राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली हुई गेंद पर सूर्यकुमार ने मिड विकेट की तरफ खेला| एक रन मिल पाया| 10 ओवर के बाद 75/2 मुंबई, जीत के लिए 60 गेंदों पर 84 रन चाहिए|

9.5 ओवर (1 रन) फ्रंटफुट से गेंद को मिड ऑन की तरफ पुश किया जहाँ से एक रन मिल गया|


9.4 ओवर (0 रन) लेग स्टंप की गेंद| बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|

9.3 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

9.2 ओवर (1 रन) आगे की गेंद पर तिलक ने लॉन्ग ऑफ की ओर पुश किया| एक रन मिल गया|

9.1 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की तरफ सूर्यकुमार ने खेलकर सिंगल निकाला|

8.6 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|

ओह!! ये थ्रो सीधा जाकर स्काई ने बाएँ हाथ के अंगूठे पर लग गया जहाँ ग्लव्स पर कवर नहीं होता| ये दर्द देने वाला लम्हा है| फिजियो मैदान पर आये हैं...

8.5 ओवर (1 रन) गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश किया और तेज़ी से एक रन लेने भागे| फील्डर ने गेंद उठाकर नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| गेंद स्टंप्स को मिस करती हुई सूर्यकुमार के अंगूठे पर जा लगी| दर्द में नज़र आते हुए बल्लेबाज़ यहाँ पर|

8.4 ओवर (1 रन) शॉटपिच गेंद| बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुश किया| एक हासिल हो गया|

8.3 ओवर (1 रन) बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

8.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक किया| एक रन मिल गया|

8.1 ओवर (0 रन) एक खूबसूरत डिफेन्स बल्लेबाज़ द्वारा| क्या सही जगह गेंद को बल्ले से मीट किया है| वाह जी वाह!!

7.6 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर!! बाल बाल बचे बल्लेबाज़| आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ स्वीप शॉट खेलने गए| गेंद और बल्ले का ताल मेल नहीं हो पाया| बॉल सीधा पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा| फील्डिंग टीम के कप्तान ने लिया रिव्यु| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद ऑफ स्टंप्स के ऊपर जाकर लग रही थी| थर्ड अम्पायर का आया फ़ैसला, नॉट आउट रहे बल्लेबाज़|

7.5 ओवर (2 रन) डीप पॉइंट की ओर गेंद को खेलकर दो रन निकाला|

7.4 ओवर (0 रन) शॉर्ट फाइन लेग की ओर स्वीप किया| रन लेना चाहते थे तिलक लेकिन सूर्यकुमार ने मना किया|

7.3 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप की गेंद को शॉर्ट कवर्स की ओर खेला| मिसफील्ड हुई अश्विन से वहां पर, एक रन मिल गया|

7.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|

7.1 ओवर (2 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर स्वीप किया और दो रन लिया|

6.6 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ 20 रन इस ओवर से हासिल करते हुए मुंबई के दोनों बल्लेबाज़ यहाँ पर!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई फुलटॉस गेंद| बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर खेला| चार रन मिला| राजस्थान vs मुंबई: Match 44: Suryakumar Yadav hits Daryl Mitchell for a 4! MI 61/2 (7.0 Ov). Target: 159; RRR: 7.54

6.5 ओवर (4 रन) चौका!!! धीमी गति की पटकी हुई गेंद| बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल लगाया,चार रन मिल गया| राजस्थान vs मुंबई: Match 44: Suryakumar Yadav hits Daryl Mitchell for a 4! MI 57/2 (6.5 Ov). Target: 159; RRR: 7.75

6.4 ओवर (1 रन) शॉर्ट फाइन लेग की ओर गेंद को खेलकर तिलक वर्मा ने सिंगल लिया|

6.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! इसी के साथ मुंबई की टीम का 50 रन पूरा हुआ!! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए| राजस्थान vs मुंबई: Match 44: It's a SIX! Tilak Varma hits Daryl Mitchell. MI 52/2 (6.3 Ov). Target: 159; RRR: 7.93

6.2 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

6.1 ओवर (4 रन) चौका!!! सूर्यकुमार के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! आगे डाली गई धीमी गति बॉल| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए| राजस्थान vs मुंबई: Match 44: Suryakumar Yadav hits Daryl Mitchell for a 4! MI 45/2 (6.1 Ov). Target: 159; RRR: 8.24

5.6 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

5.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|

तिलक वर्मा बल्लेबाज़ी करने आए...

5.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! मुंबई को लगा दूसरा झटका!! ट्रेंट बोल्ट के हाथ लगी पहली विकेट| ईशान किशन 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ पुल शॉट खेलने गए| गेंद की गति से चकमा खा गए| गेंद तेज़ी से बल्ले का टॉप एज लेकर कीपर की ओर हवा में गई जहाँ से संजू सैमसन ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा आसान सा कैच| 41/2 मुंबई| राजस्थान vs मुंबई: Match 44: WICKET! Ishan Kishan c Sanju Samson b Trent Boult 26 (18b, 4x4, 1x6). MI 41/2 (5.4 Ov). Target: 159; RRR: 8.23

5.3 ओवर (1 रन) बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|

5.2 ओवर (4 रन) चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल गैप में टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| राजस्थान vs मुंबई: Match 44: Suryakumar Yadav hits Trent Boult for a 4! MI 40/1 (5.2 Ov). Target: 159; RRR: 8.11

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली हुई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई बॉल सीधे पैड्स को जा लगी|

मैच रिपोर्ट