दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच बोलैंड बैंक पार्क, पार्ल में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (0 रन) अच्छी वापसी केशव द्वारा| टाईट लाइन पर रखी गेंद जिसे विराट ने डिफेंड कर दिया| 10 के बाद 55/1 भारत|

9.5 ओवर (0 रन) इस बार हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|


9.4 ओवर (0 रन) एक खूबसूरत डिफेन्स बल्लेबाज़ द्वारा| क्या सही जगह गेंद को बल्ले से मीट किया है| वाह जी वाह!!

9.3 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

9.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

9.1 ओवर (4 रन) चौका! खराब गेंद के साथ शुरुआत| आ बैल मुझे मार!!! आधे पिच वाली गेंद जिसको बल्लेबाज़ ने महज़ दिशा दिखाई फाइन लेग बाउंड्री की तरफ और चौका बटोरा| दबाव अब पूरी तरह से गेंदबाज़ के ऊपर| दक्षिण अफ्रीका vs भारत: 1st ODI: Shikhar Dhawan hits Keshav Maharaj for a 4! IND 54/1 (9.1 Ov). Target: 297; RRR: 5.95

8.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|

8.5 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ विराट ने खोला अपना खाता| एक लूज़ गेंद जिसका पूरा फायदा उठाया| पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए मिड विकेट से बाउंड्री बटोरी| दक्षिण अफ्रीका vs भारत: 1st ODI: Virat Kohli hits Aiden Markram for a 4! IND 50/1 (8.5 Ov). Target: 297; RRR: 6

8.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|

विराट कोहली अगले बल्लेबाज़...

8.3 ओवर (0 रन) विकेट! कॉट क्विंटन डी कॉक बोल्ड एडेन मार्करम| 12 रन बनाकर कप्तान राहुल लौटे पवेलियन| बड़ा विकेट मार्क्रम के खाते में जाता हुआ| कमाल की कप्तानी, जिस विकेट की तलाश थी वो यहाँ पर मिलती हुई| इन फॉर्म बल्लेबाज़ का विकेट यहाँ पर बटोर लिया| ऑफ़ स्टम्प की गेंद पर पुश करते हुए रन हासिल करना चाहते थे लेकिन सीधी रही बॉल| बल्ले का बाहरी किनारा लगा और कीपर के दस्तानों में चिपक गई| एक शार्प कैच भी कहा जा सकता है इसे| 46/1 भारत| दक्षिण अफ्रीका vs भारत: 1st ODI: WICKET! KL Rahul c Quinton de Kock b Aiden Markram 12 (17b, 0x4, 0x6). IND 46/1 (8.3 Ov). Target: 297; RRR: 6.05

8.2 ओवर (1 रन) चिप किया मिड ऑफ़ की तरफ एक रन के लिए|

8.1 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर आता हुआ| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ दिया, एक ही रन मिल पायेगा|

7.6 ओवर (0 रन) फुल बॉल पर ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया| 44/0 भारत|

7.5 ओवर (4 रन) चौकों में डील करते हुए धवन!!! बेहतरीन कट शॉट!!! चौका मिलेगा!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया| बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया| गेंद फील्डर के बाईं ओर से तेज़ी से निकल गई| डीप कवर बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए| दक्षिण अफ्रीका vs भारत: 1st ODI: Shikhar Dhawan hits Marco Jansen for a 4! IND 44/0 (7.5 Ov). Target: 297; RRR: 6

7.4 ओवर (0 रन) करार कट शॉट लेकिन पॉइंट फील्डर ने उसपर हाथ लगाकर रोक दिया| रन तो नहीं हुआ लेकिन चोट ज़रूर लगी है उन्हें|

7.3 ओवर (4 रन) चौका! एक और बाउंड्री गब्बर के खाते में जुड़ती हुई| करारा पुल शॉट, पटकी गई गेंद को बैकफुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| दक्षिण अफ्रीका vs भारत: 1st ODI: Shikhar Dhawan hits Marco Jansen for a 4! IND 40/0 (7.3 Ov). Target: 297; RRR: 6.05

7.2 ओवर (0 रन) इस बार आगे आकर कवर्स की दिशा में खेला| गैप नहीं मिला|

7.1 ओवर (1 रन) राहुल द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

6.6 ओवर (1 रन) सिंगल आती गेंद को पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

6.5 ओवर (1 रन) सिंगल, मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|

6.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

6.3 ओवर (3 रन) 3 रन, ओह!! बाल बाल बचे बल्लेबाज़| फ्लाईटेड बॉल को लॉफ्ट करने गए थे, डिप हुई और किनारा लेकर फाइन लेग के क्षेत्र में| बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच और तीन रन हासिल कर लिए|

6.2 ओवर (1 रन) एक और सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

6.1 ओवर (1 रन) क़दमों का इस्तेमाल, मिड विकेट की तरफ चिप किया| फील्डर ने भागते हुए उसे रोका, एक ही लिया| दो होने चाहिए थे|

5.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| 28 बिना किसी नुक्सान के भारत|

5.5 ओवर (0 रन) इस बार कट मारने गए थे लेकिन अंदर आई गेंद इस वजह से लाइन से बीट हुए|

5.4 ओवर (4 रन) चौका! शानदार फ्लिक शॉट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा! हलकी सी ऊपर थी गेंद जिसपर बेहतरीन टाइमिंग!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| दक्षिण अफ्रीका vs भारत: 1st ODI: Shikhar Dhawan hits Marco Jansen for a 4! IND 28/0 (5.4 Ov). Target: 297; RRR: 6.07

5.3 ओवर (0 रन) पड़ने के बाद अंदर की तरफ आई बॉल, मिड विकेट की दिशा में खेला लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|

5.2 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|

मैच रिपोर्ट