राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (4 रन) चौका! खराब ये गेंद, बल्लेबाज़ इसका पूरा फायदा नहीं उठा पाए, छह रनों के लिए भेजना चाहिए थे लेकिन चौका ही हासिल कर पाए| मेरे अनुसार दो रन कम बने हैं इस गेंद पर| बहरहाल 16 रनों का ओवर ये आया| लेग स्टम्प पर पटकी हुई गेंद को पुल कर दिया था जहाँ से चौका बटोरा, थोड़ा और जोर से मारते तो ये पक्का छह रन हो जाता| राजस्थान vs बैंगलोर: Match 13: Shahbaz Ahmed hits Navdeep Saini for a 4! RCB 125/5 (15.0 Ov). Target: 170; RRR: 9.0

14.5 ओवर (1 रन) ओह!! वाओ वाट अ शॉट!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर से पैडल स्वीप किया, संपर्क भी बढ़िया हुआ लेकिन इस बार फील्डर ने गेंद को रोक दिया और चौका बचाया| एक ही रन मिला|


14.4 ओवर (2 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|

14.3 ओवर (4 रन) चौका! कार्तिक द फिनिशर!! जी हाँ ये खिलाड़ी अद्भुद है| अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल करते हुए गेंदबाज़ को हैरानो परेशान कर दिया| इस बार ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए रैम शॉट खेला और फाइन लेग फील्डर को बीट करते हुए एक और चौका बटोरा| राजस्थान vs बैंगलोर: Match 13: Dinesh Karthik hits Navdeep Saini for a 4! RCB 118/5 (14.3 Ov). Target: 170; RRR: 9.45

14.2 ओवर (4 रन) चौका! कड़क फ्लिक शॉट लो फुल टॉस गेंद पर!! बखूबी गैप ढूंडा!! बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर| चार रन मिला| राजस्थान vs बैंगलोर: Match 13: Dinesh Karthik hits Navdeep Saini for a 4! RCB 114/5 (14.2 Ov). Target: 170; RRR: 9.88

14.1 ओवर (1 रन) शरीर पर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद जिसे बल्लेबाज़ पुल मार सकते थे लेकिन समय की नजाकत को समझते हुए ऑफ़ साइड पर सिंगल के लिए टैप कर दिया| एक ही रन मिला|

13.6 ओवर (4 रन) चौका! बल्लेबाज़ ने अपना ग्रिप बदलते हुए स्विच हिट शॉट को इस्तेमाल में लाया, नतीजा बाउंड्री| ये लीजिये फिनिशर कार्तिक जो इस ओवर को बड़ा करना चाहते थे उसमें कामयाब भी हो गए| अब 36 गेंदों पर 61 रनों की दरकार है| राजस्थान vs बैंगलोर: Match 13: Dinesh Karthik hits Ravichandran Ashwin for a 4! RCB 109/5 (14.0 Ov). Target: 170; RRR: 10.17

13.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|

13.4 ओवर (4 रन) चौका! एक और बाउंड्री काफी महंगा ओवर साबित होता हुआ| इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की| राजस्थान vs बैंगलोर: Match 13: Dinesh Karthik hits Ravichandran Ashwin for a 4! RCB 105/5 (13.4 Ov). Target: 170; RRR: 10.26

13.3 ओवर (6 रन) छक्का! फ्री हिट का पूरा फायदा उठाते हुए बल्लेबाज़| आगे डाल बैठे गेंद जिसे कार्तिक ने सामने की तरफ उठाकर मार दिया और पूरे छह रन हासिल कर लिए| अब यहाँ से गेम बदल सकता है|

13.3 ओवर (5 रन) चौका! काफी बड़ा ओवर स्टेप अश्विन द्वारा और लाइन से भटकते हुए लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद| कार्तिक को बस इसे फाइन लेग की तरफ दिशा दिखानी थी और वही किया, गैप मिला और चौका बटोरा|

13.2 ओवर (1 रन) इस गेंद को बैकफुट से मिड ऑन की दिशा में खेला| एक ही रन से सहमत होंगे बल्लेबाज़|

13.1 ओवर (1 रन) पैड्स की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप से एक रन हासिल हुआ|

