पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, मोटेरा, अहमदाबाद में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुश करते हुए सिंगल हासिल किया|

9.5 ओवर (1 रन) पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला, एक रन हासिल किया|


9.4 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को खेलकर एक रन हासिल किया|

9.3 ओवर (2 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की दिशा में कट किया| डीप कवर्स से भागकर रवी बिश्नोई ने अपने बाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से रोका| इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से 2 ले लिया|

9.2 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर जाकर जगह बनाते हुए धवन ने डीप पॉइंट की ओर कट किया जहाँ से सिंगल मिला|

9.1 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|

8.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ब्रार के कसे हुए ओवर की समाप्ति| इस गेंद को स्मिथ ने लाइन में आकर आँखों के नीचे डिफेंड कर दिया| 81/1 दिल्ली| 66 गेंदों पर 86 रनों की दरकार|

8.5 ओवर (1 रन) इस बार फाइन लेग फील्डर की तरफ गब्बर का स्वीप शॉट जहाँ से एक रन मिल पायेगा|

8.4 ओवर (2 रन) पैड्स पर धवन के डाली गई गेंद| फाइन लेग की तरफ उसे फ्लिक किया जहाँ से दो रन भाग लिया|

8.3 ओवर (1 रन) बैकफुट से पंच करते हुए स्मिथ ने लॉन्ग ऑफ़ से सिंगल हासिल किया|

8.2 ओवर (2 रन) बैकफूट से डीप पॉइंट की ओर बल्लेबाज़ ने पंच किया जहाँ से 2 रन मिल सका|

8.1 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|

7.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| कट लगाने गए थे स्मिथ यहाँ पर लेकिन सीधी रही गेंद से चकमा खा गए थे|

7.5 ओवर (2 रन) लेग स्पिन!!! मिड विकेट की दिशा में इस गेंद को फ्लिक कर दिया| फील्डर जबतक गेंद पर आते बल्लेबाजों ने सिंगल हासिल किया|

7.4 ओवर (4 रन) चौका!!! स्मिथ के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री| लेग स्टंप पर डाली गई गुगली गेंद को फाइन लेग की दिशा में खेला| गैप में गई गेंद सीधे फाइन लेग बाउंड्री के बाहर मिला चार रन| PBKS vs DC: Match 29: Steven Smith hits Ravi Bishnoi for a 4! DC 72/1 (7.4 Ov). Target: 167; RRR: 7.70

7.3 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को कवर्स की ओर पंच करते हुए सिंगल लिया|

7.2 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|

7.1 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को खेलकर एक रन हासिल किया|

6.6 ओवर (1 रन) बैकफुट पंच!! लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला जहाँ से एक रन मिल गया|

6.5 ओवर (0 रन) टर्न के साथ गेंद को स्मिथ ने गेंद को खेला और सम्मान दिया|

6.4 ओवर (1 रन) हलके हाथों से धवन ने इस गेंद को लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

6.3 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

6.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर फ्लिक कर दिया जहाँ से एक रन मिल गया|

अब कौन होंगे अगले बल्लेबाज़? स्टीव स्मिथ आये हैं यहाँ पर...

6.1 ओवर (0 रन) बोल्ड!!! क्लीन बोल्ड!!! दिल्ली को लगता हुआ पहला झटका| टाइम आउट के बाद पहली ही गेंद पर पंजाब को मिली सफलता| पृथ्वी शॉ 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे| हरप्रीत ब्रार को अपनी पहली ही गेंद पर मिली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई ऑफ स्पिन गेंद को दूर से ही ड्राइव करने गए| गेंद के लाइन में नही आ सके, गेंद टप्पा खाकर टर्न होती हुई शॉ को बीट कर गई और सीधे ऑफ स्टंप को जा लगी| काफ़ी खुश यहाँ पर हरप्रीत ब्रार| 63/1 दिल्ली| PBKS vs DC: Match 29: WICKET! Prithvi Shaw b Harpreet Brar 39 (22b, 3x4, 3x6). DC 63/1 (6.1 Ov). Target: 167; RRR: 7.52

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा| पॉवर प्ले की हुई समाप्ति| 6 ओवर के बाद 63 बिना किसी नुकसान के दिल्ली| पंजाब के गेंदबाजों अभी तक विकेट प्राप्त नही हो सकी हैं| ऐसे में उनके कप्तान मयंक अगरवाल चाहेंगे कि एक विकेट को हासिल करते हुए मैच में वापसी किया जाए| फ़िलहाल क्रीज़ पर पृथ्वी शॉ के साथ शिखर धवन बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| ऋषभ पंत की सेना को जीत के लिए 84 गेंदों पर 104 रन चाहिए...

5.6 ओवर (4 रन) चौके के साथ हुई एक महंगे पॉवर प्ले की समाप्ति| इस गेंद को कवर्स की तरफ धवन ने ड्राइव किया| हूडा शायद गेंद को पकड़ते वक़्त मिसजज कर गए कि डाईव लगाए या पीछे जाए| इतने में गेंद निकल गई और सरसराते हुए कवर्स बाउंड्री को चूम आई और मिले पूरे चार रन| जॉर्डन फील्डर के इस प्रदर्शन से निराश दिखे| 63/0 दिल्ली| PBKS vs DC: Match 29: Shikhar Dhawan hits Chris Jordan for a 4! DC 63/0 (6.0 Ov). Target: 167; RRR: 7.43

5.5 ओवर (1 रन) इस बार रूम बनाकर लेग साइड पर गेंद को खेला जहाँ से एक ही रन मिल पायेगा|

5.4 ओवर (4 रन) शॉट!!! शानदार कट शॉट चार रन के लिए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट किया| पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए| दबाव कुछ कम होगा बल्लेबाजों पर से यहाँ पर| काउंटर अटैक बल्लेबाज़ द्वारा| PBKS vs DC: Match 29: Prithvi Shaw hits Chris Jordan for a 4! DC 58/0 (5.4 Ov). Target: 167; RRR: 7.60

5.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! शॉर्ट बॉल पर शॉ ने ऐसा शॉट लगाया कि मिले पूरे छह रन| लेंथ में छोटी डाली गई थी ये गेंद जिसे पुल कर दिया स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ| एक बार जहाँ इनके बल्ले से लगी तो फिर स्टैंड्स में ही पाई जाती है गेंद| PBKS vs DC: Match 29: It's a SIX! Prithvi Shaw hits Chris Jordan. DC 54/0 (5.3 Ov). Target: 167; RRR: 7.79

5.2 ओवर (0 रन) शॉर्टपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया, पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (2 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद,बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन दो रनों से नहीं रोक पाए|

मैच रिपोर्ट