रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल पूरा किया| मुंबई को मुकाबला जीतने के लिए 30 गेंदों पर 67 रन चाहिए|

14.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|


14.4 ओवर (1 रन) फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|

14.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को शॉट खेलने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

14.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेला, रन नहीं मिला|

हार्दिक पांड्या बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

14.1 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!! ब्रेक के बाद एक बड़ी विकेट बैंगलोर को मिली| 8 रन बनाकर स्काई लौटे पवेलियन| सिराज के खाते में पहली विकेट| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की फुल बॉल को छेड़ दिया| हवा में गई पॉइंट फील्डर चहल की ओर जिन्होंने एक आसान सा कैच पकड लिया| बैंगलोर मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाती हुई| 97/5 मुंबई|

टाइम आउट का हुआ समय!!! मुंबई को 36 गेंदों में 69 रनों की दरकार, मुकाबला अब हार्दिक और पोलार्ड के ऊपर निर्भर| क्या कोहली जीत हासिल कर पायेंगे? कुछ ही देर में मालूम चल जाएगा...

13.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ मैक्सवेल का स्पेल हुआ समाप्त| 36 गेंदों में 69 रनों की दरकार|

13.5 ओवर (1 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

13.4 ओवर (0 रन) नॉट आउट!!! बैंगलोर का रिव्यु हुआ असफ़ल| एलबीडबल्यू की हुई, अम्पायर ने नकारा| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| उछाल के साथ गेंद पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील लेकिन अम्पायर ने माना किया| बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने लिया रिव्यु, रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद लेग स्टंप को मिस करती हुई जा रही थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|

13.3 ओवर (1 रन) फुल टॉस गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|

13.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

कीरोन पोलार्ड बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

13.1 ओवर (0 रन) आउट!! बोल्ड!! एक और विकेट मैक्सवेल के खाते में जाती हुई| 5 रन बनाकर लौटे पवेलियन| आगे आकर गेंद को पुल लगाने गए| नीचे रही, पैड्स से लगने के बाद जाकर स्टम्प्स से टकराई गई बौर बूम| बैंगलोर के पास अब मुकाबले में वापसी करने का मौका बन गया| लेकिन उनको ये याद रखना होगा कि पोलार्ड और हार्दिक अभी बाक़ी| 93/4 है मुंबई|

12.6 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ़ पर चिप किया, फील्डर के आगे गिर गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया| 42 गेंदों पर 73 रनों की दरकार|

12.5 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद को मिड विकेट की तरफ हीव किया, एक ही रन मिल पाया|

12.4 ओवर (1 रन) मिड ऑन की ओर गेंद को पुश किया और सिंगल हासिल किया|

12.4 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल लगाने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधे कीपर के पास गई| कैच आउट की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा|

12.3 ओवर (0 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को खेला, फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिला|

12.2 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया एक रन| पैड्स लाइन की गेंद को खेलने गए| बल्ले पर नहीं आई बॉल पैड्स को लगाकर लेग साइड की ओर गई, जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर एक रन बाई के रूप में लिया| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा|

12.1 ओवर (2 रन) बैकफुट से गेंद को पंच करते हुए दो रन लिया|

11.6 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की तरफ सीधे बल्ले से पुश करते हुए एक आसान सा सिंगल हासिल किया| 86/3 मुंबई| 48 गेंदों पर 80 रनों की दरकार|

11.5 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में इस गेंद को हीव कर दिया| डीप में एबी थे इसलिए एक ही रन मिल पाया|

11.4 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को कट किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|

11.3 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्पिन! लेग साइड पर उसे फ्लिक करते हुए रन हासिल किया|

11.2 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में गेंद को पुश किया सिंगल के लिए|

11.1 ओवर (0 रन) कट लगाने गए लेकिन बीट हुए बल्लेबाज़|

10.6 ओवर (1 रन) मिड ऑन की दिशा में खेला| एक रन हो गया यहाँ पर| 11 के बाद 82/3 मुंबई, 54 गेंद 84 रनों की दरकार|

10.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

10.4 ओवर (0 रन) कवर्स की दिशा में गेंद को खेला लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|

कृणाल पांड्या अब बल्लेबाज़ी के लिए आयेंगे...

10.3 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! एक और बड़ा झटका यहाँ पर मुंबई की टीम को लगता हुआ| इशान किशन 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे| युजवेंद्र चहल के हाथ लगी दूसरी विकेट| गूगली डाली गई गेंद को आगे आकर खेलने गए| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले का टॉप एज लेकर सीधे ऑफ साइड पर खड़े फील्डर हर्षल पटेल के हाथ में गई| 81/3 मुंबई|

10.2 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर निकालते हुए बल्लेबाज़|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (1 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

मैच रिपोर्ट