पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! ग्लेन मैक्सवेल ने गब्बर का काम तमाम कर दिया| 60 रनों की साझेदारी का अंत हुआ| 21 रन बनाकर धवन लौटे पवेलियन| ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई धीमी गति की गेंद को स्वीप लगाने चले गए| कम गति और टर्न के कारण बॉल को पूरी तरह से मिस कर बैठे और गेंद जाकर ऑफ़ स्टम्प से टकरा गई| अपने इस शॉट से बेहद निराश दिखे गब्बर| बैंगलोर को जिस ब्रेक थ्रू की दरकार थी वो मिल गई| 60/1 पंजाब| बैंगलोर vs पंजाब: Match 60: WICKET! Shikhar Dhawan b Glenn Maxwell 21 (15b, 2x4, 1x6). PBKS 60/1 (5.0 Ov). CRR: 12

4.5 ओवर (1 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|


4.4 ओवर (2 रन) नॉट आउट!!! इसी के साथ ओवर थ्रो के रूप में भी दो रन मिल गया!!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल लेने गए| फील्डर ने वहां पर आकर गेंद को उठाया और नॉन स्ट्राइकर की ओर थ्रो किया| गेंद स्टंप्स को लगकर डीप कवर्स की ओर गई| फील्डर गेंद को पकड़ने भागे| इसी बीच रन आउट की अपील हुई, अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद जब स्टंप्स पर लगी थी तो बल्लेबाज़ क्रीज़ के अंदर आ गए थे| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|

4.3 ओवर (1 रन) लेग बाई का रन आ गया| आगे आकर गेंद को ऑन साइड पर खेलने गए लेकिन टर्न से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई जहाँ से एक रन मिल गया|

4.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

4.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! गब्बर के बल्ले से आता हुआ पहला सिक्स!!! धवन ने आगे आकर गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर महज़ अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार गई छह रनों के लिए| बैंगलोर vs पंजाब: Match 60: It's a SIX! Shikhar Dhawan hits Glenn Maxwell. PBKS 56/0 (4.1 Ov). CRR: 13.44

3.6 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर फ्लिक शॉट खेलने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिला|

3.5 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ पंजाब की टीम का 50 रन पूरा हुआ!! काफी तेज़ से बल्लेबाज़ी करते हुए दोनों सलामी बल्लेबाज़ यहाँ पर!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|

3.4 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर धवन ने मिड विकेट की ओर पुल किया| गैप में गई गेंद जहाँ से दो रन मिल गया|

3.3 ओवर (4 रन) चौका!!! ऑफ़ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने सीधा शॉट मिड ऑन की ओर खेला| जोश ने हाथ बढ़ाया लेकिन गेंद उनके बाएँ ओर से लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार गई चार रनों के लिए| बैंगलोर vs पंजाब: Match 60: Shikhar Dhawan hits Josh Hazlewood for a 4! PBKS 47/0 (3.3 Ov). CRR: 13.43

3.2 ओवर (0 रन) मिड ऑन की ओर गेंद को खेला| फील्डर के पास टप्पा खाकर पहुंची बॉल, रन नहीं मिला|

3.1 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर धवन ने शॉर्ट कवर्स की ओर ड्राइव किया| फील्डर वहां मौजूद| रन नहीं आ सका|

2.6 ओवर (0 रन) फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ के हाथ में एक टप्पा खाकर गई बॉल| रन नहीं मिल सका|

2.5 ओवर (1 रन) फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को थर्ड मैन की ओर खेला एक रन के लिए|

2.4 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद पर बेयरस्टो ने मिड ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|

2.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! करारा पुल शॉर्ट| शॉटपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्रंटफुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद लेग साइड बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| बैंगलोर vs पंजाब: Match 60: It's a SIX! Jonny Bairstow hits Mohammed Siraj. PBKS 41/0 (2.3 Ov). CRR: 16.4

2.2 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

2.1 ओवर (4 रन) चौका!! धवन के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!!! अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की| बैंगलोर vs पंजाब: Match 60: Shikhar Dhawan hits Mohammed Siraj for a 4! PBKS 34/0 (2.1 Ov). CRR: 15.69

1.6 ओवर (4 रन) बाहरी किनारा और चौका!!! बल्लेबाज़ द्वारा ड्राइव करने का प्रयास| स्विंग होकर बल्ले का बाहरी किनारा लिया गेंद ने और तेज़ी के साथ थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए| बैंगलोर vs पंजाब: Match 60: Jonny Bairstow hits Josh Hazlewood for a 4! PBKS 30/0 (2.0 Ov). CRR: 15

1.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! जॉनी बेयरस्टो के बल्ले से आता हुआ तीसरा मैक्सिमम!!! शॉटपिच गेंद पर करारा पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई सीधा दर्शकों के बीच और मिला सिक्स| बैंगलोर vs पंजाब: Match 60: It's a SIX! Jonny Bairstow hits Josh Hazlewood. PBKS 26/0 (1.5 Ov). CRR: 14.18

1.5 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

1.4 ओवर (6 रन) छक्का! दूसरा सिक्स जॉनी के बल्ले से आता हुआ| ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए दिख रहे हैं यहाँ पर| लेंथ गेंद थी जिसे पूरी ताक़त के साथ स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ शॉर्ट आर्म जैब कर दिया और छह रन हासिल किये| बैंगलोर vs पंजाब: Match 60: It's a SIX! Jonny Bairstow hits Josh Hazlewood. PBKS 19/0 (1.4 Ov). CRR: 11.4