12.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! लेग साइड की ओर कार्तिक ने पुल शॉट खेलकर सिंगल लिया|

12.5 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को कवर्स की ओर पुश किया, रन इस दफ़ा भी नहीं मिल पाया|

12.4 ओवर (0 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को हलके हाथों से खेला, फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|

दिनेश कार्तिक बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

12.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट नवदीप सैनी बोल्ड ट्रेंट बोल्ट| 5 रन बनाकर रदरफ़ोर्ड लौटे पवेलियन| एक बेहतरीन कैच सैनी का यहाँ पर पीछे की तरफ भागते हुए| शॉर्टपिच गेंद से बल्लेबाज़ को पुल लगाने दिया| गति से चकमा खाए, मिस टाइम हुआ| टॉप एज लेकर कीपर के पीछे की तरफ गई गेंद जहाँ से शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ से पीछे की ओर भागते हुए सैनी ने एक बेहतरीन जज कैच पकड़ा| अब टीम को यहाँ से इस रन चेज़ में मुश्किल होने वाली है|  87/5 बैंगलोर, लक्ष्य से अभी भी 83 रन दूर| राजस्थान vs बैंगलोर: Match 13: WICKET! Sherfane Rutherford c Navdeep Saini b Trent Boult 5 (10b, 0x4, 0x6). RCB 87/5 (12.3 Ov). Target: 170; RRR: 11.07

12.2 ओवर (1 रन) डायरेक्ट हिट की दरकार लेकिन चूक गए फील्डर!! अगर थ्रो लगता तो बल्लेबाज़ मुश्किल में आ सकते थे| कवर्स की दिशा में खेलकर रन भाग खड़े हुए थे|

12.1 ओवर (0 रन) धीमी गति से पटकी हुई गेंद को खेलने गए लेकिन सीधा गेंदबाज़ की तरफ ही खेल बैठे| कोई रन नहीं हुआ|

11.6 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया| 86/4 बैंगलोर|

11.5 ओवर (6 रन) छक्का! इससे बल्लेबाज़ को आत्मविश्वास मिलेगा| जैसे ही आगे देखी गेंद उसे सामने की तरफ उठाकर मार दिया| लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर गई गेंद, बटलर ने हवा में छलांग लगाकर गेंद को लपकना चाहा लेकिन बॉल उनके ऊपर से निकल गई छह रनों के लिए| कुछ इस तरह के रनों की टीम को ज़रुरत होगी| राजस्थान vs बैंगलोर: Match 13: It's a SIX! Shahbaz Ahmed hits Navdeep Saini. RCB 85/4 (11.5 Ov). Target: 170; RRR: 10.41

11.4 ओवर (1 रन) कड़क शॉट कवर्स की ओर, बड़े आराम से गेंद को खेलकर एक रन निकाला|

11.3 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

11.2 ओवर (4 रन) चौका! कड़क पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी| राजस्थान vs बैंगलोर: Match 13: Shahbaz Ahmed hits Navdeep Saini for a 4! RCB 77/4 (11.2 Ov). Target: 170; RRR: 10.73

11.2 ओवर (1 रन) वाइड! एक अतिरिक्त रन!! बाउंसर डाली गई थी जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|

11.1 ओवर (1 रन) लेग बाई का रन!! पैड्स पर तेज़ी से आई गेंद, फ्लिक नहीं कर पाए| वहीँ पर रह गई पैड्स से लगने के बाद, लेग बाई का एक और सिंगल आया|

10.6 ओवर (1 रन) फ्लिपर बॉल!! रूम बनाकर पॉइंट की तरफ कट किया, गैप में गई जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

10.5 ओवर (1 रन) लेग स्पिन गेंद को ऑफ़ स्टम्प के बाहर से खीचकर लेग साइड पर खेला, एक ही रन मिला|

10.4 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|

10.3 ओवर (0 रन) ओह काफी अधिक टर्न!! बल्लेबाज़ ने इसे क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

10.2 ओवर (1 रन) एक हाफ चांस लेकिन फील्डर अश्विन थे शायद जो बॉल को लपक नहीं पाए| मिड विकेट की दिशा में गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

मैच रिपोर्ट