रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल किया लेग साइड की ओर जहाँ एक रन आया|

9.5 ओवर (1 रन) कदमो का इस्तेमाल करते हुए शाकिब आगे की ओर आये और गेंद को लेग साइड की तरफ पुश करते हुए एक रन लिया|


9.4 ओवर (1 रन) ऊपर डाली हुई गेंद को लॉन्ग ऑफ की तरफ खेलकर सिंगल लिया|

9.3 ओवर (4 रन) चौका!!! मॉर्गन के बल्ले से आती हुई बाउंड्री| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को रिवर्स करने गए| बल्ले का टॉप एज लेती हुई गेंद कीपर के ऊपर से फाइन लेग बाउंड्री के बाहर गई, जहाँ से मिला चार रन| RCB vs KKR: Match 10: Eoin Morgan hits Washington Sundar for a 4! KKR 80/4 (9.3 Ov). Target: 205; RRR: 11.90

9.2 ओवर (1 रन) ऊपर डाली हुई गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर सिंगल लिया|

9.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही मिला|

8.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लेग साइड पर गेंद को खेला ज़रूर लेकिन रन का मौका नहीं बन पाया| 75/4 कोलकाता|

8.5 ओवर (1 रन) कैच का मौका चहल के पास लेकिन एक टफ चांस!! मौका मिल गया बल्लेबाज़ को इस बार| सामने की तरफ हवा में मारा था| चहल ने छलांग लगते हुए उसे एक हाथ से लपकना चाहा लेकिन उनकी उँगलियों से टकराते हुए लॉन्ग ऑफ़ पर गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

8.4 ओवर (0 रन) ओह!! इस बार अपनी गुगली से पूरी तरह से बीट करा दिया| पिक नहीं कर पाए इस बार शाकिब|

शाकिब अल हसन अब अगले बल्लेबाज़..

8.3 ओवर (0 रन) आउट!!! एलबीडबल्यू आउट!!! चौथा बड़ा झटका यहाँ पर कोलकाता को लगता हुआ| युजवेंद्र चहल के हाथ लगी दूसरी विकेट| दिनेश कार्तिक 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मिडिल स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए बल्लेबाज़, लेकिन टर्न से बीट हुए और बॉल को पैड्स पर खा बैठे| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील अम्पायर ने समय गंवाए बिना आउट का इशारा किया| बैक फूट पर जाती हुई मॉर्गन आर्मी| 74/4 कोलकाता| RCB vs KKR: Match 10: WICKET! Dinesh Karthik lbw b Yuzvendra Chahal 2 (5b, 0x4, 0x6). KKR 74/4 (8.3 Ov). Target: 205; RRR: 11.39

8.2 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|

8.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को रिवर्स स्वीप किया शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई गेंद जहाँ से सिंगल मिल सका|

7.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| समझदारी के साथ गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ ढकेला और रन हासिल किया| 8 के बाद 73/3 कोलकाता|

7.5 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

7.4 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को पुश कर दिया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

7.3 ओवर (0 रन) गली की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|

7.2 ओवर (1 रन) समझदारी के साथ इस गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और सिंगल हासिल किया|

7.1 ओवर (1 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन मिल गया|

7.1 ओवर (2 रन) वाइड!! लेग स्टम्प के बाहर| कीपर से हुई चूक और बाई के रूप में एक और सिंगल भी आया|

6.6 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में गेंद को फ्लिक करते हुए सिंगल के साथ स्ट्राइक अपने पास रखा|

दिनेश कार्तिक अगले बल्लेबाज़...

6.5 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! बड़ा झटका यहाँ पर मॉर्गन एंड कंपनी को लगता हुआ| दोनों सलामी बल्लेबाज़ अब पवेलियन की ओर चालते बने| नितीश राणा 18 रन बनाकर युजवेंद्र चहल का बने पहला शिकार| लेग स्पिन आगे डाली गई जिसको दूर से ही मिड विकेट की दिशा में स्वीप कर बैठे| बल्ले और गेंद का उतना अच्छा ताल मेल नही हुआ कि गेंद स्टैंड तक पहुँच सके| हवा में गई बॉल फील्डर पीछे मौजूद देवदत पदिकल जिन्होंने कोई गलती नही करते हुए पकड़ा कैच| 66/3 कोलकाता| RCB vs KKR: Match 10: WICKET! Nitish Rana c Devdutt Padikkal b Yuzvendra Chahal 18 (11b, 2x4, 1x6). KKR 66/3 (6.5 Ov). Target: 205; RRR: 10.56

