राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (0 रन) फुल टॉस गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में गाइड किया| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नही बन सका| बैंगलोर को अब जीत के लिए 30 गेंदों पर 16 रन चाहिए|

14.5 ओवर (0 रन) यॉर्कर डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|


14.4 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|

14.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला|

14.2 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में पुल किया| हवा में गई गेंद फील्डर के पास टप्पा खाकर गई, इसी बीच बल्लेबाजों ने सिंगल लिया|

14.1 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

13.6 ओवर (1 रन) लेग साइड पर गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

13.5 ओवर (4 रन) बेहतरीन कट शॉर्ट!!! चौका मिलेगा!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया| बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया| गेंद फील्डर के बाईं ओर से तेज़ी से निकल गई| सिर्फ बाउंड्री में डील करते हुए किंग कोहली| RCB vs RR: Match 16: Virat Kohli hits Shreyas Gopal for a 4! RCB 158/0 (13.5 Ov). Target: 178; RRR: 3.24

13.4 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

13.3 ओवर (4 रन) रिवर्स स्वीप और चौका!! ये शॉर्ट काफी बढ़िया खेलते हैं देवदत जिसका नमूना उन्होंने यहाँ पर पेश किया है| सही लाइन की गेंद को आराम से खेला गैप में और चौका हासिल किया| RCB vs RR: Match 16: Devdutt Padikkal hits Shreyas Gopal for a 4! RCB 153/0 (13.3 Ov). Target: 178; RRR: 3.85

13.2 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर 1 रन निकाला|

13.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! छोटी ये गेंद थी जिसपर कोहली ने लगाया मिड विकेट की ओर फ्लैट सिक्स!!! स्टे होने के बाद कहाँ ये खिलाड़ी रुकने वाला| अभी तो पार्टी शुरू हुई है| RCB vs RR: Match 16: It's a SIX! Virat Kohli hits Shreyas Gopal. RCB 148/0 (13.1 Ov). Target: 178; RRR: 4.39

12.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस ओवर से आए 13 रन| फुल टॉस गेंद को कवर्स की ओर पंच किया| टप्पा खाकर गेंद गई फील्डर के हाथ में जहाँ से रन नही मिल सका| बैंगलोर को जीत के लिए 42 गेंदों पर 36 रन चाहिए|

12.5 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को डीप कवर्स की ओर पंच करते हुए एक रन निकाला|

12.4 ओवर (4 रन) चौका!! इसी के साथ कोहली इस लीग में 6000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए| वाह जी वाह!! इतिहास आज एक बार फिर से इस खिलाड़ी का गुलाम बन गया है| जितनी तारीफ की जाए उतनी कम| अव्वल दर्जे का मास्टर है ये चेज़ मास्टर| पैरों पर डाली गई गेंद को फ्लिक कर दिया लेग साइड पर और एक आसान सी बाउंड्री हासिल की| RCB vs RR: Match 16: Virat Kohli hits Chris Morris for a 4! RCB 141/0 (12.4 Ov). Target: 178; RRR: 5.05

12.3 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल हासिल किया|

12.2 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ विराट कोहली ने अपना इस लीग में 40वें अर्धशतक पूरा कर लिया| फुल टॉस गेंद को लॉन्ग ओंग की दिशा में खेलकर 1 रन लिया| RCB vs RR: Match 16: FIFTY! Virat Kohli completes 50 (34b, 4x4, 2x6). RCB 136/0 (12.2 Ovs). Target: 178; RRR: 5.48

12.1 ओवर (6 रन) छक्का!! क्रिस की गेंद पर क्रिस्पी शॉट!!! अपने अर्ध शतक से एक रन दूर और इंडियन टी 20 लीग में 6000 रनों से दो रन दूर| ओहोहो, क्या कमाल का है ये बल्लेबाज़ इसमें कोई शक नहीं| ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को लॉन्ग ऑफ़ पर मार दिया| सबसे बड़ी बात कि शॉट मारने के बाद गेंद को देखा तक नहीं कि कहाँ गई| मानो उन्हें मालूम था कि ये तो बाहर ही गई होगी| RCB vs RR: Match 16: It's a SIX! Virat Kohli hits Chris Morris. RCB 135/0 (12.1 Ov). Target: 178; RRR: 5.49

11.6 ओवर (1 रन) शॉर्टपिच गेंद सेट बल्लेबाज़ कोहली के लिए| बड़े आराम से उसे मिड विकेट की दिशा में पुल कर दिया जहाँ से सिंगल ही मिल पाया|

11.5 ओवर (4 रन) चौका!!! कमाल की टाइमिंग किंग कोहली के द्वारा देखने को मिला| ऑफ स्टंप पर पटकी गई गेंद को आगे निकलकर थर्ड मैन की दिशा में गाइड किया| गैप में गई गेंद फील्डर पीछे मौजूद नही| बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| RCB vs RR: Match 16: Virat Kohli hits Chetan Sakariya for a 4! RCB 128/0 (11.5 Ov). Target: 178; RRR: 6.12

11.4 ओवर (1 रन) बाई के रूप में आता हुआ एक रन| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ बिट हुआ साथ ही कीपर से भी मिसफील्ड हुई जिसके कारण बाई के रूप में एक रन आया|

11.3 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को आगे आकर कोहली ने पॉइंट की ओर पुश करते हुए तेज़ी से सिंगल लिया|

11.2 ओवर (4 रन) चौका!! दिशा से भटके और कोहली ने दशा खराब कर दी| फाइन लेग ऊपर रखकर आप कोहली के पैरों पर गेंद नहीं डाल सकते| अगर डालेंगे तो ऐसे ही फ्लिक शॉट्स पर चौके खाते जायेंगे| RCB vs RR: Match 16: Virat Kohli hits Chetan Sakariya for a 4! RCB 122/0 (11.2 Ov). Target: 178; RRR: 6.46

11.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

10.6 ओवर (2 रन) शॉर्टपिच गेंद को फ्रंट फुट पुल किया लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ| फील्डर ने डीप में उसे कट किया लेकिन तंतक कोहली दुग्गी चुरा चुके थे| 10 रन इस ओवर से आये|

10.5 ओवर (1 रन) पंच किया ऑफ़ साइड पर इस गेंद को जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|

10.4 ओवर (2 रन) ओवर थ्रो के रूप में एक रन| साथ ही पदिकल के भी बल्ले से सिंगल निकलता हुआ| आगे डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर खेला| फील्डर से वहां पर मिसफील्ड हुई| जिसके कारन एक रन आराम से हुआ| फील्डर ने उसके बाद गेंद को स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया जहाँ से ओवर थ्रो के रूप में 1 रन और मिल गया|

10.3 ओवर (1 रन) यॉर्कर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर खेलने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद फाइन लेग की ओर गई जहाँ से एक रन आया|

10.2 ओवर (4 रन) चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद| बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| RCB vs RR: Match 16: Virat Kohli hits Chris Morris for a 4! RCB 111/0 (10.2 Ov). Target: 178; RRR: 6.93

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को कोहली ने आगे आकर मिड ऑफ की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|

मैच रिपोर्ट