.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| खुलकर खेलते हुए बेयरस्टो यहाँ पर| जड़ में डाली गई थी गेंद जिसे मिड विकेट की दिशा में हीव कर दिया और गैप से एक रन हासिल किया| 22/0 हैदराबाद|

2.5 ओवर (0 रन) शॉर्टपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया, पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा|

2.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! इस बार लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ गेंद को खेला| धीमी गति की गेंद थी जिसे पहले ही परख लिया और पुल मार दिया| बल्ले से लगने के बाद गेंद सीधा रोप्स के बाहर जाकर गिरी| SRH vs DC: Match 20: It's a SIX! Jonny Bairstow hits Marcus Stoinis. SRH 21/0 (2.4 Ov). Target: 160; RRR: 8.02

2.3 ओवर (4 रन) चौका!!! करारा पुल शॉट| शॉर्ट आर्म जैब! पटकी गई गेंद को बैकफुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| SRH vs DC: Match 20: Jonny Bairstow hits Marcus Stoinis for a 4! SRH 15/0 (2.3 Ov). Target: 160; RRR: 8.29

2.2 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने स्कावयर लेग की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|

2.1 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

1.6 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पंच किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|

1.5 ओवर (4 रन) चौका!!! बड़ा मौका यहाँ पर दिल्ली के खिलाड़ी गंवाते हुए| जॉनी बेयरस्टो को 1 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में पुल किया|बल्ला हाथ से निकला| जिसके कारन शॉट में ज़्यादा पॉवर नही लगा| हवा में गई गेंद फील्डर पीछे मौजूद शिमरन हेटमायर जिनके हाथ को लगकर गेंद ज़मीन पर जा गीरी| इसी बीच गेंद को फील्ड करने के दौरान गेंद को जब शिमरन हेटमायर ने पकड़ा तो उनका बदन सीमा रेखा के बाहर था| जिसके कारण थर्ड अम्पायर ने उसे चार रन दिया| SRH vs DC: Match 20: Jonny Bairstow hits Ravichandran Ashwin for a 4! SRH 10/0 (1.5 Ov). Target: 160; RRR: 8.26

1.4 ओवर (0 रन) बैकफुट से बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|

1.3 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! एक सही समय पर बल्लेबाज़ का बिलकुल सही रिव्यु!!! बाल बाल बच गए जॉनी!!! किस्मत ने दिया बल्लेबाज़ का साथ| खुद भी रिव्यु लेने के बाद कॉंफिडेंट नहीं थे लेकिन अब लक मिल गया है| ऑफ़ स्पिन गेंद थी जिसे ड्राइव करने गए थे लेकिन बीट हुए| लेकिन बल्ले के बाहरी किनारे को बीट किया जिसके बाद कैच की अपील हुई थी| बहरहाल, अब नॉट आउट दिए गए| SRH vs DC: Match 20: WICKET! Jonny Bairstow c Rishabh Pant b Ravichandran Ashwin 1 (3b, 0x4, 0x6). SRH 6/1 (1.3 Ov). Target: 160; RRR: 8.32

1.2 ओवर (1 रन) कवर्स की ओर गेंद को पंच किया जहाँ से एक रन मिला|

1.1 ओवर (0 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेला, रन नही आया|

दूसरे छोर से गेंद लेकर आर अश्विन तैयार...

0.6 ओवर (0 रन) बैकफुट से बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ| पहले ओवर से आये मात्र 5 रन|

0.5 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर पटकी गई गेंद को कवर्स की ओर खेलकर तेज़ी से एक रन लिया|

0.4 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

0.3 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद गई शॉर्ट फाइन लेग की ओर जहाँ से एक रन मिला|

0.2 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद को स्क्वायर लेग की ओर खेलकर वॉर्नर ने तेज़ी से 2 रन पूरा किया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

0.1 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टंप की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा|