रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) आगे आकर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेला, एक टप्पा खाकर गई गेंद फील्डर के हाथ में जहाँ से एक रन हो गया| 10 ओवर के बाद 61/1 बैंगलोर| जीत के लिए 60 गेंदों पर 91 रन चाहिए|

9.5 ओवर (1 रन) शॉर्ट थर्ड की तरफ पुश करते हुए एक रन निकाला|


9.4 ओवर (4 रन) चौका!!! किंग कोहली के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर इस गेंद को कवर्स की ओर पंच कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| बैंगलोर vs मुंबई: Match 18: Virat Kohli hits Kieron Pollard for a 4! RCB 59/1 (9.4 Ov). Target: 152; RRR: 9.0

9.3 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर फ्लिक किया जहाँ से एक रन हो गया|

9.2 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

9.1 ओवर (1 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को पुश करते हुए एक रन बटोरा|

8.6 ओवर (1 रन) शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गेंद को पुश करते हुए सिंगल लिया|

8.5 ओवर (1 रन) फ्रंटफुट से गेंद को डिफेंड किया जहाँ से एक रन मिल गया|

8.4 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ विराट ने खोला अपना खाता| पैड्स पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर फ्लिक किया, डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पाया|

8.3 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ खेला गया शॉट जिसे रोक दिया गया| कोई रन नहीं|

8.2 ओवर (0 रन) लहराते हुए अंदर लाइ गेंद| बल्लेबाज़ कोहली ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया|

विराट कोहली अब क्रीज़ पर आयेंगे...

8.1 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! बैंगलोर को लगा पहला झटका!!! फाफ डु प्लेसिस 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मुंबई की टीम को जिस विकेट की तलाश थी वो हासिल होती हुई यहाँ पर!!! जयदेव उनादकट के हाथ आई पहली सफ़लता| धीमी गति की डाली हुई गुड लेंथ पर गेंद, जिसको बल्लेबाज़ ने दूर से ही लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट खेला| गेंद और बल्ले का सही ताल मेल नहीं हो सका और गेंद सीधे लॉन्ग ऑन पर खड़े फील्डर सूर्यकुमार यादव के हाथ में गई| 50/1 बैंगलोर| बैंगलोर vs मुंबई: Match 18: WICKET! Faf du Plessis c Suryakumar Yadav b Jaydev Unadkat 16 (24b, 1x4, 0x6). RCB 50/1 (8.1 Ov). Target: 152; RRR: 8.62

7.6 ओवर (1 रन) सिंगल!! इसी के साथ बैंगलोर की टीम का 50 रन पूरा हुआ!!! शॉर्ट कवर्स की ओर हलके हाथों से खेलकर एक रन निकाला|

7.5 ओवर (0 रन) ऑफ़ साइड पर गेंद को स्क्वायर ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

7.4 ओवर (1 रन) लेग साइड की तरफ गेंद को खेला, एक रन आ गया|

7.3 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

थोड़ा सा ट्रीटमेंट फील्ड पर अनुज रावत के लिए... 

7.2 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर तेज़ी से एक रन पूरा किया| वहीँ रनिंग के दौरान अनुज रावत पोलार्ड में जाकर टकरा गए|

7.1 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल शॉट खेलकर सिंगल लिया|

6.6 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को सामने की ओर बल्लेबाज़ ने खेला, गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा!! ढाई मिनट का ब्रेक!! 7 के बाद 45/0 है बैंगलोर, 78 गेंदों पर 107 रनों की दरकार, मुंबई को है विकेट की तलाश, जसप्रीत बुमराह पर होगी सबकी नज़रें...

6.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

6.5 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को पुश करते हुए एक रन लिया|

6.4 ओवर (2 रन) डीप पॉइंट की ओर गेंद को कट करते हुए दो रन निकाला|

6.3 ओवर (4 रन) चौका! ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे क्रीज़ में रहकर पंच कर दिया मिड ऑफ़ की तरफ चार रनों के लिए| बैंगलोर vs मुंबई: Match 18: Faf du Plessis hits Murugan Ashwin for a 4! RCB 41/0 (6.3 Ov). Target: 152; RRR: 8.22

6.2 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|

6.1 ओवर (6 रन) छक्का! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| बैंगलोर vs मुंबई: Match 18: It's a SIX! Anuj Rawat hits Murugan Ashwin. RCB 36/0 (6.1 Ov). Target: 152; RRR: 8.39

5.6 ओवर (0 रन) शानदार गेंदबाज़ी यहाँ पर बुम्राह के द्वारा देखने को मिली!! पॉवर प्ले के इस अंतिम ओवर में आए बस 3 रन!!! शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गेंद को खेला, लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

5.5 ओवर (1 रन) इस बार अंदरूनी किनारा लगा लेकिन गैप में निकल गई गेंद स्क्वायर लेग की ओर एक रन के लिए|

5.4 ओवर (0 रन) एक बार फिर से धीमी गति की गेंद डाली गई जिसको बल्लेबाज़ ने सामने की ओर गेंद को खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|

5.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

5.2 ओवर (0 रन) लो फुलटॉस गेंद को मिड ऑन की ओर पुश किया, रन नहीं आ सका|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (2 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को मिड ऑफ की ओर गैप में खेलकर दो रन ले लिया|

मैच रिपोर्ट