चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लेटेस्ट स्कोर9.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ अश्विन के एक कसे हुए ओवर की समाप्ति हुई| हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला| 94/3 चेन्नई| 9.5 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर रखी गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला जहाँ से एक रन हासिल किया| 9.4 ओवर (1 रन) एक और सिंगल यहाँ पर चतुराई के साथ लिया गया| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा| 9.3 ओवर (1 रन) सिंगल, बैकफुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला| 9.2 ओवर (0 रन) बढ़िया स्टॉप शॉर्ट कवर्स पर हेटमायर द्वारा| इस बार आगे की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला जहाँ से फील्डर ने अपने दाएं ओर डाईव लगाकर गेंद को रोक दिया| 9.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला| एक ही रन हासिल हुआ| 9.1 ओवर (1 रन) वाइड! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे अश्विन| कीपर ने उसे रोक दिया| 8.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए एक रन निकाला| 8.5 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| अंबाती रायुडू बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए... 8.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट रियान पराग बोल्ड ओबेड मैक्कॉय| एक और झटका चेन्नई को लगता हुआ| जगदीशन महज़ 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे गए| मैक्कॉय को उनके पहले ही ओवर में एक बढ़िया विकेट हाथ लग गई| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से मारने गए थे| लो फुल टॉस आई और बॉल डिप कर गई| बल्ले से ठीक तरह से संपर्क नहीं हुआ और मिड ऑफ़ पर खड़े फील्डर पराग के हाथों में चली गई गेंद| 88/3 चेन्नई| 8.3 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा| 8.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| 8.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर मोईन ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर फ्लिक किया| गेंद हवा में गई लेकिन अश्विन के पास एक टप्पा खाकर पहुँची| बल्लेबाजों ने इसी बीच एक रन ले लिया| 7.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! पॉइंट की तरफ मोईन ने कट शॉट लगाकर एक रन हासिल किया| 7.5 ओवर (0 रन) बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| 7.4 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| एन जगदीसन ने पॉइंट की ओर पुश करते हुए एक रन ले लिया| एन जगदीसन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए... 7.3 ओवर (0 रन) आउट!!! एलबीडब्ल्यू!! रविचंद्रन अश्विन ने अपनी टीम को दिलाया ब्रेक थ्रू!!! 83 रनों की साझेदारी का अंत हुआ| अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर| 16 रन बनाकर कॉनवे लौटे पवेलियन| विकेट लाइन की गेंद को घुटना टिकाकर लेग साइड पर स्वीप करना चाहते थे| गेंद की टर्न से बीट हुए और फ्रंट पैड्स पर जाकर लगी| एलबीडबल्यू की अपील हुई जिसे अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने काफी देर सोचने के बाद रिव्यु लिया और रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद लेग स्टम्प्स को लग रही थी इस वजह से अम्पायर्स कॉल हो गया| 852 चेन्नई| 7.2 ओवर (0 रन) बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप किया लेकिन उससे कुछ फायदा नही हो सका| 7.1 ओवर (1 रन) लो फुल टॉस गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेला एक रन के लिए| 7.1 ओवर (1 रन) वाइड! एक अतिरिक्त गेंद यहाँ पर डाल दी गई, एक अतिरिक्त रन भी मिल जाएगा| 6.6 ओवर (0 रन) जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं| 