पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

4.5 ओवर (1 रन) हलके हाथों से गेंद को ऑफ़ साइड पर टैप किया और रन हासिल किया|


4.4 ओवर (4 रन) चौका!!! चार गेंद और चार बाउंड्री बटलर के बल्ले से आती हुई| इस बार कवर्स की दिशा में ड्राइव लगाकर रन हासिल किया| फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव किया| गैप में गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन| RR vs PBKS: Match 4: Jos Buttler hits Riley Meredith for a 4! RR 46/2 (4.4 Ov). Target: 222; RRR: 11.48

4.3 ओवर (4 रन) रैम शॉट और चौका!! जोस बटलर स्पेशल!!! हैट्रिक बाउंड्री बटलर द्वारा| लेंथ बॉल को ऑफ़ स्टम्प पर जाकर फाइन लेग की तरफ खेला| कोई फील्डर नहीं थे वहां पर जिसकी वजह से गेंद को गैप मिला और नतीजा चौके के रूप में आया| RR vs PBKS: Match 4: Jos Buttler hits Riley Meredith for a 4! RR 42/2 (4.3 Ov). Target: 222; RRR: 11.61

4.2 ओवर (4 रन) चौका!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ऑफ साइड पर खेला| गैप में गई गेंद कोई मौका नही किसी भी फील्डर के पास गेंद को रोकने का यहाँ पर| बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन| जोस द बॉस!! RR vs PBKS: Match 4: Jos Buttler hits Riley Meredith for a 4! RR 38/2 (4.2 Ov). Target: 222; RRR: 11.74

4.1 ओवर (4 रन) ओहोहोहो!!! बेहतरीन ऑफ़ ड्राइव!!! चौका मिलेगा!!! ओवरपिच गेंद, ड्राइव किया गेंदबाज़ की तरफ, रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर गेंदबाज़ के पास, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| RR vs PBKS: Match 4: Jos Buttler hits Riley Meredith for a 4! RR 34/2 (4.1 Ov). Target: 222; RRR: 11.87

3.6 ओवर (4 रन) चौके के साथ हुई ओवर की समाप्ति| कमाल का लेट कट शॉट देखने को मिला है यहाँ पर| महज़ गैप में गेंद को ढकेला और बाउंड्री अपने खाते में डाला| RR vs PBKS: Match 4: Sanju Samson hits Arshdeep Singh for a 4! RR 30/2 (4.0 Ov). Target: 222; RRR: 12

3.5 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल!! गैप हासिल करने चाहते थे लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए बल्लेबाज़|

3.4 ओवर (0 रन) ओहो!!! कैच ड्रॉप यहाँ पर हुआ और वो भी पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल के द्वारा हुआ| राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन को मिला 12 रनों के स्कोर पर जीवनदान| ऑफ स्तुंप पर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर दड्राइव करने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद सीधे कीपर की ओर गई| अपने दाँए ओर डाईव लगाकर कैच को पकड़ने गए राहुल लेकिन बॉल हाथ में लगती हुई ज़मीन पर जा गिरी| बाल बाल बचे संजू यहाँ पर|

3.3 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

जोस बटलर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

3.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट एंड बोल्ड!!! आत्मनिर्भर अर्शदीप!! 12 रन बनाकर वोहरा लौट गए पवेलियन| पंजाब मुकाबले पर अपनी पकड़ मज़बूत करता हुआ| कैच को पकड़ने के बाद स्तब्ध रह गए गेंदबाज़, एक अलग ही तरह की प्रतिक्रिया दिया| गुड लेंथ की गेंद थी जिसे सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की ओर हवा में मार दिया था| बाउंड्री और शॉट के बीच में गेंदबाज़ आये, सही समय पर अपने दाहिने साइड रियेक्ट किया और कैच को लपक लिया| 25/2 राजस्थान| RR vs PBKS: Match 4: WICKET! Manan Vohra c & b Arshdeep Singh 12 (8b, 1x4, 1x6). RR 25/2 (3.2 Ov). Target: 222; RRR: 11.82

3.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

2.6 ओवर (4 रन) चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद| बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| RR vs PBKS: Match 4: Sanju Samson hits Mohammed Shami for a 4! RR 25/1 (3.0 Ov). Target: 222; RRR: 11.59

2.5 ओवर (0 रन) मिड ऑफ की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|

2.4 ओवर (4 रन) चौका!!! संजू के बल्ले से आती हुई बाउंड्री| फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव किया| गैप में गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन| RR vs PBKS: Match 4: Sanju Samson hits Mohammed Shami for a 4! RR 21/1 (2.4 Ov). Target: 222; RRR: 11.60

