राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) 1 रन|

9.5 ओवर (1 रन) क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|


9.4 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर रजत ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| पीछे फील्डर मौजूद, एक ही रन मिल सका|

9.3 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बर्बाद हो गया!! बाल-बाल बच गये बल्लेबाज़ यहाँ पर| एलबीडबल्यू की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने काफी देर सोचने के बाद रिव्यु लेने का इरादा किया और लिया|

9.2 ओवर (0 रन) इस गेंद को पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| रन नहीं मिल पायेगा|

9.1 ओवर (2 रन) हलके हाथों से मिड विकेट की दिशा में खेला गेंद को और पहला रन तेज़ी से लिया| दूसरे की मांग और हासिल कर लिया|

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया| ढाई मिनट का समय है इसलिए अब यहाँ से दोनों ही टीमें अलग-अलग रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| 9 ओवर के बाद 69/1 बैंगलोर| फिलहाल क्रीज़ पर कप्तान फाफ के साथ इनफॉर्म बल्लेबाज़ पाटीदार ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| दोनों के बीच 60 रनों की साझेदारी पनपती हुई| ऐसे में राजस्थान टीम के कप्तान संजू को जल्द से जल्द इस साझेदारी को तोड़ना के बारे में कुछ सोचना होगा ताकी बैंगलोर की टीम एक बड़ा टोटल बोर्ड पर खड़ा ना कर पाए...

8.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई चहल के इस पहले ओवर की समाप्ति| लॉन्ग ऑन की तरफ इस गेंद को खेला और एक रन हासिल किया| 9 के बाद 69/1 बैंगलोर|

8.6 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर नहीं थी ये गेंद लेकिन अम्पायर का मानना कि ये वाइड है|

8.5 ओवर (1 रन) इस बार हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा| धीमी गति से चहल गेंदबाजी कर रहे हैं|

8.4 ओवर (1 रन) सिंगल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

8.3 ओवर (6 रन) गगनचुम्भी छक्का!!! 85 मीटर लम्बा!! गेंद की लाइन में आये रजत| पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई छह रनों के लिए| राजस्थान vs बैंगलोर: Qualifier 2: It's a SIX! Rajat Patidar hits Yuzvendra Chahal. RCB 65/1 (8.3 Ov). CRR: 7.65

8.2 ओवर (1 रन) गुगली गेंद को चिप किया मिड ऑफ़ की दिशा में और एक रन हासिल किया| इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हुई|

8.1 ओवर (0 रन) लेग स्पिन गेंद को कवर्स की तरफ ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिला| कोई रन नहीं|

7.6 ओवर (1 रन) एक और सिंगल!! अश्विन का कसा हुआ ओवर हुआ समाप्त| गैप में इस गेंद को पंच किया और रन हासिल कर लिया| महज़ 6 ही रन इस ओवर से आये| 8 के बाद 58/1 बैंगलोर|

7.5 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को दूर से सामने की तरफ मारने गए लेकिन समपार नहीं हुआ| कोई रन नहीं होगा|

7.4 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

7.4 ओवर (1 रन) वाइड! लेग स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|

7.3 ओवर (1 रन) सिंगल इस गेंद पर भी आएगा| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

7.2 ओवर (1 रन) शॉर्ट कवर्स की तरफ गेंद को पंच किया| फील्डर हेटमायर से हुई मिसफील्ड!! एक रन मिल गया|

7.1 ओवर (1 रन) सिंगल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

आर अश्विन को गेंद थमाई गई...

6.6 ओवर (1 रन) एक और सिंगल मिलेगा यहाँ पर| इस बार पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और रन हासिल कर लिया| 7 के बाद 52/1 बैंगलोर|

6.5 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

6.4 ओवर (1 रन) इस बार हलके हाथों से गेंद को कवर्स की तरफ खेला और सिंगल हासिल किया|

6.3 ओवर (1 रन) सिंगल, इसी के साथ बैंगलोर के 50 रन भी पूरे हुए| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

6.2 ओवर (0 रन) ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया|

6.1 ओवर (2 रन) बढ़िया फील्डिंग पॉइंट बाउंड्री पर चहल द्वारा!! अपने बाएँ ओर डाईव लगाकर सीमा रेखा के आगे गेंद को रोका और चौका बचाया| ऑफ़ स्टम्प की गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला गया था|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 46/1 बैंगलोर| फ़िलहाल क्रीज़ पर फाफ डु प्लेसिस और रजत पाटीदार ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| ऐसे में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन को होगी यहाँ पर एक और विकेट की तलाश...

5.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|

5.5 ओवर (1 रन) कैच ड्रॉप!! 13 रनों पर रजत को मिला भाग्य का साथ| पॉइंट पर पराग से हुई एक बड़ी चूक| दोनों हाथों में आया हुआ कैच टपका दिया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कट तो किया लेकिन इस बार फील्डर को भेद नहीं पाए| बॉल हवा में गई पॉइंट फील्डर की तरफ जहाँ से पराग ने हवा में हाथों को उठाते हुए कैच पकड़ना चाहा लेकिन चूक गए|

5.4 ओवर (4 रन) चौका!! शानदार बैकफुट पंच!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ये एक शतकवीर खिलाड़ी का शॉट है| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई लेंथ बॉल| गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, पंच किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर| गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| राजस्थान vs बैंगलोर: Qualifier 2: Rajat Patidar hits Prasidh Krishna for a 4! RCB 45/1 (5.4 Ov). CRR: 7.94

5.3 ओवर (4 रन) चौका! अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की| राजस्थान vs बैंगलोर: Qualifier 2: Rajat Patidar hits Prasidh Krishna for a 4! RCB 41/1 (5.3 Ov). CRR: 7.45

5.2 ओवर (0 रन) क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (0 रन) बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जाने दिया कीपर की ओर| रन नहीं मिला|

मैच रिपोर्ट