83/1 चेन्नई| 6.5 ओवर (1 रन) इस बार चतुराई के साथ गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक रन हासिल किया| 6.4 ओवर (4 रन) चौका! इन साइड आउट!! स्पिन के विरुद्ध| कवर्स पर कोई फील्डर नहीं और एक आसान सा चौका मिल गया| मोईन अली का जवाब नहीं| आज किसी भी गेंदबाज़ को नहीं छोड़ रहे| 6.3 ओवर (1 रन) लेग स्टम्प की लाइन की गेंद को फाइन लेग की दिशा में स्वीप किया| एक ही रन मिला| 6.2 ओवर (1 रन) इस बार धीमी गति की गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| गैप से एक ही रन मिला| 6.1 ओवर (1 रन) लेग स्पिन गेंद को फाइन लेग की दिशा में खेला और फील्डर के आगे से रन चुरा लिए| टाइम आउट का समय हुआ| ढाई मिनट का ब्रेक और इसी बीच पॉवर प्ले भी समाप्त हो गया| 6 के बाद 75/1 चेन्नई| राजस्थान को समय लेकर रणनीति बनाने की अहम ज़रुरत| 5.6 ओवर (4 रन) चौका! 26 रन इस ओवर से आये| काफी बड़ा ओवर!! बोल्ट के नत बोल्ट खोल दिए मोईन अली ने यहाँ पर| इस गेंद को कवर्स की दिशा में खेला और गैप से चार रन हासिल कर लिया| 75/1 चेन्नई| 5.5 ओवर (4 रन) एक और बाउंड्री!! मोईन ऑन फायर!!! एक बढ़िया कट शॉट लगाया चार रनों के लिए| शरीर के पास गेंद को आने दिया और आँखों के सामने खेला शॉट!! पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए| 5.4 ओवर (4 रन) चौका!!! बेहतरीन बल्लेबाज़ी यहाँ पर मोईन अली करते हुए!!! लगातार गेंद पर बाउंड्री लगाने को ही देखा रहे हैं| इसी के साथ मोईन अली ने इस सीज़न का दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक लगा दिया| ऑफ स्टंप पर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर थर्ड मैन बाउंड्री की ओर कट शॉट खेला| गैप में गई गेंद एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| इसी के साथ मोईन अली ने इंडियन टी20 लीग का 5वां अर्धशतक लगाया| 5.3 ओवर (4 रन) एक और चौका! बाप रे बाप आज मोईन पूरे मूड में नज़र आ रहे हैं| क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया और गेंद गई मिड विकेट बाउंड्री के पार चार रनों के लिए| 5.2 ओवर (4 रन) शानदार पिक अप शॉट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! इस बार चौका मिलेगा!!! काफी जल्दी लेंथ को पिक कर लिया| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| बोल्ट दबाव में आ गए हैं| Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com5.1 ओवर (6 रन) छक्का! कड़क पिक अप शॉट!! पैरों की गेंद को बड़े आराम से पिक कर लिया और उठाकर मार दिया स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ जहाँ से छह रन मिल गए| मैच रिपोर्टचेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेटRajasthan RoyalsChennai Super KingsBrabourne Stadium MumbaiIndian Premier League 2022Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings 05/20/2022 rrck05202022210532Cricketटिप्पणियांAkash Deep Test Debut: आर्थिक तंगी की वजह से छोड़ दिया था क्रिकेट, कुछ ऐसी है आकाश दीप के स्ट्रगल की कहानीAkash Deep Test Debut: आर्थिक तंगी की वजह से छोड़ दिया था क्रिकेट, कुछ ऐसी है आकाश दीप के स्ट्रगल की कहानीअन्य खबरेंहूबहू वही आंखें, वही चेहरा, वही मुस्कुराहट, सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल को देख हैरान रह गए फैंस, बोले- इसे कहते हैं कुदरत करिश्माRCB vs CSK : करो मरो की जंग में ये 5 बड़ी गलतियां चेन्नई को ले डूबींइन 4 टीमों ने शान से प्लेऑफ में ली एंट्री, धोनी की टीम का टूट गया सपनादूल्हे की एंट्री पर दुल्हन ने काजोल के गाने पर झूमकर किया ऐसा डांस लोग भूल गए शादी, यूजर्स बोले- रोंगटे खड़े हो गएFaf du Plessis: "हमारा पहला लक्ष्य था...", CSK को हराकर प्लेऑफ में पहुंची RCB, कप्तान डु प्लेसिस के बयान ने मचाया तूफान