2.3 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल लगाने गए| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे पैड्स को जा लगी|

2.2 ओवर (0 रन) यॉर्कर लाइन की गेंद को मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर के पास गई गेंद, रन नही आया|

2.1 ओवर (0 रन) मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद जिसके कारण रन नही हासिल कर पाए|

1.6 ओवर (2 रन) कैच ड्रॉप!!! 10 रनों पर वोहरा को मिला एक जीवनदान| थर्ड मैन पर मुरुगन अश्विन से हुई चूक और एक आसान सा कैच टपका दिया| हालांकि काफी दूर भागकर गेंद के नीचे तो आ गए थे लेकिन दो बार फम्बल करने के बाद भी तीसरी बार में उसे लपक नहीं पाए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को स्लाइस करने गए थे लेकिन मिस टाइम कर बैठे थे| फील्डर ने अपने दाएं ओर भागकर गेंद को लपकना चाहा लेकिन चूक गए|

1.5 ओवर (0 रन) एक बार फिर से कसी हुई लाइन की गेंद पर गैप नहीं हासिल कर पाए बल्लेबाज़|

1.4 ओवर (4 रन) चौका!! एक और खराब गेंद रिचर्डसन द्वारा जिसका पूरा फायदा उठाते हुए बल्लेबाज़ ने उसे फाइन लेग की दिशा में खेला और गैप हासिल करते हुए चार रन अपने खाते में डाले| RR vs PBKS: Match 4: Manan Vohra hits Jhye Richardson for a 4! RR 15/1 (1.4 Ov). Target: 222; RRR: 11.29

1.3 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल इस ओवर से आती हुई| बल्लेबाज़ गैप हासिल करने में हुए असफल|

1.2 ओवर (0 रन) इस बार गेंद को बीच बल्ले से तो खेला लेकिन गैप नहीं हासिल हुआ|

1.1 ओवर (6 रन) पहला मैक्सिमम| शानदार फ्लिक शॉर्ट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए| RR vs PBKS: Match 4: It's a SIX! Manan Vohra hits Jhye Richardson. RR 11/1 (1.1 Ov). Target: 222; RRR: 11.20

1.1 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|

0.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस गेंद को बल्लेबाज़ ने समझदारी के साथ खेलना सही समझा|

0.5 ओवर (4 रन) चौके के साथ सैमसन ने अपने खाते का आगाज़ किया| लेंथ बॉल पर नटराजन शॉट लगाया और स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| कोई फील्डर नहीं था वहां पर जिसके कारण गेंद बड़े आराम से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| RR vs PBKS: Match 4: Sanju Samson hits Mohammed Shami for a 4! RR 4/1 (0.5 Ov). Target: 222; RRR: 11.37

0.4 ओवर (0 रन) क्या शानदार बैकफुट पंच था सैमसन के बल्ले से लेकिन सीधा फील्डर की तरफ गई गेंद| रन का मौका नहीं बन पाया|

कप्तान संजू सैमसन क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी के लिए आये हैं...

0.3 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! काफ़ी बड़ा झटका यहाँ पर राजस्थान की टीम को लगता हुआ| पहले ही ओवर में मोहम्मद शमी को मिला विकेट| बेन स्टोक्स बिना खाता खोलते हुए पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल लगाना चाहते थे स्टोक्स| गेंद बल्ले पर सही तरह से नही आई और गेंद ने बल्ले का टॉप एज लिया और हवा में ऊँची खिल गई| शमी ने कैच का कॉल किया लेकिन राहुल तेज़ी से भगाकर कैच करने आये और दोनों आपास में टकरा गए| इसी बीच शमी ने तो कैच को पकड़ लिया लेकिन राहुल ज़मीन पर जा गिरे पर इस सब के बीच जो पंजाब के लिए बेहतरीन चीज़ रही वो स्टोक्स का बड़ा विकेट था| 0/1 राजस्थान| RR vs PBKS: Match 4: WICKET! Ben Stokes c KL Rahul b Mohammed Shami 0 (3b, 0x4, 0x6). RR 0/1 (0.3 Ov). Target: 222; RRR: 11.38

0.2 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर खेला रन नही आ सका|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

0.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद को सामने की ओर स्टोक्स ने खेला| गेंद सीधे नॉन स्ट्राइकर एंड पर विकेट को जा लगी| गेंदबाज़ बॉल को देखकर सोचने लगे कि शायद मैं इस गेंद को अपने हाथ में लगा देता तो पहली विकेट हासिल हो जाती| मगर ऐसा हुआ नही|