1.3 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल लगाने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद और सीधा थाई पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई हलकी सी अपील, अम्पायर ने नकारा| हाईट ने यहाँ पर बचा लिया|

1.2 ओवर (4 रन) चौका!!! दूसरी बाउंड्री बेयरस्टो के बल्ले से यहाँ पर आती हुई!! आज अलग रूप में नज़र आ रहे हैं बेयरस्टो यहाँ पर!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद गैप में गई चार रनों के लिए| बैंगलोर vs पंजाब: Match 60: Jonny Bairstow hits Josh Hazlewood for a 4! PBKS 13/0 (1.2 Ov). CRR: 9.75

1.1 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑफ़ की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|

दूसरे छोर से गेंद लेकर जोश हेज़लवुड तैयार...

0.6 ओवर (0 रन) टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

0.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! पहला बड़ा शॉट यहाँ पर पंजाब की टीम के लिए बेयरस्टो के बल्ले से आता हुआ!!! आगे डाली गई ऑफ स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर ड्राइव किया| बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई और मिला सिक्स| बैंगलोर vs पंजाब: Match 60: It's a SIX! Jonny Bairstow hits Glenn Maxwell. PBKS 8/0 (0.5 Ov). CRR: 9.6

0.4 ओवर (1 रन) एक रन इसी के साथ शिखर धवन ने भी अपना खाता यहाँ पर खोल लिया!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्ले बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश करते हुए सिंगल निकाला|

0.3 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद पर धवन ने शॉर्ट कवर्स की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|

0.2 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ जॉनी बेयरस्टो ने अपना खाता खोला!!! पैड्स लाइन की गेंद पर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| एक रन मिल गया|

0.1 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से पॉइंट की ओर पुश किया| रन नहीं मिल सका|

दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ बैंगलोर की टीम गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है| जबकि पंजाब के लिए सलामी बल्लेबाज़ी का भार जॉनी बेयरस्टो और शिखर धवन के कन्धों पर होगा| वहीँ बैंगलोर के लिए पहला ओवर लेकर मैक्सवेल तैयार...

(playing 11 ) पंजाब (प्लेइंग इलेवन) - जॉनी बेयरस्टो, शिखर धवन, भानुका राजपक्षे, मयंक अग्रवाल, जितेश शर्मा, लियाम लिविंगस्टन, ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह

(playing 11 ) बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन) - विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, महिपाल लोमरोर, शाहबाज अहमद, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड

टॉस गंवाकर बात करने आए पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल ने बताया कि टॉस हारने से कोई फर्क नहीं पड़ा है हमें| हमें बोर्ड पर बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा और सामने वाली टीम को दबाव में लाना होगा| आगे मयंक ने टीम के बारे में बताया कि हमने आज के मुकाबले में एक बदलाव किया है| संदीप शर्मा की जगह हरप्रीत बरार को मौका दिया गया है|

टॉस जीतने के बाद फाफ डू प्लेसिस ने बताया कि हम पहले गेंदबाज़ी ही करना चाहते हैं| ड्यू बाद में आ सकती है इसलिए हमने ये फैसला किया है| ये एक बल्लेबाज़ी वाली पिच लग रही है इस वजह से बाद में भी बल्लेबाज़ी करने में कोई दिक्कत नहीं होगी| एक साइड काफी छोटा है इस वजह से चेज़ करने में ज्यादा आसानी होगी| टीम के बारे में बताया कि हम आज भी सेम टीम के साथ जा रहे हैं|

टॉस - बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया...

फिलहाल दोनों ही दल के खिलाड़ी वार्म अप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टॉस और प्लेइंग-XI आने में ज्यादा देरी नहीं..

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

हैलो एंड वेलकम दोस्तों!! स्वागत है आपका हमारे साथ इंडियन टी 20 लीग के मुकाबला नम्बर-60 में जहाँ आज पंजाब और बैंगलोर के बीच दो अंकों की जंग होने वाली है| फाफ बनाम मयंक!! कोहली बनाम रबाडा!! ये बात तो तय है कि मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है| अब ये लीग धीरे-धीरे प्ले ऑफ्स की ओर बढ़ रही है जहाँ एक-एक अंक के लिए टीमें आपिस में भिड़ती हुई नज़र आएँगी| दोनों ही टीमों के लिए मुकाबला करो या मरो जैसा होने वाला है इसलिए आज के इस मैच में बड़े-बड़े नामों का चलना बेहद ही ज़रूरी होगा| कोहली, फाफ, मैक्सवेल इस तिकड़ी पर काफी कुछ निर्भर करेगा जबकि गेंदबाजी में हसरंगा और हर्शल से टीम को काफी उम्मीद होगी| दूसरी तरफ गब्बर और मयंक इन दो सुपरस्टार्स को अपना फॉर्म दिखाना होगा| कगिसो रबाडा इस नाम पर आज सबकी नज़रें जमी होंगी| अगर आज केजी अपनी टीम को गेंदबाजी में एक परफेक्ट शुरुआत दे देते हैं तो पंजाब के लिए मुकाबले में ऊपर आना आसान हो जाएगा| तो दोस्तों तैयार हो जाइए एक घमासान मुकाबले के लिए|