6.4 ओवर (4 रन) चौका!! रैम शॉट!! पहले ही मन बना लिया था कि पीछे मारना है| गुगली थी जिसे कीपर के ऊपर से मार  दिया| कोहली गेंद के पीछे भागे लेकिन गेंद ये रेस जीत गई और पहले सीमा रेखा के पार निकल गई| RCB vs KKR: Match 10: Nitish Rana hits Yuzvendra Chahal for a 4! KKR 66/2 (6.4 Ov). Target: 205; RRR: 10.42

6.3 ओवर (0 रन) पॉइंट पर इस गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

6.2 ओवर (4 रन) चौका!! काफी रिस्की शॉट था और स्लिप फील्डर कोहली के पास से निकल गई गेंद थर्ड मैन बाउंड्री की तरफ जहाँ से चौका मिल गया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से गेंद को लेट कट कर दिया| RCB vs KKR: Match 10: Nitish Rana hits Yuzvendra Chahal for a 4! KKR 62/2 (6.2 Ov). Target: 205; RRR: 10.46

6.1 ओवर (1 रन) लेग स्पिन गेंद को स्वीप किया लेग साइड पर और सिंगल के साथ खाता मॉर्गन का खुला|

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा| इसी के साथ पॉवर की भी हुई समाप्ति| 6 ओवर के बाद 57/2 कोलकाता| अभी भी मॉर्गन एंड आर्मी को जीत के लिए 48 गेंदों पर 148 रन चाहिए| हालाँकि चेन्नई की इस ख़तरनाक पिच पर वो भी बैंगलोर के शानदार गेंदबाज़ी के आगे काफ़ी मुश्किल सा लगता हुआ| लेकिन कोलकाता के पास अभी भी काफी बड़े-बड़े हिट लगाने वाले बल्लेबाज़ मैदान में आना बाकी हैं| फ़िलहाल क्रीज़ पर अभी नितीश राणा के साथ इयोन मॉर्गन बल्लेबाज़ी करते हुए...

5.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! बड़ा विकेट इस मोमेंट पर आता हुआ| पॉवर प्ले की आखिरी गेंद पर मिल गई वो विकेट जिसकी बैंगलोर को तलाश थी| 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए राहुल| ऊपर डाली गई गेंद को स्लॉग करने गए मिड विकेट की ओर| गेंद टर्न हुई और बल्ले का टॉप एज ले बैठी| शॉर्ट स्क्वायर लेग की तरफ गई गेंद जहाँ सिराज ने एक बेहतरीन कैच को कम्प्लीट किया और टीम को बड़ी राहत दिलाई| 57/2 कोलकाता| RCB vs KKR: Match 10: WICKET! Rahul Tripathi c Mohammed Siraj b Washington Sundar 25 (20b, 5x4, 0x6). KKR 57/2 (6.0 Ov). Target: 205; RRR: 10.57

5.5 ओवर (0 रन) पैड्स लाइन की गेंद को शॉर्ट लेग की ओर स्वीप किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हो सका|

5.4 ओवर (4 रन) चौका!!! इस ओवर से आती हुई दूसरी बाउंड्री त्रिपाठी के बल्ले से यहाँ पर| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल किया| गैप में गई गेंद सीधे चार रन के लिए| RCB vs KKR: Match 10: Rahul Tripathi hits Washington Sundar for a 4! KKR 57/1 (5.4 Ov). Target: 205; RRR: 10.33

5.3 ओवर (1 रन) पॉइंट की दिशा में इस गेंद को कट किया| सिराज द्वारा शानदार स्टॉप!! एक ही रन मिल पाया चौके की जगह|

5.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! इसी के साथ कोलकाता का 50 रन पूरा हुआ| राणा के बल्ले से निकालता हुआ पहला छक्का!!! आगे डाली गई गेंद को कदमो का इस्तेमाल करते हुए राणा ने गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| RCB vs KKR: Match 10: It's a SIX! Nitish Rana hits Washington Sundar. KKR 52/1 (5.2 Ov). Target: 205; RRR: 10.43

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर खेलर सिंगल लिया|

मैच रिपोर्ट